आज दिनांक 04.11.2025 को जिला कारागार देवरिया का निरीक्षण श्री जैनेन्द्र सिंह अपर जिलाधिकारी (प्र0) की अध्यक्षता में संयुक्त निगरानी समिति के द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय श्री प्रेमसागर शुक्ला जेल अधीक्षक, श्री राजकुमार जेलर, डा0 आर0 के0 श्रीवास्तव वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ, श्री देवमुनी वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर, श्री रत्नेश पाण्डेय बाल विकास परियोजना अधिकारी, श्री विरेन्द्र मणि त्रिपाठी एवं श्री मंत्री सिंह सदस्य बाल कल्याण समिति एवं श्री जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई, देवरिया के द्वारा किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य जिला कारागार में महिला बन्दियो के साथ आवासित 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चो का समग्र विकास व संरक्षण सुनिश्चित किये जाने हेतु उनकी शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ, पोषण, देखरेख, मनोरंजन, मनोसामाजिक परामर्श एवं भावनात्मक सहयोग हेतु ’सुरक्षित बचपन योजना’ के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदया के द्वारा गठित संयुक्त निगरानी समिति के सदस्यो के द्वारा निरीक्षण कर अपने से सम्बन्धित विभागो की योजनाओ एवं बच्चो को उपलब्ध कराये जाने वाले सुविधाओ के बारे मे जानकारी दिया गया। उक्त योजना मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद मे योजित क्रिमिनल मिस बेल अप्लीकेशन संख्या-25993/2024 श्रीमति रेखा बनाम उ0प्र0 राज्य एवं क्रिमिनल मिस बेल अप्लीकेशन संख्या-11262/2025 श्रीमति संतोष बनाम उ0प्र0 राज्य मे मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित आदेश दिनांक 22.07.2025 के अनुपालन मे किया गया। उक्त के अन्तर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, देवरिया के द्वारा बच्चो की व्यक्तिगत देखरेख योजना किशोर न्याय अधिनियम के अन्तर्गत तैयार कराया गया। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (प्र0) महोदय के द्वारा शासनादेश मे निहीत प्राविधानो के अन्तर्गत नियमित निरीक्षण कर सम्बन्धित विभागो के द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय कारागार में 07 बच्चे आवासित पाये गये। इसके साथ ही संरक्षण अधिकारी के द्वारा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देते हुये बताया गया कि महिला बन्दिओ के साथ रह रहे बच्चो हेतु स्पान्सरशिप योजना एवं उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) से आच्छादित कराये जाने का भी प्राविधान है तथा कारागार अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि बच्चो के लिये शासनादेश के अनुसार नियमानुसार सुविधाये उपलब्ध करायी जा रही है। डा0 आर0के0 श्रीवास्तव के द्वारा समस्त बच्चो का स्वास्थ परीक्षण कर आवश्यक पौष्टिक आहार एवं विटामिन्स से सम्बन्धित सुविधाये उपलब्ध कराये जाने के सुझाव दिये। खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा शिक्षा विभाग की योजनाओ एवं शिक्षण संस्थाओ से जोडे़ जाने के बारे मे जानकारी दिया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी के द्वारा बच्चो को नियमानुसार आंगनबाड़ी केन्द्रो से आच्छांदित कराये जाने के बारे जानकारी दिया गया। निरीक्षण के समय श्रीमति गीता रानी डिप्टी जेलर एवं श्री अमित कुमार उपाध्याय महिला कल्याण विभाग उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें