छपरा! बिहार विधानसभा चुनाव में नेताओं को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. ताजा मामला छपरा जिले के गरखा विधानसभा क्षेत्र का है, जहां से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक और पूर्व मंत्री सुरेंद्र राम को वोट मांगना महंगा पड़ गया. मीठेपुर यादव टोला में जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने न केवल उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की, बल्कि कथित तौर पर उन्हें गांव से खदेड़ भी दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है.







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें