Good Daily News...


बुधवार, 5 मार्च 2025

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- अंसल ग्रुप पर एफआईआर हुई दर्ज, एलडीए ने अंसल ग्रुप के खिलाफ FIR कराई, सीएम योगी के आदेश पर मामला दर्ज , प्रणव अंसल, सुशील अंसल पर FIR, सुनील गुप्ता और विनय सिंह समेत अन्य पर FIR, गंभीर धाराओं में गोमतीनगर थाने में FIR


➡लखनऊ- लॉ छात्रा के साथ दबंगों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर दबंगों द्वारा मारपीट , बाइक पर जबरन बैठाने के विरोध पर पीटा , बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हुए दबंग, मारपीट करने वाले आरोपी भी लॉ कालेज के छात्र, घायल अवस्था में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती , इटौंजा थाना क्षेत्र का है मामला 


➡लखनऊ- नगर निगम पार्षद पति और लोगों में बहस, श्मशान का विरोध कर रहे वार्ड के निवासी, शहीद भगत सिंह वार्ड में श्मशान घाट प्रस्तावित  ,  जिसका स्थानीय लोग शुरु से कर रहे विरोध, नगर निगम मुख्यालय समस्या लेकर पहुंचे थे


➡लखनऊ- नदवा रोड पर हिट एंड रन की घटना, कार सवार ने फ़ुथपाथ पर सो रहे लोगों को रौंदा, चार घायलों में दो लोगों की हुई मौत, दो गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया, मौके से कार चालक वाहन छोड़कर फरार , हसनगंज थाना क्षेत्र का मामला


➡लखनऊ- मध्यांचल MD भवानी सिंह खंगारौत हटाये गये , रिया केजरीवाल मध्यांचल की नई MD बनी , 2017 बैच की IAS अफसर है रिया केजरीवाल , भवानी सिंह खंगारौत को मिली जिम्मेदारी, निदेशक प्रशासन स्वास्थ्य विभाग बनाया गया


➡लखनऊ- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व निदेशक गिरफ्तार, कोर्ट में हाजिर न होने पर एक्शन, आय से अधिक संपत्त मामले में आरोपी, पूर्व एमएलसी व निदेशक वासुदेव यादव


➡मेरठ- ADM से धक्का मुक्की का मामला , सपा जिलाध्यक्ष समेत कई पर केस,m 53 कार्यकर्ताओ पर मुकदमा हुआ दर्ज, सपा जिलाध्यक्ष है विपिन चौधरी, पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया, ADM संग अभद्रता व धक्का मुक्की का भी आरोप, दलित की बारात पर हमले का किया था विरोध, पुलिस वीडियो के आधार पर करेगी गिरफ्तारी, सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में था धरना प्रदर्शन


➡बहराइच - अचानक चलता ट्रक बना आग का गोला, ट्रक के टायर में आग लगने से भड़की आग, ड्राइवर व क्लीनर ने कूदकर बचाई अपनी जान,  सड़क पर ट्रक खड़ा होने से दोनों तरफ लगा जाम, दमकल विभाग ने शुरू किए आग बुझाने के प्रयास, थाना मोतीपुर इलाके के लखीमपुर हाइवे का मामला.


➡संतकबीरनगर - संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी का मिला शव, मुकेश गुप्ता का शव मिलने से सनसनी, घर के अंदर से आ रही थी बहुत तेज बदबू, पड़ोसियों ने पुलिस को दी मामले की सूचना, फॉरेंसिक टीम सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस,  कोतवाली खलीलाबाद इलाके के गोला बाजार की घटना


➡मेरठ- चर्चित दीपक त्यागी हत्याकांड का मामला, मामले में दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा, दोनों हत्यारों पर 10-10 हज़ार का जुर्माना, महिला को साक्ष्यों के अभाव में बरी किया गया, परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गांव का था मामला


➡फ़िरोज़ाबाद- परिजन और पुलिस के बीच धक्का मुक्की, NDPS के मामले में पकड़ा गया था आरोपी, आरोपी का मेडिकल कराने लाई थी पुलिस, परिजनों द्वारा आरोपी को छुड़ाने का प्रयास, पुलिस ने छात्र को झूठा फंसाया- परिजन, थाना दक्षिण पुलिस पर लगाया है आरोप


➡मुज़फ्फरनगर-  महिला ने दी पुलिस को धमकी, शाहपुर थाने के अंदर आत्मदाह की दी धमकी, महिला की धमकी से पुलिस महकमे में हड़कंप, कहा, 'खुद को आग लगाकर दे दूंगी अपनी जान', महिला का दबंगों पर ज़मीन कब्ज़ाने का आरोप,  मेडिकल के बाद मुक़दमा दर्ज किया गया- पुलिस, महिला के आरोप निराधार-बेबुनियाद- पुलिस, शाहपुर थाना इलाके के किनौनी गांव का मामला


➡बहराइच - अनियंत्रित होकर ख़म्बे से टकराई बाइक, हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, मरीज को खाना देकर वापस लौट रहा था, खैरीघाट के थैलियां का निवासी था राम चंदर, थाना रामगांव क्षेत्र के महोत्तमपुर गांव की घटना


➡फिरोजाबाद - पहले काम शुरू हुआ टेंडर बाद में निकला , अधिकारियों की मिली भगत से निर्माण कार्यों में खेल, ठेकेदारों पर मेहरबान है जिम्मेदार अधिकारी, टूंडला नगर पालिका का है मामला.


➡दिल्ली- आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी, पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, सुबह 11 बजे से पीएम आवास पर बैठक


Share:

देश, विदेश व राज्यों का टाँप हेडलाइन मुख्य समाचार

 .                



*बुधवार, 05 मार्च 2025 


🔸फिर बम धमाके से दहला पाकिस्तान, आतंकियों ने सैन्य परिसर में घुसा दी विस्फोटकों से लदी कारें 21 लोगों की मौत 


🔸अमेरिका: कनाडा और मैक्सिको पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रंप ने कहा- देरी की कोई गुंजाइश नहीं


🔸कनाडा ने अमेरिका पर किया पलटवार, लगाया 25% का जवाबी टैरिफ


🔸अमेरिका ने रोकी सैन्य सहायता तो यूक्रेन के छूटे पसीने, जेलेंस्की को ट्रंप से बहस का हो रहा अफसोस


🔸ब्रिटेन पहुंचे एस जयशंकर, ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से की मुलाकात; रूस-यूक्रेन संघर्ष में ''स्थायी शांति'' पर होगी नजर


🔸सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का डिजाइन तैयार, IIT रुड़की से हुआ करार; एक छत के नीचे होंगे सभी काम


🔸​ISI की साजिश, स्लीपर सेल और अयोध्या में रेकी.. आतंकी की गिरफ्तारी के बाद कई एंगल से हो रही जांच


🔸 Punjab: किसानों का प्रदर्शन आज, चंडीगढ़ के 18 एंट्री पॉइंट सील, 1200 जवान तैनात; कई नेता हिरासत में-कुछ नजरबंद


🔸हेमंत सोरेन की फिर केंद्र को चेतावनी, 1.36 लाख करोड़ रुपए नहीं मिले, तो खदानों को कर देंगे बंद


🔸औरंगजेब विवाद- सपा विधायक अबू आजमी ने बयान वापस लिया:कहा था- औरंगजेब ने मंदिर बनवाए, वह क्रूर शासक नहीं था


🔸​असम-पूर्व CM की बेटी ने ड्राइवर को चप्पल से पीटा:बोलीं- शराब पीकर आता था, गालियां देता था; ड्राइवर का आरोप- पर्सनल काम करवाती थीं


🔸एमपी में 5 बड़े कारोबारियों के यहां आयकर की रेड:100 करोड़ की जमीन खरीदी; सतना में शादी के स्टीकर लगी 50 गाड़ियों से पहुंची टीम


🔸चुनाव आयोग के प्रतिनिधियों को राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठकें करने के निर्देश


🔸​​​​मोदी ने गुजरात में ‘वंतारा’ वन्यजीव पुनर्वास एवं संरक्षण केंद्र का किया दौरा, अत्याधुनिक सुविधाओं का किया अवलोकन


🔸जयपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण रेलसेवाओं में आंशिक परिवर्तन, यातायात रहेगा प्रभावित 


🔸​अमेरिकी विमानवाहक पोत की दक्षिण कोरिया में एंट्री, किम की बहन ने दी वाशिंगटन को धमकी


🔸हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी:शिमला में गिरे बर्फ के फाहे, मनाली में एक सप्ताह में दूसरी बार हिमपात, तापमान में गिरावट


🔹पाकिस्तान वालों कप लेकर दुबई आ जाओ... ऑस्ट्रेलिया को पीटकर भारत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा


           *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*

                        

Share:

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 बिकेट से हरा चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई.

 BREAKING NEWS 





दुबई: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया 


सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा


भारत ने 4 विकेट से सेमीफाइनल जीता


9 मार्च को दुबई में होगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल

Share:

आज का राशिफल


      


 *05 मार्च 2025 , बुधवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण संस्था के साथ जुड़ने का आपको मौका मिल सकता है। जो कि आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बच्चों के लिए समय अवश्य निकालें। इस समय प्राकृतिक चीजों पर अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक व आत्मिक शांति महसूस होगी। किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति की मदद से आपकी हर समस्या हल हो सकती हैं। आत्म संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज मान प्रतिष्ठा बढेगी । रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे । इस समय दूरदराज की व्यवसायिक पार्टियों से संपर्क स्थापित करें। आपको बाहरी गतिविधियों से महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। इनकम के सोर्स भी अभी कमजोर रहेंगे। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट को हाथ में लेने से पहले उसके बारे में पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा । इस समय ग्रह स्थितियां और भाग्य दोनों ही आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। संतान के कैरियर संबंधी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। अगर संपत्ति संबंधी कोई मसला चल रहा है तो आज किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । पारिवारिक सुख मिलेगा । इस समय बिजनेस संबंधी किसी भी काम में पैसा लगाने से परहेज करें। क्योंकि अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। कुछ नया करने का प्लान अभी स्थगित कर दें। स्वास्थ्य सुधार होगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपको जीवन की एक नई दिशा प्रदान करेगी। और आप अपने कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझाने के लिए आज समय उचित है। खुद के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आत्मविश्वास तथा आत्मबल को मजबूत बनाकर रखें। इस समय आपको कई आर्डर तथा अनुबंध हासिल होने वाले हैं। ऑफिस में भी आपके उचित कार्यों की वजह से कोई अथॉरिटी मिल सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मनोहारी रहेगा। बस इस समय भावनाओं के बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना स्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। संतान प्राप्ति संबंधी भी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जिससे पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा करने के लिए यह उचित समय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। व्यवसायिक स्थिति अब बेहतर हो रही है। थोड़ी बहुत परेशानियां आएंगी लेकिन इनकी वजह से कोई भी काम नहीं रुकेगा। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर ध्यान रखना जरूरी है। सामाजिक दायरा मान सम्मान देगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका समय सावधान रहने का है। कार्यालय अथवा दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर अवश्य रखें, इनकी मिली भगत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण कागजात तथा दस्तावेजों को संभालकर रखें। ऑफिस में भी कुछ राजनीतिक वातावरण जैसा बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करेंगे। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को भी कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से बहुत अधिक राहत और सुकून प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका समय मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। दूरदराज के अपने संपर्क सूत्रों में और अधिक मजबूती लाने की जरूरत है। सरकारी सेवा वाले लोगों का काम ज्यादा रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज घर परिवर्तन या यात्रा संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसे अंजाम देने के लिए उचित समय है। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें और उस पर अमल भी करें। आपके लिए यह बहुत ही लाभदायक रहेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। किसी मित्र से सोशल मीडिया पर बात हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




        

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 05 मार्च 2025*

                 *बुधवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* षष्ठी - 12:53 तक

*🗒पश्चात्-* सप्तमी 

*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका - 25:09 तक

*🌠पश्चात्-* रोहिणी 

*💫करण-* तैतिल - 12:53 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* वैधृति - 23:06 तक

*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ 

*🌅सूर्योदय-* 06:42

*🌄सूर्यास्त-* 18:23

*🌙चन्द्रोदय-* 10:01

*🌛चन्द्रराशि-* मेष - 08:13 तक

*🌛पश्चात्-* वृषभ 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:32 से 14:00

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को 👉 फाल्गुन सुदी षष्ठी 12:53 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , गो रूपिणी षष्ठी (बंगाल) , स्कन्द षष्ठी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग गुरुवार सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग  25:09 तक , वैधृति पुण्यम् , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , आचार्य श्री सुन्दर साहिब पुण्य तिथि (सच्चिदानन्द सम्प्रदाय) , श्री शिवराजसिंह चौहान जन्म दिवस , श्री गंगा प्रसाद बिरला स्मृति दिवस व पंचायती राज दिवस उड़ीसा (श्री बीजू पटनायक जयन्ती 109वीं)।_*

*_🔅कल गुरुवार को 👉 फाल्गुन सुदी सप्तमी 10:53 तक पश्चात् अष्टमी शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*यदि तात धनं नास्ति*

          *पूर्वदुष्कृतकर्मणा  ।*

*तथापि ललिता वाणी*

         *वचने का दरिद्रता ॥*

*भावार्थ👉*

            हे भाई ! पूर्व के दुष्कृत की वजह से (तुम्हारे पास) धन न हो, तो भी सुंदर वाणी तो है ना ! (वह दीजिए ) उसमें गरीबी कैसी ?


🔅 *5 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1691 – यूरोप में पहली बार करेंसी नोट छपा। यह काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की थी। इससे पहले तक स्वीडन में सिक्का चलता था जो चौकोर और बड़े आकार का होता था।

1699 – महाराजा जय सिंह ने अंबर का सिंहासन संभाला।

1793 – ऑस्ट्रिया के सैनिकों ने फ्रांस को हराकर उसके साम्राज्य पर फिर से कब्जा कर लिया।

1809 – ब्रिटेन और उसमानी शासन के बीच डरडैनल्स समझौता हुआ जिसके अनुसार ब्रिटेन ने उसमानी शासक को मिस्र सहित समस्त क्षेत्रों को ख़ाली करने का वचन दिया।

1851 – भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना की गई। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1918 – सोवियत संघ ने पेट्रोग्राड को हटाकर मॉस्को को रूस की राजधानी बनाया।

1931 – महात्मा गांधी जी ने सविन्य अवज्ञा आंदोलन खत्म किया।

1933 – जर्मनी के संसदीय चुनावों में नाजी पार्टी ने 44 प्रतिशत मत प्राप्त किया।

1962 – कनाडा में आयकर नियमों में बदलाव किया गया।

1966 – यात्री जेट प्लेन माउंट फूजी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

1968 - मार्टिन लूथर किंग की हत्या

1983 - आस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के नेता बाब हाक प्रधानमंत्री बने।

1990 – सरकार ने 1984 के भोपाल गैस त्रासदी के पांच लाख पीड़ितों के लिए 360 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत की घोषणा की।

1995 – भारत और चीन अपने सैन्य कर्मियों के बीच बैठकों की सुविधा के लिए सिक्किम के नाथू ला सहित दो नए सीमा केन्द्र खोलने पर सहमत हुये।

1997 – उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया 25 साल में पहली बार शांति वार्ता के लिए मिले।

1997 - भारत तथा तेरह अन्य देशों ने इंडियन ओशन रिम एसोसियेशन के गठन की घोषणा की।

1999 - आज़ाद देश के राष्ट्रकुल के कार्यकारी सचिव बोरिस बेरनोवस्की की बर्खास्तगी,।

1999 - फ़िल्म अभिनेता सुनील दत्त ने कोलंबो से अपने 17 सदस्यीय दल के साथ दक्षिण एशिया की 13 हज़ार किलोमीटर लम्बी सद्भावना यात्रा का शुभारम्भ किया।

2001 - कोलंबिया के राष्ट्रपति परुत्राना चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए।

2001 - मक्का में ईद के दौरान भगदड़ में 36 यात्री मरे।

2002 - राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

2003 - अलकायदा का शीर्ष आतंकवादी मुस्तफ़ा अहमद अल-हवसावी रावलपिंडी में गिरफ़्तार।

2006 - पाकिस्तान में अलकायदा और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 100 लोग मारे गये।

2007 - अर्जेन्टीना ने भारत द्वारा अदालती कार्रवाही के लिए क्वात्रोची के प्रत्यर्पण दस्तावेज स्वीकृत किये।

2008 - महाराष्ट्र के राज्यपाल एस.एम. कृष्णा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2008 - भारत ने समुद्र से ज़मीन पर हमला करने वाले 'ब्रह्मोस' मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2009 - भारतीय उद्योगपति विजय माल्या ने 18 लाख रुपये में बापू की विरासत को ख़रीदा।

2009 - इफ्को (इंडियन फार्मा फर्टिलाइजर कोउपरेटिव लिमिटेड) एक करोड़ टन उर्वरक की वार्षिक बिक्री करने वाली विश्व की पहली कम्पनी बनी।

2009 - बिजनेस मैगज़ीन फोर्ब्स ने 48 परोपकारी दिग्गज़ों की लिस्ट में टेलिकॉम किंग सुनील मित्तल और प्रवासी व्यापारी अनिल अग्रवाल समेत चार भारतीयों के नाम शामिल किये।

2018 - द शेप ऑफ़ वाटर ने 90वें अकादमी पुरस्कार पर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित चार ऑस्कर जीते।

2019 - भारत रक्षा मंत्रालय का फैसला, आर्मी में महिला ऑफिसर्स को मिलेगी परमानेंट ग्रांट कमीशन।

2019 - भारत ने दर्ज की वनडे में 500वीं जीत, ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरा देश बना।

2020 - टाइम मैगजीन ने इंदिरा गांधी को 1976 और राजकुमारी अमृत कौर को 1947 की ‘वुमन ऑफ द ईयर’ चुना।

2020 - कोरोनावायरस के चलते दिल्ली सरकार ने 31 मार्च तक सभी प्राइमरी स्कूल  बंद करने के आदेश दिए व सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगाई।

2020 - केन्द्रीय कैबिनेट ने सार्वजनिक सेक्टर के बैंकों का एकीकरण 4 बैंकों में करने के लिए मंज़ूरी दी (1 अप्रैल, 2020 से लागू )।

2021 - डीआरडीओ ने मिसाइलों के प्रक्षेपण में इस्‍तेमाल की जाने वाली एस.एफ.डी.आर. टेक्‍नोलाजी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्‍वीडन के प्रधानमंत्री स्‍टीफन लोफवेन के साथ वर्चुअल शिखर बैठक की।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सेरावीक-2021 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य भाषण दिया।

2021 - सरकार ने स्‍वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में 259 सदस्यों वाली राष्‍ट्रीय समिति गठित की।

2022 - रूस की ओर से यूक्रेन के दो शहरों, मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर का एलान किया गया।

2022 - रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाकर कपिल देव का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा (7वें नम्बर पर सबसे ज्यादा 175 रन बनाए)।

2022 - भारतीय नौसेना ने विस्तारित रेंज ब्रह्मोस लैंड अटैक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

2023 - पाकिस्तानी मीडिया रेगुलेटर PEMRA ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषणों और प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रसारण पर रोक लगाई।

2023 - भारतीय नौसेना ने अरब सागर में ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल के जहाज से लॉन्च किए जाने वाले संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

2023 - चीन का रक्षा बजट लगातार 8वें साल 7.2% बढ़कर 225 अरब डॉलर हुआ।

2023 - ट्यूनीशिया की थ्रिलर अश्कल ने पहली फिल्म पुरस्कार जीतकर विजेता बने।

2024 - दिल्ली कैंट स्थित सैन्य अस्पताल (आरएंडआर) ने 8 साल के बच्चे पर गैर-सर्जिकल जीवन रक्षक हृदय संबंधी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर एक दुर्लभ उपलब्धि प्राप्त की।

2024 - सैन्य कार्य विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय पहला विचार-मंथन सत्र 'स्वदेशीकरण को प्रोत्साहन' नई दिल्ली में संपन्न हुआ।


*5 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*


1805 – फ़्रांस के इतिहासकार एगोस्टीन थिअरी का जन्म हुआ।

1905 – महान स्वतंत्रता सेनानी सुशीला दीदी का पंजाब में जन्म हुआ। उन्हें भगत सिंह की क्रांतिकारी गतिविधियों में सहयोग करने के लिये याद किया जाता है।

1913 - गंगूबाई हंगल - 'भारतीय शास्त्रीय संगीत' की प्रसिद्ध गायिका।

1916 – ओडिशा के प्रसिद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का जन्म हुआ।

1925 - वसंत साठे, पाँचवीं, छठी, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।

1934 - सोम ठाकुर - मुक्तक, ब्रजभाषा के छंद और बेमिसाल लोक गीतों के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय रचनाकार।

1959 - शिवराज सिंह चौहान - 'भारतीय जनता पार्टी' के वरिष्ठ नेता एवं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री।

1961 - कपिल पाटिल - जानेमाने भारतीय राजनीतिज्ञ (भाजपा)।

 1965 - परगट सिंह - भारतीय हॉकी के बेहतरीन परिरक्षकों (डिफेंडर) में से एक रहे ।


*5 मार्च को हुए निधन👉*


1919 – आयरलैंड के प्रसिद्ध नाविक अरनेस्ट हेनरी शेकलेटन का निधन हुआ। उन्होंने अंटार्कटिका की कई यात्राएं कीं और महासागर में स्थित जॉर्जिया के एक द्वीप में उनका निधन हुआ।

1953 – 29 साल तक सत्ता में रहने वाले सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन का निधन हुआ।

1989 – लेबर पार्टी के संस्थापक बाबा पृथ्वी सिंह का निधन हुआ।

2010 - जी.पी. बिड़ला - भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक थे।

2018 - केरल हाई कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश डी. श्रीदेवी का 79 साल की उम्र में कोच्चि में निधन हुआ। 

2021 - मथाई जॉर्ज जॉर्ज मुथूट एक भारतीय उद्यमी और व्यवसायी थे।

2023 - अमेरिकन इंटरनेशनल बॉक्सिंग एचओएफ प्रमोटर बॉब गुडमैन (83) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी स्पोर्ट्सकास्टर डेव विल्स (58) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी रॉक गिटारवादक, स्लाइड-गिटार वादक और गीतकार गैरी रॉसिंगटन (71) का निधन हुआ।

2023 - जर्मन लुगर क्लॉस बोन्सैक (81) का निधन हुआ।

2023 -  जापानी फ्रीस्टाइल पहलवान शोज़ो ससाहारा (93) निधन हुआ।


*5 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 आचार्य श्री सुन्दर साहिब पुण्य तिथि (सच्चिदानन्द सम्प्रदाय)।

🔅 श्री शिवराजसिंह चौहान जन्म दिवस।

🔅 श्री गंगा प्रसाद बिरला स्मृति दिवस।

🔅 पंचायती राज दिवस उड़ीसा (श्री बीजू पटनायक जयन्ती 109वीं)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।


Share:

यूपी में ग्राम पंचायत स्तर पर बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, प्रधान और सचिव करेंगे मॉनीटरिंग

 



लखनऊ।उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए योगी सरकार ने निर्देश दिया है।पहले चरण में यूपी की 22,700 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित होगी।इसके बाद यूपी की हर ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को योजना लागू करने के आदेश दिए हैं।

सीएम योगी ने बैठक में कहा कि ग्रामीण छात्रों तक ई-बुक्स, डिजिटल कंटेंट और अन्य शैक्षिक संसाधनों की पहुंच आसान बनानी होगी। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी अपनी अहम भूमिका निभाएगी। सीएम ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएं, जहां बच्चों को किताबें, प्रश्नोत्तरी, वीडियो, ऑडियो लेक्चर तथा अन्य डिजिटल संसाधनों उपलब्ध कराए जाए।इससे बच्चों में सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी।

सीएम योगी ने लाइब्रेरी के संचालन और प्रबंधन की ज़िम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौंपने के निर्देश दिए।ग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी की देखरेख ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा की जाएगी।वहीं पंचायत स्तर पर सहायक अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, जो लाइब्रेरी के रखरखाव, उपयोग और सुचारू संचालन की निगरानी करेंगे।

बता दें कि योगी सरकार 4 लाख रुपये प्रति डिजिटल लाइब्रेरी पर खर्च करेगी।इसके तहत दो लाख रुपये डिजिटल उपकरणों (कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट सुविधा आदि) की खरीद और 2 लाख रुपये डिजिटल तथा हार्डकॉपी किताबों की खरीद पर खर्च किये जा सकेंगे।लाइब्रेरी में बच्चों को पाठ्य पुस्तकों के साथ विविध विषयों पर ई-बुक्स और अन्य डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी।बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान के लिए अत्याधुनिक उपकरण* *ऑडियो-विजुअल टूल्स भी मुहैया कराए जाएंगे, उन्हे ऑनलाइन पढ़ाई और रिसर्च कार्यों के लिए इंटरनेट की सुविधा भी दी जाएगी,डिजिटल लाइब्रेरी में एक सुव्यवस्थित मैनेजमेंट सिस्टम होगा, जिससे छात्र अपनी पसंदीदा किताबों और अध्ययन सामग्री को आसानी से एक्सेस कर सकें।

Share:

मंगलवार, 4 मार्च 2025

सचिव द्वारा बाल गृह का किया गया औचक निरीक्षण दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश-







       देवरिया lआज दिनांक 04.03.2025 को मा0 उच्च न्यायालय के बाल संरक्षण देखरेख समिति के निर्देशानुसार व मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि मा0 उच्च न्यायालय के द्वारा बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु दिये गये निर्देशों का अक्षरसः पालन हो, उन्होने राजकीय बाल गृह के प्रभारी अध्यक्ष को निर्देशित करते हुये कहा कि बच्चों के अन्दर नैतिक मुल्यों का विकास कर, बच्चों के अन्दर नई उर्जा एवं संचार हेतु कार्यक्रम का आयोजन तथा निबन्ध, योग, संगीत, चित्रकला इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को प्रोत्साहित करें। राजकीय बाल गृह बालक में बच्चों में बागवानी की प्रवृति को बढ़ाने हेतु 50 गमलें मंगवाये गये है, जिसमें फूल लगे है उसको देखकर बच्चों में एक अलग उत्साह है और सभी बच्चों द्वारा उक्त गमलों में पानी शाम को भरते है, जिससे पौधें हरे-भरे तथा सुरक्षित बने रहे। उन्होने राजकीय बाल गृह के प्रपत्रों का अवलोकन करने के उपरान्त उसे व्यवस्थित करने हेतु प्रभारी अधीक्षक को निर्देशित किया। उन्होनें कहा कि परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाये तथा बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था की जायें जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इसके साथ ही बच्चों के दिनचर्या में व्यायाम को भी रखा जाये जिससे बच्चे शारीरिक रूप से मजबूत रहें। उन्होने पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का सम्बन्धित को निर्देश दिया।

  इस निरीक्षण में मुख्य रूप से राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक रामकृपाल व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे

Share:

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित नवनिर्मित सभागार का किया निरीक्षण, शीघ्र निर्माण पूर्ण करने के निर्देश

 



   देवरिया 04 मार्च। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कलेक्ट्रेट स्थित नवनिर्मित सभागार का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि इसका शीघ्र उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

          निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण की गुणवत्ता और डिजाइन संबंधी बिंदुओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और तय मानकों का पालन किया जाए। साथ ही, समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।

       जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कार्य में अनावश्यक विलंब या अनियमितता पाई गई, तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।


Share:

ग्राम पंचायत छितरूआ में ए०एन०एम० सेंटर के निर्माण में अनियमितता, ठेकेदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश -डीएम

 


 


*कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई हेतु शासन को भेजा जाएगा पत्र*


  देवरिया 04 मार्च। ग्राम पंचायत छितरूआ, विकास खंड देवरिया सदर में उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी संघ, निर्माण प्रखंड, गोरखपुर प्रथम द्वारा ए०एन०एम० सेंटर का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इस निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल द्वारा अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, देवरिया से जांच कराई गई।

           जांच के दौरान निर्माण स्थल पर गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं। निर्माण में सफेद बालू का प्रयोग किया गया था, जिससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। प्लीन्थ तोड़कर सरिया की जांच की गई, जिसमें कम सरिया पाया गया। इससे स्पष्ट हुआ कि कार्यदायी संस्था एवं उसके ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में गुणवत्ता की घोर अनदेखी की गई है।

         जिलाधिकारी ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई जाए। साथ ही, निर्मित कराए गए कार्य को ध्वस्त कर मानक के अनुरूप पुनः निर्माण सुनिश्चित किया जाए।

        इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था द्वारा पर्यवेक्षण में लापरवाही बरते जाने को गंभीरता से लेते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। 

           जिलाधिकारी ने जिले में कार्य कर रही सभी निर्माण कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी पाई गई, तो ठेकेदार के साथ-साथ संबंधित अभियंताओं के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने निर्माण कार्यों की सतर्कता से निगरानी करें, अन्यथा लापरवाही पाए जाने पर उनकी भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। जनपद में हो रहे प्रत्येक निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप पूरा किया जाना चाहिए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों और संस्थाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Share:

पुलिस ने कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल मर्डर केस में युवक को गिरफ्तार किया


 



रोहतक में हुए कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल मर्डर केस में पुलिस ने सचिन नाम के युवक को पकड़ा हैं। वह मोबाइल शॉप चलाता हैं। 32 वर्ष का सचिन 2 बच्चो का पिता भी हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब हिमानी का परिवार शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हो गया हैं। हत्या क्यों की गई... पुलिस अभी पूछताछ कर रही हैं। बता दें की हिमानी की हत्या करके लाश को सूटकेस में करके फेंक दिया गया था।


Share:

महाकुंभ में CRPF कैंप में लगी आग, दो टेंट जले; 20 मिनट में आग पर पाया काबू

 



प्रयागराज l महाकुंभ मेले में नागवासुकी सेक्टर 06 स्थित सीआरपीएफ-पीएसी कैंप में आग लग गई। मेला समापन के कारण कैंप में सुरक्षा बल की संख्या कम थी।

फायर विभाग को सूचना मिलते ही दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने 20 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया। कैंप के दो टेंट जल गए। सुरक्षा बल और पीएसी के जवानों का कुछ सामान भी आग की चपेट में आ गया।

महाकुंभ के सीएफओ प्रमोद शर्मा ने बताया कि त्वरित कार्रवाई से कोई जनहानि नहीं हुई। मेला समापन के कारण संपत्ति का नुकसान भी सीमित रहा।

Share:

CM ने धनंजय मुंडे से इस्तीफा लिया..

 


महाराष्ट्र l 


सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे का विकेट गिरा। मुंडे अजित पवार के NCP कोटे से मंत्री है. उनके सहयोगी पर बीड में हत्या का आरोप है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंडे को इस्तीफ़ा देने के लिए कहा है।धनंजय मुंडे ने इस्तीफा दे दिया है।

Share:

फेरे से पहले दुल्हन ने ठुकराई शादी, सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, सुहागरात की हसरत लेकर बैरंग लौटा दूल्हा

 


बाराबंकीl

 बाराबंकी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर दूल्हा धूमधाम से बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा. ऐसा क्या हो गया कि जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

      दरअसल बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के लोहार पुरा गांव से बारात सफदरगंज थाना क्षेत्र के उधौली गांव पहुंची थी. शादी की रस्में पूरी हो रही थीं और जयमाल भी हो चुका था, तभी दुल्हन को दूल्हे की जेब में चमड़े का टुकड़ा मिला गया. उसने तुरंत परिवार को जानकारी दी और इसके बाद लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया. लड़की पक्ष का कहना था कि दूल्हे की जेब में चमड़े का टुकड़ा उनके देवी देवताओं के खिलाफ है और उनके देवी-देवता अलग हैं. वहीं, लड़के वालों ने सफाई देते हुए कहा कि यह चमड़े का टुकड़ा एक रस्म का हिस्सा था, जिसे भूलवश दूल्हे की जेब में रख दिया गया था।

      जब विवाद बढ़ा, तो लड़की पक्ष ने कहा कि वे खुद लड़के के घर जाकर देखेंगे कि उनके देवी-देवता कौन हैं. रात में कुछ पुरुष और महिलाएं लड़के के घर पहुंचीं, उन्होंने वहां की पूजा-पद्धति को देखा, लेकिन इसके बावजूद शादी से इनकार कर दिया. जानकारी के मुताबिक दूल्हा और दुल्हन पक्ष दोनों ही गौतम जाति से हैं. फिर भी दुल्हन और उसका परिवार बता रहा है कि दूल्हे पक्ष के देवी देवता हमारे देवी देवताओं से अलग हैं।

        हालांकि लड़के पक्ष ने कहा कि उन्होंने पहले ही सारी जानकारी कर ली गई थी दोनों पक्षों में किसी भी बात को लेकर कोई भी असहमति नहीं थी, लेकिन अब शादी तोड़ने के लिए इसे मुद्दा बनाया जा रहा है. लड़के वालों का कहना है कि जब शादी ही नहीं हुई तो दोनों पक्षों को अपना-अपना खर्च उठाना चाहिए, लेकिन लड़की पक्ष सारा खर्च लड़के वालों से लेना चाहता है. साथ ही लड़के पक्ष ने आरोप लगाया कि उनके गहने भी वापस नहीं किए जा रहे हैं. अब यह मामला थाने पहुंच चुका है, जहां पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश कर रही है।

Share:

राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने वाला गिरफ्तार, ISI से है कनेक्शन

 



नई दिल्ली।गुजरात एटीएस और फरीदाबाद स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संयुक्त ऑपरेशन में फरीदाबाद से आतंकी कनेक्शन के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड भी जब्त किए गए हैं,जिन्हें सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत निष्क्रिय करा दिया।सूत्रों के मुताबिक, ये अयोध्या में राम मंदिर पर हमले की साजिश रच रहा था।

संदिग्ध की पहचान अब्दुल रहमान (19) के रूप में हुई है।वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के मिल्कीपुर का निवासी है। हरियाणा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अब्दुल रहमान से अतिरिक्त जानकारी के लिए गहन पूछताछ कर रही हैं।रहमान के मोबाइल और अन्य बरामद सामग्रियों की भी जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार अब्दुल रहमान कई दिनों से फरीदाबाद के पाली गांव में फर्जी पहचान के साथ रह रहा था।जब अधिकारियों ने उससे संपर्क किया तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

गुजरात एटीएस ने फरीदाबाद एसटीएफ की मदद से इस ऑपरेशन का नेतृत्व किया।जांच एजेंसियां ​​अब अब्दुल रहमान के संपर्कों का पता लगाने और उसके इरादों का पता लगाने में जुटी हैं।घंटों पूछताछ के बाद आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया।

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक अब्दुल रहमान आईएसआई के आईएसकेपी (इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस) मॉड्यूल से जुड़ा है।ऐसा माना जा रहा है कि इस मॉड्यूल में अब्दुल रहमान के अलावा और लोग भी शामिल हो सकते हैं,जिनकी तलाश की जा रही है।

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हुआ है। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से राम मंदिर में श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है।

सुरक्षा एजेंसियां के सूत्रों के अनुसार अयोध्या के राम मंदिर पर आतंकी हमला करवाने के लिए अब्दुल रहमान को ISI ने तैयार किया था। ये कई जमात से जुड़ा हुआ है। अयोध्या में मटन शॉप चलाता है और ऑटो पेशे से भी जुड़ा हुआ है।हैंड ग्रेनेड से अटैक कर राम मंदिर में बड़ी तबाही मचाने का इस आतंकी का प्लान था।इसने कई बार राम मंदिर की रेकी की थी।तमाम जानकारी ISI को भी साझा की थी।

ये अयोध्या से ट्रेन से फरीदाबाद पहुंचा था। उसे एक हैंडलर ने हैंड ग्रेनेड दिए, जिसे वापस ट्रेन से अयोध्या लेकर ये वापस लौटने वाला था।उसके पहले सेंट्रल एजेंसियों के इनपुट्स के आधार पर इसे दबोच लिया।

Share:

स्वाति मालीवाल को पिटवा सकते हैं तो,सीएम रेखा गुप्ता ने आतिशी को ये क्या कह दिया

 


नई दिल्ली।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है और पूर्व सीएम आतिशी को लेकर सीएम ने ऐसी बात कह दी है,जिससे सियासी बवाल मचना तय है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आतिशी जी आज अरविंद केजरीवाल जी आपको यहां फसाकर ना जाने खुद कहां गुम हैं,मुझे चिंता है आपकी,अगर स्वाति मालीवाल को ये लोग अपने घर पर पिटवा सकते हैं तो आप भी बहुत दूर नहीं है, मुझे आपकी बहुत चिंता हो रही है।इसके साथ ही आतिशी के एक बयान पर सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नेता ने अपनी गलती मान ली है।आज सदन में नेता विपक्ष ने भी गलती को स्वीकार किया है।

विधानसभा में कैग रिपोर्ट पेश किए जाने के बीच आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने जैसे ही कहा कि चलिए मान लेते हैं हम चोर हैं, हम नालायक हैं। आतिशी की ये बात पूरी होने से पहले ही भाजपा नेता शोर मचाने लगे और फिर इसी को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आपने गलती तो मान ली ना।सीएम ने आतिशी को चेतावनी देने के लहजे में कहा कि अरविंद केजरीवाल की इतनी साइड मत लीजिए आप।

हंगामे से आम आदमी पार्टी के नेता जरनैल सिंह को सदन की कार्यवाही से बाहर कर दिया गया।इसपर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि विपक्ष के हंगामे को लेकर आप विधायक जरनैल सिंह को मार्शल आउट किया गया है। अभी तो सिर्फ दो रिपोर्ट सदन के पटल पर आई हैं, अब तो आप के काले चिट्ठे खुल रहे हैं।

Share:

महाकुंभ के सबक भी बहुत,ऐसा क्यों बोले सीएम योगी,महाकुम्भ को लेकर वर्ल्ड मीडिया ने क्या-क्या कहा सब बताया

 


लखनऊ। संगम की रेती पर 13 जनवरी से विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ शुरू था। 26 को फरवरी को महाकुंभ समापन हो गया। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुनामी आ गई थी।महाकुम्भ में 66 करोड़ 22 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।महाकुंभ ने अपने नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज किए हैं। महाकुंभ विपक्ष के निशाने पर भी रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को लेकर हुई बयानबाजी पर विपक्ष को करारा जवाब दिया है।


*सीएम योगी ने गीता के संदेश की दिलाई याद*


सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा जो मुझे जिस रूप में देखता है,जिस रूप में भजता है, मैं उसको उसी रूप में दिखाई देता हूं।इसी तरह प्रयागराज महाकुंभ को जिसने जिस रूप में देखा उसे वैसा ही दिखा।


*वर्ल्ड मीडिया ने क्या कहा सीएम योगी ने बताया*


महाकुंभ की कवरेज को लेकर सीएम योगी ने कई मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला दिया।इसमें सीएम योगी ने बताया कि देश की ही नहीं दुनिया की मीडिया भी महाकुंभ की भव्यता देखकर अचंभित रह गई।


द वॉल स्ट्रीट जनरल ने कहा- ‘यह अमेरिका की कुल आबादी से ज्यादा का आयोजन था।


बीबीसी ने कहा- ‘महाकुंभ मानवता का सबसे बड़ा समागम था।


एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा- ‘यह विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक समारोह था।


द न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा- ‘इस आयोजन में न सिर्फ श्रद्धालु पर्यटक ही नहीं, नेता व हस्तियां भी पहुंचीं।


द रॉयटर्स ने कहा- यह डिजिटल कुंभ था, जिसमें व्यवस्था बनाने के लिए तकनीकी का बेहतर इस्तेमाल किया गया।’


द गर्ज़ियन ने लिखा- यह पर्वों का पर्व था, लोगों की उमंग व उत्साह चरम पर रहा।


CNN ने लिखा- ‘दुनिया के सबसे बड़े समागम में 60 करोड़ से ज्यादा लोग शामिल हुए, यह आस्था की अभिव्यक्ति का शानदार नजारा था।

Share:

आइजी पीएसी आवास पर तैनात सिपाही ने अपनी सरकारी इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर जान दी






 मुरादाबाद l आइजी पीएसी आवास पर तैनात सिपाही शिवम ने अपनी सरकारी इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर जान दें दी। यह सुसाइड हैं या हादसा.. पुलिस इसकी जाँच कर रही हैं। शिवम मूल रूप से बिजनौर का निवासी था।

Share:

देश, विदेश व राज्यों का टाँप हेडलाइन मुख्य समाचार

 .                



*मंगलवार, 04 मार्च 2025 


🔸राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम, दिल्ली के पास से पकड़ा गया Terrorist; अब नेटवर्क तलाश रही पुलिस


🔸'BJP की नीतियों को आगे बढ़ा रही है NC', महबूबा मुफ्ती का आरोप; बोलीं- भाजपा के एजेंट हैं CM उमर अब्दुल्ला


🔸ट्रंप ने किया इशारा! कल से शुरू होगा टैरिफ वॉर, कनाडा-चीन समेत कई देशों पर US कसेगा नकेल


🔸'ये शर्मनाक है', रोहित शर्मा पर कांग्रेस और TMC नेताओं की टिप्पणी पर बोले खेल मंत्री मनसुख मंडाविया


🔸स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लोग जल्द बच्चा पैदा करें:वरना हमारे 8 सांसद कम होंगे, फैमिली प्लानिंग पॉलिसी राज्य के लिए नुकसानदायक


🔸पंजाब सीएम से किसानों की मीटिंग रही बेनतीजा:चंडीगढ़ में 5 मार्च को मोर्चा लगाएंगे किसान, बोले- मुख्यमंत्री बैठक छोड़कर चले गए


🔸VIDEO:महिला नेता का शव सूटकेस में ले जाते दिखा आरोपी:फेसबुक फ्रेंड ने पहले चुन्नी से हाथ–पैर बांधे, फिर गला घोंटा था


🔸आकाश आनंद को मायावती ने पार्टी से ही निकाला, बोलीं- पश्चाताप नहीं, अहंकार दिखाया


🔸विदेशी महिला ने जांघ पर बनवाया भगवान जगन्नाथ का टैटू, भड़के ओडिशा के लोग, दो अरेस्ट, महिला ने मांगी माफी 


🔸Bihar Jobs: 1.40 लाख और पदों पर होगी भर्ती, बजट के साथ नीतीश सरकार ने युवाओं को दे दिया एक और बड़ा तोहफा


🔸बर्थडे के दिन गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार हुए आईआईटी बाबा, कुछ देर बाद जमानत पर छूटे


🔸योगी सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला, UP में अब बच्चों की पढ़ाई के लिए सीधे खाते में भेजेगी 3000 रुपए


🔸UN: भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख की टिप्पणी को बताया बेबुनियाद; मणिपुर-कश्मीर पर की थी बयानबाजी


🔸जर्मनी में आतंकी हमले की आशंका! ड्राइवर ने भीड़ पर चढ़ाई कार, दो की मौत, हिरासत में संदिग्ध


🔸दिल्ली CM बोलीं- बजट सत्र 24-26 मार्च के बीच होगा:सुझाव के लिए मेल और वॉट्सऐप नंबर जारी किए, कहा- हम हर वादे पूरे करेंगे


🔸इलाहाबादिया को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी पॉडकास्ट फिर शुरू करने की अनुमति


🔸झारखंड ने 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया; सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए 62 हजार करोड़ रुपये किए गए आवंटित


🔸औरंगजेब की तारीफ कर फंसे अबु आजमी, शिवसेना नेता ने दर्ज कराई शिकायत


🔹IND vs AUS: ‘ऋषभ पंत टीम में आ सकते हैं’, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले रोहित ने दिए बदलाव के संकेत


           *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*

                      

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ - आज विधान परिषद में बोलेंगे सीएम योगी, बजट पर चर्चा में शामिल होंगे सीएम योगी


➡लखनऊ - जल निगम कर्मचारी करेंगे आज धरना प्रदर्शन, प्रदेश भर के कर्मचारी 4-6 मार्च तक करेंगे प्रदर्शन , सरकार से अपनी मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन


➡कन्नौज - मानको को दरकिनार कर डबल डेकर बस में बैठी सवारी, एआरटीओ और पीटीओ की टीम ने छापा मारकर पकड़ा, परमिट शर्तो को दरकिनार कर सवारियों से भरी थी दो बसें,  प्राइवेट वाहनों से तिर्वा के इंदरगढ़ चौराहे पहुंच की कार्रवाई


➡बरेली - त्योहारों को देखते हुए SSP बरेली का थाने का निरीक्षण, SSP नेने अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर ऑडर बुक देखा, थाने में पूर्व में हुई घटनाओं का किया निरीक्षण , अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के दिये निर्देश, थाने में शांतिपूर्ण होली के त्योहार को संपन्न कराने के निर्देश, कैंट थाने के निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी, सीओ सिटी रहे मौजूद 


➡बहराइच - ग्रामीणों ने तहसील का घेराव कर किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने कोटेदार सरपहा पर लगाए गंभीर आरोप, अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन न देने का आरोप, विरोध करने पर मारपीट व राशन से नाम कटवाने का आरोप, तहसील महसी में प्रदर्शन कर SDM को सौंपा ज्ञापन, SDM ने शिकायत को लेकर जांच कमेटी की गठित, तहसीलदार समेत 4 अधिकारी जांच टीम में शामिल, महसी तहसीलदार के सरपतहा गांव का मामला


➡सहारनपुर - नमाज़ के बाद दो पक्षों में हुई कहासुनी,  कहासुनी के बाद जमकर चले लाठी डंडे, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, देवबंद के गांव फूलास अकबरपुर का मामला


➡कौशाम्बी - दो बाइकों की आपस में हुई भिड़ंत, ट्रक के नीचे आने से युवक की मौत, चार अन्य युवक बताएं जा रहे घायल, घायलो को अस्पताल में करवाया गया भर्ती, पुलिस मौके पर पहुंची, जांच में जुटी, सैनी कोतवाली के ओवर ब्रिज का मामला


➡जौनपुर - सपा नेता की गला काटकर निर्मम हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने की है हत्या, बूथ अध्यक्ष रहे राजेश यादव उर्फ नाटे की हत्या, सोमवार की रात मिला सपा नेता का शव , एसपी डॉ. कौस्तुभ, एएसपी सिटी फोर्स समेत पहुंचे, तनाव देखते हुए गांव में कई थानों की फोर्स तैनात, लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावां गांव का मामला


➡आगरा   - MLA व उसके पुत्र के खिलाफ अश्लील टिप्पणी, युवक ने सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी, टिप्पणी पर MLA समर्थकों में भारी आक्रोश, लिखित तहरीर पर पुलिस ने किया केस दर्ज , बाह थाना क्षेत्र का निवासी है आरोपी युवक 


➡दिल्ली - आप संयोजक केजरीवाल आज विपासना जाएंगे, पंजाब के होशियारपुर विपासना केंद्र जाएंगे , चुनाव के बाद विपासना पर जा रहे केजरीवाल , पिछली बार भी इसी विपासना केंद्र गए थे केजरीवाल


➡दिल्ली - आज बांस वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे LG, LG विनय कुमार सक्सेना आज अभियान शुरू करेंगे, भलस्वा लैंडफिल साइट, राजीव नगर में बांस वृक्षारोपण , सीएम रेखा गुप्ता, सांसद योगेंद्र चंदोलिया रहेंगे मौजूदl

Share:

आज का राशिफल


      


 *04 मार्च 2025 , मंगलवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा व खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिलाएगा। ऑफिस के काम में आप व्यस्त रह सकते हैं। अचानक किसी रिश्तेदार से सम्पर्क हो सकता है व कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समय का सदुपयोग करने तथा अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यालय में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। आप उसके साथ घर पर लंच का आनन्द ले सकते हैं। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिशते बेहतर बने रहेंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यालय का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने अधिकारी की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक होंगे।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक बात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बात कर के खुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। कार्य पूरे होने के बाद आप बढ़िया महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मामले पर पिता से सलाह करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा।  सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। सभी रूके काम पूरे होंगे।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी दोस्त को जन्मदिन की प्रेषित कर सकते हैं। आप कार्यालय के किसी नए कार्य के लिये योजना बनाएगें। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। कार्यालय में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार बनाए रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। किसी निकट संबंधी की चिंता सता सकती है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। 


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




      

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


          ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 04 मार्च 2025*

                 *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* पंचमी - 15:19 तक

*🗒पश्चात्-* षष्ठी 

*🌠नक्षत्र-* भरणी - 26:38 तक

*🌠पश्चात्-* कृत्तिका 

*💫करण-* बालव - 15:19 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* एन्द्र - 26:06 तक

*✨पश्चात्-* वैधृति 

*🌅सूर्योदय-* 06:43

*🌄सूर्यास्त-* 18:22

*🌙चन्द्रोदय-* 09:18

*🌛चन्द्रराशि-* मेष - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 12:09 से 12:56

*🤖राहुकाल-* 03:27 से 04:55

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 फाल्गुन सुदी पंचमी 15:19 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , सूर्य पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में 18:41 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 26:38 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 04:30 से 18:40 तक पुनः 26:38 से , ज्वालामुखी योग 04:30 से 15:17 तक , "शिक्षक समाज हरियाणा " व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें , ब्रह्मर्षि श्री याज्ञवल्क्य जयन्ती (फाल्गुन शुक्ल पंचमी) , भगवान श्री मल्लिनाथ जी मोक्ष कल्याणक (फाल्गुन शुक्ल पंचमी) , श्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा जयन्ती , श्री पूर्ण ऐजिटक संगमा (पी.ए.संगमा) स्मृति दिवस , लाला हरदयाल स्मृति दिवस , भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण स्थापना दिवस (175वां) व राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा)।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 फाल्गुन सुदी षष्ठी 12:53 तक पश्चात् सप्तमी शुरु।_*


*🎯आज की वाणी👉*

*यो दद्यादपरिक्लिष्ट-*

        *मन्नमध्वनि वर्तते ।*

*आर्तायादृष्टपूर्वाय स*

        *महद्धर्ममाप्नुयात् ॥*

         ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६३

*अर्थात् 👉* 

        _जो मनुष्य कष्ट में पड़े हुए अपरिचित राही को प्रसन्नतापूर्वक अन्न देता है, उसे महान धर्म की प्राप्ति होती है।_


*04 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*


51 -  नीरो, जो बाद में रोमन सम्राट बना, को प्रिंसेप्स इउवेंटुटिस (युवाओं का मुखिया) की उपाधि दी गई।

306 - निकोमीडिया के संत एड्रियन की शहादत।

852 - क्रोएशियाई नेज़ ट्रिपिमिर । एक क़ानून जारी करता है, क्रोएशियाई स्रोतों में क्रोएट्स नाम के पहले ज्ञात लिखित उल्लेख के साथ एक दस्तावेज़।

932 - शहीद वेन्सस्लॉस प्रथम, बोहेमिया के ड्यूक, चेक के राजकुमार के अवशेषों का अनुवाद।

1152 - फ्रेडरिक प्रथम बारब्रोसा को जर्मनी का राजा चुना गया।

1351 - रामथिबोडी सियाम के राजा बने।

1386 - व्लाडिसलाव द्वितीय जगिएलो (जोगैला) को पोलैंड के राजा का ताज पहनाया गया।

1461 -  इंग्लैंड में रोज़ेज़ के युद्धः लैंकेस्ट्रियन राजा हेनरी VI को उनके हाउस ऑफ़ यॉर्क चचेरे भाई द्वारा अपदस्थ कर दिया गया।

1493 - खोजकर्ता क्रिस्टोफर कोलंबस अपने जहाज निना पर सवार होकर पुर्तगाल के लिस्बन में बहामास और कैरेबियन के अन्य द्वीपों की यात्रा से वापस आया।

1519 - हर्नान कोर्टस एज़्टेक सभ्यता और उसकी संपत्ति की तलाश में मैक्सिको पहुंचते।

1628 - मैसाचुसेट्स बे कॉलोनी को रॉयल चार्टर प्रदान किया गया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1665 - अंग्रेजी राजा चार्ल्स द्वितीय ने दूसरे एंग्लो-डच युद्ध की शुरुआत को चिह्नित करते हुए नीदरलैंड पर युद्ध की घोषणा की।

1675 - जॉन फ्लेमस्टीड को इंग्लैंड का पहला खगोलशास्त्री रॉयल नियुक्त किया गया।

1681 - चार्ल्स द्वितीय ने उस क्षेत्र के लिए विलियम पेन को एक भूमि चार्टर प्रदान किया जो बाद में पेंसिल्वेनिया बना।

1776 - अमेरिकी क्रांतिकारी युद्धः महाद्वीपीय सेना ने तोप से डोरचेस्टर हाइट्स को मजबूत किया, जिससे ब्रिटिश सैनिकों को बोस्टन की घेराबंदी छोड़नी पड़ी।

1789 - अमेरिकी कांग्रेस की बैठक हुई और संविधान को लागू करने का एलान किया।

1790 - फ्रांस को 83 विभागों में विभाजित किया गया।

1791 - सन 1791 का संवैधानिक अधिनियम लंदन में ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स द्वारा पेश किया गया।

1791 - वर्मोंट को संयुक्त राज्य अमेरिका में चौदहवें राज्य के रूप में शामिल किया गया।

1794 - अमेरिकी संविधान में 11वां संशोधन अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पारित किया।

1797 - जॉन एडम्स अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति बने, इससे पहले वे उपराष्ट्रपति थे।

1804 - कैसल हिल विद्रोहः आयरिश दोषियों ने न्यू साउथ वेल्स की कॉलोनी में ब्रिटिश औपनिवेशिक सत्ता के खिलाफ विद्रोह किया।

1813 - कॉन्स्टेंटिनोपल के सिरिल VI को कॉन्स्टेंटिनोपल का विश्वव्यापी कुलपति चुना गया।

1814 - लंदन, ओंटारियो और टेम्सविले के बीच, वर्तमान वार्ड्सविले, ओंटारियो के पास लॉन्गवुड्स की लड़ाई में अमेरिकियों ने ब्रिटिश सेना को हराया।

1823 - उस्मानी शासन और यूनान के बीच युद्ध में यूनानी सेना ने त्रिपोलिज़ा शहर में 12 हज़ार मुसलानों का नरसंहार किया।

1837 - अमेरिका के तीसरे सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहर शिकागो को शहर का दर्जा मिला।

1848 - कार्लो अल्बर्टो डि सावोइया स्टैटुटो अल्बर्टिनो पर हस्ताक्षर किए।

1851 - आयरिश भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के प्रमुख सर थॉमस ओल्डहैम ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना की।

1861 - अमेरिका के संघीय राज्यों का पहला राष्ट्रीय ध्वज ("स्टार्स एंड बार्स") अपनाया गया।

1882 - पूर्वी लंदन में पहली बार बिजली से चलने वाली ट्राम का संचालन हुआ।

1894 - शंघाई में लगी भीषण आग में 1000 से ज्यादा घर तबाह हुए। 

1902 - शिकागो में अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन की स्थापना हुई।

1921 - असहयोग आंदोलन में इस दिन ननकाना के एक गुरुद्वारे, जहाँ पर शान्तिपूर्ण ढंग से सभा का संचालन किया जा रहा था, पर सैनिकों के द्वारा गोली चलाने के कारण 70 लोगों की जानें गई।

1924 - क्लेडॉन सन्नी का प्रसिद्ध गीत 'हैप्पी बर्थ डे टू यू' प्रकाशित हुआ।

1930 -  फ्रांस में आई भयानक बाढ़ से करीब 700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

1931 - ब्रिटिश वायसराय, गवर्नर-जनरल एडवर्ड फ्रेदेरिक्क लिन्द्ले वुड और मोहनदास करमचंद गाँधी जी की भेंट व राजनीतिक कैदियों की रिहाई और नमक के सर्वजन उपयोग की छूट को लेकर मंत्रणा और इकरारनामे की घोषणा।

1936 - जर्मनी में पहली बार हिंडेनबर्ग हवाई जहाज ने आधिकारिक उड़ान भरी।

1951 - नयी दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन हुआ।

1961 - भारत के पहले विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत की तैनाती हुई।

1977 -  रोमानिया में भूकंप से 1541 लोगों की मौत हुई।

1998 - भारत के प्रकाश शाह सं.रा. महासचिव द्वारा बगदाद में विशेष प्रतिनिधि नियुक्त।

1999 - संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को अपनी परित्यक्ता पत्नी एवं बच्चों को जीवन निर्वाह भत्ता देने की घोषणा।

2001 -  पुर्तगाल में एक पुल के क्षतिग्रस्त होने से 70 लोगों की मौत हुई।

2001 - तालिबान ने मूर्तियों को ख़रीदने की ईरान की पेशकश ठुकराई।

2002 - राष्ट्रमंडल में जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ प्रस्ताव नामंजूर।

2002 - अफ़ग़ानिस्तान में भूस्खलन से 150 मरे।

2003 - नाइजीरिया के कब्बी राज्य में एक नौका के नाइजर नदी में डूब जाने से 80 व्यक्ति मारे गये।

2008 - तेलंगाना राज्य के गठन में हो रही देरी से नाराज़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टी.आर.एस) के विधायकों ने आन्ध्र प्रदेश विधानमण्डल की सदस्यता से इस्तीफा दिया। 

2008 - हिन्दी के प्रसिद्ध विद्वान् डॉ. मदन लाल मधु को प्रतिष्ठित सम्मान मीडिया यूनियन ने स्वर्णाक्षर पुरस्कार से सम्मानित किया।

2008 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान के ख़िलाफ़ नई पाबंदियाँ लागू की।

2009 - रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रमुख ब्याज दरों में आधा प्रतिशत की कटौती की घोषणा की। 

2009 - पटना उच्च न्यायालय के चन्दमौली कुमार प्रसाद को इलाहाबाद उच्च न्यायालय व कर्नाटक उच्च न्यायालय को न्यायधीश दीपक वर्मा को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश बनाया गया है।

2009 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने नवीन चावला के मुख्यचुनाव आयुक्त पद पर नियुक्ति को मंज़ूरी दी। 

2009 - राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस मिसाइल के नये संस्करण का परीक्षण किया गया।

2012 - कांगो गणराज्य में युद्धक सामग्रियों के मलबे में विस्फोट से करीब 250 लोगों की मौत हुई।

2012 - व्लादिमिर पुतिन ने रुस के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता।

2013 - इराक में हुए एक हमले में 40 सीरियाई सैनिकों की मौत हुई।

2013 - पंजाब के जालंधर में सड़क दुर्घटना में 11 बच्चों की मौत हुई।

2018 - पूर्व रूसी जासूस सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया स्क्रिपल को इंग्लैंड के सैलिसबरी में नर्व एजेंट द्वारा जहर दिया गया।

2018 - इतालवी आम चुनाव परिणाम में कोई स्पष्ट विजेता नहीं; लुइगी डि माओ के नेतृत्व वाले लोकलुभावन फाइव स्टार मूवमेंट को 32% के साथ सबसे अधिक वोट मिले।

2018 - दुनिया का सबसे खराब लिस्टेरिया प्रकोप, दक्षिण अफ्रीका के पोलोकवेन में प्रसंस्कृत मांस कारखाने में 180 लोगों की मौत हुई।

2019 - बलूचिस्तान में भारी बर्फबारी और बारिश के चलते 10 की मौत, सैकड़ों परिवारों को बचाया गया।

2019 - नागालैंड में अवैध खनन में शामिल चार मजदूरों की खदान धंसने से मौत।

2019 - भिवानी गांव कालुवास के बॉक्सर मनजीत पंघाल ने अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज जीता।

2020 - विश्‍व बैंक ने कोरोना वायरस से पीड़ित देशों की मदद के लिए 12 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता की घोषणा की।

2020 - राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन में 61वें ललितकला अकादमी पुरस्‍कारों से 15 कलाकारों को सम्‍मानित किया।

2020 - तलिबान के हमले में अफगानिस्‍तान के कम से कम 20 सैनिक और पुलिसकर्मियों की मौत हुई।

2021 - गुजरात के केवडिया में तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन शुरू हुआ।

2021 - आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने अपना “ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स -2020” जारी किया।

2021 - अंतरराष्ट्रीय मैरीटाइम सम्मेलन-2021 के दूसरे संस्करण के मौके पर आभासी रूप से चाबहार दिवस मनाया गया।

2021 - संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने 2023 को अंतर्राष्‍ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित करने के भारत द्वारा प्रायोजित प्रस्‍ताव का सर्वसम्‍मति से अनुमोदन कर दिया।

2022 - चार टन का रॉकेट मलबा चंद्रमा के सुदूर हिस्से में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

2022 - यूक्रेन के चर्नीहीव एयर स्ट्राइक में 33 लोगों की मौत हुई व रूस ने ज़पोरिजि़या स्थित यूरोप के सबसे बडे परमाणु बिजली संयंत्र पर किया।

2022 - पाकिस्तान के पेशावर की एक शिया मस्जिद में बम विस्फोट से 57 लोगों की मौत व 200 से ज्यादा लोग घायल हुए।

2023 - बांग्लादेश के एक ऑक्सीजन प्लांट में भीषण विस्फोट होने से 6 लोगों की मौत हुई व 30 से ज्यादा घायल हुए।

2023 - भारत और मैक्सिको ने अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2023 - न्यूजीलैंड में रिक्टर पैमाने पर 6.9 की तीव्रता का भूकंप आया।

2023 - इंडोनेशिया के ईंधन डिपो में आग लगने से 18 की मौत हुई व दर्जन से अधिक लापता हुए।

2023 - संयुक्त राष्ट्र ने अपनी राष्ट्रीय सीमाओं के बाहर स्थित दुनिया के महासागरीय निकायों की रक्षा के लिए पहली 'हाई सी ट्रीटी' पर हस्ताक्षर किए।

2023 - म्यांमार में बस पलटने से 5 लोगों की मौत हुई व 30 घायल हुए।

2024 - फ्रांस गर्भपात के संवैधानिक अधिकार की गारंटी देने वाला पहला देश बना।

2024 - रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने डेफकनेक्ट 2024 के दौरान महत्वपूर्ण और रणनीतिक रक्षा प्रौद्योगिकियों में नवाचारों को प्रोत्‍साहन देने के लिए रक्षा उत्‍कृष्‍टता के लिए नवाचार (आईडीईएक्स) योजना के साथ एसिंग डेवलपमेंट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजीज (एडीआईटीआई-अदिति) योजना का शुभारम्‍भ किया।


*04 मार्च को जन्मे व्यक्ति 👉*


1856 - अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री तोरु दत्त का जन्म हुआ।

1881 -  प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि रामनरेश त्रिपाठी का जन्म हुआ।

1883 -  प्रथम विश्व युद्ध के दौरान उन चंद भारतीय सैनिकों दरबान सिंह नेगी का जन्म हुआ।जिन्हें ब्रटिश राज का सबसे बड़ा युद्ध पुरस्कार "विक्टोरिया क्रॉस" मिला था।

1886 -  मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी बलुसु संबमूर्ति का जन्म हुआ।

1921 - हिंदी के लोकप्रिय साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म हुआ।

1922 -  प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फ़िल्म अभिनेत्री दीना पाठक का जन्म हुआ।

1923 - देश के पहले महावीर चक्र विजेता दीवान सिंह दानू का जन्म हुआ।

1927 - इडाहो के पूर्व राज्यपाल फिल बैट का जन्म हुआ।

1929 - कोमल कोठारी का जन्म हुआ। राजस्थान के ऐसे व्यक्ति, जो राजस्थानी लोक गीतों व कथाओं आदि के संकलन एवं शोध हेतु समर्पित थे।

1930 -  मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 10वें मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा का जन्म हुआ।

1941 - भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रमोद काले का जन्म हुआ।

1980 - भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना का जन्म हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

1980 - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री कामालिनी मुखर्जी का जन्म हुआ।

1986 - बांग्लादेश के ऑलराउंडर महमुदुल्लाह का जन्म हुआ। 

 1996 -  भारतीय डिस्कस थ्रोअर महिला खिलाड़ी कमलप्रीत कौर का जन्म हुआ।

2003 - भारत की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गायत्री गोपीचंद का जन्म हुआ।


*04 मार्च को निधन हुए व्यक्ति 👉*


1899 -  मध्य प्रदेश स्थित विजयराघवगढ़ के राजकुमार और प्रसिद्ध साहित्यकार ठाकुर जगमोहन सिंह का निधन हुआ।

1928 -  प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा का निधन हुआ।

1939 - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और 'गदर पार्टी' के संस्थापक लाला हरदयाल का निधन हुआ।

2002 - भारतीय राजनीतिज्ञ के. वी. रघुनाथ रेड्डी का निधन हुआ।

2007 -  भारतीय सांसद सुनील कुमार महतो का निधन हुआ।

2009 - भारत सरकार द्वारा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित अजीत राम वर्मा का निधन हुआ।

2011 -  मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 12वें मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह का निधन हुआ।

2016 -  मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री पी. ए. संगमा का निधन हुआ।

2020 - संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के पूर्व प्रमुख जेवियर पेरेज डी क्यूलर (100) का पेरू में निधन हुआ।

2020 - ब्रिटिश रॉक बास वादक एलन कार्टराईट का 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2020 - अमेरिकी राजनीतिज्ञ (प्रतिनिधि-आर-न्यूयॉर्क) एमो हॉटन का 93 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2020 - जॉर्जियाई एथलीट रॉबर्ट शव्लाकाज़े का 86 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2021 -  कनाडाई फुटबॉल आक्रामक टैकल क्रिस शुल्त्स (61) का निधन हुआ।

2021 - अमेरिकी एनएचएल फॉरवर्ड मार्क पावेलिच (63) का निधन हुआ।

2022 - फ्रांसीसी फुटबॉल स्ट्राइकर मैरीन विस्निव्स्की (85) का निधन हुआ।

2022 - अमेरिकी अभिनेता मिशेल रयान का 88 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2022 - दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न (52) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।

2022 - रोड मार्श (74) एक ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व खिलाड़ी व विकेट-कीपर का निधन हुआ।

2022 - भारत के पूर्व थलसेनाध्यक्ष ऑर पंजाब के राज्यपाल रहे जनरल एस एफ रोड्रिग्स (88) का निधन हुआ।

2023 -  ग्रीक फुटबॉल डिफेंडर क्रिस्टोस ज़ैन्टेरोग्लू (82) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी विकलांगता अधिकार कार्यकर्ता और लेखिका जूडी ह्यूमैन (75) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी देश, रॉक और जैज़ सत्र और टूरिंग बास प्लेयर माइकल रोड्स (69) का निधन हुआ।

2023 - ब्राज़ीलियाई फुटबॉल रेफरी  रोमुआल्डो अर्पी फिल्हो (84) का निधन हुआ।

2023 - नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल के भाई की छत से गिरकर मौत हुई।

2024 - डच फुटबॉल खिलाड़ी कीस रिजवर्स (97) का निधन हुआ।

2024 - इडाहो के पूर्व राज्यपाल फिल बैट (96) का निधन हुआ।


*04 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*


🔅ब्रह्मर्षि श्री याज्ञवल्क्य जयन्ती (फाल्गुन शुक्ल पंचमी)।

🔅 भगवान श्री मल्लिनाथ जी मोक्ष कल्याणक (फाल्गुन शुक्ल पंचमी)।

🔅 श्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा जयन्ती।

🔅 श्री पूर्ण ऐजिटक संगमा (पी.ए.संगमा) स्मृति दिवस।

🔅 लाला हरदयाल स्मृति दिवस।

🔅 भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण स्थापना दिवस (175वां)।

🔅 राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा)।



*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

सोमवार, 3 मार्च 2025

ट्रंप के टैरिफ वार के बाद एक्शन में मोदी सरकार, सभी बैठक रद कर अचानक US दौरे पर रवाना हुए केंद्रीय मंत्री

 


* केंद्रीय मंत्री पीयूृष गोयल ने व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा शुरू की। 


* दो सरकारी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ एलान के बाद उन्होंने अपनी ये यात्रा तय की है।


*अधिकारियों ने कहा कि पीयूष गोयल की यात्रा अचानक हुई, वे 8 मार्च तक पहले से तय बैठकों को रद करने के बाद रवाना हुए हैं। वह उद्योग मंत्री भी हैं।

Share:

गूगल मैप ने दिखाया मौत का रास्‍ता,स्‍टेशन मास्‍टर की 30 फीट गहरे खाई में कार गिरने से मौत

 


ग्रेटर नोएडा।गूगल मैप ने एक बार फ‍िर से मौत का रास्‍ता दिखाया है। ग्रेटर नोएडा में गूगल मैप के सहारे जा रहे स्‍टेशन मास्‍टर की कार गहरे खाई में जा गिरी।हादसे में स्‍टेशन मास्‍टर की मौत हो गई।शादी समारोह में जाते समय स्‍टेशन मास्‍टर हादसे का शिकार हो गए।


*जानें कैसे हुआ हादसा*


दरसअल यह पूरा मामला बीटा टू थाना क्षेत्र के पी 3 सेक्टर के पास का है।जहां पर दिल्ली के मंडावली के रहने वाले स्टेशन मास्टर भारत भाटी एक शादी समारोह में कार से जा रहे थे। 

भारत भाटी ने गूगल मैप लगा रखा था।जब वह केंद्रीय विहार-2 सोसायटी के सामने से तेज रफ्तार से अपनी कार लेकर निकले तो थोड़ा आगे चलकर रास्ता खत्म हो गया और नाला आ गया। इसी दौरान अचानक से उनकी कार लगभग 30 फीट गहरे नाले में जा गिरी। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।


*आईकार्ड से हुई स्‍टेशन मास्‍टर की पहचान* 


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।चौकी इंचार्ज ने अपने सिपाहियों के साथ मिलकर कार सवार को किसी तरह बाहर निकाला और अस्‍पताल पहुंचाया।जहां चिकित्‍सकों ने कार सवार स्टेशन मास्टर को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने स्‍टेशन मास्‍टर के पास मिले आई कार्ड से पहचान की और हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दी।


*आए दिन यहां होते हैं हादसे*


शुरुआती जांच में पाया गया कि सड़क किनारे सुरक्षा उपायों की कमी के चलते यह हादसा हुआ।अगर उस जगह पर ग्रिल या रेलिंग होती तो शायद कार सवार स्टेशन मास्टर भारत भाटी की जान बच सकती थी।हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि स्टेशन मास्टर की वर्तमान तैनाती कहा थी। स्‍थानीय लोगों का कहना है क‍ि यह जगह ऐसी है कि यहां पर आए दिन हादसे होते हैं।रास्ता अचानक से आगे जाकर बंद हो जाता है और सीधा नाले में खुलता है।इसकी वजह से वाहन चालक को पता नहीं चलता।प्राधिकरण की तरफ से यहां पर कोई भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं है।वहीं हादसे के बाद नोएडा पुलिस ने नाले के आगे बैरिकेडिंग लगा दी है।

Share:

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की एक और जीत


दुबई


🏆 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की एक और जीत



🇮🇳 भारत ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी


 न्यूजीलैंड की पूरी टीम 205 रन पर ढेर हुई


#ChampionsTrophy #IndiaWin #NZvsIND #Cricket #TeamIndia

Share:

शादी की सालगिरह पर गई विवाहिता की जान... डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई




*पूनम  दर्द से कराह रही थी.. डॉक्टरों ने कई बार पूनम को थप्पड़ मारे.."..

 मुज़फ्फरनगर l शादी की पहली सालगिरह पर विवाहिता पूनम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गर्ग हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा परिवार के लोगो ने हंगामा किया। नर्सिंग होम में तोड़फोड़ भी हुई। पूनम के पति सुमित ने बताया की 3 दिन पहले उसकी पत्नि ने बेटी को जन्म दिया था। उसका कहना था की "पूनम  दर्द से कराह रही थी.. डॉक्टरों ने कई बार पूनम को थप्पड़ मारे..".. पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं।

Share:

देश, विदेश व राज्यों का टाँप हेडलाइन मुख्य समाचार

 .              


*सोमवार, 03 मार्च 2025



🔸उत्तराखंड हिमस्खलन में 46 श्रमिक सुरक्षित, अंतिम शव मिलने से मृतकों की संख्या हुई 8


🔸ब्रिटेन-फ्रांस ने ट्रंप की दुत्कार का लिया बदला, जेलेंस्की का जोरदार स्वागत, बनाएंगे यूक्रेन युद्धविराम योजना


🔸'हमारे बीच सब ठंडा ठंडा-कूल कूल', शिंदे से कोल्ड वॉर की अटकलों पर बोले सीएम फडणवीस


🔸Jammu-Kashmir Assembly : उपराज्यपाल का अभिभाषण आज, उमर सरकार का पहला बजट सत्र हंगामेदार होने के आसार


🔸शेयर बाजार में घोटाला! पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और पांच अधिकारियों पर FIR का आदेश


🔸Himanta Biswa Sarma: ‘मुस्लिम-ईसाई नहीं, लेफ्ट-लिबरल से है हिंदुओं को खतरा’, हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा हमला


🔸​UP में एक्सप्रेस-वे और हाईवे के किनारे नहीं होंगी शराब की दुकानें, होली से पहले CM योगी का सख्त निर्देश


🔸कांग्रेस नेता हिमानी की मां का अंतिम संस्कार से इनकार:बोली- हत्या के पीछे पार्टी के ही लोग, वह पॉलिटिक्स छोड़ शादी करने वाली थी


🔸MP में किसानों को ₹5 में बिजली कनेक्शन मिलेगा:अभी साढ़े 7 हजार रुपए में मिल रहा; CM बोले- 30 लाख सोलर पंप भी देंगे


🔸पीएम मोदी जामनगर से सोमनाथ पहुंचे:प्रथम ज्योतिर्लिंग की पूजा की, सोमवार सुबह 'गिर' फॉरेस्ट की सफारी करेंगे


🔸महाराष्ट्र में नाबालिग भाई ने बहन को मार डाला:6 साल की बच्ची परिवार की लाडली थी, इससे नाराज था; नवाजुद्दीन की फिल्म से आइडिया लिया


🔸​गिरिराज का लालू यादव पर हमला : बेटे को अपने डीएनए पर करना चाहते है लांच, कहा- उनके डीएनए में लूट-डकैती 


🔸हरियाणा निकाय चुनाव में 46 प्रतिशत मतदान, अंबाला और सोनीपत में महापौर पदों के लिए भी हुए उपचुनाव


🔸महाराष्ट्रः विपक्ष ने शासन की ‘विफलताओं’ और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विधानसभा सत्र की पूर्व संध्या पर चाय पार्टी का किया बहिष्कार


🔸​​​​फतेहपुर: राम मनोहर को बना दिया मुनव्वर, धर्म परिवर्तन के बाद बहन से निकाह... बाप-बेटे, मौलवी समेत 4 पर केस


🔸ट्रंप के अरमानों पर फिरेगा पानी! गाजा पर मास्टरप्लान तैयार, एकजुट हुए अरब मुल्क


🔸​आप CM की कुर्सी नहीं बचा पाए, मेरा क्या दोष?अजित का शिंदे पर तंज, फडणवीस भी हंसे


🔸इजरायल ने अमेरिका के अस्थायी युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार किया, हमास ने किया रिजेक्ट


🔹IND vs NZ : वरुण चक्रवर्ती को 5 विकेट, न्यूजीलैड से जीता भारत, अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला

          

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लॉस एंजेलिस - ऑस्कर में एड्रियन ब्रॉडी ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, एड्रियन ब्रॉडी को फिल्म 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए मिला ऑस्कर, माइकी मेडिसन को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए मिला सम्मान, सीन बेकर को बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड दिया गया


➡लखनऊ - यूपी में मार्च से मई तक पड़ेगी भीषण गर्मी, तापमान 49°C तक पहुंचने की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी, मार्च से हीटवेव शुरू होगी, अप्रैल में 46°C, मई में 49°C तक जाएगा तापमान, गेहूं और सरसों की फसल पर पड़ेगा असर


➡लखनऊ - बीएसपी ने हर मंडल में 4 कोऑर्डिनेटर बनाए, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन में बदलाव , 2 जिला और 2 विधानसभा प्रभारी भी बनाए गए, अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने के निर्देश , 15 मार्च को कांशीराम जयंती पर लखनऊ, नोएडा में कार्यक्रम


➡लखनऊ - विधायकों के फोन न उठाने वाले अफसरों पर होगी सख्ती, मुख्य सचिव के निर्देश के बाद भी अफसरों की मनमानी, शिकायत के बाद अफसरों पर कार्रवाई करेगी योगी सरकार, प्रमुख सचिव संसदीय कार्य ने जारी किया शासनादेश, अफसर विधायकों का फोन नंबर सेव करें- प्रमुख सचिव, विधायकों की समस्याओं का हो निस्तारण- प्रमुख सचिव


➡लखनऊ - अंसल एपीआई के दिवालिया होने का मामला, दिवालिया के चलते नगर निगम को नुकसान, नगर निगम की जमीन अंसल इस्तेमाल कर रहा था, 55 हेक्टेयर जमीन की कीमत करीब 800 करोड़ , 1 साल पहले नगर निगम की पैमाइश में खुलासा , नोटिस के बावजूद नगर निगम जमीन नहीं मिली, नगर निगम को अपनी जमीन खोने का है डर


➡लखनऊ - होली पर यात्रियों का सफर आसान करेंगी 72 विशेष ट्रेनें, 5 मार्च से चलेगी लखनऊ-छपरा होली स्पेशल वंदे भारत, दिल्ली, मुंबई, पटना, अहमदाबाद, जयपुर रूट पर चलेंगी ट्रेनें


➡लखनऊ - विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का प्रदर्शन आज, 3 मार्च को प्रांत भर में जोरदार विरोध प्रदर्शन होगा, आज निजीकरण के लिए कंसल्टेंट का टेंडर खोला जाना है, PVVNL, DVVNL के निजीकरण निरस्त करने की है मांग, शक्ति भवन मुख्यालय पर 12 बजे से होगा विरोध प्रदर्शन


➡लखनऊ - फ्लाइट से चोरी करने आए मुंबई के 2 चोर गिरफ्तार, हनी सिंह के शो में दोनों मोबाइल चोरी करने आए थे, 2 अरेस्ट, 6 मोबाइल बरामद, सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस, मुंबई का खतीब शेख और आकाश तांबे चोरी में अरेस्ट, फ्लाइट से लखनऊ पहुंचे और लखनऊ में होटल में रुके थे, लुलु मॉल के पास फोन बेचने पहुंचे थे, दोनों की अरेस्टिंग


➡लखनऊ - 34 साल पुराने मामले में NBW से कांग्रेस में हलचल, बेरोजगारी के मुद्दे पर वर्ष 1991 में हुआ था आंदोलन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने छापा मारा, आंदोलन के दौरान विधानसभा में घुसने का हुआ था प्रयास, मामले में हजरतगंज कोतवाली में दर्ज हुआ था मुकदमा


➡लखनऊ - दून डिफेंस ड्रीमर्स के निदेशक पर धोखाधड़ी का केस,  पीड़ित के बेटे को परीक्षा देने से रोकने का आरोप, हजरतगंज थाने में हरिओम चौधरी, कर्मचारियों पर केस, धीरेंद्र ने बेटे को NDA कोचिंग के लिए दाखिला दिलाया था, हरिओम ने 12वीं की भी जिम्मेदारी ली,3.15 लाख फीस ली,मार्कशीट मिली तो अलीगढ़ के एक स्कूल का नाम लिखा था


➡गोंडा - रिश्वतखोर आरपीएफ इंस्पेक्टर निलंबित, इंस्पेक्टर श्याम राज को आईजी ने किया निलंबित,  इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश, सीबीआई एंटी करप्शन टीम ने किया था गिरफ्तार, लखनऊ कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया, बीमा क्लेम में डेथ मेमो के लिए मांगी थी रिश्वत , 15000 घूस लेते रंगे हाथ हुआ था गिरफ्तार


➡बदायूं - प्रधान पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस, गंगा स्नान करने जा रहे ग्रामीणों ने लगाया आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे दारोगा पर भी लगाया आरोप, दंडवत करते हुए गंगा स्नान करने जा रहे थे ग्रामीण, नैनौल बागवाला के प्रधान साजिद अली पर केस, जरीफनगर के नैनोल बागबाला के पास का मामला 


➡हाथरस - दबंगों ने युवती को टेम्पो से खींचकर पीटा, युवती को पीटने का लाइव वीडियो हुआ वायरल, युवती का पीछा कर दबंगों ने टेम्पो को रोका, कोतवाली चंदपा के मीतई के पास की घटना


➡मेरठ - सैफपुर फिरोजपुर की ग्राम प्रधान संगीता रानी निलंबित, वित्तीय अधिकार सीज कर ग्राम प्रधान को निलंबित किया, इलाके के बीजेपी नेता की शिकायत पर DM का एक्शन, विकास कार्यों में अनियमितता का ग्राम प्रधान पर आरोप, लगातार 2 बार से ग्राम प्रधान हैं सैफपुर की संगीता रानी , मवाना तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है सैफपुर


➡मेरठ - निलंबित कूड़ा कलेक्शन कंपनी पर निगम में 2 फाड़, नगर आयुक्त कंपनी को बर्खास्त करने की तैयारी में हैं, बीजेपी के शहर मेयर कंपनी की बहाली के पैरोकार , कंपनी के काम करते सिर्फ 45% कचरा कलेक्शन हुआ, नगर निगम को कूड़ा कलेक्शन में अक्षम मान रहे मेयर


➡मेरठ - पीपीपी मॉडल पर हाईटेक होगा सोहराबगेट बस अड्डा, चयनित कंपनी ने बस अड्डे का डीपीआर किया तैयार, सड़क परिवहन निगम बोर्ड से अप्रूवल का इंतजार , अप्रूवल के बाद प्राधिकरण की मुहर से शुरू होगा निर्माण, एयरपोर्ट की तर्ज पर बस अड्डे को विकसित करने की योजना


➡मेरठ - इंग्लैंड में निवेश के बहाने साढ़े 3 करोड़ की ठगी, मेरठ की डॉ सुरक्षा बंसल से 3 करोड़ रुपए ठगे, डॉ अतुल गुप्ता से करीब 50 लाख रुपए की ठगी, सरस्वती विहार के दंपति, बेटियों ने ठग ली रकम, इंग्लैंड की फिल्म कंपनी में निवेश के लिए लिया पैसा, मेडिकल थाना में डॉक्टर्स की शिकायत पर केस दर्ज


➡बागपत - अपहरण कर 2 करोड़ फिरौती मांगने का मामला, बड़ौत पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया, कंपनी मालिक का अपहरण कर 2 करोड़ मांगा था, फरार 3 लोगों की तलाश में जुटी पुलिस, कार, 5 मोबाइल फोन और 2 तमंचे बरामद, SP अर्पित विजयवर्गीय ने घटना का किया खुलासा


➡हापुड़ - हापुड़ एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बदले 5 थानेदार, अपराध पर लगाम न लगाने वालों का तबादला, 11 इंस्पेक्टर सहित 14 पुलिसकर्मियों का तबादला ,  एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप


➡हमीरपुर - कबिस्तान में अवैध निर्माण कराने का मामला, 5 नामजद व 250 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज, नगर पालिका चेयरमैन ,सिपाही, सपा नेता पर केस, लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, कब्रिस्तान की जमीन पर बिना अनुमति अवैध निर्माण,  मौदहा के छिमौली रोड स्थित कब्रिस्तान का मामला


➡आगरा - नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का एक्शन, IGRS पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में देरी , मुख्य अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी, खुद को नोटिस मिला तो चीफ ने 4 को थमाया नोटिस, अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार को लापरवाही पर नोटिस, AE सोमेश कुमार, JE इंद्रजीत सिंह को कारण बताओ नोटिस, लिपिक हरिओम पाल को भी कारण बताओ नोटिस जारी, जवाब न देने पर एक-एक दिन का काटा गया वेतन


➡दिल्ली - दिल्ली विधानसभा के स्पीकर आज LG से मिलेंगे, विजेंद्र गुप्ता और LG वीके सक्सेना की मुलाकात , अभिभाषण पर व्यक्तिगत रूप से सौंपेंगे धन्यवाद पत्र, 10 बजे LG हाउस में हो सकती है दोनों की मुलाकात 


➡देहरादून - अवैध मदरसों पर शुरू हुआ सरकार का एक्शन, पछवादून में अब तक 5 अवैध मदरसे हुए सील , अवैध रूप से बनाई गई मस्जिद पर हुई कार्रवाई ,  ढकरानी में बिना अनुमित बनाई जा रही मस्जिद सील


➡देहरादून- 6 मार्च को पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा, 6 मार्च को सुबह 8 बजे जौलीग्रांट पहुंचेंगे पीएम मोदी, हेलीकॉप्टर से पीएम मोदी हरसिल जाएंगे,जनसभा करेंगे,  मुखवा में मां गंगा की पूजा अर्चना के बाद दिल्ली जाएंगे


Share:

आज का राशिफल

 

      


 *03 फरवरी 2025 , सोमवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धनार्जन करने में सफलता निश्चित है । व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम को आराम का अवसर मिलेगा।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय व धार्मिक भावना बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। खुद के लिए समय निकालें , व्यायाम करें। आराम करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवर्तनशील मौसम का ध्यान रखें।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट न हो इसलिए संस्कार लाभप्रद रहेंगे। थकान रहेगी , खुद के लिए भी समय निकालना चाहिए।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा । विवाद से दूर रहे। यात्रा में अपनी वस्तुओं का ध्यान रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह लाभकारी होगा । अधीनस्थों की ओर ध्यान दें भाग्योदय होगा। बाहर का खाना खाने से बचें।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। अनचाहे दोस्त न बनाएँ।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। नींद व विश्राम को समय दे।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे व भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। योजनाएं फलीभूत होंगी। आराम भरपूर करें।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी।  संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। बुजुर्गों से आशीर्वाद जरूर लें।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखना आवश्यक है । लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा , जीवनसाथी खुश है तो धन के योग हैं। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें नहीं तो स्वास्थ्य पर असर निश्चित है। 


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। बेकार के झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं सतर्क रहें । कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका आध्यात्म पर ध्यान और विश्वास बढेगा।धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।



Share:

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789