Good Daily News...


मंगलवार, 4 मार्च 2025

स्वाति मालीवाल को पिटवा सकते हैं तो,सीएम रेखा गुप्ता ने आतिशी को ये क्या कह दिया

 


नई दिल्ली।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है और पूर्व सीएम आतिशी को लेकर सीएम ने ऐसी बात कह दी है,जिससे सियासी बवाल मचना तय है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आतिशी जी आज अरविंद केजरीवाल जी आपको यहां फसाकर ना जाने खुद कहां गुम हैं,मुझे चिंता है आपकी,अगर स्वाति मालीवाल को ये लोग अपने घर पर पिटवा सकते हैं तो आप भी बहुत दूर नहीं है, मुझे आपकी बहुत चिंता हो रही है।इसके साथ ही आतिशी के एक बयान पर सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नेता ने अपनी गलती मान ली है।आज सदन में नेता विपक्ष ने भी गलती को स्वीकार किया है।

विधानसभा में कैग रिपोर्ट पेश किए जाने के बीच आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने जैसे ही कहा कि चलिए मान लेते हैं हम चोर हैं, हम नालायक हैं। आतिशी की ये बात पूरी होने से पहले ही भाजपा नेता शोर मचाने लगे और फिर इसी को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आपने गलती तो मान ली ना।सीएम ने आतिशी को चेतावनी देने के लहजे में कहा कि अरविंद केजरीवाल की इतनी साइड मत लीजिए आप।

हंगामे से आम आदमी पार्टी के नेता जरनैल सिंह को सदन की कार्यवाही से बाहर कर दिया गया।इसपर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि विपक्ष के हंगामे को लेकर आप विधायक जरनैल सिंह को मार्शल आउट किया गया है। अभी तो सिर्फ दो रिपोर्ट सदन के पटल पर आई हैं, अब तो आप के काले चिट्ठे खुल रहे हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789