Good Daily News...


शनिवार, 2 नवंबर 2024

काफिले की दो गाड़ियां टकराईं,बाल-बाल बचे कैबिनेट मंत्री डा०संजय निषाद के कार्यकर्ता

  



देवरिया।उत्तर प्रदेश के देवरिया में हादसा हुआ है।कैबिनेट मंत्री डाॅक्टर संजय निषाद के काफिले में चल रहीं दो गाड़ियां गौरीबाजार ओवरब्रिज पर आपस में टकरा गईं।हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।मंत्री संजय निषाद क्षेत्र के करमेल में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे थे।

     मिली जानकारी के अनुसार  शनिवार शाम गौरीबाजार के करमेल में आयोजित कुश्ती प्रतियोगित में बतौर अतिथि शामिल होने जा रहे थे मंत्री डा०संजय निषाद।रामपुर चौराहे से मंत्री का काफिला गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पर आगे बढ़ा।गौरीबाजार में पूर्वी रेलवे ढ़ाले के ओवरब्रिज पर काफिला पहुंचा था कि दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।काफिले की दोनों गाड़ियों में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता सवार थे।हादसे में कोई हताहत नहीं है।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आवागमन शुरू कराया। इसके बाद मंत्री का काफिला करमेल के लिए रवाना हो गया।

    बता चलें कि बीते माह नौ अक्टूबर को प्रतापगढ़-रायबरेली बार्डर 

के पास सलोन थाना क्षेत्र के करहिया बाजार के पास कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद की गाड़ी और एस्कार्ट की गाड़ियों के बीच टक्कर हुई थी।संजय निषाद अधिकारियों के साथ बैठक और मत्स्य पालकों की कार्यशाला में भाग लेने के लिए आ रहे थे।संजय निषाद की गाड़ी और एस्कॉर्ट जैसे ही करहिया बाजार के पास पहुंच थी, तभी एस्कॉर्ट के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था। जिस कारण मंत्री की कार एस्कॉर्ट से टकरा गई थी। बहुत अधिक चोट न लगने के कारण मंत्री संजय निषाद को रायबरेली एम्स के बजाय सीधे मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ लाया गया था।

Share:

अनुप्रिया पटेल का आगमन चार नवम्बर को देवरिया में, तैयारियां जोरों पर

 


 देवरिया । नगर के महाराजा अग्रसेन इण्टर कालेज के ग्राउंड में चार नवम्बर को दिन में 12 बजे से अपना दल (एस) का स्थापना दिवस मनाया जाएगा । कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार की सायं गहिला दुधैला स्थित जेएन एकेडमी के ग्राउंड में एक बैठक आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता दल के बौद्धिक मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 अशोक कुमार सिंह ने किया । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का आगमन हो रहा है । इस दौरान पार्टी के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश और जिले के पदाधिकारिक कार्यकर्ता सहित अपना दल के संस्थापक यशःकायी डॉ० सोनेलाल पटेल से जुड़े दिग्गज उपस्थित रहेंगे। उन्होंने स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों, सदस्यों व कार्यकर्ताओं को बड़ी से बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया । बैठक में मुख्य रूप से अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कौशल सिंह, जिलाध्यक्ष रविकर पटेल, विधानसभा अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ चौधरी, प्रदेश सचिव अरविंद सिंह पटेल, जिला सचिव अखिलेश पटेल, जिला मीडिया सचिव सतीश पटेल, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा पटेल, जिला महासचिव अमित सिंह पटेल, फूल बदन पटेल तथा शमशेर पटेल, जिला उपाध्यक्ष अविनाश मणि त्रिपाठी, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अंजू सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिला सचिव रजनीश राय व सुधीर चौरसिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य ब्रह्मानंद वर्मा, जिला महासचिव पप्पू सिंह, किसान मंच प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, अखिलेश चौरसिया, राकेश पटेल आदि उपस्थित रहे ।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाई दूज पर बधाई दी , भाई दूज पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं-CM, चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई-सीएम, भाई दूज भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह व विश्वास का त्योहार है-सीएम , यह पर्व सद्भाव की भावना का प्रतीक है-सीएम योगी, चित्रगुप्त की जयन्ती अच्छे कर्म करने की प्रेरणा देती है-सीएम


➡लखनऊ-राजधानी में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 34 और मरीज मिले, चंदरनगर, अलीगंज, इंदिरानगर में मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई, सिल्वर जुबली इलाके के मरीजों में भी डेंगू की पुष्टि हुई, मोहनलालगंज, गोसाईंगंज और टूड़ियागंज में मरीज पाए गए, इस साल अब तक डेंगू के 2104 मरीज मिल चुके , जनवरी से अबतक मलेरिया के 473 मरीज मिले


➡लखनऊ-बख्शी का तालाब के आवासीय/अनावासीय भवनों का होगा निर्माण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माण के लिए धनराशि की जारी , सीएम योगी ने 1151.94 लाख की धनराशि स्वीकृति की, आधारभूत संरचना के विकास के क्रम में सीएम ने की जारी


➡लखनऊ-50 हजार का इनामी बदमाश रवि सिंह गिरफ्तार , प्रतापगढ़ में लूट की घटना के बाद से फरार था, यूपी एसटीएफ ने फरार अभियुक्त को किया अरेस्ट, प्रतापगढ़ के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में की थी लूटपाट, प्रतापगढ़ के षिवसतपुल थाना क्षेत्र दिलीपपुर से पकड़ा


➡लखनऊ-जमघट के अवसर पर सांसद राज्यसभा दिनेश शर्मा ने पतंग उड़ाई, अपने प्रियजनों एवं पारिवारिक सदस्यों के साथ छत पर उड़ाई पतंग, परंपरागत तरीके से छत पर पतंग उड़ाने का आनंद लिया


➡हरदोई -दुकानदार ने लगाया पिता-पुत्र पर आग लगाने का आरोप, दुकानदार से विवाद के बाद पिता-पुत्र ने दुकान में लगाई आग, मोबाइल फोन, सामान सहित 60 हजार नगदी जलकर खाक, दुकानदार ने पुलिस को दी मामले की तहरीर, संडीला कोतवाली क्षेत्र के गदौरा चौराहे का मामला


➡गाजीपुर-यातायात पुलिस ने किया 600 वाहनों का चालान, यातायात माह के दूसरे दिन 600 वाहनों का चालान, कल डीएम और एसपी ने यातायात माह की शुरुआत की थी , काली फ़िल्म लगाकर चलने वालों पर हुई कार्रवाई, बड़ी संख्या में गाड़ियों से उतारी गयी काली फ़िल्म


➡गाजीपुर-सेल एग्रो के कर्मचारी की दुर्घटना में हुई मौत,   60 फ़ीट की ऊंचाई से गिरने से हुई मौत, हादसे में कर्मचारी सूरज गुप्ता की हुई मौत, 60 फ़ीट ऊपर जाली पर काम कर रहा था कर्मचारी, जाली टूटने से गिरकर हुई कर्मचारी की मौत, गाजीपुर के सेल एग्रो में हुआ हादसा


➡सीतापुर-रामेश्वर धाम में कराया गया बार बालाओं का डांस, दीपावली के पावन पर्व पर कराया गया था आयोजन, 1 लाख 51 हजार दीप प्रज्वलित करा कर गया था आयोजन, पौराणिक धर्म स्थल पर धार्मिक कार्यक्रम में अश्लीलता, बार-बालाओं के अश्लील डांस का वीडियो हुआ वायरल, रामकोट थाना क्षेत्र के रामेश्वर धाम का मामला


➡मेरठ -अंडर ट्रेनी दारोगा राजेश को जौनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, ताइक्वांडो खिलाड़ी की हत्या के मामले में हुई गिरफ्तारी, दारोगा राजेश का बड़ा भाई है हत्याकांड का मुख्य आरोपी, जौनपुर पुलिस ने मवाना थाने से की दारोगा की गिरफ्तारी, हत्याकांड के बाद भाई,पिता से कॉल करके ले रहा था अपडेट, जौनपुर पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर की गिरफ्तारी, जौनपुर पुलिस दारोगा को गिरफ्तार कर साथ ले गई, दारोगा पर हत्याकांड की साजिश रचने का है आरोप


➡मुजफ्फरनगर-मुजफ्फरनगर में आचार संहिता की धज्जियां, ASP प्रत्याशी जाहिद का सड़क पर रोड शो, ASP से मीरापुर प्रत्याशी है जाहिद हुसैन, आचार संहिता व ट्रैफिक नियम का उल्लंघन, प्रत्याशी के रोड शो में मजाक बनी आचार संहिता, भोपा कोतवाली क्षेत्र का है वायरल वीडियो


➡प्रतापगढ़-होटल में खाने की शिकायत करने आए ग्राहक को पीटा, होटल मालिक, मैनेजर व कर्मचारियों ने जमकर पीटा, चिली पनीर,कड़ाही पनीर, रोटी, चावल फ्राई ठीक नहीं मिली, खाना वापस करने आए ग्राहक को दी गाली व धमकी, होटल मालिक समेत कर्मचारियों ने लात-घूंसे से मारा, होटल के बाहर पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

होटल मालिक विष्णु खंडेलवाल व अन्य के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी, शहर के बाबागंज स्थित स्नेह होटल का मामला


➡सिद्धार्थनगर-हर्ष फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल, दीपावली के एक दिन पहले का बताया जा रहा वीडियो , इटवा थाना क्षेत्र के बिस्कोहर रोड का वायरल वीडियो


➡एटा-जमीनी विवाद को लेकर भाई ने भाई को मारी गोली, घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती , फुफेरे भाई संजू ने ममेरे भाई राजीव को मारी गोली, आरोपी भाई फरार,पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी,  जमीन को लेकर दोनों के बीच चल रहा था विवाद, सकीट थाना क्षेत्र के मोहल्ला खरा की घटना


➡जालौन-शातिर बदमाश वीरू अहिरवार से पुलिस की हुई मुठभेड़, पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर भागने वाले बदमाश से मुठभेड़, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश वीरू अहिरवार के पैर में लगी गोली, मुठभेड़ के दौरान बदमाश के 2 अन्य साथी मौके से फरार, घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, बदमाश कल 2 पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर हुआ था फरार,  एसपी ने गिरफ्तारी के लिए 3 टीमों का किया था गठन, वीरू अहिरवार के खिलाफ करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज, जालौन के आटा थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़


➡बागपत-बागपत में अनियंत्रित होकर खाई में पलटा ट्रैक्टर, ट्रैक्टर के नीचे दबने से महालेखा परीक्षक की पत्नी की मौत, हादसे में पति समेत तीन लोग हुए गंभीर घायल , सभी घायलों सीएचसी से हायर सेंटर किया गया रेफर , ट्रैक्टर में सवार होकर खेत में दीये जलाने जा रहा था परिवार, रमाला थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा रजबहे के पास हुआ हादसा


➡बलिया-मूर्ति विसर्जन के दौरान चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दबंगों ने चाकू से युवक के गले पर किया वार, हालत गंभीर होने पर सीएचसी से मऊ किया रेफर , घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस , उभाव के अतरौल चक मिलकान गांव की घटना


➡हरिद्वार -पुलिस ने 10 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार , 4 साल से फरार चल रहा था नशे का कारोबारी, 2020 से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था आरोपी, दिल्ली एयरपोर्ट से इनामी को किया गया गिरफ्तार


➡दिल्ली-दिल्ली सीएम आतिशी ने आग की घटना पर किया पोस्ट, आग की ये घटना बेहद चिंताजनक है-सीएम आतिशी, मामले में ज़िलाधिकारी से बात की है-आतिशी, दिल्ली सरकार सहायता पहुंचा रही है-सीएम आतिशी, दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं-आतिसी, दमकलकर्मी आग पर क़ाबू पाने के लिए प्रयासरत हैं-सीएम

अब तक किसी जान के नुक़सान की सूचना नहीं है-सीएम, मैं खुद इस घटना की लगातार निगरानी कर रही हूं-सीएम


➡दिल्ली-दिल्ली के अलीपुर इलाके में आग लगने का मामला, प्लास्टिक-पेपर गोदाम में लगी थी भीषण आग , दमकल की 24 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू,  घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं, फिरनी रोड स्थित शिवम धर्मकांटा के पास की घटना

Share:

तीन जगह आतंकियों से मुठभेड़, अब तक 4 दहशतगर्द ढेर, CRPF का एक जवान घायल

  



जम्मू कश्मीर में शनिवार (2 अक्टूबर 2024) को तीन जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। श्रीनगर में सुबह से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर किया तो वहीं सीआरपीएफ (CRPF) का एक जवान घायल हो गया।

    साउथ कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार को ही दो जगहों पर आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। कोकरनाग इलाके में हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। इसके अलावा अनंतनाग के ही कछवान में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक और मुठभेड़ हुआ। सूत्रों ने बताया कि इस मुठभेड़ में 2 विदेशी आतंकवादी (एफटी) की मौत हुई है। मुठभेड़ वाली जगह पर तीन आतंकी मौजूद होने की खबर सामने आई है। 19 आरआर और 7 पैरा ऑपरेशन में लगे हुए हैं।

Share:

कोठी नंबर-38 के मालिक बने रिंकू सिंह, खरीदा अपने सपनों का घर करोड़ों में

  


भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अपने होमटाउन अलीगढ़ में अपना सपनों का घर खरीदा है. साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ ओजोन सिटी के द गोल्डन एस्टेट में खरीदे गए नए घर में गृह प्रवेश भी कर लिया है।

   इस घर की कीमत करोड़ों रुपये में है, क्योंकि ये शहर के सबसे महंगे प्रोजेक्ट्स में शुमार है।

रिंकू सिंह ने खरीदा नया घर।

Share:

रूस पहुंचते ही ढेर होने लगी किम जोंग उन की एलीट आर्मी! यूक्रेन ने मार गिराए 40 सैनिक

 



रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है. द सन टीवी के अनुसार, रूस में तैनात 40 उत्तर कोरियाई सैनिकों को यूक्रेनी सेना ने मार गिराया है।

   इन सैनिकों के यूक्रेन के कुर्स्क क्षेत्र में रूसी सैनिकों के साथ तैनात किया गया था. एक घायल नॉर्थ कोरियाई सैनिक ने बताया कि यूक्रेनी सेना ने कैसे उसके ब्रिगेड के 40 जवानों को मार दिया।

Share:

अगर ईरान ने फिर से इजरायल पर हमला किया...' IDF ने दे डाली ये भयानक चुनौती

 



इजरायल और ईरान में तनाव चरम पर हैं। जहां इजरायल ने बीते शनिवार की दरमयानी रात ईरान में कई जगहों पर हमले किए। इसके साथ ही तेहरान को चेतावनी दी कि अगर उसने तनाव बढ़ाने की गलती की तो जवाब दिया जाएगा।

     हमास और लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ चल रहे हमलों के बीच, इजरायली सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जई हलेवी ने मंगलवार (29 अक्टूबर) को ईरान को चेतावनी दी कि वह इजरायल के खिलाफ और हमले न करे। यह चेतावनी ईरानी सैन्य ठिकानों पर इजरायल द्वारा किए गए हमलों के बाद दी गई है। बता दें कि, ये हमले 1 अक्टूबर को तेहरान द्वारा किए गए बड़े बैलिस्टिक मिसाइल हमले का जवाब थे।

Share:

देश विदेश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार

 




*बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ बाईपास पर बालोर गांव के पास पर अवैध पीवीसी मार्किट में लगी भयंकर आग

*मुंबई पुलिस ने शुरू की अमेरिका से गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की कार्रवाई

*'एक चुनाव में सलाह देने के लिए लेते थे 100 करोड़', प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा

महाराष्ट्र चुनाव में 'हरियाणा' वाली रणनीति अपनाएगा RSS

*श्रीनगर के खानयार इलाके में गोलीबारी, 2 आतंकियों के रिहायशी इलाके में छिपे होने की आशंका

*हरियाणा में शहरी एरिया में पकड़ बढ़ा रही BJP:* निकाय चुनाव में नए चेहरों पर दांव लगाएगी, कांग्रेस की मदद करने वालों के टिकट कटेंगे

*Haryana Politics: कांग्रेस हाईकमान ने सुरजेवाला और सैलजा को किया पावरफुल, गुटबाजी के बीच दे दी बड़ी जिम्मेदारी

*अंबाला से दिल्ली तक परिवहन विभाग में चला विज का जादू, मंत्री बोले- अभी दिखाया ट्रेलर पिक्चर बाकी

*प्रदूषण से हांफ रही दिल्ली, अशोक विहार में PM 2.5 का लेवल1450 के पार

*मध्य प्रदेश के हरदा जिले में सड़क हादसा, एक ही बाइक पर सवार 4 युवकों की मौत

*अभिनेता शाहरुख खान के 59वें जन्मदिन के मौके पर उनके आवास ‘मन्नत’ के बाहर प्रशंसक एकत्र हुए।

*स्पेन में बाढ़ से अब तक 200 लोगों की मौत, वैलेंसिया सबसे ज्यादा प्रभावित

*हरियाणा के बाद महाराष्ट्र चुनाव के लिए RSS ने तैयार किया ऐसा प्रोग्राम, MVA की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

*महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बागियों ने महायुति और महाविकास आघाड़ी की टेंशन बढ़ाई हुई है. बागियों की वजह से गठबंधन का खेल बिगड़ सकता है।

*मुंबई क्राइम ब्रांच ने कई मामलों में वॉन्टेड गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है

अनमोल बिश्नोई  गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है. अनमोल बिश्नोई इस वक्त अमेरिका में छुपा हुआ है।

*गाजा-लेबनान पर मौत बरसा रहा इजराइलः ताजा हवाई हमलों में 50 बच्चों सहित मारे गए 136 लोग, हमास का वरिष्ठ अधिकारी कसाब भी किया ढेर

*WhatsApp यूजर्स को मिला नया फीचर: अब ‘बाबू-सोना’ की चैट ढूंढना होगा और भी आसान!

*दिल्ली में छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, LG के प्रस्ताव पर CM Atishi ने लिया फैसला

*अमेरिका ने रूस व उ.कोरिया पर लगाम के लिए चीन से मांगी मदद, ड्रैगन ने साध ली चुप्पी

*ऋषभ पंत ने ध्वस्त किया जायसवाल का बड़ा कीर्तिमान, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोका सबसे तेज अर्धशतक

*अयोध्या में BJP नेता बबलू खान पर कुल्हाड़ी से हमला, राम भजन बजाने पर हुआ था विवाद; रोते हुए सुनाई पीड़ा

*सूत्रों:-सपा कैंडिडेट नसीम सोलंकी ने शिवलिंग पर चढ़ाया जल तो मच गया बवाल, जारी हो गया फतवा

*चुनाव से पहले मुंबई के कई इलाकों में लगाए गए उत्तर भारतीय बटेंगे तो पिटेंगे के पोस्टर, इन पोस्टरों में सावधान रहने की मिली नसीहत

*भारत के सबसे लोकप्रिय फैशन डिजाइनरों में से एक रोहित बल का निधन हो गया है।*एक वक्त पर उनके पर‍िवार को कश्मीर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा था।

*मुंबादेवी सीट से शिवसेना की कैंडिडेट शाइना एनसी को लेकर अरविंद सावंत ने पिछले दिन विवादित टिप्पणी की थी। फिलहाल अपने बयान पर अरविंद सावंत ने माफी मांग ली है।

*महेंद्रगढ़ जिले से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का खास नेता,कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं।

सूत्रों का कहना है उक्त नेता को शामिल करने के लिए हाइकमान से स्वीकृति मांगी गई है!

*पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम धमाका---

बम धमाके में 5 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत, बम धमाके में 27 लोग हुए घायल

*दुबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट में मिला कारतूस, एयर इंडिया ने जारी किया बयान

*पाकिस्‍तान ने करतारपुर साह‍िब जाने वाले सिख श्रद्धालुओं की वीजा फी माफ करने का ऐलान किया है।

Share:

गौआश्रय पर गोपूजन कर धूम-धाम से मनाया गया गोवर्धन पर्व

 




देवरिया। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत स्थापित अस्थाई निराश्रित गौआश्रय स्थल बलटिकरा पर गोवर्धन पर्व के अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय ने गोपूजन किया एवं सभी पशुओं को चना, गुड़ एवं केला आदि खिलाया। श्री राय ने बताया कि संसार के सभी कष्ट गौसेवा से खत्म हो जाते हैं। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने बताया कि जिस जगह पर गाय का गोबर रखा जाता है, वह जगह सबसे शुद्ध मानी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि गाय में सभी देवी-देवता निवास करते हैं। माना जाता है कि धन की देवी लक्ष्मी गाय के गोबर में निवास करती हैं। इसलिए, गोवर्धन पर्व मनाने वाले भक्त गाय के गोबर से पुतले बनाते हैं। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जय प्रकाश, पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिग्विजय यादव, ग्राम सचिव नन्हे सिंह,प्रधान उमेश व प्रतिनिधि भोलू राय, सफाई कर्मी सोनू राजभर एवं घरभरन आदि उपस्थित रहे।

Share:

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत को रिझाने में लगा पाकिस्तान, दिया ये ऑफर

 



  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष और केंद्र सरकार में मंत्री मोहसिन नकवी ने अगले साल होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच देखने के लिए उनके देश आने के इच्छुक भारतीय प्रशंसकों के लिए त्वरित वीजा जारी करने का आश्वासन दिया है।

    उन्होंने अमेरिका के सिख तीर्थयात्रियों के एक समूह के साथ बैठक के दौरान यह आश्वासन दिया।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ-यूपी में महोबा के एक परिवार ने बनाया नया कीर्तिमान, एक परिवार ने नौकरशाही में नया कीर्तिमान बनाया है, आईएएस संवर्ग में ऐसे उदाहरण कम ही मिलेंगे, गया प्रसाद तिवारी के 2 बेटे मुख्य सचिव रह चुके हैं, अब बहू अलका तिवारी झारखंड में मुख्य सचिव नियुक्त, अभी झारखंड में मुख्य सचिव नियुक्त की गई हैं, इस परिवार की तीसरी मुख्य सचिव हैं अलका तिवारी , इसके पहले राजेंद्र कुमार तिवारी यूपी में मुख्य सचिव रहे हैं,  यूपी जैसे सबसे बड़े और ताकतवर राज्य के मुख्य सचिव रहे हैं, उनके भाई देवेंद्र कुमार तिवारी झारखंड के मुख्य सचिव रह चुके हैं, इनकी पत्नी अलका तिवारी अभी झारखंड की चीफ सेक्रेटरी हैं, रिटायर होने के बाद डीके झारखंड में राज्य निर्वाचन आयुक्त हैं, छोटे बेटे धीरेन्द्र कुमार तिवारी पंजाब कैडर में अपर मुख्य सचिव हैं, धीरेन्द्र कुमार तिवारी वो भी मुख्य सचिव की कतार में हैं


➡लखनऊ-महापौर ने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया, बालू अड्डा और विकासखंड में डेंगू पीड़ितों से मिले, डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता के लिए बांटे पम्पलेट, अधिकारियों को नियमित साफ-सफाई कराने के दिये निर्देश, एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराने के दिए निर्देश,, सफाई मित्रों को सफाई किट वितरित कर किया सम्मानित


➡लखनऊ-लखनऊ के कई इलाकों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं, नगर निगम से जुड़ी कार्यदायी संस्था LSA का बड़ा खेल, करोड़ों का टेंडर लेने के बावजूद कलेक्शन में लापरवाही, निजी सफाई कर्मी घरों से कूड़ा लेकर सड़क पर फेंक रहे, जहां कूड़ा उठ भी रहा वहां खाली प्लॉट में डम्प किया गया, हैदराबाद की रामकी LSA नगर निगम में कर रही है काम, विरोध के बाद भी 5 जोन का कूड़ा कलेक्शन का काम मिला, ईकोग्रीन की तर्ज पर अब LSA लखनऊ में कर रहा काम, LSA की लापरवाही पर नगर निगम के जिम्मेदार खामोश


➡लखनऊ-खराब सड़क से कश्मीरी मोहल्ला के लोग परेशान, पार्षद और ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान, सड़क खोदकर महीनों से नहीं किया गया निर्माण, ख़राब सड़क से बच्चे महिलाएं गिरकर हो रहे घायल, कश्मीरी मोहल्ला वार्ड के निवासी बेहद नाराज़, दीपावली के त्यौहार में भी नहीं हुआ सड़क का निर्माण, नगर निगम ज़ोन 6 कश्मीरी मोहल्ला वार्ड का मामला


➡प्रयागराज -श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े का नगर प्रवेश कल, शाही अंदाज में जूना अखाड़े के संतों का होगा नगर प्रवेश, पालकी, रथ,बग्घी पर सवार होकर नगर के लिए रवाना होंगे संत, राजशाही अंदाज में जूना अखाड़े के संतों का होगा नगर प्रवेश, 1 हजार से अधिक साधु संत नगर प्रवेश शोभायात्रा में शामिल होंगे, शाम 5 बजे तक मौजग़िरी घाट स्थित जूना अखाड़े के आश्रम में पहुंचेंगे


➡वाराणसी -वाराणसी में मनाया गया अन्नकूट का पर्व, श्री काशी विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा के मंदिर में मनाया पर्व, मंदिरों में लगे सैकड़ों किलो मिष्ठान और अन्न का भोग, लाखों की संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु


➡सोनभद्र-यादव समाज द्वारा किया गया पूजा का आयोजन, पूजा के दौरान अग्निकुंड में पुजारी ने डाला अपना सिर, आयोजन के दौरान पुजारी ने खौलते दुग्ध से किया स्नान, भगवान के आशीर्वाद से नहीं पहुंचती खौलते दुग्ध से हानि, कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में मौजूद रहे लोग, मारकुंडी घाटी में गोवर्धन पूजा का हुआ आयोजन


➡प्रयागराज-प्रदेश में पर्यटन का महत्वपूर्ण मंच बना महाकुंभ, 45 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगा रोजगार,  प्रयागराज मंडल में पहली बार प्रशिक्षण दिया जा रहा, टूर गाइड का प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है रोजगार, नाविकों, स्ट्रीट वेंडर्स, ऑटो/टैक्सी ड्राइवर को प्रशिक्षण, टूर गाइड का प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है रोजगार, यूपी में पर्यटकों को मिलेंगे स्किल्ड,स्मार्ट सर्विस प्रोवाइडर


➡बरेली-अन्नकूट महोत्सव में पहुंचे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, राज्यपाल संतोष गंगवार ने महोत्सव में पहुंच कर की पूजा अर्चना , प्रेम नगर थाना क्षेत्र के त्रिवतीनाथ मंदिर में आयोजित था महोत्सव 


➡वाराणसी-IIT-BHU में छात्र से गैंगरेप की घटना को एक साल पूरे, एक साल बाद भी छात्रा को इंसाफ का इंतजार, मामले में दो मुख्य आरोपी जमानत पर आ चुके हैं बाहर, सरकारी वकील के लचर पैरवी से HC से मिली थी जमानत, तीसरा आरोपी सक्षम पटेल अभी भी सलाखों के पीछे, पीड़िता के गवाहों के बयान अब तक नहीं हुए दर्ज, हाइ प्रोफाइल केस रहने के बावजूद पीड़िता को इंसाफ का इंतजार, 2 नवंबर को आरोपियों ने घटना को दिया था अंजाम, घटना के 60 दिन बाद एमपी से आरोपियों की हुई थी गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले का चल रहा है ट्रायल


➡संभल -तेज रफ्तार टेंपो ने पैदल जा रहे 2 लोगों को रौंदा, एक की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर घायल, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, थाना जुनावई क्षेत्र के धनीपुर के पास की घटना


➡फतेहपुर - करंट की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत , महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी, बिजली का तार टूटकर साइकिल पर गिरने से हादसा, बेटे- बेटी को करंट से चिपका देख बचाने गई थी मां, फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के बीघनपुर गांव की घटना


➡मेरठ- नशे में पति ने पत्नी के साथ जमकर मारपीट की, परिजनों ने बीच बचाव कर पति को दिया धक्का, दीवार में सिर लगने से पति की मौके पर मौत,. मौके पर पहुंच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, थाना सरधना क्षेत्र के मुल्हेड़ा गांव की घटना


➡शाहजहांपुर- 75 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, नाती ने दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम, विरोध पर बुजुर्ग नानी को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने आरोपी नाती अखिलेश को किया गिरफ्तार, महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र की घटना


➡महोबा - अलका तिवारी झारखंड की मुख्य सचिव बनाई गईं, मूल रूप से महोबा की रहने वाली हैं अलका तिवारी, पति डीके तिवारी भी झारखंड के मुख्य सचिव रहे हैं, डीके तिवारी वर्तमान में झारखंड में राज्य निर्वाचन आयुक्त, डीके तिवारी के छोटे भाई राजेंद्र तिवारी UP के मुख्य सचिव रहे,सबसे छोटे भाई धीरेंद्र तिवारी पंजाब में अपर मुख्य सचिव,महोबा के मलकपुरा के रहने वाले हैं पिता गया प्रसाद तिवारी 


➡मेरठ- नशे में पति ने पत्नी के साथ जमकर मारपीट की, परिजनों ने बीच बचाव कर पति को दिया धक्का, दीवार में सिर लगने से पति की मौके पर मौत, मौके पर पहुंच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, थाना सरधना क्षेत्र के मुल्हेड़ा गांव की घटना


➡मऊ - अनियंत्रित ट्रेलर गाड़ी ने 4 लोगों को रौंदा, हादसे में 2 की मौत, 2 लोग गंभीर घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया, मऊ के हलधरपुर थाने के सामने हुई घटना


➡कानपुर - सीसामऊ विधानसभा में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सम्मेलन में शामिल हुए, सपा के DNA में है लूट और अराजकता- ब्रजेश पाठक, सपा गुंडे और बदमाशी को देती है संरक्षण- ब्रजेश पाठक


➡गोरखपुर- BJP चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला, क्षेत्रीय संयोजक डॉ वाई सिंह के नेतृत्व में CM से मिला, CM से मिलकर दीपावली और छठ की शुभकामनाएं दी, सीएम को डॉक्टरो की मांगों के बारे में जानकारी दी, सीएम ने मांगों को जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया, डॉ.दिलीप मणि त्रिपाठी, डॉ.दिनेश चंद्रा, डॉ.सुश्रेया तिवारी मौजूद


➡कानपुर -बिरहाना रोड दावा बाजार में लगी आग , दवा मार्केट की दूसरे मंजिल में लगी आग, दुकान में रखी लाखों की दवा जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से लगी आग से मचा हड़कंप , दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटा


➡रायबरेली-राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले प्रदर्शन, ग्राम प्रधानों ने पुलिस के विरोध में की जमकर नारेबाजी,पुलिस पर अमानवीय व्यवहार करने का लगाया आरोप, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की पिटाई का लगाया आरोप, थाने में प्रधान प्रतिनिधि को थूक कर चटवाने का आरोप,, बिना परमिश के मेले का ग्राम प्रधान ने किया था आयोजन, नसीराबाद थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव का मामला


➡पौड़ी गढ़वाल-महिलाओं की तैयार की गई वाटिकाओं में खिले फूल, नगर पालिका परिषद क्षेत्र पौड़ी में पुष्क वाटिका , पुष्प वाटिका महिला समूह द्वारा तैयार की गई है, पुष्प वाटिकाओं में फूल खिलने से माहौल सुहावना।


Share:

'इंपोर्टेड माल' वाले बयान पर बवाल, शाइना ने दर्ज कराई FIR, बोलीं- यह एक जंग




उद्धव गुट के नेता अरविंद सावंत के 'इंपोर्टेड माल' वाले बयान पर शिंदे गुट की नेता शाइना एनसी ने प्रतिक्रिया दी है। शाइना ने कहा कि नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली धारा 79 और 356 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

     चुनाव आयोग और महिला आयोग भी संज्ञान लिया है। महिलाओं के सम्मान के लिए यह एक जंग है।

    शाइना एनसी ने कहा कि जब उन्होंने (अरविंद सावंत) यह बयान दिया कि मैं एक 'इम्पोर्टेड माल' हूं, वहां उनके बगल में मुंबा देवी के आमदार अमीन पटेल जी हंस हंस कर देख रहे थे। मैं पूछना चाहती हूं कि जब कोई व्यक्ति काम के आधार पर बात करना चाहता है तब वो बात नहीं करेंगे, डिबेट नहीं करेंगे लेकिव वो व्यक्तिगत टिप्पणी करेंगे।

Share:

विशाल सौर टेलीस्कोप बनाएगा भारत, सूर्य पर हो रही गतिविधियों को समझने में मिलेगा मदद

  


नई दिल्ली। सूर्य पर नजर रखने के लिए भारत लद्दाख में नेशनल लार्ज सोलर टेलीस्कोप (एनएलएसटी) स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। इस परियोजना का नेतृत्व भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (आइआइए), बेंगलुरु की निदेशक प्रोफेसर अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम कर रही हैं।

   इस परियोजना के लिए भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। हालांकि परियोजना को अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

    सूर्य पर हो रही गतिविधियों को समझने और उसपर शोध करने में भी मदद मिलेगी।

Share:

इजरायली हमलों में गाजा में 25, लेबनान में 13 लोग मारे गए

* इजरायल ने हमास के एक और बड़े अधिकारी को मार गिराया



यरुशलम। गाजा के मध्य में शुक्रवार को इजरायली हमलों में 25 लोग मारे गए। मारे गए लोगों में पांच बच्चे हैं। इससे पहले नुसीरत शरणार्थी क्षेत्र में गुरुवार को हुए दो हमलों में 16 लोग मारे गए थे।

    जबकि लेबनान में इजरायल के ताजा हवाई हमलों में 13 लोग मारे गए हैं।

   राजधानी बेरूत के दाहिये इलाके में गुरुवार-शुक्रवार की रात कई हवाई हमले हुए। इन हमलों में कई भवन ध्वस्त हो गए। शक है कि इन भवनों के मलबे में कुछ लोग दबे हो सकते हैं। इस बीच लेबनान में युद्धविराम को लेकर अमेरिकी राजनयिक सक्रिय हैं। इजरायल ने भी संकेत दिया है कि अगर उसकी अपेक्षाएं पूरी हुईं तो कुछ समय के लिए वहां पर युद्धविराम हो सकता है।

Share:

सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार




गोरखपुर।

गोरखनाथ मंदिर में लगा जनता दर्शन कार्यक्रम!!

सीएम योगी के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन!!


सीएम योगी ने सुबह की पूजा अर्चना और गौ सेवा!!


सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार कार्यक्रम!!


दूर-दूर से फरियाद लेकर आए फरियादी!!


CM ने एक-एक करके सुनी सबकी फरियाद!!


अधिकारियों को तुरंत निस्तारण के दिये निर्देश!!



Share:

बाइक सवार 3 लोगों को पिकअप ने मारी टक्कर




अम्बेडकरनगर ।

महरुआ थाना क्षेत्र के सुखारीगंज बाजार की घटना

भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, एक घायल 

गंभीर रूप से घायल युवक को भेजा गया अस्पताल 

टक्कर मारकर पिकअप वाहन लेकर ड्राइवर फरार 

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।


Share:

देश, विदेश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार




*शनिवार, 02 नवम्बर 2024


🔸'बिना सोचे वादे करने से राज्य दिवालियापन की कगार पर पहुंच सकता है' कर्नाटक सरकार के वित्तीय संकट पर बिफरे कांग्रेस अध्यक्ष


🔸'झूठे वादे करना तो आसान है, उन्हें लागू करना नामुमकिन', खरगे के बयान PM मोदी ने साधा निशाना


🔸इस बार रेकॉर्ड जीएसटी से भरा सरकार का खजाना, 1.87 लाख करोड़ रुपये का हुआ कलेक्शन


🔸राहुल गांधी बने पेंटर, भांजे से बोले- मुझे 10 जनपथ ज्यादा पसंद नहीं, यहीं रहते हुए मेरे पिता की मौत हुई ,भांजे की राजनीति में एंट्री पर कयास तेज


🔸इंदौर में आतिशबाजी पर सांप्रदायिक बवाल, पथराव और आगजनी; कई जख्मी


🔸Jammu-Kashmir: के बडगाम में आतंकियों ने की फायरिंग, दो बाहरी व्यक्तियों को लगी गोली, सर्च ऑपरेशन जारी


🔸'दिल्ली में छठ पूजा पर रहेगी छुट्टी', LG के प्रस्ताव पर सीएम आतिशी का फैसला


🔸बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस सरकार के खिलाफ फूट रहा हिंदुओं का गुस्सा, सड़कों पर उतरे हजारों लोग 


🔸बीजेपी में जाने वाले आठ विधायक अयोग्य नहीं... गोवा विधानसभा स्पीकर ने खारिज की कांग्रेस की याचिका


🔸कोलकाता: रेप-मर्डर की CBI जांच से नाखुश हैं डॉक्टर, फिर से शुरू करेंगे आंदोलन


🔸बम की सूचना पर गोंडा में रोकी गई बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, तीन घंटे चली जांच


🔸Kanpur News : रील के शौक में गंवा रहे जान, वीडियो बनाने के लिए पुल से कूदा युवक, नदी में डूबकर मौत


🔸मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का हार्ट अटैक से निधन:दिल्ली में हुए लैक्मे इंडिया फैशन वीक में आखिरी बार नजर आए थे


🔸कांग्रेस बोली- चुनाव आयोग ने खुद को क्लीन चिट दी:हरियाणा चुनाव की शिकायतों का जवाब अपमानजनक लहजे में लिखा; खानापूर्ति का आरोप


🔸भारत-चीन बॉर्डर पर सेना ने पेट्रोलिंग शुरू की:कल दिवाली पर मिठाई बांटी थी; केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू चीनी सैनिकों से मिले


🔸शिवसेना (UBT) सांसद ने शाइना एनसी को 'माल' कहा:बोले- चुनाव में इम्पोर्टेड माल नहीं चलता; शाइना बोलीं- महिला हूं, माल नहीं


🔸Weather: इस बार धीरे-धीरे दस्तक देगी ठंड, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी; जल्द बदलेगा हवा का रुख


🔸कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 62 रुपए की बढ़ोतरी


🔹IND vs NZ 3rd Test : न्यूजीलैंड के 235 रनों के जवाब में टीम इंडिया 86/4


          

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- खाली पड़े प्लॉट में लगी भीषण आग, सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, आलमबाग, पीजीआई, सरोजनीनगर से पहुंची गाड़ी, तीन गाड़ियों की मदद से लगी आग को बुझाया गया, आलमबाग थानाक्षेत्र के बारा बिरवा कानपुर रोड का मामला


➡लखनऊ- ढाई लाख का इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार, आरोपी फहीम उर्फ एटीएम मुरादाबाद से पकड़ा गया, आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ व गोवा से था वांछित, कब्जे से तमंचा, कारतूस और 10,670 रुपये बरामद, जनपद मुरादाबाद के थाना गलशहीद से एसटीएफ ने पकड़ा


➡लखनऊ- मकान के भूतल पर लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, फंसे हुए एक व्यक्ति को बाहर निकला गया, आग लगने में नहीं हुई किसी तरह की जनहानि, दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, गोमतीनगर के विराम खण्ड की है पूरी घटना


➡इटावा- खाद बीज भण्डार की दुकान में लगी भीषण आग, अज्ञात कारण के चलते लगी दुकान में आग, दुकान में रखा करीब 50 लाख का सामान जलकर राख, सूचना देने के बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तीन दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, सदर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास हुई घटना


➡रायबरेली- रायबरेली में भारत समाचार की खबर का असर सिविल ड्रेस में सिपाहियों द्वारा की गई अवैध वसूली वसूली की खबर का एसपी ने लिया है संज्ञान एसपी ने सिपाही अरुण यादव व आकाश यादव को किया निलंबित मामले की जांच सीओ सिटी अमित सिंह को सौंपी  सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिस कर्मियों पर वसूली का आरोप

वसूली के आरोप पर लोगों ने सिपाहियों से की थी अभद्रता सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिस कर्मियों का वीडियो हुआ था वायरल शहर कोतवाली क्षेत्र के चंद्र नगर के पास का है वायरल वीडियो


➡हापुड़-  अस्पताल में दबंगों की गुंडागर्दी से मचा हड़कंप, अस्पताल में घुसकर स्टाफ और डॉक्टर को पीटा, मारपीट के दौरान अस्पताल में मची अफरातफरी, मारपीट में डॉक्टर व कर्मचारी हुए हैं घायल, मारपीट की घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद, पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

पिलखुवा कोतवाली के सिद्धिविनायक अस्पताल का मामला


➡पीलीभीत- खेत पर गए युवक को 4 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, गाली गलौज के बाद चारों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, थाना करेली इलाके के सिंधौरा खड़गपुर गांव का मामला 


➡बरेली- फीनिक्स मॉल में लेडीज टॉयलेट में घुसे शराबी, पीवीआर में आई महिलाओं ने जमकर काटा हंगामा, शिकायत पर मॉल प्रबंधन ने नहीं की कोई कार्रवाई, इज्जतनगर के पीलीभीत बाईपास रोड पर फीनिक्स मॉल 


➡पीलीभीत- DPS स्कूल का धोखाधड़ी कर छात्रों के एडमिशन लेने का मामला, जांच के नाम पर DIOS अचल कुमार ने डीपीएस को बचाया, बिना मान्यता के 9वीं कक्षा में स्कूल प्रबंधक ने लिया एडमिशन, तीन दर्जन छात्रों का डीपीएस स्कूल ने पूरा साल बर्बाद किया, फीस लेने के बावजूद बीच सत्र में छात्रों का स्कूल से नाम काटा

कार्रवाई के बजाय DIOS ने स्कूल से समझौता कराया


➡बस्ती- पुराने विवाद में दबंग ने युवक की निर्मम हत्या की, सचिन ने खेत से लौट रहे रवि पर किया चाकू से हमला, हमले के दौरान रवि की आंख को चाकू से फोड़ा, इलाज के दौरान रवि की मौत, आरोपी सचिन गिरफ्तार, नगर के प्राथमिक विद्यालय बकैनियादीप का मामला


➡अयोध्या- राम मंदिर समर्थक बबलू खान पर जानलेवा हमला,दीपावली पर गाना बजाने को लेकर हुआ था विवाद, मुस्लिम समाज के कुछ लोगों पर हमले का आरोप, अयोध्या कोतवाली के दर्शन नगर चौकी क्षेत्र का मामला


➡रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, मिलएरिया क्षेत्र के सर्वोदय नगर के पास की घटना


➡मेरठ- दहेज हत्यारोपियों ने पीड़ित पड़ोसियों पर किया हमला, दोनों पक्षों में जमकर पथराव,मारपीट फायरिंग हुई, सूचना पर पहुंची पुलिस पर लड़की पक्ष ने बोला हमला, पुलिसकर्मियों को पीटा, पुलिस की गाड़ी में की तोड़फोड़, अतिरिक्त फोर्स बुलाकर पुलिस ने 5 लोग किए अरेस्ट, मेरठ में थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्री नगर का मामला।



Share:

आज का राशिफल


      


 *02 नवम्बर 2024 , शनिवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका का दिन सामान्य रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा तथा मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बनेंगे। पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा और आप उसमें कामयाब भी रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझ मधुरता स्थापित करेंगे। किसी कार्यवश बाहर गमन होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा । कार्यक्षेत्र में आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। परंतु कार्य संपन्न होने में कुछ व्यस्त रह सकते हैं। इस समय तनाव लेने की अपेक्षा धैर्य बनाकर रखना ज्यादा उचित रहेगा। युवा वर्ग तथा विद्यार्थियों को इस प्रतियोगी माहौल में अत्यधिक मेहनत की जरूरत है।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

अगर आप राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह संपर्क आपके लिए कुछ अच्छे अवसर प्रदान करने वाले हैं। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाकर रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ काम भी आज हल हो सकता है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कार्य क्षेत्र में इस समय सूझबूझ व समझदारी से आप किसी भी परेशानी को आसानी से हल कर पाएंगे। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा तथा वे लोग कार्यों को मन लगाकर करेंगे। आय के स्रोतों में भी इजाफा होगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। वर्तमान समय में जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। अनजान लोगों के साथ किसी भी तरह का बिजनेस करते समय पूरी तरह चौकन्ना रहें। क्योंकि इस तरह की लापरवाही आपको नुकसान दे सकती है। किसी चाहते से बात करके मन प्रसन्न होगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक सम्मान मिलैगा। घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाओं पर कार्य करते समय वास्तुविद की सलाह अवश्य लें। इससे आपके घर में सकारात्मकता आएगी। साथ ही प्रत्येक कार्य को करने से पहले बजट का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। ऑर्डर को समय पर पूरा करने से मार्केट में आपकी साख बनेगी। इस समय प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत से काम लेना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस समय व्यवसाय में आपके पक्ष में कुछ महत्वपूर्ण स्थितियां बन रही हैं, इसलिए पूरी गंभीरता के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे। धीमी गति से चल रहे काम में अब सुधार आएगा। ऑफिस मे सहकर्मी ईर्ष्या तथा जलन की भावना से आपके कार्यों में कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

पिछले कुछ समय से चल रही विपरीत परिस्थितियों में आज अचानक ही किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी, जिससे आप अपनी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। इस समय किसी भी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की अवहेलना ना करके उस पर गंभीरता से विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

व्यवसाय में उत्पादन क्षमता में सुधार आना शुरू होगा। आर्थिक स्थितियां भी बेहतर होंगी। इस समय मार्केट से संबंधित कार्यों को निपटाने की कोशिश करें। तथा अपनी पुरानी पार्टियों के साथ भी पुनः संपर्क स्थापित करने से फायदा हो सकता है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा । धार्मिक कार्यक्रम बनेंगे । धन धान्य से सम्पन्न होंगे। जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे, आज उसके उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है। इसलिए प्रयासरत रहें और आशावादी बने रहें। परंतु अपनी दिनचर्या में अत्यधिक अनुशासन और मेहनत की आवश्यकता है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। धर्म में रुचि बढेगी। इस समय प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत व सावधानी से काम लेना है। धार्मिक आयोजन होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



      

Share:

इतिहास की 2023 तक की मुख्य घटनाएं एवं पंच्चांग का मुख्यांश ---



        ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏


     *आज दिनांक 👉*

     * 02 नवम्बर 2024*

                 *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* प्रतिपदा - 20:24 तक

*🗒पश्चात्-* द्वितीया 

*🌠नक्षत्र-* विशाखा - 29:58 तक

*🌠पश्चात्-* अनुराधा 

*💫करण-* किन्स्तुघ्ना - 07:24 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* आयुष्मान - 11:17 तक

*✨पश्चात्-* सौभाग्य 

*🌅सूर्योदय-* 06:34

*🌄सूर्यास्त-* 17:34

*🌙चन्द्रोदय-* 07:09

*🌛चन्द्रराशि-* तुला - 23:23 तक

*🌛पश्चात्-* वृश्चिक 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26

*🤖राहुकाल-* 09:19 से 10:41

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 कार्तिक सुदी प्रतिपदा 20:24 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रारम्भ , गोवर्धन पूजा , गोक्रीड़ा , अन्नकूट , श्री विश्वकर्मा दिवस (देशाचार से) , बली पूजा , त्रिपुष्कर योग 23:23 से सूर्योदय तक , गो - संवर्धन सप्ताह प्रारम्भ , अभ्यंगस्नान , मार्गपाली बंगाल , व्यापारी संवत् 2080 प्रारंभ , गुजरातियों का नूतन वर्षारम्भ , नेपाली संवत् 1445 वीर निर्वाण संवत् 2461 प्रारम्भ , अनलनाम संवत्सरारंभ , महावीर जैन संवत् 2551 प्रारम्भ (जैन) , विश्वकर्मा दिवस (पंजाब) , श्री बसन्त कुमार जयन्ती व पहलवान श्री योगेश्वर दत्त जन्म दिवस।_*

*_🔅 कल रविवार को 👉 कार्तिक सुदी द्वितीया 22:07 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ , यम द्वितीया , भाई दूज (भगिनी गृह भोजन )।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*यानि कानि च मित्राणि,*

     *कर्त्तव्यानि  शतानि   च  ।*

*पश्य  - मूषक - मित्रेण ,*

     *कपोता मुक्तबन्धना:॥*

 *भावार्थ👉*

       _जो कोई भी हों , सैकडों मित्र बनाने चाहिए । देखो, मित्र चूहे की सहायता से कबूतर जाल के बन्धन से मुक्त हो गये थे।_

🌹


*2 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1749 - अंग्रेजी ओहियो की व्यापार कंपनी को पहली व्यापारिक पोस्ट बनाया गया।

1772 - बोस्टनः अंग्रेजी-विरोधी समिति ऑफ कॉरस्पोन्डैंस का गठन किया गया।

1774 - अंग्रेज अधिकारी कमांडर इन चीफ ऑफ ब्रिटिश इंड़िया राबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।

1795 -  कुराकाओ सरकार ने रविवार को दासता का काम मना कर दिया।

1834 - एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था जिसे वहां अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

1835 - अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों के बीच फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ। यह लड़ाई फ्लोरिडा युद्ध के नाम से भी मशहूर है।

1841 - अकबर खान ने अफ़ग़ानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया,जिसमें उसे सफलता मिली।

1852 - फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने। 

1884 -  तिमिसोरा बिजली की रोशनी द्वारा प्रकाशित सड़कों के साथ यूरोप का पहला शहर बना।

1914 - रूस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध घोषित।

1951 - मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब छह हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे।

1984 - अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फाँसी की सजा दी गयी।

1986 - बेरूत में कट्टरपंथियों के जरिए बंधक बनाए गए एक अमेरिकी नागरिक डेविड जैकोब्सन को रिहा कराया गया।

1999 - पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों के द्वारा राकेट से हमला।

2000 - पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फ़ार्मूले पर सहमति।

2001 - अफ़ग़ानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला।

2001 - श्रीपाद येसो नाईक ने केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री में पोत परिवहन पद ग्रहण किया था।

2002 - मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।

2004 - चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 मरे।

2005 - ग़ुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।

2007 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ख़राब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।

2008 - केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।

2014 - पाकिस्तान के लाहौर में एक आत्मघाती बम विस्फोट 60 लोग मारे गए 110 लोग घायल हुए।

2019 - कैलिफोर्निया के जंगल में एक और आग, हजारों लोग घर छोड़ने पर बाध्य हुए।

2019 - अमेरिकी संसद में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग जांच को मंजूरी दी।

2020 -प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में मंत्री पद पर आसीन होने वाली भारतीय मूल की पहली सदस्य बनी।

2020 - फ्रेंच सैनिकों ने सेंट्रल माली में हवाई हमला किया जिसमें आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े कम से कम 50 जिहादी मारे गए।

2021 - पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया और अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का ऐलान भी किया।

2021 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा की व्यवहार्यता में सुधार के लिए ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ का आह्वान किया।

2021 - चुनौतीपूर्ण व्यापार और कानूनी माहौल के कारण याहू ने चीन से बाहर निकलने का निर्णय लिया।

2022 - भारत (डीआरडीओ) ने दूसरे चरण की बैलिस्टिक इंटरसेप्टर AD-1 मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया।

2022 - संयुक्‍त अरब अमीरात में शारजाह में 41वां अंतर्राष्‍ट्रीय पुस्‍तक मेला-2022 शुरू हुआ।

 

*2 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1833 - महेन्द्रलाल सरकार - समाज सुधारक और होम्‍योपैथ को बढ़ावा देने वाले।

1877 - आगा ख़ाँ तृतीय - शियाओं के निजारी इस्माईली मत के आध्यात्मिक नेता थे।

1883 - बसंत कुमार दास - असम के स्वतंत्रता सेनानी तथा राजनेता।

1897 - सोहराब मोदी - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

1929 - राम मोहन - प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।

1929 - अमर गोपाल बोस - बोस कार्पोरशन के संस्थापक और पीठाध्यक्ष 

1940 - ममता कालिया, साहित्यकार।

1941 - अरुण शौरी - भारत के अदम्य निर्भीकता वाले पत्रकार, बुद्धिजीवी, प्रसिद्ध लेखक और राजनेता।

1960 - अनु मलिक, हिन्दी फ़िल्म संगीतकार।

1965 - शाहरुख़ ख़ान, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।

1969 - संजीव बजाज एक भारतीय व्यवसायी और बजाज फिनसर्व के अध्यक्ष एमडी और सीईओ।

1981 - ईशा देओल -  एक भारतीय फ़िल्मी अभिनेत्री।

1982 - योगेश्वर दत्त - भारत के प्रसिद्ध पहलवान तथा कुश्ती के खिलाड़ी।

1985 - डायना पेंटी - भारतीय मॉडल और अभिनेत्री।


*2 नवंबर को हुए निधन👉*


1885 - अण्णा साहेब किर्लोस्कर - मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार।

1950 - जार्ज बर्नार्ड शा का 97 वर्ष की आयु में देहावसान।

1965 - रसूना सईद - इंडोनेशियाई स्वतंत्रता और महिलाओं के अधिकारों के लिए एक प्रचारक थीं।

1990 - भालचन्द्र दिगम्बर गरवारे भारत के एक अग्रणी उद्योगपति थे।

2012 - श्रीराम शंकर अभयंकर - भारतीय - अमेरिकी गणितज्ञ।

2020 - बिहार के छठें और सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले सतीश प्रसाद सिंह का निधन।

2020 - मशहूर अभिनेता, फिल्म निर्माता और वॉयसओवर कलाकार आशीष कक्कड़ का निधन हुआ।

2020 -  विश्व प्रसिद्ध वायलिन वादक और पद्म पुरस्कार से सम्मानित टी. एन. कृष्णन (92) का निधन हुआ।

2022 - लुमला सीट से 3 बार व भाजपा के मौजूदा विधायक तथा बैडमिंटन खिलाड़ी जंबे ताशी (48) का निधन हुआ।

2022 - प्रसिद्ध गांधीवादी , वकील , पद्म भूषण सम्मानित व महिला अधिकार कार्यकर्ता इला भट्ट उर्फ इलाबेन भट्ट (89) का निधन हुआ।


*2 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री बसन्त कुमार जयन्ती।

🔅 पहलवान श्री योगेश्वर दत्त जन्म दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

कमला हैरिस ने हिंदुओं को किया नजरअंदाज, मैं करूंगा उनकी रक्षा', चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा

 



एनआई, वाशिंगटन। दुनिया भर में हो रहे हिंदुओं पर हमलों को अनदेखा करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर जोरदार हमला किया।

*बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्यचार की निंदा की*

     अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की निंदा की और आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर हिंदू अमेरिकियों की रक्षा करने की कसम खाई।

Share:

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

 ब्रेकिंग न्यूज़

अयोध्या। कोतवाली के दर्शन नगर चौकी क्षेत्र के कुढ़ा केशवपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत


, ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप घटना से पहले मृतका के साथ पति श्याम बाबू और जेठ रामबाबू और उसकी पत्नी ने की थी मारपीट, परिजनों का आरोप दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे ससुराल के लोग, आए दिन करते थे मारपीट,मृतका के परिवार ने पति जेठ और भाभी के ऊपर लगाया हत्या का आरोप,अस्पताल में शव छोड़कर फरार हुए ससुराल के लोग, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

Share:

शुक्रवार, 1 नवंबर 2024

आतिशबाजी को लेकर बवाल, घरों-गाड़ियों पर पथराव, तोड़फोड़

 



 मध्य प्रदेश ।

 इंदौर में दीपावली मना रहे हिन्दू बच्चों पर भड़के मुस्लिम कट्टरपंथी।

पटाखे चलाने पर इस्लामिक चरमपंथियों ने हिन्दुओं पर किया पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी । कई लोग जख्मी हुए हैं। शांति व्यवस्था को लेकर सुरक्षा की गई चाकचौबंद।



Share:

आतंकियों ने की फायरिंग, दो बाहरी व्यक्तियों को लगी गोली, सर्च ऑपरेशन जारी

   



 जम्मू-कश्मीर।  बडगाम जिले में आतंकियों ने एक बार फिर बाहरी लोगों को निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने बडगाम में गोलीबारी की है। इसमें दो बाहरी व्यक्तियों को गोली लगी है।

   घायल मजदूरों को अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेराबंदी कर ली है।

Share:

पुलिसकर्मियों की बेरहमी से पिटाई,दो घायल, वीडियो वायरल‌

  



बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली में दीपावली की रात पुलिसकर्मियों की पिटाई का मामला सामने आया है।दीपावली की रात जुए की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को जुवारियों ने ईंट पत्थर और लाठी डंडे से जमकर पीटा।पिटाई का वीडियो भी सामने आया है।वीडियो में एक पुलिसकर्मी की बेरहमी से पिटाई होते देखा जा सकता है।


*9 हिरासत में लिए गए*


पिटाई से दो पुलिसकर्मियों को चोट लगी है।इसमें से एक पुलिसकर्मी को काफी ज्यादा चोटें आई हैं।दोनों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर 9 लोगों को हिरासत में भी लिया है। बाकी अन्य की तलाश जारी है।


*मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल*


पुलिसकर्मियों की लाठी डंडों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 15 सेकेंड के इस वीडियो में दो पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे है,जिसमें एक पुलिसकर्मी ने मंदिर में घुसकर अपनी जान बचाई है,जबकि दूसरा पुलिसकर्मी पीटता हुआ दिख रहा है।कई लोग लाठी डंडे,पत्थर और लात घूसों से पुलिसकर्मी को पीट रहे हैं। पुलिसकर्मी भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा है।


*मंदिर में छुपकर बचाई जान*


दरअसल बरेली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में अशरफ खा छावनी में दीपावली की रात जुआ हो रहा था।किसी ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे जुआरियों ने पुलिस पर लाठी डंडों और पत्थर से हमला कर दिया।इस हमले में सब इंस्पेक्टर शुभम चौधरी और सिपाही मनीष को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    इस मामले में बरेली एसपी सिटी मानुष पारिक का कहना है कि प्रेमनगर में जुए की सूचना पर पुलिस गई थी,जिसमें पुलिस पर हमला कर दिया गया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस मामले में कठोर कार्यवाही की जाएगी। सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पर इस तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share:

लखनऊ की सड़कों पर दिखे सपा के नए पोस्टर,बटेंगे तो कटेंगे का दिया जवाब

 



लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है।ऐसे में यूपी का सियासी पारा गर्म है।चुनाव के बीच नारेबाजी को लेकर काफी खींचतान चल रही है।एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी बटेंगे तो कटेंगे का नारा दे रही है तो वहीं विपक्ष भी इसे लेकर लगातार हमलावर है।भाजपा के इस नारे के खिलाफ अब समाजवादी पार्टी ने नया नारा जारी किया है। लखनऊ की सड़कों पर सपा के नए पोस्टर देखने को मिले हैं। 

*सपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पोस्टर*

दरअसल हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटेंगे तो कटेंगे का का नारा दिया था।सीएम योगी का ये नारा महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में भी काफी चर्चा में है।वहीं यूपी विधानसभा उपचुनाव में भी इस नारे पर जमकर सियासत हो रही है।अब राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं। लखनऊ की सड़कों पर सपा मुखिया अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ पोस्टर लगे हैं।पोस्टर पर जुड़ेंगे तो जीतेंगे और सत्ताइस का सत्ताधीश लिखा हुआ है।ये पोस्टर सपा कार्यकर्ता विजय प्रताप यादव द्वारा लगवाए गए हैं। 

*सीएम योगी ने दिया था बटेंगे तो कटेंगे का नारा* 

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा के दौरान बांग्लादेश में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए लोगों से एकजुट रहने की अपील की थी।सीएम ने कहा था कि बांग्लादेश में हुई गलतियां भारत में नहीं होनी चाहिए।राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता।राष्ट्र तभी मजबूत होगा जब हम सब एकजुट रहेंगे,बंटेंगे तो कटेंगे।बांग्लादेश में देख रहे हैं न, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए।एक रहेंगे- नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा तक पहुंचेंगे। वहीं अब सीएम योगी के इस बयान का इस्तेमाल चुनाव के दौरान जमकर किया जा रहा है।

Share:

हरियाणा चुनाव पर कांग्रेस ने फिर चुनाव आयोग को घेरा, आप अहंकार में डुबे, कानूनी कार्रवाई हो सकती है

 


 कांग्रेस ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने हरियाणा चुनाव से संबंधित शिकायतों पर स्पष्टीकरण देने के बजाय गोल-मोल जवाब दिए हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को अहंकार में डूबा हुआ बताया। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को तीन पन्ने की चिट्ठी लिखी है।

Share:

देश, विदेश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार




*1* LAC पर 4 साल बाद हालात सामान्य; देपसांग, डेमचोक में भारतीय-चीनी जवानों ने शुरू की गश्ती


*2* जितना पूरा कर सकें, जनता को दें उतनी ही गारंटी; अपनी ही सरकार पर भड़क गए मल्लिकार्जुन खरगे


*3* खरगे की कांग्रेस नेताओं को नसीहत- बजट के आधार पर करें वादे; BJP ने पूछा- क्या ये राहुल को सिखाया?


*4* पद्मश्री अर्थशास्त्री डॉ. बिबेक देबरॉय का निधन, PM मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष थे; सभी पुराणों का अंग्रेजी में अनुवाद किया


*5* दिवाली पर पेंटर बने राहुल गांधी, बोले- 10 जनपथ से मुझे प्रेम नहीं, यहां मेरे पिता की हुई मौत;


*6* लोकसभा में नेता प्रतिशत राहुल गांधी अक्सर वीडियो शेयर करते रहते हैं, वीडियो में उन्होंने घरों को सुंदर बनाने वाले पेंटर और दिए बनाने वाले कुम्हारों से बात की, राहुल गांधी का यह प्रयास पेंटरों और कुम्हारों के जीवन में आने वाली कठिनाईयों का जानने के लिए था


*7* हेमंत सोरेन की उम्र पर बवाल, भाजपा के निशाने पर सीएम; पूछा- पांच साल में कैसे सात साल बढ़ गई आयु


*8* उद्धव ठाकरे गुट और BJP के बीच छिड़ी 'हिंदुत्व' की जंग, एक-दूसरे पर बोला हमला


*9* फेस्टिव सीजन में UPI ट्रांजैक्शन का बना नया रिकॉर्ड, 1,658 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, 2,350 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई


*10* देशभर में दिवाली की धूम, इजरायल और ब्रिटेन समेत कई देशों से खास संदेश


*11* दुनियाभर में नेताओं ने मनाई दिवाली, कमला हैरिस ने फुलझड़ी जलाई, ब्रिटिश PM ने आरती की; व्हाइट हाउस में ओम जय जगदीश हरे बजा


*12* पहले दिन चायकाल तक न्यूजीलैंड 192/6, मिचेल का अर्धशतक, जडेजा को तीन विकेट


*13* शेयर बाजार में आज होगी दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग, शाम 6-7 बजे तक स्पेशल सेशन होगा, पिछले साल 8 करोड़ लोगों ने निवेश किया था


*14* स्पेन में 8 घंटे में 1 साल के बराबर बारिश, 50 साल का रिकॉर्ड टूटा, 158 की मौत; अचानक बाढ़ आई, लोग निकल नहीं पाए।


Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ - जिला जेल में कैदी शनि की मौत का मामला, बलरामपुर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने लगाए आरोप, हत्या के मामले में सजा काट रहा था बंदी शनि, मृतक कैदी के साथ मारपीट की गई है-परिजन, मृतक के शरीर पर चोट के निशान है-परिजन


➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर किया पोस्ट, जिनका नजरिया जैसा,उसका नारा वैसा-अखिलेश यादव


➡अयोध्या - अयोध्या कोतवाली पुलिस का सराहनीय कार्य, 12 दिन से लापता व्यक्ति को सकुशल किया बरामद , पुलिस ने नए घाट के पास होटल से व्यक्ति पकड़ा, व्यक्ति को ढूंढ निकाला और उसे परिवार को सौंपा, व्यक्ति भोपाल से 12 दिन पहले लापता हुआ था


➡इटावा - रील बनाने के चक्कर में दो दोस्तों की गई जान, रेलवे ट्रैक पर रील बनाते वक्त किशोर हादसे का शिकार, ट्रेन की चपेट में आने से अनुज व रंजीत की मौत, इकदिल थाना क्षेत्र के हिरनपुर गांव की घटना 


➡मुजफ्फरनगर - मुजफ्फरनगर में दबंग व्यक्ति की गुंडागर्दी, बातचीत में पीड़ित पर थप्पड़ों की बरसात की,प्लॉट के विवाद पर चल रही थी बातचीत,दबंग व्यक्ति पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, दबंग व्यक्ति की गुंडागर्दी CCTV में कैद,तितावी थाने के अमीननगर गांव का मामला


➡संतकबीरनगर - सीएम से मिली यूपीएससी- 2023 की टॉपर अदिति छापड़िया, बेटी अदिति को सीएम ने दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं , टॉपर अदिति को ईमानदारी के रास्ते पर चलने की दी सलाह , अदिति ने यूपीएससी- 2023 कामर्स सर्विसेज में मारी है बाजी , दिति के साथ उनके पिता व अन्य परिवार भी रहे मौजूद


➡गोरखपुर - जाली नोटों के कारोबारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 जाली नोटों के कारोबारियों को किया गिरफ्तार, अभियुक्त गोलु, प्रशांत, अमन, आदित्य,मुस्तफा गिरफ्तार, कार से पांचों जाली नोटों की खेप सप्लाई करने निकले थे, एक लाख 3 हज़ार जाली नोट किया गया बरामद, आरोपियों से 500 और 100 रुपये की जाली नोट बरामद, कार, प्रिंटर,लैपटॉप और नोट छापने का पेपर बरामद, एक घर में जाली नोट को छापकर चलाया जा रहा था, बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार में चलता था कारोबार


➡सहारनपुर - सहारनपुर में भाई बहन की मौत का मामला , SSP को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े परिजन , चचेरे भाई बहन की मौत से गुस्साए ग्रामीण, ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने लगाया जाम ,देवबंद-नानौता मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम , परिजनों ने दोनों बच्चों की हत्या का आरोप लगाया


➡रायबरेली- SP यशवीर सिंह ने यातायात माह की शुरुआत की, जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन की अपील, सिविल लाइन चौराहे से यातायात माह का शुभारम्भ


➡फर्रुखाबाद - पीआरवी 112 की पुलिस नशे की हालत में करती है ड्यूटी, चोर ने पत्रकार के घर में घुसकर चोरी करने का किया प्रयास, पत्रकार ने आवाज सुनकर जाकर चोर को पकड़ा, 112 पुलिस चोर को पकड़ने नशे की हालत में पहुंची, 112 पुलिस को पत्रकार ने चोर को सौंपा, पीआरवी में तैनात सिपाही नशे की हालत में गाड़ी में बैठा , सिपाही नशे की हालत में होने का वीडियो हुआ वायरल, पीआरवी पुलिस पर पैसा लेकर चोर को छोड़ने का आरोप, फर्रूखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र का मामला

➡बांदा- इलेक्ट्रानिक दुकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही आशंका, जसपुरा थाना क्षेत्र के जसपुरा कस्बे का मामला


➡लखीमपुर- दिवाली पर बेखौफ हुए अवैध शराब माफिया,जगह जगह खुलेआम बिक रही अवैध कच्ची शराब, गांव में कच्ची शराब बिकने का वीडियो वायरल, ईसानगर इलाके में जोरों से बिक रही कच्ची शराब


➡सहारनपुर - सहारनपुर में दोनों भाई बहन की मौत का मामला, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने लगाया जाम , तीन मांगों को लेकर सड़क पर लगा रखा है जाम , पुलिस द्वारा एक्सीडेंट बताए जाने से हैं नाराज, पुलिस प्रशासन की लापरवाही की बात कर रहे परिजन , हारनपुर के देवबंद थाना इलाके का मामला


➡आगरा - नदी को तैरकर पार करने की शर्त पड़ी भारी, दो दोस्तों में से एक दोस्त यमुना नदी में डूबा, डूबते दोस्त को बचाने की बजाए भागा साथी दोस्त, यमुना किनारे खड़े लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस, यमुना में डूबे युवक की तलाश में गोताखोर बुलाए, घटनास्थल पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल, एत्मादौला थाना क्षेत्र के जवाहर पुल की घटना


➡बरेली - 29 अक्टूबर को घर में आग लगने का मामला, पीड़ित मान सिंह के घर दिवाली तोहफा लेकर पहुंची पुलिस, पटाखे, राशन और मिठाई का सामान लेकर पहुंची पुलिस, पुलिस पीड़ित परिवार के रहने की भी करा रही व्यवस्था, 29 अक्टूबर को मान सिंह के घर में लगी थी आग, बहेड़ी थाना क्षेत्र के गरीबपुरा गांव का मामला


➡हमीरपुर - 25 फीट ऊंचाई से नदी में कूदा युवक गहराई में समाया, रील बनाने को लेकर युवक ने पुल से लगाई थी छलांग, पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी, युवक का सुराग न मिलने पर परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस के जाम खुलवाने की कोशिश करने पर हुई झड़प, गुस्साई भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों से की झड़प, राठ कोतवाली क्षेत्र के चंद्रावल नदी का मामला।


Share:

ANI के पत्रकार दिलीप सैनी को चाकुओ से गोदकर हत्या

 




फतेहपुर।  भिटौरा बायपास क्षेत्र में ANI के पत्रकार दिलीप सैनी को चाकुओ से गोदकर हत्या कर दिया गया। वे अपने दोस्त BJP @BJP4UPनेता शाहिद खान के साथ अपने यार्ड में बैठे थे। रात्रि 12 बजे अचानक हुए हमले में शाहिद भी गंभीर रूप से घायल है। हमले के पीछे जमीन का विवाद बताया गया है। दिलीप प्रॉपर्टी का कारोबार भी करते थे। इस मामले में आलोक तिवारी, अन्नू तिवारी, विपिन पटेल, सुभाष पांडे व लेखपाल सुनील राणा सहित कुल 16 लोग शामिल बताए गए है। कातिलो क़ी गिरफ्तारी को @fatehpurpolice ने ताबड़तोड़ दबिश दी।

@PCITweets  #ANI

Share:

प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

 


    प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक, बिबेक देबरॉय का आज सुबह निधन हो गया। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देबरॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें एक महान विद्वान कहा। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'डॉ. बिबेक देबरॉय एक महान विद्वान थे, जो अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, अध्यात्म और अन्य विविध क्षेत्रों में पारंगत थे। अपने काम के जरिए उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने देबरॉय के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा किया है।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡गोरखपुर-गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे पूजा-अर्चना और गौ सेवा,सीएम योगी आदित्यनाथ लगा सकते हैं जनता दर्शन कार्यक्रम,एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी,गोरखनाथ मंदिर में किया जाएगा कार्यक्रम का आयोजन


➡लखनऊ-घर के बाहर रखे दीये से लगी आग,राधे एजेंसी के पास लगी आग,स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू,डंबा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर का मामला


➡लखनऊ-पिकनिक स्पॉट रोड पर हुआ हादसा,बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल,तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मारकर फरार,परिवार वालो ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल,एक घायल की हालत नाजुक,अस्पताल में इलाज जारी,इंदिरा नगर के खुर्रम नगर चौकी के पास का मामला


➡अमेठी -अमेठी में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग,लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख,दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू,शॉर्ट सर्किट के चलते शोरूम में लगी भीषण आग ,मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के इसौली मोड़ की घटना


➡हरदोई -दो गुटों के बीच जमकर मारपीट,दोनों गुटों के लोग हुए घायल,महिला समेत कई लोग घायल,पीड़ितों ने कोतवाली में दी तहरीर,शाहाबाद के फिरोजपुर खुर्द का मामला


➡अमेठी -अमेठी में सांड के हमले से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत,सुबह के समय सांड के हमले से राहगीर हुए थे चोटिल,सड़कों पर आने जाने वालों पर हमला कर रहा था सांड,अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊ का मामला


➡कानपुर -जवाहर नगर इलाके में लगी भीषण आग,मौके पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौजूद,आग काबू करने के प्रयास में जुटा दमकल विभाग


➡कौशाम्बी-पटाखा छुड़ाते समय अधेड़ की दर्दनाक मौत,पटाखा जलाकर फेंकने के बाद दोबारा देखने गया था,हादसे के बाद घटनास्थल पर जमा हुई लोगों की भीड़,डेड बॉडी को जिला अस्पताल से लेकर भागे परिजन,मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेंवा गांव का मामला


➡मऊ -पत्रकार के घर दबंग प्रधान,गुर्गों ने जानलेवा हमला किया,दरवाजे पर पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा,हमले में पत्रकार सहित परिवार जनों को आई चोटें,मऊ के मुस्कुरा गांव कोयीरियापार की घटना


➡कानपुर-सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने मंदिर में की पूजा अर्चना,नसीम सोलंकी ने वनखंडेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना,दीपावली पर मंदिर में शिवलिंग के पास जलाएं दीपक,मंदिर में जलाभिषेक के बाद शिवलिंग छूकर की प्रार्थना,पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी हैं नसीम सोलंकी


➡बलिया-दुकान बंद कर जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली,मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को CHC  पहुंचाया,इलाज चल रहा युवक की हालत खतरे से बाहर- ASP,बलिया के बैरिया के रानीगंज बाजार का पूरा मामला


➡आगरा -कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग,पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका,आग लगने से लाखों रुपए का हुआ नुकसान,दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी,आगरा के हरिपर्वत थाना क्षेत्र का मामला


➡लखनऊ-लकड़ी  के गोदाम में लगी भीषण आग,देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप,फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया,नाका थाना क्षेत्र के ऐशबाग का मामला


➡लखनऊ-कोनेश्वर चौराहा के पास सास एनक्लेव में लगी आग,आग ने देखते ही देखते लिया विकराल रूप,सूचना पर पहुंची 4 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू ,चौक थाना क्षेत्र की कोनेश्वर चौकी का मामला


➡लखनऊ -निर्माणाधीन नाले में गिरे बाइक सवार 3 युवक,बाइक सहित नाले में जा गिरे तीनों युवक,बाइक सवार युवक के आईं गंभीर चोटे ,1 व्यक्ति के आंख के ऊपर घुसी सरिया ,पुलिस ने ग्राइंडर से सरिया को कटवाया ,व्यक्ति को अस्पताल भर्ती कराया गया,1 व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही ,मड़ियांव थानाक्षेत्र के घैला चौकी का मामला


➡हरदोई -दीपावली की रात में हाईवे पर हुआ हंगामा,बीच सड़क पर भिड़े 2 परिवार के लोग ,दोनों गुटों की महिला, पुरुष जमकर लड़े,ईंट-पत्थर चलने से मची अफरा-तफरी,सड़क पर गश खाकर गिरी 1 महिला,दोनों परिवारों की लड़ाई में कई घायल ,शाहाबाद कस्बे के अल्लाहपुर का मामला


➡अलीगढ़ -बुलेट सवार ने बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर,हादसे में बुजुर्ग की मौके पर हुई दर्दनाक मौत,परिजनों ने रोड जामकर किया जमकर हंगामा,आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग,जाम लगाने की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस, पुलिस ने लोगों को समझाकर खुलवाया जाम, मृतक के परिजन मुआवजे की कर रहे मांग, थाना सासनी गेट के सराय बीवी की घटना


➡लखनऊ-69 हजार शिक्षक भर्ती का मामला, नियुक्ति की मांग को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का आंदोलन , अभ्यर्थियों ने ईको गार्डेन में दीप जलाकर मनाई दीपावली, 4 वर्षों से धरना स्थल ईको गार्डन में ही दीपावली, होली मनाई, लखनऊ इको गार्डन धरना स्थल में मनाई गई दीपावली


➡बरेली-बरेली में दबंगों ने होटल मालिक पर किया हमला,होटल में खाना खाने के बाद दबंगों ने किया हमला, दबंगों ने होटल मालिक दंपति की जमकर पिटाई की, होटल मालिक दंपति को सीएचसी में कराया गया भर्ती, घटना के बाद आरोपी दबंग मौके से हुए फरार, मीरगंज थाना क्षेत्र के कुलछा खुर्द गांव की घटना 


➡हापुड़ -हापुड़ में दबंगों ने एक परिवार पर बोला हमला,घर में घुसकर दबंगों ने परिवार को बुरी तरह पीटा , धारदार हथियारों,लाठी-डंडों से परिवार पर जानलेवा हमला, हमले के दौरान 3 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती,पुलिस मौके पर पहुंकर जांच पड़ताल करने में जुटी, नगर कोतवाली के मोती कॉलोनी का मामला


➡ग्रेटर नोएडा -सोसाइटी फ्लैट के 17वें फ्लोर पर लगी भीषण आग, आग में झुलस कर घर के पालतू कुत्ते की हुई मौत ,आग ने 18वें और 19वें फ्लोर को भी चपेट में लिया , घर में रखा सारा सामान जलकर राख में हुआ तब्दील , दमकल की गाड़ियों ने भीषण आग पर पाया काबू , बिसरख क्षेत्र के इको विलेज वन सोसाइटी की घटना


➡औरैया-औरैया में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 2 लोगों की हत्या, अजीतमल में एक युवक की चाकू मारकर हत्या की गई, सदर कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तमपुर में गोली मारकर हत्या, जुआ खेलने को लेकर कहासुनी में मारी गई गोली, मौत, अजीतमल कोतवाली क्षेत्र,औरैया कोतवाली क्षेत्र में हत्या


➡रायबरेली-दीपावली के दिन अज्ञात कारणों से घर में लगी आग , आग लगने के समय घर के अंदर कोई नहीं था मौजूद, रिस्तेदार के यहां गया हुआ था डॉक्टर दंपति का परिवार , दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू,आग लगने से दो कमरों में रखा सामान जलकर खाक, शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर का मामला


➡दिल्ली-दिल्ली में बैन के बाद भी जमकर आतिशबाजी, आतिशबाजी से दिल्ली की हवा बेहद ही खराब, दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के करीब, दिल्ली के कई इलाकों में AQI बेहद ही खराब, दिल्ली के अलीपुर में AQI 350 दर्ज किया गया,दिल्ली के आनंद विहार में AQI 395 दर्ज किया, दिल्ली के बवाना में AQI 388 दर्ज किया गया, IGI एयरपोर्ट में AQI 375, ITO में AQI 331 दर्ज


➡नोएडा -पुलिस ने ड्रग्स के तौर पर लिए जाने वाले इंजेक्शन पकड़े , मेफ्टरमाइन सल्फेट नाम के प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद , ऑनलाइन नकली इंजेक्शन बेचा करता था आरोपी, 94 ड्रग्स के नकली इंजेक्शन पुलिस ने किए बरामद , एक इंजेक्शन को 2000 रुपये में बेचता था आरोपी, गिरफ्तार आरोपी से काफी लोगों का डाटा मिला, ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस , थाना फेज 3 पुलिस ने करी अरेस्टिंग बरामदगी।

Share:

आज का राशिफल


      


 *01 नवम्बर 2024 , शुक्रवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी, साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे।  जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा व आपसे प्रसन्न रहेंगे। लेकिन फिर भी हर किसी से विनम्रता आवश्यक है। सेहत में भी आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आप किसी भी सहकर्मी के साथ मधुरता अवश्य रखें। आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी । विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे । भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते है।  आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनायेंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ों से बात कर सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बना कर खिला सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे , आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यालय में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने वरिष्ठ की मदद मिलेगी। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगो से सलाह करना उचित रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे।आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

नौकरी कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। आपके साथ सब अच्छा होगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से सम्पर्क हो सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



      

Share:

आज का पञ्चांग



         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏


     *आज दिनांक 👉*

     * 01 नवम्बर 2024*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अमावस्या - 18:18 तक

*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा 

*🌠नक्षत्र-* स्वाति - 28:31 तक

*🌠पश्चात्-* विशाखा

*💫करण-* नाग - 18:18 तक

*💫पश्चात्-* किन्स्तुघ्ना 

*✨योग-* प्रीति - 10:39 तक

*✨पश्चात्-* आयुष्मान 

*🌅सूर्योदय-* 06:33

*🌄सूर्यास्त-* 17:35

*🌙चन्द्रोदय-* नहीं 

*🌛चन्द्रराशि-* तुला - दिनरात  

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26

*🤖राहुकाल-* 10:41 से 12:04

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को👉 कार्तिक बदी अमावस्या 18:18 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान - दान - श्राद्धादि की देवपितृकार्य अमावस्या , दीपावली पर्व (मतभेद , देशाचार से) , गोवर्धन पूजा व गोक्रीड़ा (अमावस्या के बाद और कल श्रेष्ठ) , केदार गौरी व्रत (द.भा.) , बुध अनुराधा नक्षत्र में 06:40 पर , श्री महावीर निर्वाण दिवस (जैन ) , स्वामी रामतीर्थ जन्म एवं निर्वाण दिवस (दीपावली के दिन) , महर्षि दयानंद सरस्वती पुण्य तिथि (दीपावली) , श्री विश्वकर्मा दिवस (देशाचार से , कल भी) , श्री दामोदर मेमन स्मृति दिवस पूर्व विश्व सुन्दरी व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जन्म दिवस , हरियाणा / केरल / मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़ और कर्नाटक स्थापना दिवस , पांडीचेरी विलय दिवस , भारतीय आर्मी एविएशन कोर या सेना विमानन कोर स्थापना दिवस (39वाँ) व विश्व शाकाहारी दिवस ( वर्ल्ड वैगन डे )।_*

*_🔅कल शनिवार को 👉 कार्तिक सुदी प्रतिपदा 20:24 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , गोवर्धन पूजा , गोक्रीड़ा , अन्नकूट , श्री विश्वकर्मा दिवस (देशाचार से) ।_*


*🎯आज की वाणी👉*

*दुर्जनस्य च सर्पस्य*

        *वरं सर्पो न दुर्जनः ।*

*सर्पो दशति काले तु*

        *दुर्जनस्तु पदे पदे ।।*

*अर्थात्👉*

          _एक दुर्जन और एक सर्प में यह अंतर है कि साँप तभी डसेगा जब उसकी जान को खतरा हो लेकिन दुर्जन अकारण ही पग - पग पर हानि पहुँचाएगा।_


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻




Share:

Featured Post

डीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, समय पर परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

  देवरिया, 07 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों एवं सांसद निधि के कार्य प्रगतियों की समीक्षा की। इस ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789