जम्मू कश्मीर में शनिवार (2 अक्टूबर 2024) को तीन जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। श्रीनगर में सुबह से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर किया तो वहीं सीआरपीएफ (CRPF) का एक जवान घायल हो गया।
साउथ कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार को ही दो जगहों पर आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। कोकरनाग इलाके में हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। इसके अलावा अनंतनाग के ही कछवान में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक और मुठभेड़ हुआ। सूत्रों ने बताया कि इस मुठभेड़ में 2 विदेशी आतंकवादी (एफटी) की मौत हुई है। मुठभेड़ वाली जगह पर तीन आतंकी मौजूद होने की खबर सामने आई है। 19 आरआर और 7 पैरा ऑपरेशन में लगे हुए हैं।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें