उद्धव गुट के नेता अरविंद सावंत के 'इंपोर्टेड माल' वाले बयान पर शिंदे गुट की नेता शाइना एनसी ने प्रतिक्रिया दी है। शाइना ने कहा कि नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली धारा 79 और 356 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
चुनाव आयोग और महिला आयोग भी संज्ञान लिया है। महिलाओं के सम्मान के लिए यह एक जंग है।
शाइना एनसी ने कहा कि जब उन्होंने (अरविंद सावंत) यह बयान दिया कि मैं एक 'इम्पोर्टेड माल' हूं, वहां उनके बगल में मुंबा देवी के आमदार अमीन पटेल जी हंस हंस कर देख रहे थे। मैं पूछना चाहती हूं कि जब कोई व्यक्ति काम के आधार पर बात करना चाहता है तब वो बात नहीं करेंगे, डिबेट नहीं करेंगे लेकिव वो व्यक्तिगत टिप्पणी करेंगे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें