Good Daily News...


बुधवार, 5 जून 2024

इतिहास की 05 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *आज दिनांक -

     * 05  जून  2024

                *बुधवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार-


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* चतुर्दशी - 19:57 तक

*🗒पश्चात्-* अमावस्या 

*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका - 21:17 तक

*🌠पश्चात्-* रोहिणी 

*💫करण-* विष्टि - 08:58 तक

*💫पश्चात्-* शकुन 

*✨योग-* सुकर्मा - 24:35 तक

*✨पश्चात्-* धृति 

*🌅सूर्योदय-* 05:22

*🌄सूर्यास्त-* 19:16

*🌙चन्द्रोदय-* 28:45

*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:19 से 14:03

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को 👉 ज्येष्ठ बदी चतुर्दशी 19:57 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , सावित्री चतुर्दशी व्रत (बं.) , मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित पंचांग , वट सावित्री व्रत का द्वितीय संयम ( बड़ पूजा अमावस पक्ष स्थान भेद से ) , फलहारिणी कालिका पूजन (पंचांगभेद से आज भी) , जैन चौदस , विघ्नकारक भद्रा 08:59 तक , बुध रोहिणी नक्षत्र में 15:21 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग गुरुवार सूर्योदय तक , मासिक कार्तिगाई दीपम् (प्रतिमाह कृत्तिका नक्षत्र को) ,  यज्ञ ओमदरबार नन्दाचौर (होशियारपुर , पं. - 05 से 07 जून) , मेला चक्रेश्वरी देवी (सरहिन्द) , श्री शान्तिनाथ जी जन्म - तप मोक्ष कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी ) , श्री सुब्रह्मण्यम रामास्वामी जयन्ती , श्री प्रेम खंडु थंगुन जयन्ती , गुरु श्री गोलवलकर स्मृति दिवस , श्री योगी आदित्यनाथ जन्म दिवस , अवैध - गैर - रिपोर्टेड और अनियमित मत्स्य पालन के खिलाफ लड़ाई का अंतर्राष्ट्रीय दिवस , संपूर्ण क्रांति दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस।_*

*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 ज्येष्ठ बदी अमावस्या 18:09 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान - दान - श्राद्धादि की देवपितृकार्ये भावुका ज्येष्ठ अमावस्या।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*ये नास्तिका निष्क्रियाश्च* 

     *गुरुशास्त्राभिलङ्घिनः।* 

*अधर्मज्ञा   दुराचारा-* 

    *स्ते  भवन्ति   गतायुषः ॥* 

      ★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४

*अर्थात् 👉* 

        _जो नास्तिक, क्रियाहीन , गुरु और शास्त्र की आज्ञा का उल्लंघन करने वाले , धर्म को न जानने वाले और दुराचारी हैं , उन मनुष्यों की आयु क्षीण हो जाती है।_

🌹


*5 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1507 – इंग्लैंड और नीदरलैंड व्यापार समझौते पर सहमत हुए।

1659 – मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।

1661 – महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया।

1664 – मुस्तफा द्वितीय तुर्की का सुल्तान बना। 

1716 - इंग्लैंड और सम्राट कैरेल सहाय ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।

1806 - लुइस बोनापार्ट को हॉलैंड के राजा के रूप में उनके भाई, सम्राट नेपोलियन द्वारा बैटैवियन रिपब्लिक की जगह नियुक्त किया गया।

1823 - सिंगापुर के संस्थापक सर स्टैमफोर्ड राफल्स द्वारा सिंगापुर इंस्टीट्यूशन के रूप में रैफल्स इंस्टीट्यूशन की स्थापना की गयी।

1827 – ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर कब्जा किया।

1837 ह्यूस्टन शहर, टेक्सास गणराज्य द्वारा शामिल किया गया।

1846 – अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई।

1875 – अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई।

1882 – बॉम्बे (अब मुंबई) में तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।

1883 – विश्व की सबसे प्रसिद्ध ट्रेन ओरिएंट एक्सप्रेस ने अपनी पहली यात्रा आरंभ की। ये पहली ट्रेन थी जिसका एक सिरा क़ुस्तुनतुनिया और दूसरा सिरा पेरिस था।

1888 अमेरिका के डेमोक्रेटर राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड के लिए मनोनीत किये गये।

1912 – अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर तीसरी बार हमला किया।

1915 – डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट का अधिकार दिया।

1928 - हाउस और सीनेट चुनाव फिलीपींस में आयोजित किया गया, जिसमें नेसिअनलिस्ट पार्टी ने जीत दर्ज की।

1942 – अमेरिका ने बुल्गारिया, हंगरी तथा रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1944 – द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की नाज़ी तिकड़ी वाले देशों की राजधानियों में से मित्र सेनाओं के कब्ज़े में आने वाला पहला शहर रोम था।

1953 – डेनमार्क में नया संविधान अंगीकार किया गया।

1967 – इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब 400 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए। युद्ध तो इजरायल मिस्र सीमा पर ही शुरू हुआ था लेकिन जल्द ही ये कई और अरब मुल्कों तक फैल गया।

1968 – अमरीका के शहर लॉस एंजेलस के एक होटल में मशहूर अमरीकी सांसद रॉबर्ट कैनडी के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था।

1969 – रूस की राजधानी माॅस्को में अंतरराष्ट्रीय कम्युनिस्ट कॉन्फ्रेंस शुरू हुई।

1972 – पर्यावरण के संबंध में पहली अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेस स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम में आयोजित हुई।

1984 – ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने प्रवेश किया।

1990 – सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

2001 - शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफ़े से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य अवरुद्ध।

2002 - भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया।

2005 - ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2008 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती घोटाले की जाँच सीबीआई से कराने का भारत सरकार को निर्देश दिया। 

2008 - एलेन परेरा ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक का कार्यभार सम्भाला।

2008 - अमेरिका ने भारत व चीन को निगरानी सूची में डाला।

2013 – नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।

2013 – पहली बार एक अंग्रेजी अखबार में छपा कि अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी अमरीका में लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है। इसका खुलासा अमेरिकी जासूस स्‍नोडेन ने किया था।

2013 – बिहार में बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत हुई।

2017- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण किया है। जीएसएलवी (GSLV) मार्क-3 ने अपने साथ संचार उपग्रह जीसैट-19 को लेकर उड़ान भरी।

2019 - समुद्र से अंतरिक्ष में रॉकेट छोड़ने वाला पहला देश बना चीन ।

2019 - प्रमिला जयपाल अमेरिकी सदन की अध्यक्षता करने वाली पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला बनीं ।

2020 - वंदे भारत मिशन के तहत 186 यात्री अबू धाबी से कोझीकोड (केरल ) लाए गए।

2021 - बुरकिना फासो के सोलहान शहर के एक गांव में सशस्त्र हमलवार ने 100 लोगों की जान ली।

2021 - म्यामांर में सुरक्षा बलों और गांव वालों के बीच झड़प में 20 लोगों के मारे जाने की ख़बर आयी।

2022 - उत्तराखंड के उत्तराकाशी में MP के करीब 30 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से 26 लोगों की मौत हुई।

2022 - नाइजीरिया की चर्च में आतंकियों’ ने ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसाई , 50 की मौत, कई घायल व पादरी का भी अपहरण हुआ।

2022 - अपने अधूरे स्पेस स्टेशन का काम पूरा करने के लिए चीन ने 3 एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में भेजा।

2022 - खारदुंग ला में विश्व का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान लेह में शुरू हुआ।

2022 - बांग्लादेश में भारत - बांग्लादेश संयुक्त सैन्य अभ्यास की शुरूआत हुई।

2023 - इंडोनेशिया द्वारा कोमोडो अभ्यास शुरू किया गया।

2023 - राष्ट्रपति मुर्मू ने सूरीनाम के समकक्ष से मुलाकात की, द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा बनाने पर चर्चा हुई।

2023 - आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 7 लोगों की मौत हुई।

2023 - थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।

 

*5 जून को जन्मे व्यक्ति👉*


1723 – स्काटलैंड के प्रसिद्ध दर्शनशास्त्री और अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का एडंबरा में जन्म हुआ। 

1877 – मलयाली कवि उल्लूर एस परमेश्वर अय्यर का जन्म हुआ।

1879 - एन. एम. जोशी - भारत में 'ट्रेड यूनियन आंदोलन' के जन्मदाता थे।

1892 - कैप्टन सर सिकंदर हयात खान भारतीय रिज़र्व बैंक के उप-गवर्नर रहे।

1901 - गोविंद शंकर कुरुप (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार , 3 जून का भी वर्णन मिलता है )।

1939 - सुब्रह्मण्यम रामास्वामी  - पांडिचेरी के चौथे मुख्यमंत्री थे।

1946 - प्रेम खंडु थंगुन - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा अरुणाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

1961 - रमेश कृष्णन - भारत के प्रसिद्ध टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं।

1972 - योगी आदित्यनाथ - उत्तर प्रदेश राज्य के 21वें मुख्यमंत्री हैं।

1996 - अपूर्वा अरोड़ा - भारतीय अभिनेत्री।


*5 जून को हुए निधन👉*


1942 - मास्टर मदन - प्रतिभाशाली ग़ज़ल और गीत गायक।

1973 - माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक तथा विचारक थे। इनके अनुयायी इन्हें प्रायः 'गुरूजी' के ही नाम से अधिक जानते हैं। 

1989 - ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह रोहेल्लाह खुमैनी का देहांत।

1996 - आचार्य कुबेर नाथ राय भारतीय लेखक।

2004 - रोनाल्ड विलसन रीगन - राजनीतिज्ञ, संयुक्त राज्य अमेरिका।

2015 - आरती अग्रवाल - भारतीय अभिनेत्री।

2019 - उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन।

2020 - पूर्व राज्यपाल एवं दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त वेद मारवाह का गोवा में निधन।

2020 - कर्ट बिल्टको थॉमस  - एक अमेरिकी ओलंपिक जिमनास्ट और अंशकालिक अभिनेता थे। 

2023 - शकुनी के किरदार को अमर करने वाले एक्टर गुफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन।

2023 - मलयालम एक्टर कोल्लम सुधी (39) का कार एक्सीडेंट में निधन हुआ।


*5 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 मेला चक्रेश्वरी देवी (सरहिन्द)।

🔅 श्री शान्तिनाथ जी जन्म - तप मोक्ष कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी )।

🔅 श्री सुब्रह्मण्यम रामास्वामी जयन्ती।

🔅 श्री प्रेम खंडु थंगुन जयन्ती।

🔅 गुरु श्री गोलवलकर स्मृति दिवस।

🔅 श्री योगी आदित्यनाथ जन्म दिवस।

🔅 अवैध , गैर-रिपोर्टेड और अनियमित मत्स्य पालन के खिलाफ लड़ाई का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

🔅 संपूर्ण क्रांति दिवस।

🔅 विश्व पर्यावरण दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻


Share:

मंगलवार, 4 जून 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ-यूपी में इंडिया गठबंधन ने 45 सीटों पर बढ़त बनाई, एनडीए को यूपी में 34 सीटों पर जीत या बढ़त मिली, चुनाव आयोग का ये आंकड़ा शाम 5.30 बजे का है, समाजवादी पार्टी को अकेले 38, कांग्रेस को 7 सीटें, बीजेपी को 31, आरएलडी को 2,अपना दल को 1, चंद्रशेखर आजाद ने नगीना सीट पर जीत दर्ज की।


➡रामपुर-रामपुर से मुहिबुल्लाह नदवी ने जीत दर्ज की, ये जीत यहां की आवाम की जीत है-मुहिबुल्लाह, ‘बहुत बड़ा परिवर्तन रामपुर में देखने को मिलेगा, ‘शिक्षा के जगत में रामपुर में बड़े काम होंगे’।


➡उत्तराखंड-पौड़ी गढ़वाल में अनिल बलूनी 1.52 लाख वोटों से आगे, टिहरी लोकसभा से राजलक्ष्मी शाह 2.59 लाख वोटों से आगे, हरिद्वार लोकसभा से त्रिवेंद्र रावत 1.46 लाख वोटों से आगे, अल्मोड़ा से अजय टम्टा 2.24 लाख वोटों से आगे चल रहे, नैनीताल लोकसभा से अजट भट्ट 3.26 लाख वोटों से आगे।


➡अयोध्या में बीजेपी की करारी हार-सपा के अवधेश प्रसाद 31800 वोटों से जीते, अयोध्या में बीजेपी के लल्लू सिंह चुनाव हारे।


➡वाराणसी लोकसभा से PM मोदी चुनाव जीते, पीएम नरेंद्र मोदी को 612970 वोट मिले, कांग्रेस से अजय राय 152513 वोटों से हारे।


➡मैनपुरी-सांसद डिम्पल यादव ने जीत दर्ज की, DM ने डिम्पल यादव को मिला प्रमाण पत्र।


➡लखीमपुर-सपा कार्यकर्ताओं पर CPMF ने लाठीचार्ज किया, हंगामा कर रहे छात्रों पर CPMF ने किया लाठीचार्ज, आनंद भदौरिया की जीत पर नारेबाजी कर रहे थे, मतगणना सेंटर के बाहर गेट पर किया लाठीचार्ज, शहर के राजापुर मंडी समिति पर हुआ लाठीचार्ज।


➡कानपुर देहात-अकबरपुर लोकसभा से देवेंद्र सिंह भोले जीते, देवेंद्र सिंह भोले ने 54 हजार वोटों से जीत दर्ज की, बीजेपी से देवेन्द्र सिंह भोले को मिले 494841वोट, सपा से राजाराम पाल को मिले 441120 वोट।


➡हाथरस-हाथरस से भाजपा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि जीते, अनूप वाल्मीकि ने 2.45 लाख से अधिक वोट से जीते।


➡खीरी से सपा के उत्कर्ष वर्मा ने जीत दर्ज की, धौरहरा से सपा के आनंद भदौरिया चुनाव जीते, दोनों जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया गया।


➡बलरामपुर-गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव में सपा की जीत, समाजवादी पार्टी के राकेश यादव चुनाव जीते, 9360 वोट से सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।


➡बुलंदशहर-बुलंदशहर से बीजेपी प्रत्याशी भोला सिंह जीते, डीएम सीपी सिंह ने दिया जीत का प्रमाण पत्र, भोला सिंह 2.75 लाख वोटों से चुनाव जीते।


➡दिल्ली-कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी की प्रेसवार्ता, हमारी लड़ाई संविधान को बचाने की थी-राहुल, ये चुनाव हम मजबूती से लड़े हैं- राहुल गांधी, चुनाव के दौरान साजिश रची गई-राहुल गांधी, चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला- राहुल, ‘हमने हिन्दुस्तान को नया विजन दे दिया है’, मुझे देश की जनता पर भरोसा था- राहुल, कई नए सहयोगी मिलने वाले है-राहुल गांधी, ‘यूपी की जनता का स्पेशल धन्यवाद करना चाहते हैं, ‘यूपी के लोगों के पॉलिटिकल विजडम की तारीफ की’।


➡दिल्ली-आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बयान , आज चुनावों के परिणाम आ रहे हैं-संजय सिंह, 10 साल के बीजेपी शासन से लोग परेशान हैं-संजय, महंगाई से परेशान हैं बेरोजगारी से परेशान हैं-संजय, BJP ने चुनाव में ED,CBI,पुलिस का इस्तेमाल किया-संजय, BJP ने चुनाव को प्रभाव करने की कोशिश की-संजय, जनता ने लोकतंत्र को बचाने के लिए वो वोट किए-संजय, बीजेपी के लिए ये बहुत बड़ा सबक है-संजय सिंह , प्रधानमंत्री जी कह रहे थे हम अवतार हैं-संजय.


➡दिल्ली-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बीजेपी ने एक चेहरे के नाम पर वोट मांगा-खड़गे, बीजेपी की ये बहुत बड़ी हार है-मल्लिकार्जुन खड़गे, ये लोकतंत्र की जीत है- मल्लिकार्जुन खड़गे, ये जनता का रिजल्ट है,जनता की जीत है- खड़गे, ‘जनता ने किसी दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया है’, चुनाव के दौरान परेशान किया गया- खड़गे, राहुल की दोनों यात्राओं में लाखों लोग जुड़े-खड़गे, ‘पीएम ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर झूठ फैलाया’, ‘हमारे कैंपेन को लंबे समय तक याद किया जाएगा’, ये मोदी जी के खिलाफ जनादेश है- खड़गे।

Share:

ओडिशा व आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम



*ओड़िशा विधानसभा चुनाव 147

BJP 80

BJD 49

INC 14

IND 3

CPIM 1


भाजपा ओडिसा में पुर्ण बहुमत हासिल करके सरकार बनाने जा रही है। 

**आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 

कुल सीट 175


तेलगु देशम 136

जन सेना पार्टी 21

YSRCP 10

BJP 8

Share:

वाराणसी से तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी ने दर्ज की जीत,सियासी पिच पर अजय राय का कद बढ़ा




वाराणसी। वाराणसी लोकसभा सीट का चुनाव परिणाम आ गया है। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव जीते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीत का मार्जिन इस बार, 2014 और 2019 से कम रहा। जबकि कांग्रेस से अजय राय चुनाव हार गए हैं। कुल 30 राउंड की काउंटिंग में प्रधानमंत्री मोदी को 5 लाख से अधिक वोट मिले हैं। आज सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। पहले राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के अजय राय प्रधानमंत्री मोदी से आगे चल रहे थे। इसके बाद जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ी मोदी बढ़त बनाते चले गए। बाद में बढ़त जीत में तब्दील हुई। 

मोदी वाराणसी से तीसरी बार सांसद बने हैं। उनके सामने अजय राय ने अच्छी लड़ाई की। अजय राय को भी 4 लाख से ज्यादा वोट मिले। वाराणसी में जीत के मार्जिन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा रहा। बीजेपी के लोगों ने दावा किया था कि इस बार मोदी वाराणसी में इतिहास बनाएंगे लेकिन प्रधानमंत्री  मोदी लगभग डेढ़ लाख वोट से जीत सके।


➡️ राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक बनारस में पीएम मोदी की जीत भले हुई लेकिन आज संगठन का हार माना जा रहा है।

Share:

देश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार




                  


 *अबकी बार बस नैया पार... सहयोगियों के भरोसे रहेगी बीजेपी सरकार*


 *542 सीटों की काउंटिंग:भाजपा बहुमत से 31 सीट पीछे, लेकिन NDA पार; कांग्रेस ने एक सीट जीती, 99 पर आगे*


*सट्टा बाजार से लेकर सारे एग्जिट पोल धाराशाई, उत्तरप्रदेश में अखिलेश - राहुल गांधी की जोड़ी ने उडा़ई भाजपा की नींद*


*1* NDA 298 पार, क्या INDIA भी बना सकता है सरकार, तृणमूल के 31 सांसदों का साथ तय, नीतीश के 15 सांसद मिलें तो बनेगी बात; कोशिशें शुरू


*2* रुझानों में BJP बहुमत से दूर, शुरू हुई जोड़तोड़ की कवायद, NDA में सेंध लगाने की कोशिश में 'INDIA'


*3* अभी तो इरादों का इम्तिहान बाकी है... NDA की जीत के बावजूद बीजेपी के सामने चुनौतियों का पहाड़


*4* यूपी में मोदी योगी फैक्टर भी नहीं बचा पाया बीजेपी की जमीन, बीजेपी का वोट मायावती का वोट एलायंस को जाना, संविधान की रक्षा मुद्दा,राम मंदिर मुद्दा काम नहीं आया, इन्हीं प्रमुख वजहों से खटाखट घटीं सीटें


*5* आंध्र में NDA, ओडिशा में भाजपा की सरकार संभव, आंध्र में एनडीए 159 सीटों पर आगे; ओडिशा में BJP को 75 सीटों पर बढ़त


*6* एमपी में भाजपा सभी 29 सीटों पर आगे, इंदौर में लालवानी देश की सबसे बड़ी जीत की ओर; विदिशा में शिवराज को 6 लाख की लीड


*7* राजस्थान में भाजपा को भारी नुकसान, बीजेपी-14, I.N.D.I.A.-11 सीटों पर आगे; जयपुर से मंजू शर्मा 3 लाख से ज्यादा वोट से जीतीं


*8* अयोध्या में भी BJP पीछे...यूपी में सपा 36 पर आगे, टेनी, बालियान समेत मोदी के 5 मंत्री मुश्किल में, सपा-कांग्रेस के सभी 6 मुस्लिम प्रत्याशी आगे


*9* बिहार की 40 सीटों पर काउंटिंग, फिर से नीतीश कुमार का जलवा, बीजेपी की सीट खिसकी; लालू का भी दिख रहा दम


*10* हिमाचल की चारों सीटें जीतकर BJP ने लगाई हैट्रिक, कंगना ने विक्रमादित्य को हराया, हमीरपुर से अनुराग 5वीं बार सांसद बने, भारद्वाज-कश्यप भी जीते


*11* अमेठी में स्मृति ईरानी क्यों हार रहीं, केएल शर्मा कांग्रेस के एक छोटे कार्यकर्ता ने खुद को साबित किया कांग्रेस का 'चाणक्य', राहुल-प्रियंका की सीक्रेट स्ट्रैटजी काम आई


*12* राजस्थान में भाजपा क्यों चूकी हैट्रिक से? कांग्रेस को 10 साल बाद कैसे मिल रही बड़ी सफलता; बीजेपी का 8 प्रतिशत वोट शेयर गिरा


*13* सेंसेक्स 5% टूटा, ये 4000 अंक गिरकर 72000 के करीब, निफ्टी भी 1200 अंक नीचे; निवेशकों के ₹38 लाख करोड़ डूबे।

Share:

यूपी में कौन आगे कितना अन्तर

 उत्तर प्रदेश ।



*जिन सीटों का अंतर 10000 से अधिक*_ 


अलीगढ़ सपा आगे,

बलिया सपा आगे,

हमीरपुर भाजपा आगे,

जालौन सपा आगे,

खीरी सपा आगे,

सुल्तानपुर सपा आगे,




 *_जिन सीटों का अंतर 20000 से अधिक है*_ 


अकबरपुर भाजपा आगे,

अमरोहा कांग्रेस आगे,

बस्ती सपा आगे,

बरेली भाजपा आगे,

भदोही भाजपा आगे,

बिजनौर आरएलडी आगे,

देवरिया भाजपा आगे,

एटा सपा आगे,

इटावा सपा आगे,

गाजीपुर सपा आगे,

गोंडा भाजपा आगे,

गोरखपुर भाजपा आगे,

हरदोई भाजपा आगे,

झांसी भाजपा आगे,

कानपुर भाजपा आगे,

कौशांबी सपा आगे,

लखनऊ भाजपा आगे,

लालगंज सपा आगे,

मचलीशाहर सपा आगे,

महाराजगंज भाजपा आगे,

मुरादाबाद सपा आगे,

मुजफ्फरनगर सपा आगे,

राबर्ट्सगंज सपा आगे,

श्रावस्ती सपा आगे,


 *_जिन सीटों का अंतर 40000 से अधिक* 

_ 


अंबेडकरनगर सपा आगे,

अमेठी कांग्रेस आगे,

आजमगढ़ सपा आगे,

बागपत आरएलडी आगे,

कैसरगंज भाजपा आगे,

कन्नौज सपा आगे,





मोहनलालगंज सपा आगे,



 *_जिन सीटों का अंतर 60000 से अधिक*_ 


आगरा भाजपा आगे,

बाराबंकी कांग्रेस आगे,

फिरोजाबाद सपा आगे,

गाजियाबाद भाजपा आगे,

हाथरस भाजपा आगे,

मैनपुरी सपा आगे,

मोहनलालगंज सपा आगे,

नगीना आजाद पार्टी आगे,

पीलीभीत भाजपा आगे,

रामपुर सपा आगे,

सहारनपुर कांग्रेस आगे,

संतकबीरनगर सपा आगे,

सीतापुर कांग्रेस आगे,

वाराणसी भाजपा आगे।


 *_जिन सीटों का अंतर 100000 से अधिक*


बुलंदशहर भाजपा आगे,

मथुरा भाजपा आगे,

रायबरेली कांग्रेस आगे,

 



 _*जिन सीटों का अंतर 200000 पार है*_


गौतमबुद्धनगर भाजपा आगे,

Share:

यूपी में इन सीटों से सपा आगे

 






1. कैराना 

2. मुजफ्फरनगर 

3. मुरादाबाद 

4. रामपुर

5. संभल

6. अलीगढ़ 

7. फिरोजाबाद 

8. मैनपुरी

9. ऐटा 

10. आंवला 

11. खीरी

12. धौरहरा

13. उन्नाव 

14. मोहनलालगंज

15. सुल्तानपुर

16. प्रतापगढ़ 

17. इटावा

18. कन्नौज 

19. जालौन 

20. कौशाम्बी 

21. फूलपुर

22. फैजाबाद

23. अंबेडकर नगर 

24. श्रावस्ती 

25. बस्ती 

26. संत कबीर नगर 

27. लालगंज 

28. आजमगढ़ 

29. घोसी 

30. बलिया

31. जौनपुर

32. मछलीशहर

33. गाजीपुर 

34. चंदौली

35. मिर्जापुर 

36. रॉबर्ट्सगंज

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- समाजवादी पार्टी कार्यालय में जश्न का माहोल, सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, यूपी के रुझानों में सपा की बढ़त पर उत्साहित,सपा कार्यालय पर मिठाई बांटकर मना रहे जश्न


➡लखनऊ - रमाबाई अंबेडकर मतगणना स्थल के बाहर मारपीट, भाजपा कार्यकर्ता और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, दोनों में कहासुनी के बाद जमकर हुई मारपीट , मारपीट में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता का सिर फटा, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी


➡लखनऊ - रमाबाई अंबेडकर मतगणना स्थल के बाहर मारपीट,भाजपा कार्यकर्ता और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, दोनों में कहासुनी के बाद जमकर हुई मारपीट , मारपीट में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता का सिर फटा,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी.


➡लखनऊ- यूपी में राजनीति में बहुत बड़ा उलटफेर, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाई, चुनाव आयोग के आंकड़ों में सपा 35 सीट पर आगे, चुनाव आयोग के आंकड़ों में कांग्रेस 8 सीटों पर आगे, चुनाव आयोग के आंकड़ों में BJP 34 सीटों पर आगे,यूपी में आरएलडी 2 सीटों पर आगे चल रही, नगीना सीट पर चंद्र शेखर आजाद ने निर्णायक बढ़त ली


➡लखनऊ- समाजवादी पार्टी ने एक्स पर किया पोस्ट , जिन सीटों पर सपा आगे है उनपर मतगणना धीमी है-सपा, आंकड़े समय पर वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो रहे-सपा, चुनाव आयोग से अनुरोध है मतगणना सुचारे रूप से हो-सपा, आंकड़े समय पर उपलब्ध कराए जाएं-समाजवादी पार्टी.


➡दिल्ली- चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल 19129 वोटों से आगे, ईस्ट दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा 22168 वोटों से आगे, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज 25297 वोटों से आगे, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी 75235 वोट से आगे, नॉर्थ वेस्ट से योगेंद्र चंदोलिया 97415 वोटों से आगे, साउथ दिल्ली से रामवीर सिंह 62265 वोटों से आगे, वेस्ट दिल्ली से कमलजीत सहरावत 67084 वोट से आगे

 ➡️ *प्रतापगढ़ में भाजपा प्रत्याशी को दिल का दौरा के बाद अस्पताल में भर्ती कराने की खबरें दौड़ रही है।

Share:

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और वाराणसी से उम्मीदवार अजय राय ने निफ्टी और सेंसेक्स में गिरावट पर क्या कहा

 वाराणसी।



 उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और वाराणसी से उम्मीदवार अजय राय ने निफ्टी और सेंसेक्स में गिरावट पर कहा, "ये जानबूझ कर दिखाया गया है कि ऐसा एग्जिट पोल दिखाओ जिससे लगे कि हमारी सरकार बन रही है तो शेयर मार्केट बढ़ेगा, ये पैसे के खिलाड़ी हैं। इन्होंने अपने लोगों से पैसे लगवा रखे हैं और अब पैसे निकाल कर घर बैठे गए। ये साबित करता है कि इनकी सरकार जा रही है इन्होंने फेक एग्जिट पोल कराकर अपना पैसा सुरक्षित कर लिया और आम जनता परेशान हो रही है।


Share:

लोकसभा चुनाव का सबसे पहला नतीजा गांधीनगर से अमित शाह चुनाव जीते




लोकसभा चुनाव का सबसे पहला नतीजा गांधीनगर से अमित शाह चुनाव जीते

Share:

कौन किस सीट पर आगे


 



*कैराना से इक़रा हसन 31,685 वोटों से आगे!


मुज़फ्फरनगर से हरेंद्र मलिक 28,761 वोटों से आगे!


ग़ाज़ीपुर से अफ़ज़ाल अंसारी 30,118 वोटों से आगे!


रामपुर से मोहिबुल्लाह 76,370 वोटों से आगे!


*Varanasi 



16 वें राउन्ड 


नरेंद्र मोदी, भाजपा 365999

अजय राय, कांग्रेस 265421


कुल 100578 वोट से भाजपा बढ़त बनाये हुए है।


*मैनपुरी मतगणना अपडेट


सपा प्रत्यासी डिंपल यादव को अबतक मिले कुल मत 303298


भाजपा प्रत्यासी जयवीर सिंह को मिले वोट 202412


 *सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव 100886 वोट से आगे


*भदोही-


9th राउंड मतगणना-


BJP प्रत्याशी डॉ. विनोद बिन्द- 21879 मतों से आगे... लगातार पीछे चल रहे TMC (इंडिया गठबंधन) उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी


BJP- 143447

India- 121568

Bsp- 48615


* लखनऊ लोकसभा राजनाथ सिंह 16321 वोट से आगे


सपा के रविदास मेहरोत्रा पीछे


मोहनलालगंज सपा से आरके चौधरी 47048 वोट से आगे


भाजपा के कौशल किशोर चल रहे पीछे


*चौदहवां राउंड- बाराबंकी*

सपा/कांग्रेस- उम्मीदवार का नाम- तनुज पुनिया

वोट संख्या- 341168

बीजेपी उम्मीदवार का नाम- राजरानी रावत

वोट संख्या- 235401

बीएसपी-  उम्मीदवार का नाम- शिवकुमार दोहरे

वोट संख्या- 18081


*तनुज पुनिया 105767 वोट से आगे


* दिनेश प्रताप सिंह ने हार स्वीकार कर ली रायबरेली वासियों से माफी मांगी।


* कैराना लोकसभा- 37 राउंड 


270041 (+ 31685)

इक़रा चौधरी 

समाजवादी पार्टी 


पीछे 

238356 ( -31685)

प्रदीप चौधरी 

भारतीय जनता पार्टी 


32437 ( -237604)

श्रीपाल राणा 


(31685 +)से इक़रा हसन आगे.


 *राजस्थान*


*कॉंग्रेस के पहले प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा राजस्थान के दौसा से चुनाव जीतें*


*अयोध्या।फैजाबाद लोकसभा में इंडिया गठबंधन के अवधेश प्रसाद 2131 वोट से चल रहे आगे 


अवधेश प्रसाद- 168540

लल्लू सिंह - 166409


*रायबरेली।राहुल गांधी कांग्रेस  305787 वोट 


दिनेश प्रताप सिंह भाजपा 135425 वोट


*राहुल गांधी  1,70,362 वोट से आगे

Share:

लखनऊ रमाबाई अंबेडकर मतगणना स्थल के बाहर भाजपा व समाजवादी के कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट

 लखनऊ ।





लखनऊ रमाबाई अंबेडकर मतगणना  स्थल के बाहर मारपीट 


भाजपा कार्यकर्ता और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़े


कहासुनी के बाद जमकर हुई मारपीट


मारपीट में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता का सर फटा। 


जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

Share:

हरियाणा में सभी सीटों की लीड

 


अंबाला - कांग्रेस - वरुण चौधरी -22665


भिवानी - भाजपा - धर्मबीर सिंह -10935 


फरीदाबाद - भाजपा - कृष्ण लाल -75712


गुरुग्राम - कांग्रेस - राज बब्बर -35079


हिसार - कांग्रेस - जयप्रकाश -12738


करनाल - भाजपा - मनोहर लाल -115350


कुरुक्षेत्र - कांग्रेस - सुशील गुप्ता -327


रोहतक - कांग्रेस - दीपेन्द्र हुड्डा -140083


सिरसा - कांग्रेस - सैलजा-139143


सोनीपत - भाजपा - मोहन लाल बादौली -3954

Share:

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 29 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 9 सीटों पर आगे है

 



पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 29 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा  9 सीटों पर आगे है

तमिलनाडु में बीजेपी शून्य पर है


केरल में बीजेपी 2 सीटों पर आगे है

Share:

उत्तर प्रदेश में जबरदस्त चुनावी उलटफेर




समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाई। इंडिया को यूपी में 45 सीटों पर बढ़त और बीजेपी+ को 34 सीटों की ही बढ़त है। 

चुनाव आयोग के आँकड़ों के मुताबिक इन सीटों पर सपा करीब 50 हजार वोटों के मार्जिन से आगे चल रही है।

*लालगंज*सुरक्षित*


*लालगंज सुरक्षित सीट से समाजवादी पार्टी के दरोगा सरोज 34488 वोटो से आगे 


 *दरोगा सरोज को 112601वोट मिले


*भारतीय जनता पार्टी की नीलम सोनकर को 78113 वोट मिले



*प्रयागराज 



इलाहाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के उज्जवल रमण सिंह  8958  वोटो से आगे। बीजेपी के नीरज त्रिपाठी दूसरे नंबर पर। 


उज्जवल रमण -  109381 वोट 

नीरज त्रिपाठी -  100423 वोट


*फूलपुर सीट पर समाजवादी पार्टी के अमरनाथ सिंह मौर्य 243 वोटो से आगे। बीजेपी के प्रवीण पटेल पीछे। 


अमरनाथ मौर्य -  74687 वोट 

प्रवीण पटेल -  74444 वोट

*प्रतापगढ़


एसपी सिंह -120820

संगम लाल -107810

प्रथमेश मिश्र -18698

एसपी सिंह -13010 वोट से आगे

 


· कन्नौज: सपा करीब 62 हजार वोटों से आगे


· मैनपुरी: सपा करीब 68 हजार वोटों से आगे


· आज़मगढ़: सपा करीब 48 हजार वोटों से आगे


· फ़िरोज़ाबाद: सपा करीब 56 हजार वोटों से आगे


· रामपुर: सपा करीब 69 हजार वोटों से आगे


· मोहनलालगंज: सपा करीब 57 हजार वोटों से आगे


*वाराणसी


13वें राउंड 


नरेंद्र मोदी, भाजपा- 297222

अजय राय, कांग्रेस- 217727


नरेंद्र मोदी, भाजपा-79495 मतों से आगे।




*अयोध्या

फैजाबाद लोकसभा में इंडिया गठबंधन के अवधेश प्रसाद 4690 वोट से चल रहे आगे 


अवधेश प्रसाद- 146198

लल्लू सिंह - 141508 

*मिर्जापुर


 सपा  4558 मतो से आगे


अपना दल एस अनुप्रिया पटेल 135981 मत


पीछे 4558



सपा रमेश चंद बिंद  140539 मत 


आगे 4558


बसपा मनीष कुमार 55123  मत



 

यूपी में बीजेपी को तगड़ा नुकसान होने की आशंका।


*राजस्थान*


*कॉंग्रेस के पहले प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा राजस्थान के दौसा से चुनाव जीतें

Share:

हिमाचल - लोकसभा चुनाव अपडेट

 



*हमीरपुर* - BJP- अनुराग ठाकुर- आगे  65 हजार 336 


*कांगड़ा* - BJP- राजीव भारद्वाज- आगे  1 लाख 844 


*मंडी*- BJP- कंगना रनौत- आगे 25 हजार 064

 

*शिमला*- BJP- सुरेश कुमार कश्यप, आगे 32 हजार 638

Share:

दिल्ली की सातों सीटों का हाल

 



1-चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल 2926 वोट से आगे 


2-ईस्ट दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा 8032 वोट से आगे  


3-नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज 7556 वोट से आगे


4-नॉर्थ ईस्ट से बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी 34070 वोट से आगे


5-नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार योगेंद्र चंदौलिया 34642 वोट से आगे


6-साउथ दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार राम वीर सिंह विधुरी 12917 वोट से आगे


7-वेस्ट दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार कमलजीत सहरावत 30087 वोट से आगे

Share:

एनडीए -290 इंडिया गठबंधन -230

 ब्रेकिंग


एनडीए -290

इंडिया गठबंधन -230


राहुल गांधी, अखिलेश यादव, सहित इंडिया गठबंधन के बड़े नेता आगे वहीं भाजपा के लल्लू सिंह, स्मृति ईरानी,मेनका गांधी ,अनुप्रिया पटेल, पंकजा मुंडे,उमर अब्दुल्ला, सुब्रत पाठक पीछे 


अयोध्या।

फैजाबाद लोकसभा में इंडिया गठबंधन के अवधेश प्रसाद 3686 वोट से चल रहे आगे, लगातार बन रहीबढ़त


अवधेश प्रसाद- 92966

लल्लू सिंह -89280

Share:

इस वक्त इंडिया गठबंधन यूपी में 43 सीटों पर लीड कर रहा, बीजेपी 36 सीटों पर आगे है

 

कन्नौज, मैनपुरी, सहारनपुर, संतकबीरनगर समेत करीब 15 सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी इस वक्त 40 से 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 


।

Share:

सोमवार, 3 जून 2024

1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में उम्र कैद की सजा पाए मौ.अली खान की कोल्हापुर की जेल में नहाने को लेकर हुए मारपीट में सर फोड़ कर हत्या

 

कोल्हापुर।



1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में उम्र कैद की सजा पाए मौ.अली खान की कोल्हापुर की जेल में नहाने को लेकर हुए विवाद के बाद बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक जेल में न्यायिक हिरासत पर आए पांच आरोपियों ने रविवार को इस हत्या को अंजाम दिया। इन आरोपियों ने मोहम्मद अली खान का सिर फोड़कर दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।हमलावरों की पहचान प्रतीक उर्फ पिल्या सुरेश पाटिल, दीपक नेताजी खोत, संदीप शंकर चव्हाण, ऋतुराज विनायक इनामदार और सौरभ विकास के रूप में हुई है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। बता दें 12 मार्च 1993 में एक ही दिन में हुए कई धमाको में 257 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 1,000 से अधिक लोग घायल हुए थे।

#Mumbai

Share:

प्रेमी ने चलती कार में अपनी GF दोस्तों के हवाले कर दी

 



 यूपी  के संत कबीरनगर के खलीलाबाद में एक प्रेमी ने चलती कार में अपनी गर्लफ्रेंड को दोस्तों के हवाले कर दी। आरोप है की कार में 3 युवकों ने लड़की के साथ रेप किया। पुलिस ने प्रेमी शिवकुमार मौर्य और उसके दोस्त राहुल व प्रशांत गुप्ता को अरेस्ट कर लिया है।

@Uppolice

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- कल मतगणना को लेकर ट्रैफिक पुलिस की तैयारियां, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट तैयार किया गया, कल लखनऊ में बड़े मंगल को लेकर भंडारे भी होने हैं, रमाबाई अंबेडकर मैदान की तरफ सर्विस रोड बंद रहेंगे, अंबेडकर विवि रमाबाई की तरफ नहीं जा सकेंगे वाहन, मतगणना को लेकर कई जगहों पर रूट डायवर्ट किए गए.


➡लखनऊ- वजीरगंज पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अलग-अलग मामलों में 2 अभियुक्तों को किया अरेस्ट, रेप का वांछित अभियुक्त आकाश गिरफ्तार किया गया, आर्म्स एक्ट में अभियुक्त चंद्रपाल भी गिरफ्तार हुआ.


➡कानपुर - ईदगाह हिंदू कब्रिस्तान में छापेमारी, बिजली विभाग और नगर निगम का छापा, 2 किलोवाट का मीटर लगाकर दर्जनों रिक्शा हो रहे थे चार्ज, नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर लगा रखा था अवैध मीटर, मौके पर पहुंची टीम ने कई ई-रिक्शा किए जब्त, कई वर्षो से कब्रिस्तान की आड़ में बिजली हो रही थी चोरी, बैट्री रिक्शा चालक प्रति रिक्शा 100 रुपए में कराते थे चार्ज, नगर निगम जोनल अधिकारी दर्ज कराएंगे मुकदमा,  अवैध रिक्शा चार्जिंग करने वाला संचालक श्याम कुमार.


➡प्रयागराज - इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी की अपील पर हुई सुनवाई, 4 साल की सजा के खिलाफ दाखिल अपील पर हुई सुनवाई, अफजाल अंसारी के वकीलों ने हाईकोर्ट में पक्ष रखा, सजा बढ़ाने की मांग वाली अपील पर वकीलों ने दर्ज कराई आपत्ति, मामले में अब 2 जुलाई को होगी अगली सुनवाई, गैंगस्टर मामले में अफजाल को 4 साल की सजा सुनाई गई है, गाजीपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने 4 साल की सजा सुनाई है, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाते हुए हाईकोर्ट को सुनवाई का निर्देश दिया .


➡आगरा - धोखाधड़ी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन फाइनेंस कंपनियों के साथ धोखाधड़ी करते थे, अभियुक्त विजेंद्र तोमर और देवेंद्र सिंह गिरफ्तार, 3 फर्जी रजिस्टर्ड ट्रक, 1 स्विफ्ट कार बरामद, 10 कूटरचित डेस बोर्ड, 8 कूटरचित इंजन प्लेट बरामद, 3 एटीएम कार्ड, 5 मोबाइल, 1 ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद, पकड़े अभियुक्तों पर कार्रवाई कर भेजा गया जेल, थाना हरीपर्वत पुलिस और एसटीएफ ने की संयुक्त कारवाई.


➡सिद्धार्थनगर- बारातियों पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, मुडला मिश्र से महतिनिया जा रही थी बारात, बच्चों के साथ गाड़ी से नीचे उतरी थी महिलाएं, शराब पी रहे लोगों ने महिलाओं के साथ की छेड़छाड़, मना करने पर दबंगों ने कर दिया जानलेवा हमला, दबंगों ने छीन लिए लाखों के जेवर और पैसे, हमले में दर्जनों लोगों को आई गंभीर चोटें, डुमरियागंज क्षेत्र के चौखड़ा, महतनिया का मामला.


➡फिरोजाबाद- तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने कार में मारी टक्कर, कार चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने घायल को कराया अस्पताल में भर्ती, हिम्मतपुर मोड़ पर बस ने कार में मारी टक्कर.


➡आगरा - यमुना नदी में नहाने गया युवक डूबा, गहरे पानी में पैर फिसलने के चलते डूबा युवक, नदी में डूबने से युवक की हुई मौत, गोताखोरों ने युवक के शव को निकाला बाहर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना डौकी क्षेत्र के गांव कुई कुंवरगढ़ की घटना.


➡हरदोई - मानसिक विछिप्त युवक ने पानी की टंकी से लगाई छलांग, घायल हुए युवक को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, रेलवे गंज में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ा था युवक, पुलिस और लोगों के समझाने के बाद भी नहीं उतरा था, पानी की टंकी से कूदने का वीडियो हुआ वायरल, शहर कोतवाली के रेलवे गंज का मामला.


➡अमरोहा- भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत , तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, टक्कर में पति-पत्नी व बेटी की हुई मौत, हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चा जिंदा बचा, पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम को भेजा, रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगवार का मामला.


➡अम्बेडकरनगर- युवक की पीट-पीटकर हत्या से इलाके में सनसनी, गांव के ही 3 लोगों पर पीटकर हत्या करने का आरोप, बारात में मामूली कहासुनी के बाद हुआ था विवाद, बारात से वापस गांव आने पर युवक की पीटकर हत्या की गई, गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा , 3 लोगों पर हत्या समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज, हंसवर थानाक्षेत्र के सैदपुर लेड़ुआडीह का मामला.


➡फतेहपुर - बस में सवार 15 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी, भीषण गर्मी के चलते बिगड़ी तबीयत, काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु, 8 महिलाएं, 4 बच्चे समेत 15 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, प्राइवेट बस में सवार थे कुल 52 श्रद्धालु, थरियांव थाना के NH-2 की घटना.


➡अलीगढ़ - झोपड़ी में लगी भीषण आग, 1 पशु की जलकर मौत, आग लगने से दो पशु बुरी तरह से झुलसे, लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर पाया काबू, गांव के बाहर पशुओं के लिए बना रखी थी झोपड़ी, थाना अकराबाद इलाके के कोडियागंज की घटना.


➡उन्नाव- सड़क पर दुल्हन बनकर स्कूटी चलाते हुए बनवाई रील, स्कूटी चलाते हुए यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है रील, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, कोतवाली उन्नाव क्षेत्र का है वीडियो.


➡देवरिया- सतराव चौकी इंचार्ज की पिटाई से युवक की मौत का मामला , चौकी इंचार्ज वीरेन्द्र कुशवाहा पर बरहज थाने में दर्ज है केस, आरोपी चौकी इंचार्ज पुलिस के पकड़ से अभी भी दूर, बरहज पुलिस आरोपी को गिरफ्तारी के बजाय बचाने में जुटी  , बरहज थाना क्षेत्र के सतराव गांव का मामला.


➡बरेली- आईटीआई कॉलेज में तमंचा लेकर पहुंचा छात्र, मैकेनिकल के सहपाठी छात्र अजित को मारी गोली, घायल छात्र को अस्पताल में कराया गया भर्ती, आरोपी छात्र अभिषेक शर्मा को पुलिस ने लिया हिरासत में, सीबीगंज थाना क्षेत्र के आईटीआई परिसर की घटना.


➡ग्रेटर नोएडा - व्यापारी से 9 लाख की लूट का खुलासा, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार, शौक और अय्याशी के लिए लूट को दिया था अंजाम, कलेक्शन एजेंट ने रची थी लूट की साजिश, चाचा-भतीजे और दोस्तों ने रची थी लूट की योजना, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने शत-प्रतिशत की 9 लाख की रिकवरी, बीटा 2 स्वाट टीम ने की बड़ी कार्रवाई.


➡चित्रकूट- लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे, 2 लाख 20 हजार रुपए, 2 बाइक, तमंचा, चाकू बरामद, व्यापारी के मोबाइल के साथ 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, मानिकपुर में साढ़े 3 लाख की गुटका व्यापारियों से की थी लूट, मानिकपुर थाना क्षेत्र के कल्याणगढ जंगल से की गई थी लूट.


➡चित्रकूट - बीते 6 मई को अज्ञात महिला का शव मिलने का मामला, पुलिस ने किया मामले का खुलासा, 2 लोगों ने दुष्कर्म कर गला घोंटकर की थी हत्या, मृतक महिला की शिनाख्त कौशांबी निवासी के रूप में हुई, राजापुर थाना क्षेत्र के तीरमऊ गांव के पास की घटना.


➡इटावा- दो साधुओं पर दबंगों ने किया हमला, कमरा खाली करने को लेकर लगाई आग, किया हमला, हमले में घायल साधुओं ने लगाया आरोप, घायल साधुओं ने नामजद पुलिस ने शिकायत की दर्ज, पुलिस घायल का करवा रही मेडिकल परीक्षण, सदर कोतवाली के नीलकंठ मंदिर के पास का मामला.


➡बिजनौर  - ड्राइवर को नींद आने से हादसा, कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई ,हादसे में चार लोग हुए घायल,पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती,थाना शेरकोट के नेशनल हाईवे 74  की घटना


➡दिल्ली- बीजेपी सूत्रों के हवाले से खबर , जेपी नड्डा राज्यसभा में लीडर ऑफ हाउस हो सकते हैं, पीयूष गोयल की जगह नड्डा को मिल सकती है जिम्मेदारी, वर्तमान में पीयूष गोयल राज्यसभा में लीडर ऑफ हाउस हैं.


➡नोएडा - चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा , पुलिस ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 9 लैपटॉप, 11 मोबाइल बरामद , नोएडा NCR में चोरी की घटनाओं को दे चुके अंजाम ,पुलिस ने 3 शातिर चोरों को सेक्टर 22 से किया अरेस्ट।


Share:

प्रदेश के राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 मध्यलोगों की मौत, 25 घायल


राजगढ़।


मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पिपलोदी में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से करीब 13 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजस्थान के छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के मोतीपुरा गांव से राजगढ़ के पीपलोदी के पास कुलामपुरा गांव में बारात आ रही थी। इसी दौरान पीपलोदी के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिनमें से 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं बाकि लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 *राजगढ़ हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जताया दुःख*

'राजगढ़ हादसा अत्यंत दुखद, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं, 

घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना'- राष्ट्रपति मुर्मु

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान, बीजेपी ने जाति को जाति के साथ लड़वाया- अखिलेश, बीजेपी सरकार ने पेपर लीक करवाया- अखिलेश, चुनावी बॉन्ड से BJP ने भ्रष्टाचार किया- अखिलेश, BJP ने देश को मंदी का शिकार बनाया - अखिलेश, BJP ने महंगाई को कम नहीं किया- अखिलेश यादव, BJP ने पार्टी में अपराधियों को शामिल किया- अखिलेश, BJP किसानों के लिए 3 काले कानून लाई थी- अखिलेश, BJP ने किसानों की जमीन हड़पने की कोशिश की- अखिलेश, BJP ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया- अखिलेश यादव, BJP ने जनता की जान को खतरे में डाला- अखिलेश यादव, केंद्र सरकार की नीतियों पर अखिलेश का हमला।


➡मैनपुरी - ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कोतवाली कुरावली की SBI के पास की घटना।


➡हमीरपुर- गैस में खाना बनाते समय सिलेंडर में विस्फोट, गैस का सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, मकान में मौजूद कई लोग हुए गंभीर घायल, अचानक गैस का सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, जरिया क्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव का मामला।


➡हापुड़ - अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप,शराब ठेके के पास मिला युवक का शव, लूटपाट के बाद हत्या करने की आशंका, दो थानों की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, नगर कोतवाली के चितौली रोड का मामला।


➡दिल्ली- पानी संकट को लेकर दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची,दिल्ली के लिए तत्काल पानी जारी करने की मांग की है, हरियाणा राज्य को निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई, दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा।


➡मिर्जापुर - महिला की हत्या कर फेंका गया शव, अवैध सम्बन्ध में हत्या की आशंका,महिला का पति कर रहा था खोजबीनचुनार थाना क्षेत्र के रामपुर का मामला ।


➡नोएडा - गारमेंट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग लगने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस , दमकल कर्मियों की टीम ने आग पर पाया काबू , आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख , आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं , सेक्टर फेस वन थाना क्षेत्र के सेक्टर 10 की घटना।


➡बिजनौर- दिव्यांग बालक को दारोगा ने मारी लात, लात मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दारोगा प्रमोद का वीडियो पहले भी हो चुका वायरल, दारोगा को एसपी नीरज जादौन ने किया सस्पेंड, बढ़ापुर थाने में तैनात था दारोगा प्रमोद कुमार ।


➡दिल्ली- दिल्ली में पानी की किल्लत पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार को आपातकालीन बैठक के दिए निर्देश , 5 जून को आपातकालीन बैठक होगी, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली सरकार की बैठक होगी, पानी की समस्या का करना होगा समाधान - SC, दिल्ली को पानी देने को तैयार  हैं- हिमाचल प्रदेश, हरियाणा सरकार ने पानी देने का विरोध किया।


➡दिल्ली- चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मतगणना से पहले चुनाव आयोग की प्रेसवार्ता, CEC राजीव कुमार और चुनाव आयुक्तों की पीसी, 64 करोड़ से ज्यादा वोटरों ने मतदान किया- EC, भारत का ये चुनाव ऐतिहासिक है - EC, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया - EC, 31 करोड़ महिलाओं ने मतदान किया - EC, ये कई देशों की जनसंख्या से ज्यादा है - EC, हमने महिलाओं की गरिमा का सम्मान रखा- EC।

Share:

भीषण सड़क हादसा, *हादसे में तीन की मौत,तीन घायल

 

आगरा में भीषण सड़क हादसा,


 *हादसे में तीन की मौत,तीन घायल, 


ऑटो ट्रेक्टर ट्राली से टकराया,ऑटो में थे 6 लोग सवार,


ऑटो सवार पिता और दो बेटो की हुई मौत,


पत्नी और दो बच्चे हुए गंभीर घायल,


नीलेश पाल ऑटो से अपनी पत्नी चार बच्चो के साथ जा रहे थे मैनपुरी,


तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कराया इलाज के लिए एसएन अस्पताल में भर्ती,


तीनों शव कब्जे में ले भेजा पोस्टमार्टम,


आगरा सिकंदरा के रुनकता क्षेत्र के अरसेना कट के पास का हादसा।

Share:

स्पा में पकड़ी गईं थाईलैंड की लड़कियां, स्पेशल कमरों में गंदा काम

 


रांची।

पुलिस ने रांची के सर्कुलर रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर गंदे धंधे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में तीन विदेशी महिलाओं समेत आठ महिलाओं और छह पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। यहां होने वाले धंधे का तरीका जान पुलिस भी हैरान रह गई। 

Share:

चोरी करने डॉक्‍टर के घर घुसा चोर AC और पंखा चलाकर सो गया, नींद खुलने से पहले ही पहुंच गई पुल‍िस और फ‍िर…



 लखनऊ।

  राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इंदिरानगर सेक्टर 20 में डॉ. सुनील पांडेय के घर रविवार तड़के ताला तोड़कर घुसे चोर ने बर्तन समेत अन्य सामान समेटा। उसे एक बोरी में रखा। इसके बाद एसी और पंखा चलाकर वहीं सो गया। पड़ोसियों की सूचना पर सुबह नौ बजे पुलिस और डॉक्टर पहुंचे और चोर को रंगे हाथ धर दबोचा।

Share:

तस्वीर में प्राची का मेकओवर काफी शानदार नजर आ रहा है


 


उत्तर प्रदेश बोर्ड की टॉपर प्राची का लोगों ने जमकर मजाक बनाया था। लोगों ने उनकी मूंछों और उनके बालों का खूब मजाक बनाया था लेकिन अब उनका पूरी तरह से मेकओवर हो चुका है इस तस्वीर में प्राची का मेकओवर काफी शानदार नजर आ रहा है और वह बिल्कुल किसी फिल्मों की हीरोइन की तरह नजर आ रही है। प्राची ने अपने नए लूक से उन आलोचकों को करारा जवाब दिया है जो उनके चेहरे का मजाक बना रहे थे।

Share:

देश, विदेश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार

 .               



*सोमवार, 03 जून 2024 


🔸Election Results 2024: अरुणाचल में भाजपा बरकरार रहेगी, सिक्किम में एसकेएम का परचम


🔸सिक्किम में SKM को प्रचंड बहुमत, 32 में से 31 सीटों पर जीत...विपक्ष का सूपड़ा साफ


🔸चुनाव आयोग आज 12.30 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, वोटिंग को लेकर दे सकता है बड़ी जानकारी


🔸'सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना?' Exit Poll के सवाल पर भड़के राहुल गांधी, कहा- यह मोदी-मीडिया पोल है


🔸Mumbai Serial Blast के दोषी मोहम्मद अलीखान की जेल में हत्या, ड्रेनेज का ढक्कन निकाल सिर में मारा


🔸भारत की आलोचना बंद करो... एग्जिट पोल में पीएम मोदी की वापसी पर नार्वे के नेता ने पश्चिमी मीडिया को लगाई फटकार


🔸Madhya Pradesh: रतलाम में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल


🔸चुनाव नतीजों से पहले NHAI ने लोगों को दिया बड़ा झटका, 5% बढ़ाया टोल टैक्स


🔸भारतीय फुटबॉल टीम के दिग्गज, पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया को भी जनता ने नकारा, 10 साल में छठवां चुनाव हारे


🔸अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए 21 दिनों की मिली थी अंतरिम जमानत


🔸दूध और महंगा, अमूल ने प्रति लीटर ₹2 बढ़ाए दाम; देशभर में होगा लागू


🔸इजरायली नागरिकों के मालदीव आने पर लगी रोक, मुइज्जू सरकार का बड़ा कदम


🔸गाजा में युद्धविराम पर नेतन्याहू सरकार के सुर बदले, कहा, बाइडन की योजना अच्छी नहीं लेकिन आगे बढ़ेगा इजरायल


🔸'चीन की वजह से लंबा खिंच रहा यूक्रेन युद्ध', जेलेंस्की ने कहा- पुतिन के हाथ की कठपुतली बन गया है शक्तिशाली ड्रैगन


🔸मणिपुर में घर एक मंजिल तक बाढ़ में डूबे:24 घंटे रेस्क्यू में जुटीं असम राइफल्स और NDRF; 1500 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया


🔸पुणे पोर्श केस- नाबालिग ने कबूली शराब पीने की बात:पुलिस को बताया- नशे में था, घटना याद नहीं; माता-पिता 5 जून तक हिरासत में


🔸राजस्थान में नहीं थम रहे क्राइम के मामले, जयपुर में चादर में लिपटी महिला का शव, बरामद 


🔹WI vs PNG Highlights T20 world cup 2024: लड़खड़ाते हुए जीता वेस्टइंडीज, पीएनजी को 5 विकेट से दी मात।


          

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- एसबीएसपी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का बयान , 4 जून के बाद विपक्ष खटाखट सफा हो जाएगा-राजभर, कोई बंगाल की खाड़ी,कोई इटली में पहुंच जाएगा-राजभर, अखिलेश यादव झूठ बोलने का काम करते हैं-राजभर , कल के बाद विपक्ष ईवीएम का रोना शुरू करेगा-राजभर, घोसी के साथ-साथ बीजेपी सभी सीट जीतने जा रही-राजभर, आज पीसी में अखिलेश नाटक करने का काम करेंगे-राजभर.


➡कानपुर- महाराजगंज जेल में बंद है सपा विधायक इरफान सोलंकी, आज कोर्ट में विधायक उनके भाई और साथियों की पेशी, एमपी-एमएलए कोर्ट आज सुना सकती है फैसला, अब तक 10 बार टल चुकी है विधायक के मामले में सुनवाई, सजा या निर्दोष साबित होने पर आज आ सकता फैसला, फैसले को देखते हुए पुलिस फोर्स की कोर्ट परिसर में तैनाती, संवेदनशील इलाकों में पुलिस गस्त बढ़ी, खुफिया विभाग अलर्ट 


➡रायबरेली- संदिग्ध परिस्थिती में घरों में लगी भीषण आग, देखते ही देखते दो घर जलकर हुए राख , घरों में रखा लाखों का सामान जलकर हुआ राख, सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर पाया काबू, बछरावां थाना क्षेत्र के सब्जी गांव की घटना


➡महोबा - चुनाव ड्यूटी से लौटते समय होमगार्ड की मौत, सहकर्मियों के साथ बस से वापस लौट रहा था होमगार्ड, गाजीपुर से मतदान कराने के बाद लौट रहा था मृतक,खाना खाने के बाद हालत बिगड़ी थी, अस्पताल में था भर्ती, जिला अस्पताल से रेफर के दौरान रास्ते में तोड़ा दम, ललितपुर जिले में तैनात था मृतक होमगार्ड भरोसे लाल.


➡मैनपुरी- डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत , पथरी के ऑपरेशन के दौरान हुई महिला की मौत , गलत ऑपरेशन की वजह से महिला की मौत का आरोप, नाराज परिजनों ने सतीश हॉस्पिटल का किया घेराव, पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा , कोतवाली थाना क्षेत्र के सतीश हॉस्पिटल की घटना

➡फर्रुखाबाद - युवक को बदमाशों ने अपहरण करने का किया प्रयास , दबंग कार, बुलेट गाड़ियों से कर रहे थे युवक का पीछा, क्रॉसिंग बंद होने पर युवक को दबंग बदमाशों ने घेरा , युवक ने क्रॉसिंग के पास लगे पोल को पकड़कर बचाई जान, युवक ने बदमाशों पर चेन,4 हजार लूटने का लगाया आरोप , बदमाश जीआरपी को आते देख युवक को छोड़कर हुए फरार , युवक को घायल अवस्था में सीएचसी में कराया भर्ती, कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास का मामला.


➡गाजियाबाद- पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार , दोनों शातिर लुटेरे गोली लगने से हुए घायल, टीला मोड़ पर लूट की घटना को दिया था अंजाम, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 34 से ज्यादा केस, टीला मोड़ थाना क्षेत्र में हुई लुटेरों से मुठभेड़


➡सीतापुर- पुलिस चौकी के पास लुटेरों ने एटीएम को उखाड़ा, एटीएम को चोरों ने चोरी की नियत से उखाड़ा, एटीएम लेकर जाते समय लोगों के जागने पर भागे, लोगों के जागने पर एटीएम को छोड़कर भागे, सदरपुर थाना क्षेत्र के गौड़ेचा चौराहे की घटना


➡बिजनौर - तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, परिजनों ने युवक को अस्पताल में किया भर्ती , इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम ,पीड़ित के घर वालों ने थाने में दी तहरीर ,थाना मंडावली क्षेत्र की घटना


➡जालौन- संदिग्ध अवस्था में खेत में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, युवक की मौत की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरौल का मामला


➡मिर्जापुर - चार पहिया वाहन ने मोपेड सवार को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत,दूसरे की इलाज के दौरान मौत, हादसे में दोनों मोटरसाइकल सवार की हुई मौत, जिगना थाना क्षेत्र के रन्नो पट्टी का मामला


➡ग्रेटर नोएडा - पुलिस की लुटेरों के साथ हुई मुठभेड़, लुटेरों ने व्यापारी के साथ दिनदहाड़े की थी लूट , मुठभेड़ में लुटेरे को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती , पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से 9 लाख किया बरामद, घायल बदमाश के 2 अन्य साथी भी हुए अरेस्ट, बीटा टू थाना पुलिस की चुहडपुर अंडरपास के पास मुठभेड़.

Share:

आज का राशिफल


      


 *03 जून 2024 , सोमवार


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। आपके निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कुछ योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं। आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं। धार्मिक कार्य में रूचि बढेगी । करियर में आपको सफलता प्राप्त होगी। थौड़ा परहेज करें जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा,  वे, वो , वु , वी)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है। आज आपका खर्च थौड़ा बढ़ सकता है,  इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से अलग से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें । जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होने। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आपको फायदा मिलेगा । आप करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना उत्तम रहेगा। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों सदुपयोग करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। आपके साथ कुछ अच्छा होगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


Share:

इतिहास की 03 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..



    ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏


     *📝आज दिनांक 👉*

     *📜 03  जून  2024*

                *सोमवार*

 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* द्वादशी - 24:20 तक

*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी 

*🌠नक्षत्र-* अश्विनी - 24:05 तक

*🌠पश्चात्-* भरणी 

*💫करण-* कौलव - 13:32 तक

*💫पश्चात्-* तैतिल 

*✨योग-* सौभाग्य - 09:10 तक

*✨पश्चात्-* शोभन

*🌅सूर्योदय-* 05:23

*🌄सूर्यास्त-* 19:15

*🌙चन्द्रोदय-* 27:17

*🌛चन्द्रराशि-* मेष - दिनरात  

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 11:51 से 12:47

*🤖राहुकाल-* 07:07 से 08:51

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉 ज्येष्ठ बदी द्वादशी 24:20 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित पंचांग , मधुसूदन द्वादशी , अचला / अपरा एकादशी व्रत (वैष्णव यानी साधु - संन्यासी आदि के लिए) , भागवत एकादशी , महापंचक  , बुध पूर्व में अस्त 09:02 पर , गुरु पू्र्व में उदय 07:01 पर (पंचांगभेद) ,मूल संज्ञक नक्षत्र 24:05 तक  , श्री जनार्दनस्वामी पुण्य तिथि (काटोल एवं नागपुर) , मेला श्री क्यालू जी (गंगथ - नूरपूर , 03 से 06 जून ) , श्री अनन्तनाथ जी जन्म - तप कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी ) , श्री एम. करुणानिधि जयन्ती , श्री चिमनभाई पटेल जयन्ती , श्री कृष्ण बल्लभ सहाय स्मृति दिवस , श्री भजनलाल बिश्नोई स्मृति दिवस व विश्व साइकिल दिवस।_*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 ज्येष्ठ बदी त्रयोदशी 22:03 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , भौम प्रदोष व्रत , मासिक शिवरात्रि व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*तूष्णीम्भावेन वै तत्र* 

      *न  क्रुद्धमभिसंवदेत्।* 

 *श्रेय एवाभिधातव्यं* 

      *कर्तव्यं च प्रहृष्टवत् ॥* 

         ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९६

*अर्थात्👉* 

     _सदा कल्याणकारी बात ही बोले और प्रसन्नता - पूर्वक कल्याणकारी कर्म ही करें। संन्यासी कुपित हो तो उसके सामने चुप ही रहे, बातचीत न करें ॥_

🌹


*3 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1748 – एम्सटर्डम में निगम डाक सेवा (एमपीएस) की स्थापना की गयी।

1781 - जैक जोट ने थॉमस जेफरसन को ब्रिटिश हमले की चेतावनी दी।

1789 - एलेक्स मैकेंज़ी ने मैकेंज़ी नदी (कनाडा) की खोज की। 

1818 - भारत में ब्रिटिश और मराठा संघों के बीच मराठा युद्ध समाप्त हुआ।

1828 - ग्रान कोलंबिया-पेरू युद्ध में राष्ट्रपति सिमोन बोलिवर ने पेरू पर युद्ध की घोषणा की।

1856 – क्यूलन व्हिपल ने स्क्रू मशीन का पेटेंट कराया।

1886 – युगांडा के नमगोंगो में 24 ईसाइयों को जिंदा जला दिया गया।

1915 – ब्रिटिश सरकार ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर को ‘नाइटहुड’ से अलंकृत किया।

1918 - गांधी जी की अध्यक्षता इन्दौर में 'हिन्दी साहित्य सम्मेलन' आयोजित हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के द्वारा हिन्दी राजभाषा मानी गयी।

1943 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की।

1947 – ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया। जिसे भारतीय नेताओं ने स्वीकार कर लिया।

1959 – सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया, पहले ये ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था।

1962 – एयर फ्रांस बाेइंग-707 विमान पेरिस से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 130 लोगों की मौत हो गयी।

1968 – कनाडा ने निकेल के सिक्कों को चांदी में बदलने की घोषणा की।

1972 – पहला भारत निर्मित आधुनिक युग के युद्धपोत आईएनएस नीलगिरी को भारतीय नौसेना में शुरू किया गया।

1979 – युगांडा के पूर्व राष्ट्रपति इदी अमीन देश छोड़कर लीबिया भागे।

1984 – पंजाब में अमृतसर के प्रसिद्ध गुरुद्वारे हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे यानी स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू हुआ। भारत सरकार के आदेश से यह सैनिक अभियान का उद्देश्य जनरैल सिंह भिंडरवाला को खत्म करना था।

1985 – भारत सरकार ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू किया।

1989 – चीनी सेना ने बीजिंग में आदोलन कर रहे लोकतंत्र समर्थकों पर गोलियां बरसायीं जिसे तिआननमेन स्क्वायर नरसंहार का नाम दिया गया।

1994 - भारत सहायता क्लब का नया नाम 'भारत सहायता मंच' किया गया।

1999 - यूगोस्लाविया द्वारा कोसोवो शांति योजना को मंजूरी।

1999 - मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मोबारक लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गये।

2004 - केन फ़ोर्ड नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने।

2005 - फ़्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दुहराया।

2008 - तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चन्द्रशेखर राव ने उपचुनाव में क़रारी हार के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। 

2008 - केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर रिफंड को दी गई मंज़ूरी वापस ली।

2008 - जापानी प्रयोगशाला के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का डिस्कवरी यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।

2008 - वैज्ञानिकों को सौर परिवार के बाहर अब तक का सबसे छोटा ग्रह मिला।

2013 – उत्तरी-पूर्वी चीन के जिलिन प्रांत में एक मुर्गी फार्म में आग लगने से 119 लोगों की मौत हो गयी।

2019 - वायुसेना का एएन-32 विमान असम के जोरहाट से लापता हो गया है। इसमें 8 क्रू मेंबर, 5 यात्री समेत कुल 13 लोग सवार थे।

2019 -अजीत डोभाल फिर से अगले पाँच साल के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने।

2019 - 1944 में इटली में शहीद हुए हिसार के गांव नंगथला के पालुराम और झज्जर के नौगांव के हरि सिंह की अस्थियां करीब 75 साल बाद इटली से लाई गईं।

2020 - गुजरात की कैमिकल फैक्टरी में धमाका , 8 की मौत , लगभग 50 से अधिक घायल हुए।

2020 - प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और भूटान के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।

2021 - वियतनाम तथा सिंगापुर से कोविड राहत सामग्री लेकर आईएनएस ऐरावत विशाखापट्टनम पहुँचा।

2021 - केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअल रूप में रायपुर, छत्तीसगढ़ में इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया।

2021 - वैश्विक शिक्षक पुरस्कार-2020 से सम्‍मानित भारतीय शिक्षक रंजीतसिंह डिसाले को विश्व बैंक का सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया।

2022 - कर्नाटक के कलबुर्गी में गाड़ी से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग से 7 यात्री जिंदा जले व 12 झुलस गए।

2022 - चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना विरासत केन्द्र की स्थापना के लिए केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ तथा भारतीय वायुसेना के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।

2022 - पोसोको ने आईएमडी के साथ बेहतर विद्युत ग्रिड प्रबंधन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2023 - प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया।

2023 - गोवा में स्टार्टअप 20 की तीसरी बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में शुरू हुई।

 

*3 जून को जन्मे व्यक्ति👉*


1844 - बालकृष्ण भट्ट - आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक।

1867 - हरविलास शारदा - भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक थे।

1895 - पणीक्कर, के. एम. - मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान।

1901 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले कवि जी . शंकर कुरूप का जन्म। 

1924 - एम. करुणानिधि - भारतीय राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

1929 - चिमनभाई पटेल -  गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।

1930 - जॉर्ज फ़र्नान्डिस - भारत के पूर्व रक्षा मंत्री।

1936 - तरला दलाल - भारत की एक प्रख्यात भोजन लेखिका व रसोइया थीं।

1941 - रूमा पाल - भारत की प्रसिद्ध महिला न्यायधीश रही हैं।

1947 - माला सेन - एक भारतीय-ब्रिटिश लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता थी।

1970 - तालारी रंगैय्या - आंध्र प्रदेश के राजनीतिज्ञ।

1982 - तृप्ति मुर्गंडे - भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।

2008 - हर्षाली मल्होत्रा एक बाल फ़िल्म अभिनेत्री।


*3 जून को हुए निधन👉*


1925 - वराहनेरी वेंकटेश सुब्रमण्यम अय्यर - एक स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त थे। 

1974- कृष्ण बल्लभ सहाय- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी।

1976 - विगगो कैंपमैन - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे जो डेनमार्क के सामाजिक डेमोक्रेट्स के नेता थे।

1976 - मुनि जिनविजय भारत के एक जैन प्राच्यविद्याविद्, पुरातत्त्वविद्, भरतविद् थे।

1994 - त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल - सामुदायिक नेतृत्व।

1999 - हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन (कन्फर्म नहीं)।

2011 - भजन लाल - तीन बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।

2013 - जिया ख़ान -एक बॉलीवुड अभिनेत्री।

2014 - गोपीनाथ मुंडे - एक भारतीय राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री थे। 

2019 - रूमा गुहा ठाकुरता एक भारतीय बंगाली अभिनेत्री और गायिका।

2020 - वादा रहा सनम जैसा गीत लिखने वाले वरिष्ठ गीतकार अनवर सागर का निधन हुआ।

2020 - आईआईएम के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. प्रीतम सिंह का निधन हुआ।

2021 - मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री पद्म विभूषण सर अनिरुद्ध जगन्नाथ (91) का निधन हुआ।

2021 - पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध असमिया साहित्यकार लक्ष्मीनंदन बोरा (89) का निधन हुआ।

2023 - रंगमंच के प्रख्यात अभिनेता और निर्देशक आमिर रजा हुसैन (66) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी ट्रैक और फील्ड एथलीट और नेशनल फुटबॉल लीग खिलाड़ी जेम्स रे हाइन्स (76) का निधन हुआ।


*3 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री जनार्दनस्वामी पुण्य तिथि (काटोल एवं नागपुर)।

🔅 मेला श्री क्यालू जी (गंगथ - नूरपूर , 03 से 06 जून )।

🔅 श्री अनन्तनाथ जी जन्म - तप कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी )।

🔅 श्री एम. करुणानिधि जयन्ती।

🔅 श्री चिमनभाई पटेल जयन्ती।

🔅 श्री कृष्ण बल्लभ सहाय स्मृति दिवस।

🔅 श्री भजनलाल बिश्नोई स्मृति दिवस।

🔅 विश्व साइकिल दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻




Share:

रविवार, 2 जून 2024

शादी के एक माह बाद ही पत्नि को मौत की नींद सुलाने वाला पति गिरफ्तार

 




शादी के एक माह बाद ही पत्नि को मौत की नींद सुलाने वाला पति पकड़ा गया... सास को साथ नहीं ऱखना चाहती थी बहू.. मां की मुहब्बत में पत्नि की जान ले ली 


दिल्ली में शादी के 1 माह बाद ही अपनी पत्नि पूजा की हत्या करने वाले पति अभिषेक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। हत्या के पीछे अभिषेक ने चौकाने वाली वजह बताई। उसने पुलिस को बताया की उसकी बुजुर्ग मां भी साथ रहती थी। मगर पूजा ने शादी के बाद ही अपनी सास को साथ रखने से इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर पति - पत्नि में विवाद चल रहा था.. उसने गुस्से में पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। अब पुलिस ने अभिषेक को जेल भेज दिया है।


दोनों की ही दूसरी शादी थी..


अभिषेक की यह दूसरी शादी थी. पहली पत्नी से उसे कोई संतान नहीं थी. जबकि, पूजा को अपनी पहली शादी से एक बेटा है. अभिषेक और पूजा एक ऑनलाइन मैरिज पोर्टल के माध्यम से मिले थे, जिसके बाद बीते 22 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी. शादी के बाद से ही उनके रिश्ते अच्छे नहीं थे. पूजा नहीं चाहती थीं कि उनकी सास नए किराए के मकान में उनके साथ रहे। यही विरोध उसकी जान ले गया।


#Delhi

Share:

अब तक का मुख्य समाचार



➡लखनऊ-एक्जिट पोल पर अखिलेश यादव का बयान, ‘एक्जिट पोल के माध्यम से जनता को धोखा दिया जा रहा’, ‘ये वास्तव में कई महीने पहले ही तैयार कर लिये गये थे’, बस चैनलों में इन्हें अब चलाया गया है- अखिलेश यादव, ‘इसके पीछे साजिश है कि भाजपा को 300 पार दिखाया जाए’, जिससे कि घपला करने की गुंजाइश बनी रहे- अखिलेश यादव, ‘इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है, जनाक्रोश भी चरम पर है’, ‘मतदान के बाद भाजपा का विदाई समारोह भी सम्पन्न हो गया है’, 4 जून 2024 को वास्तविक जनादेश आना है - अखिलेश यादव, ‘ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें  कार्यकर्ता’, इंडिया गठबंधन जीत रहा है- अखिलेश यादव, इन एक्जिट पोल का आधार ईवीएम नहीं डीएम है- अखिलेश.


➡लखनऊ- डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किए निर्देश, भीषण गर्मी,हीट वेव को लेकर जारी किए निर्देश, सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए, थानों चौकियों पर पेयजल की व्यवस्था की जाए-DGP, पुलिस कर्मियों को पेयजल, नीबू इलेक्ट्रॉल उपलब्ध कराएं-DGP, सत्तू छाछ, ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन करें- डीजीपी, चौराहों पर स्थित बूथ सेड ठीक कराने के निर्देश दिए, बूथ पर उचित ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए-डीजीपी, अग्निशमन स्टेशनों को अलर्ट पर रखा जाए-डीजीपी.


➡लखनऊ- CM योगी ने अरुणाचल चुनाव में जीत पर जताया हर्ष, भाजपा की प्रचंड जीत पर सीएम योगी ने जताया हर्ष, शानदार जीत पर अपने एक्स हैंडल पर दी प्रतिक्रिया, अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में प्रचंड बहुमत से जीत, 'फिर एक बार मोदी सरकार' का संकल्प पूरा हुआ-सीएम, इस अरुणिमा से 4 जून को आलोकित होगा देश-सीएम.


➡शाहजहांपुर- लाखों की सरकारी दवा पकड़ी गई, सरकारी मेडिकल कॉलेज से बाहर जा रही थी दवा, पिकअप में भरकर चोरी से बेची जा रही थी दवा, ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार, मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी, अफसर दवा चोरी में शामिल, मामले को दबाने की कोशिश की जा रही, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल मेडिकल कॉलेज का मामला.


➡कन्नौज -अखिलेश यादव के एग्जिट पोल वाले बयान पर पलटवार, सांसद सुब्रत पाठक ने किया पलटवार, ‘बिना संघर्ष इतने बड़े पद पर पहुंचे ये इसका फ्रस्टेशन’, इन्हें अब स्वीकार कर लेना चाहिये अपनी हार- सुब्रत पाठक, अखिलेश जी की सरकार में गुंडों को मिलता था संरक्षण- सुब्रत, जनता का उठा इन पर से विश्वास- सुब्रत, ‘मुझे नहीं लगता अब कभी जनता करेगी इन पर विश्वास’.


➡नोएडा - नोएडा में आग का तांडव जारी, सेक्टर 8 में स्कोडा कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग , आग लगने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, आसपास की कंपनियों को कराया गया खाली, मौके पर दमकल की टीम मौजूद , आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं , सेक्टर फेस 1 थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 की घटना.


➡सहारनपुर- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ीं नालियां और आरसीसी सड़क, गांव कबीरपुर के ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव द्वारा, बिना नाली, आरसीसी सड़क बनाएं निकाले लाखों रुपए, ग्राम प्रधान और सचिव ने दो-दो बार निकाला पैसा, ग्राम प्रधान और सचिव ने किया लाखों का भ्रष्टाचार, ब्लॉक के अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी पैसे की बंदरबांट, ब्लॉक मुजफ्फराबाद के गांव कबीरपुर का मामला.


➡औरैया- कोर्ट और डीएम के आदेश को नहीं मानते कोतवाल, भूमि पर स्टे आदेश होने के बावजूद करवा रहे हैं निर्माण , छुट्टी के दिन कराया जा रहा है निर्माण, पूर्व में भी विवादित जगह पर करवा चुके हैं निर्माण, लगातार विवादों में रहते हैं मुकेश बाबू चौहान, दिबियापुर थाना क्षेत्र के दिबियापुर शहर का मामला.


➡अमरोहा -ड्रग इंस्पेक्टर ने ईको गाड़ी से पकड़ी नशीली दवाइयां, पुलिस की संयुक्त छापेमारी से नशीली दवाइयां बरामद, बड़ी मात्रा में ईको गाड़ी से नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, इंजेक्शन समेत दवाओं की कीमत करीब 62 हजार रुपयेस, ब्रजघाट चौकी पर ड्रग इंस्पेक्टर व पुलिस ने की कार्रवाई, गजरौला थाना क्षेत्र के ब्रजघाट चौकी का मामला.


➡मैनपुरी- किशोरी दुष्कर्म का आरोपी रामशरण गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर किशोरी से किया था दुष्कर्म , ब्लैकमेल कर लगातार कर रहा था किशोरी से दुष्कर्म, दुष्कर्म से किशोरी 7 माह की हुई गर्भवती, आरोपी ने किशोरी और पिता को दी धमकी, करहल पुलिस ने किया था पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज , करहल पुलिस ने आरोपी रामशरण को किया गिरफ़्तार , रामशरण की सहयोगी महिला को भी किया गिरफ़्तार, थाना करहल के एक गांव की घटना.


➡इटावा- संदिग्ध कारणों के चलते 18 वर्षीय युवती की हुई मौत, युवती नेहा की अचानक बिगड़ी थी तबीयत, परिजन गम्भीर हालत में लाए जिला अस्पताल, डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण के बाद मृत किया घोषित, शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया, थाना ऊसराहार क्षेत्र के सरसईनावर की रहने वाली थी युवती.


➡फिरोजाबाद-लापता बच्ची का नाली में शव मिलने से हड़कंप, मासूम बच्ची की हत्या कर शव को फेंका गया, बच्ची की हत्या कर हाथ धड़ से अलग किया, पुलिस ने मृत बच्ची के रिश्तेदार को अरेस्ट किया, CCTV में बच्ची के साथ दिखा था रिश्तेदार-पुलिस, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का मामला.


➡फतेहपुर -वन माफिया ने काट डाले 70 सागौन के पेड़ , हरे प्रतिबंधित पेड़ों में चल रहीं इलेक्ट्रॉनिक मशीनें, वन विभाग और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत , ठेकेदारों को नहीं रहा भय, उजाड़ दिया पूरा बाग , जहानाबाद थाना के अकबरपुर नसीरपुर गांव का मामला.


➡सहारनपुर - भीषण गर्मी में एक युवक की बीच बाजार में मौत, चलते-चलते जमीन पर गिरने से हुई युवक मौत, हार्ट अटैक की जताई जा रही हैं आशंका, बर्फ लेने जा रहा था युवक गौरव कश्यप, थाना गंगोह के कस्बा गंगोह की घटना.


➡हापुड़- पुलिस ने साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, 2 नाइजीरियन,एक भारतीय महिला गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर ID बनाकर करते थे ठगी, 4 मोबाइल,लैपटॉप,कैश और फर्जी रसीदें बरामद, थाना साइबर क्राइम पुलिस ने की गिरफ्तारी.


➡फतेहपुर - हरे पेड़ों पर चल रहे इलेक्ट्रॉनिक आरे, वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से बेखौफ ठेकेदार, बिना अनुमति के काट दिए गए कई हरे पेड़, थरियांव थाना क्षेत्र के करणपुर गांव का मामला.


➡बागपत-बागपत पहुंचे राकेश टिकैत का एग्ज़िट पोल पर बड़ा बयान, जिस देश का राजा ज्योतिष और तानाशाह होगा- राकेश, वहां एग्जिट पोल ही क्या करेगा - राकेश टिकै, ‘400 पार बोल रहे मतलब सरकार की पूरी प्लानिग है तैयार’, राकेश टिकैत ने ईवीएम मशीन की रिपेयरिंग पर भी उठाए सवाल, ‘चुनाव से पहले ही क्यों होती है इवीएम मशीन की रिपेयरिंग’, ‘ईवीएम मशीन में बैटरी या सेल डालकर होता है कर्मकांड’, ‘जनता बीजेपी को नहीं दे रही वोट और कह रहे जीतेंगे मोदी.


➡बहराइच - संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या करने का आरोप, पिछले साल पति ने पत्नी को लगाया गया था करंट- परिजन, थाना रामगांव इलाके के अंबरपुर का मामला.


➡दिल्ली -CM केजरीवाल 5 जून तक न्यायिक हिरासत में, राउज एवेन्यू कोर्ट न न्यायिक हिरासत में भेजा, सरेंडर के बाद ईडी ने कोर्ट से मांग की थी, 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला.


➡दिल्ली- आप पार्टी कार्यालय में सीएम अरविंद केजरीवाल, आज मैं फिर से जेल जा रहा हूं- केजरीवाल, SC ने मुझे 21 दिन का समय दिया था-केजरीवाल, मेरे लिए पार्टी नहीं,देश बचाना अहम है-केजरीवाल, मुझे बिना सबूत के जेल में डाला गया-केजरीवाल, ‘मेरे शरीर का एक एक कतरा देश के लिए है, ये किसी को भी जेल में भेज सकते है-केजरीवाल, मैं तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं- केजरीवाल, कल आए सारे एग्जिट पोल फर्जी है- केजरीवाल 

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ - लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को होगी,रमाबाई रैली स्थल पर सुबह 7 बजे से मतगणना , स्ट्रांग रूम में भारी सुरक्षा के बीच रखी गई ईवीएम,स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी,काउंटिंग को लेकर डीएम ने सुरक्षा व्यव्स्था को देखा, रमाबाई रैली स्थल पर गर्मी से बचाव के इंतजाम किये, समाजवादी पार्टी के लोग रमाबाई रैली स्थल पर मौजूद,सपाई चुनाव के बाद से लगातार कर रहे हैं निगरानी ।


➡लखनऊ- हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच कुत्तों के आतंक पर गंभीर,हाईकोर्ट ने सख़्ती से नगर निगम से मांगा जवाब, कुत्तों से बच्चों को बचाने के लिए नगर निगम ने क्या किया-HC, बच्चों पर आवारा कुत्तों के हमले पर आंखें नहीं मूंद सकते-HC, आवारा कुत्तों से निपटने के लिए क्या दिक्कत आ रही है-HC,कोर्ट ने एनिमल राइट से जुड़े संगठनों के नाम भी मांगे, मामले की अगली सुनवाई जुलाई के दूसरे सप्ताह में होगी,लखनऊ में आवारा कुत्तों की भरमार लोग परेशान, कई बच्चों,युवकों की कुत्तों की वजह से जा चुकी है जान।


➡कौशाम्बी - दिल्ली से हावड़ा रेल मार्ग पर हादसा टला , डाउन लाइन पर मालगाड़ी हुई डिरेल, मालगाड़ी का पहिया भी बाहर निकला , कनवार स्टेशन के पास पटरी से उतरी ट्रेन,सूचना पर पहुंचे रेलवे के आला अधिकारी, कौशाम्बी फतेहपुर बॉर्डर का मामला।


➡फिरोजाबाद- लापता बच्ची का नाली में शव मिलने से हड़कंप, मासूम बच्ची की हत्या कर शव को फेंका गया, बच्ची की हत्या कर हाथ धड़ से अलग किया, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का मामला।


➡कन्नौज - भट्टा मालिक ने मैनपुरी के युवकों पर लगाया आरोप, मैनपुरी के युवकों पर जानलेवा हमला करने का आरोप, मैनपुरी के हिस्ट्रीशीटर छिबरामऊ में रह रहे- भट्टा मालिक, हिस्ट्रीशीटर सोनू मोनू ने साथियों के साथ किया हमला, कुछ दिन पूर्व भाई से हुआ था मामूली विवाद- भट्टा मालिक, खेतों में काम कर रहे लोगों ने बचाई भट्टा मालिक की जान, विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के प्रेमपुर मार्ग पर बदमाशों ने बोला धावा।


➡कानपुर - खड़े ट्रक में ड्राइवर का शव मिलने से हड़कंप,ट्रक के केबिन में ही मिला ड्राइवर का शव, DL के आधार पर ड्राइवर की पहचान की गई,महाराजपुर थाना क्षेत्र में खड़े ट्रक में मिला शव।


➡रायबरेली- कार ने बाइक सवार एसडीएम के ड्राइवर को मारी टक्कर, कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल, हादसे में घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज, डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर गांव की घटना।


➡बरेली- मामूली विवाद के बाद दबंगों ने किया हमला, दबंगों ने पीड़ित की नाक में जबरन सरिया डाली, घायल को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती,भमोरा थाना क्षेत्र के दिलीपुर गांव का मामला ।


➡शामली- सदर कोतवाली के दारोगा बिजेंद्र मलिक की मौत , मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत , कल सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे दारोगा बिजेंद्र, गंभीर घायल दारोगा को मेरठ किया गया था रेफर,शामली के सदर कोतवाली में तैनात थे दारोगा बिजेंद्र।


➡अलीगढ़ - पीने के पानी के लिए लोग कर रहे विरोध प्रदर्शन , पानी के खाली बर्तन लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन ,स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ की नारेबाजी,3 दिनों से नहीं मिल पा रहा पीने के लिए पानी- महिला , अलीगढ़ के महानगर के चंदनिया इलाके का मामला।


➡रायबरेली- सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को कार ने मारी भीषण टक्कर, टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में गिरी, कार की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से हुए घायल, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत, नसीराबाद थाना क्षेत्र के बेहटा गांव के पास की घटना।


➡गोरखपुर- राजघाट पुलिस ने मर्डर का किया खुलासा, बाल अपचारी सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार, युवक के गले में गोली मारकर हत्या की थी,घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस किया बरामद, लूटपाट का विरोध करने पर युवक की हत्या की थी, राजघाट क्षेत्र से हुई अभियुक्तों की गिरफ्तारी।

Share:

महिला टीचर की चार माह पहले हो चुकी है मौत,फिर भी लग गई चुनाव में ड्यूटी, एफआईआर भी हुई दर्ज

 



देवरिया।उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है।देवरिया में लोकसभा चुनाव का कल अंतिम चरण का मतदान हुआ।मतदान के दौरान चुनाव में ड्यूटी लगाने में बड़ी लापरवाही की हुई है।चुनाव में जिस महिला टीचर की ड्यूटी लगाई गई थी उसकी चार महीने पहले ही मौत हो चुकी है।


मामला रामपुर के कुशहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। लोकसभा चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए विभाग के अधिकारियों के द्वारा मृतक महिला टीचर ड्यूटी लगा दी गई थी। वहीं प्रशिक्षण के दौरान महिला टीचर को उपस्थित ना देखकर जिम्मेदारों ने इसे लापरवाही समझते हुए महिला टीचर के खिलाफ कड़ा ऐक्शन भी ले लिया।


मृतक महिला टीचर की पहले इलेक्शन ड्यूटी लगाई।अब जब महिला टीचर इस दुनिया में नहीं हैं तो वह ड्यूटी पर कैसे मौजूद होगी।रंजना पांडेय नाम की महिला टीचर की मौत चार महीने पहले ही हो गई थी।वह इलेक्शन ड्यूटी में मौजूद नहीं रही तो उसके खिलाफ बकायदा ऐक्शन भी ले लिया गया। मृतक महिला टीचर रंजना के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर दी गई।बाद में जब पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची तो सामने आया कि रंजना की मौत तो चार महीने पहले ही हो चुकी है।अब ड्यूटी लगाने वाले लोगों की लापरवाही सामने आ गई।हर कोई इस लापरवाही से हैरान है।

Share:

स्पीड का टशन दिखाया तो जेब होगी ढीली, दोगुना भरना होगा चालान

  




वाराणसी। अब तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों की खैर नहीं। निर्धारित से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों को दोगुना चालान भरना होगा। एक जून से चालान राशि को बढ़ाकर दो हजार कर दिया गया है। पहले एक हजार रुपये चालान राशि थी। हादसों पर रोक लगाने के लिए नियमों को सख्त किया गया है। वहीं यातायात विभाग की ओर से जागरूक भी किया जाएगा। 


 दरअसल, तेज रफ्तार हादसों का सबब बन रहा है। आए दिन कहीं न कहीं हादसे होते रहते हैं। इसमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। वहीं कई अपंग का जीवन जीने को विवश हैं। हादसों पर रोक लगाने के लिए यातायात नियमों को दिनोंदिन सख्त किया जा रहा है। इसके तहत अब ओवर स्पीडिंग पर चालान राशि बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दिया गया है। 


 यातायात निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी के अनुसार तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर दो हजार का चालान देना होगा। पहले चालान राशि एक हजार रुपये थी। लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया जाएगा।

Share:

एग्जिट पोल लोकसभा - 2024

 



 👉NEWS NATION

 NDA.      342-378

INDIA.     153-169

OTHER.   21-23


👉NDTV

NDA  - 357

INDIA -148

OTHER - 38


👉INDIA NEWS

  NDA   - 371

INDIA   -  125

OTHER - 47

   

👉 REPUBLIC BHARAT

NDA.    -   359

INDIA.  -  154

OTHER - 30


👉 DAINIK BHASKAR

NDA.  .  281-350

INDIA.  145-201

OTHER 33-49


👉INDIA DAILY LIVE

NDA.       360- 406

INDIA.     96-116

OTHER.   30-60


👉 JAN KI BAAT

NDA.    362-392

INDIA.   141-161

OTHER. 10-20


  👉INDIA TV

NDA      371-401

INDIA.   109-139

OTHER.  28-38

Share:

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789