Good Daily News...


मंगलवार, 2 अप्रैल 2024

कलयुगी मां ने मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट, मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था

 यूपी ,हापुड़ । 



*"छह वर्षीय बेटी ने देखा तो मां ने दी दर्दनाक मौत"*


पहले डंडे से सिर व मुंह पर किए वार फिर गला दबाकर मां ने बेटी को उतारा मौत के घाट !!


पुलिस ने आरोपित महिला व उसके भतीजे (जेठ के पुत्र) को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी !!


बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जखैड़ा में छह साल की बच्ची की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर उसकी माता व तहेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामूम का कसूल केवल इतना था कि उसने अपनी मां व तहेरे भाई को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसकी शिकायत बच्ची ने पिता से करने की बात कही थी !!

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जखैड़ा में छह साल की बच्ची की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर उसकी माता व तहेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामूम का कसूल केवल इतना था कि उसने अपनी मां व तहेरे भाई को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसकी शिकायत बच्ची ने पिता से करने की बात कही थी !!

इससे गुस्साई मां ने पहले डंडे से बेटी के सिर व मुंह पर वार किया फिर गला दबाकर हत्या कर दी। महिला अपने भतीजे (जेठ के पुत्र) के साथ मिलकर बेटी के शव को खंडहर में फेंका था। अभी दोनों से पूछताछ की जा रही है !!


एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि गांव जखैड़ा का राजीव तोमर टैंकर पर चालक हैं। उनकी छह वर्षीय बेटी काव्या का शव रविवार नौ बजे घर से करीब बीस मीटर की दूरी पर स्थित एक खंडहर में पड़ा मिला था। बच्ची के के पेट और गले पर गहरी चोट के निशान थे !!

पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। छानबीन के दौरान पुलिस को राजीव तोमर के घर से हत्या से जुड़े कुछ सुराग मिले। जिसके बाद पुलिस ने राजीव तोमर की पत्नी सुलेखा को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की !!

पूछताछ में सुलेखा ने बताया कि उसके अपने जेठ के पुत्र अंकित तोमर से अवैध संबंध थे। पति अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते थे। जिसका फायदा उठाकर दोनों अवैध संबंध बनाते थे। रविवार दोपहर उसका अंकित महिला के घर पहुंचा। जिसके बाद महिला ने अपनी बेटी को घर से बाहर खेलने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद बेटी वापस घर के अंदर आ गई। उसने महिला व अंकित तोमर को कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। अवैध संबंधों को छिपाने के लिए महिला ने गुस्से में आकर अपनी बेटी के सिर व मुंह पर डंडे से प्रहार किया। जिसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी !!

अंकित के साथ वह पुत्र के शव को लेकर घर के पास खंडहर में ले गई। शव को खंडहर में फेंककर वह घर लौट आई। अंकित भी वहां से अपने घर चला गया। महिला के परिवार के कई सदस्यों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जो भी हत्याकांड में शामिल होगा उसके खिलाफ कार्रवाई तय होगी !!


Share:

ऊँची बिल्डिंग से गिरकर लड़की की मौत.. मां ने लगाया संगीन इल्ज़ाम

 


   यूपी ,ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी 2 मे 16 साल की लड़की आँचल की ऊँची बिल्डिंग से गिरकर जान गई। हत्या या आत्महत्या यह जांच का विषय। आँचल गौर सिटी मे मेड का काम करती थी.. लाश को PM के लिए भेजा गया है। मां ने संगीन इल्ज़ाम लगाए है। बोली:- मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती.. कुछ गलत हुआ?

Share:

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण

 


*जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को सौंपी पाती, मतदान प्रतिशत बढ़ाने का किया अनुरोध


*पांच साल में एक बार आता है लोकतंत्र का महापर्व, जरूर करें मतदान:डीएम


देवरिया 2 अप्रैल।



 जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों को वोटर फ्रेंडली बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ग्राम प्रधानों को  भोजपुरी भाषा में लिखित *जिलाधिकारी की पाती* भी सौंपी और लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।

        जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय बैकुंठपुर पुरुषोत्तमपुर एवं प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर तिवारी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं, मतदान कार्मिकों एवं सुरक्षाकर्मियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। स्वच्छ शौचालय, पेयजल, चार्जिंग पॉइंट, प्रकाश व्यवस्था, रैंप, व्हीलचेयर, पंखा व फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत समुचित संकेतक भी लगाए जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम ने ग्राम प्रधान कामेश्वर चौहान से गत चुनाव में हुए मतदान के विषय में जानकारी प्राप्त की और उन्हें भोजपुरी भाषा में लिखित *जिलाधिकारी की पाती* सौंपी। डीएम ने कहा कि ग्राम सभा के सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। डीएम ने ग्राम प्रधान के माध्यम से रोजगार के सिलसिले में अन्यत्र प्रवास कर रहे मतदाताओं को एक जून 2024 को मतदान के दिन बुलाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सभी पर्व वर्ष में एकबार आते हैं, लेकिन लोकतंत्र का महापर्व पांच साल में एक ही बार आता है।

        उसके पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरा क्षेत्र रामपुर कारखाना का निरीक्षण किया। उक्त मतदान केंद्र संवेदनशील श्रेणी का है। डीएम एवं एसपी ने गत चुनाव के इतिहास के विषय में जानकारी प्राप्त की और मतदान केंद्र पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

         जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय हिरिन्दापुर का भी निरीक्षण किया। कुछ दिन पूर्व उक्त मतदान केंद्र के निरीक्षण में कई खामियां मिली थी, जिसे सुधारने के लिए डीएम ने सात दिन का वक्त दिया था। निरीक्षण के समय मौके पर काम अंतिम दौर में होता मिला जिसपर डीएम ने संतोष व्यक्त किया। डीएम ने प्रधान श्रीनिवास यादव को पाती सौंप मतदान प्रतिशत बढ़ाने का अनुरोध किया।

         जिलाधिकारी ने पचरुखिया प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रधान प्रह्लाद कुमार को, पकड़ी बाबू पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान प्रधान धर्मेंद्र राव को, कौला मुंडेरा स्थित मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान प्रधान विजय मौर्या को तथा गोरयाघाट प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रधान राजकुमार गुप्ता को जिलाधिकारी की पाती सौंपी और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।

         डीएम एवं एसपी ने मतदान केंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय, कोन्हवलिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुरा, किसान इंटर कॉलेज कंचनपुर, कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज बिशुनपुरकला एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय किशुनपाली का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एएसडीएम अंगद यादव, सीओ संजय रेड्डी सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।


Share:

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मतदेय बूथों का किया निरीक्षण




देवरिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने विकास खण्ड बरहज के मतदेय बूथों पर उपलब्ध आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। 

      निरीक्षण के दौरान प्रा० वि० महुई कुँवर में बनाए गए बूथ पर समस्त सुविधाएं पाई गई, परंतु शौचालय की स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक को शौचालय की व्यवस्था सही करने के लिए बीएसए ने निर्देशित किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय हरनौठा में बनाए गए बूथ संख्या 234 का निरीक्षण के दौरान वहां पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधा पाई गई। बूथ पर साफ सफाई हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया।

          नगर क्षेत्र बरहज स्थित संविलन विद्यालय बरहज 01 में बूथ सं0 243 से 255 का निरीक्षण में पाया गया कि कुल 09 बूथ बनाए गए हैं तथा सभी बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधा ठीक है। किसान इण्टर कालेज करजहा में बनाये गये बूथ सं० 143 पर आवश्यक मूलभूत सुविधा ठीक पाई गई।

Share:

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पाँचवें दिन श्रीकृष्ण बाल लीला का वर्णन सुन श्रद्धालु मंत्र मुग्ध



*भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक ।



रूद्रपुर देवरिया । क्षेत्र के ग्राम कन्हौली में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह के वहां श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण बाल लीला, कालियानाग मर्दन तथा गोवर्धन पूजा का सुंदर चित्रण किया गया। कथावाचक श्रीमद्भागवताचार्य पूज्य मृत्युंजय जी महाराज काशी ने श्रीमद्भागवत की आरती के बाद भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी तथा गोवर्धन पूजा की कथा श्रद्धालुओं को सुनाया । उन्होंने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। कथा में पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने कहा कि भगवान कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस उसको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। पूतना वेश बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा पूतना वध करने के बाद चारों तरफ उनकी जय-जयकार होने लगी। कथा में आगे बताया कि एक बार गोप बालकों ने जाकर यशोदामाता से शिकायत कर दी–’मां तेरे लाला ने माटी खाई है, यशोदा माता हाथ में छड़ी लेकर दौड़ी आयीं। ‘अच्छा खोल मुख।’ माता के ऐसा कहने पर श्रीकृष्ण ने अपना मुख खोल दिया। श्रीकृष्ण के मुख खोलते ही यशोदाजी ने देखा कि मुख में चर-अचर सम्पूर्ण जगत विद्यमान है। इसके अलावा भी श्री कृष्ण जी की माखन चोरी आदि बाल-लीलाओं का वर्णन किया । उन्होंने कालियानाग मर्दन के प्रसङ्ग को सुनाते हुए कहा कि कालिया नाग के आतंक से सभी लोग व्यथित थे। उसी दौरान ग्वालों के साथ गेंद खेलते समय भगवान श्रीकृष्ण ने गेंद को यमुना नदी में फेंक दिया और उसके बाद उसे निकालने के बहाने उसका मर्दन कर दिया। कालिया नाग के मान मर्दन की कथा सुन पण्डाल में श्रीकृष्ण के जयकारे लगने लगे। कथा व्यास ने बताया कि जब ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोडकर गिरिराज जी की पूजा शुरू कर दी, तो इंद्र ने कुपित होकर ब्रजवासियों पर मूसलाधार बारिश की, तब कृष्ण भगवान ने गिरिराज को अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र का मान मर्दन किया। तब इंद्र को भगवान की शक्ति का अहसास हुआ और इंद्र ने भगवान से क्षमा मांगी । कथा व्यास द्वारा श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का बृत्तांत सुनकर भक्त गण भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर उपस्थित देवरिया सदर के विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी  ने व्यासपीठ का पूजन किया।यजमान  श्रीमती उर्मिला सिंह व अंतर्यामी सिंह, अभिषेक सिंह, मिहिर सिंह, प्रीतिमा सिंह, खड्ग बहादुर सिंह, नित्यानंद त्रिपाठी, महेश मणि त्रिपाठी जिला मंत्री भाजपा, दिग्विजय सिंह, अखिलेश सिंह राजन सोनकर, दिलीप जायसवाल वीरेंद्र पांडे अरविंद शुक्ला, रामकृपाल मद्धेशिया,संतोष चौरसिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ-संजय सिंह के करीबी अशोक सिंह का बयान, 4 अक्टूबर को ईडी ने अरेस्ट किया था-अशोक, आज उनको सुप्रीम कोर्ट से बेल मिली-अशोक, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं-अशोक, इसे आज सुप्रीम कोर्ट ने साबित कर दिया-अशोक, ट्रायल में संजय सिंह निर्दोष साबित होंगे-अशोक, 'संजय सिंह ने गरीबों,लावारिशों की सेवा की है', 'उन्होंने अन्याय,अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई है।


➡लखनऊ-धार्मिक स्थल के पास शराब की दुकान का विरोध, अलीगंज कपूरथला मस्जिद के पास खुली है दुकान, मस्जिद, कब्रिस्तान की बाउंड्री से सटी वाइन शॉप, BJP पार्षद समेत मुस्लिम समुदाय ने किया विरोध, मस्जिद कमेटी ने अलीगंज थाने में दी तहरीर।


➡लखनऊ- सोने के भाव को लेकर सर्राफा बाजार तेज, 71800 प्रति 10 ग्राम पहुंचा सोने का भाव, महीने भर के भीतर 10 हजार प्रति 10 ग्राम बढ़ा भाव, भाव 75 हजार प्रति 10 ग्राम पहुंचने की संभावना।


➡लखनऊ- यात्री के कान चबाने वाले ड्राइवर, कंडक्टर बर्खास्त, कैसरबाग बस अड्डे पर यात्री के साथ मारपीट की थी, क्षेत्रीय प्रबंधक ने ड्राइवर, कंडक्टर को बर्खास्त किया, अन्य अनुबंधित बस का चालक रियाज ब्लैकलिस्ट, संविदा पर तैनात बस कंडक्टर शरण मिश्र भी बर्खास्त।


➡हमीरपुर- 3 अपराधियों की करोड़ों की सम्पत्ति कुर्क, 5 करोड़ 70 लाख की सम्पत्ति की कुर्क, अपहरण, हत्या समेत कई संगीन मामले हैं दर्ज, मोईनुद्दीन, सरफुद्दीन, आफताब की सम्पत्ति कुर्क, पहले भी 22 करोड़ की सम्पत्ति की थी कुर्क, हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र का मामला।


➡मैनपुरी-सपा सांसद डिंपल यादव का गांव चलो अभियान, गांव गांव जाकर मतदाताओं से वोट की अपील , डोर-टू-डोर अभियान से कार्यकर्ताओं में उत्साह , गांव चलो अभियान में बड़ी तादाद ने लोग जुड़े, दो दर्जन से ज्यादा गांवों में संपर्क किया गया, कई गांवों में चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनी।


➡वाराणसी-केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे का बयान, रामलीला मैदान में भ्रष्टाचारियों के रैली हुई- महेंद्र, इंडियां गठबंधन के भ्रष्टाचार को देश देख रही- महेंद्र, ‘PM की लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ रुकने वाली नहीं’ , पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही- महेंद्र, ‘बीजेपी यूपी में 80 सीटों पर कमल खिलाने जा रही है’।


➡सहारनपुर -पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 4 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस बरामद, हिस्ट्रीशीटर कल्बे हसन उर्फ जैकब हसन अरेस्ट, हिस्ट्रीशीटर पर जनपद मे 27 मुकदमे है दर्ज, थाना गंगोह पुलिस ने थाने के गिरफ्तारी की।


➡मेरठ- भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के लिए रोड शो शुरू, मेरठ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य कर रहे रोड शो, रोड शो में अरुण गोविल के लिए वोट की अपील की अरुण गोविंल के समर्थन में कर रहे रोड शो, शहर के दर्जन भर इलाकों से होकर गुजरेगा रोड शो, जगह-जगह रोड शो का किया जा रहा स्वागत, विधायक समेत मंत्री,सांसद,विधायक रथ पर मौजूद।


➡बरेली- सीएमओ बरेली पर पीड़िता ने लगाये गम्भीर आरोप, पीड़िता से आशा की नौकरी देने के बहाने मांग रहे रुपए, मां की तबीयत खराब होने पर खुद कर रही थी नौकरी, बेटी कर रही थी मां जगह लम्बे समय से नौकरी, सीएमओ पूछते हैं तुम्हारी शादी हुई की नहीं पैसे कहा से दोगी, पीड़िता ने पूरे मामले की जिलाधिकारी से की शिकायत, कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने आत्मदाह की दी धमकी।


➡संतकबीरनगर - DM के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाई, सरकारी अस्पतालों में दलाली करने वाले पर कार्रवाई, मेहदावल सीएचसी के अधीक्षक ने दी तहरीर, CHC पर दलाली करने वाले 16 लोगों के खिलाफ तहरीर, थाना प्रभारी मेहदावल को अधीक्षक ने दी तहरीर, रोगियों से पर्ची छीनकर बाहर जांच कराते हैं-अधीक्षक।


➡रायबरेली- रहस्यमय तरीके से लोगों की हो रही मौतें, रायबरेली में अब तक 8 लोगों की हो चुकी मौत, लगभग 55 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम, गांव में 21 दिन के अंतराल में हुईं 8 मौतें, जिले में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार में कर रही कैम्प, स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की कर रही जांच, बीमारियों से हो रही मौत- सीएमओ, लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में भय व्याप्त, एक ही ग्रामसभा के कई पुरवों में हो रही मौतें, सलोन तहसील क्षेत्र के ममुनी ग्राम सभा का मामला।


➡मेरठ- मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, अरुण गोविल के नामांकन में होंगे शामिल, डिप्टी सीएम, अरुण गोविल शहर में करेंगे रोड शो, पुलिस लाइन में उतरा डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर।


➡हमीरपुर- मतदाता जागरूकता बाइक रैली की गई रवाना, बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को किया जागरूक, डीआईजी,कमिश्नर ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, स्कूटी व बाइकों से मतदाताओं को किया जागरूक, शिक्षक,विभाग के अन्य कर्मचारी अधिकारी रहे मौजूद, मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर से स्कूटी,बाइक रैली रवाना।


➡फिरोजाबाद- ट्रक ने पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, हादसे में बाल बाल बचे सिपाही, जसराना कस्बा चौराहे पर हुआ हादसा, गाड़ी में बैठे चौकी इंचार्ज,सिपाही बाल बाल बचे।


➡बरेली- मारपीट की घटना का वीडियो हुआ वायरल, बीच सड़क दबंग जमकर कर रहे मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सीबीगंज क्षेत्र के थाने के पास रोड की घटना।


➡बरेली -मकान का छज्जा भरभराकर नीचे गिरा, छज्जा करने से 12 बच्चे हुए घायल, 4 बच्चे गंभीर घायल,जिला अस्पताल रेफर, मीरगंज थाना क्षेत्र के कुल्चाखुर्द की घटना।


➡ग्रेटर नोएडा - गौर सिटी 2 में मेड ने आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सीसीटीवी की मदद से जांच में जुटी पुलिस, बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी 2 की घटना।


➡नोएडा-ऑन डिमांड स्कूटी,बाइक चोरी गैंग का खुलासा, पुलिस ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 17 बाइकें और स्कूटी भी बरामद की, तीनों आरोपियों पर एक दर्जन से अधिक केस, CRT टीम और सेक्टर 142 पुलिस ने की बरामदगी।


➡मैनपुरी 11 हजार की लाइन से गेहूं के खेत में लगी आग, 5 बीघा गेहूं जलकर राख, किसानों का रो-रोकर बुरा हाल , कैसे करेंगे जीवन यापन-पीड़ित किसान, सुल्तानपुर नवादा के मोहब्बतपुर नटवारा का मामला।


➡फिरोजाबाद-ब्लैक मेलिंग की शिकार महिला ने की आत्महत्या , पुलिस से लगाई थी गुहार, नहीं की पुलिस ने सुनवाई, आरोपी ने अश्लील फोटो वायरल न करने के बदले मांगे थे 5 लाख, शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला शम्भू नगर जसलई का मामला।


➡संतकबीरनगर-SP ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरुस्कृत, विभिन्न घटनाओं का अनावरण में भूमिका निभाने वाले पुरस्कृत, 98 पुलिसकर्मियों में 3 लाख 20 हज़ार नगद से किया पुरस्कृत, सार्वधिक 85 हज़ार का पुरस्कार निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव को मिला, पुरस्कार की धनराशि पुलिसकर्मियों के खाते में स्थानांतरित कराई, सम्मान मिलने से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है-SP सत्यजीत गुप्ता।


➡दिल्ली- संजय सिंह की जमानत याचिका पर SC में सुनवाई, ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे संजय, जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच कर रही सुनवाई।


➡देहरादून- बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने किया पोस्ट, आज द्वारीखाल के सिलोगी में जनसंपर्क किया-बलूनी, पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की-अनिल बलूनी, स्थानीय व्यापारियों,नागरिकों के साथ चर्चा की-बलूनी, नगर भ्रमण में जनता का रुझान बताता है-बलूनी, जनता भारत के संकल्प में भागीदारी देना चाहती है-बलूनी, सिलोगी इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण बाजार है-अनिल बलूनी, सदैव यह क्षेत्र बीजेपी को आशीर्वाद देता आया है-बलूनी।


➡दिल्ली-संजय सिंह मां राधिका सिंह का बयान, मेरा बेटा निर्दोष है- राधिका सिंह , मेरा बेटा निर्दोष और ईमानदार है-राधिका, उसे गिरफ्तार करना ही गलत था-राधिका, 'अब मैं बहुत खुश हूं,ये आंसू खुशी के हैं'।


➡दिल्ली-आप सरकार में मंत्री आतिशी का बयान, झूठे आरोपों में नेताओं को जेल में डाला-आतिशी, आज कोर्ट ने पूछा मनी ट्रेल कहां है- आतिशी, जब कोर्ट में ED के पास कोई जवाब नहीं था-आतिशी , AAP नेताओं के खिलाफ गवाह तैयार किए गए-आतिशी, धमकाकर, डराकर अप्रूवर लोगों को बनाया गया-आतिशी।

------------------------------------------------------------------------------------

Share:

रामदेव और बालकृष्ण को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार

 ब्रेकिंग 




रामदेव और बालकृष्ण को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार


। 10 अप्रैल को दोबारा पेश होने का आदेश। 


पतंजलि के भ्रामक विज्ञापनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई


रामदेव और बालकृष्ण सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए


पतंजलि के रवैये पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई


आपका माफी मांगना पर्याप्त नहीं है – सुप्रीम कोर्ट


आप परिणाम के लिए तैयार हो जाएं – सुप्रीम कोर्ट


आपने कोर्ट में सिर्फ एक हलफनामा दिया- सुप्रीम कोर्ट


कंपनी, MD से हलफनामे के लिए कहा गया था- सुप्रीम कोर्ट


आप लोगों ने एक्ट का उल्लंघन किया है- सुप्रीम कोर्ट.

Share:

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

 दिल्ली।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। संजय सिंह पिछले छह महीने से दिल्ली शराब पॉलिसी मामले जेल में थे। ED ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया था। संजय सिंह की जमानत के लिए आज कोर्ट में लंबी सुनवाई हुई जिसमें संजय के वकीलों ने कोर्ट के सामने ये तथ्य प्रस्तुत किया की उनके पास से न पैसे बरामद हुए न कोई मनी ट्रेल है। सिर्फ एक सरकारी गवाह के बयान के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया जबकि सरकारी गवाह दिनेश अरोरा ने अप्रूवर बनने से पहले कभी उनका नाम नही लिया था। कोर्ट ने ईडी को दोपहर दो बजे तक का समय दिया की अगर संजय


सिंह की आगे कस्टडी लेना है तो आपको  कोर्ट को बताना होगा। लंच बाद जब कोर्ट बैठी तो ED ने जमानत का विरोध नही किया और सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत मंजूर कर दी। संजय सिंह कल तक जेल से रिहा हो सकते हैं।

Share:

आदमी पार्टी के ये 4 नेता भी होंगे गिरफ्तार, मंत्री आतिशी ने बताए नाम

  


नई दिल्ली।

 आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़ा दावा किया है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि आने वाले दिनों में आप के 4 नेता गिरफ्तार होंगे। आतिशी ने बताया सौरभ भारद्वाज, राघव चड्ढा, दुर्गेश पाठक और मुझे गिरफ्तार किया जाएगा।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा कि पहले हमारे बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया गया। अब इनका प्लान है कि आने वाले 2 महीने में आम आदमी पार्टी के 4 नेताओं को और गिरफ्तार करें। उन्होंने कहा, मुझे बताया गया कि गर एक महीने में बीजेपी ज्वाइन नहीं की तो ED गिरफ्तार कर लेगी। आतिशी ने कहा कि, कल शाम को मैंने ट्वीट करके बताया था कि आज बहुत ही सनसनीखेज खबर आपके सामने रखूंगी। मैं बताना चाहती हूं कि बीजेपी ने मेरे बहुत ही करीबी व्यक्ति के जरिए बीजेपी ज्वाइन करने के लिए कहा गया।


आतिशी ने कहा, जनप्रतिनिधि कानून कहता है कि जब तक सजा ना हो इस्तीफा नहीं देना होगा. उनके पास पूरा बहुमत है। अगर वो इस्तीफा देते तो बीजेपी के लिए एक SOP हो जाएगा। तो वो कहीं भी किसी भी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर कह सकते हैं कि संवैधानिक संकट हो गया इसलिए राष्ट्रपति शासन लगा दो। आतिशी ने आगे कहा कि ईडी को पूछताछ करनी थी तो 11 दिनों तक पूछताछ कर ली. फिर कल न्यायिक हिरासत में क्यों भेजा? क्योंकि अरविंद केजरीवाल को चुनावो से दूर रखना था।


*आप नेता आतिशी ने और क्या कहा:


मंत्री आतिशी ने कहा कि बीजेपी को लग रहा है कि पहले के चार नेताओं को गिरफ्तार करने से काम नहीं चलेगा और 4 नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि मेरे निजी आवास और रिश्तेदारों के घर पर रेड डाली जाएगी, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। इस देश को संविधान को बचाने के लिए हम आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी आगे कहती है कि कल ईडी ने कोर्ट में सौरभ भारद्वाज और मेरा नाम लिया, वो उस बयान पर आधारित है जोकि डेढ़ साल से एजेंसी के पास है। ईडी और सीबीआई की चार्जशीट में है। ये नाम इसलिए लिए गए क्योंकि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से काम नहीं बना।

Share:

पूर्व मंत्री के सचिव की संपत्ति होगी कुर्क

 ब्रेकिंग




लखनऊ।

पूर्व मंत्री के सचिव की संपत्ति कुर्क होगी।

 पूर्व मंत्री जयप्रकाश निषाद के निजी सचिव धीरज देव की संपत्ति होगी कुर्क।

पुलिस कमिश्नर ने धीरज की 3 करोड़ 11



लाख रुपए की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया।

 धीरज पर दर्ज गैंगस्टर के मामले में कुर्क होगी संपत्ति।


इंदौर के व्यापारी को झांसा देकर करोड़ों रुपए हड़पने का धीरज पर आरोप।

Share:

बांदा जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी का मामला

 ब्रेकिंग




लखनऊ।

बांदा जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी का मामला


मामले के खुलासे में एसटीएफ को भी लगाया गया।

जेल अधीक्षक के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई।

जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा की सुरक्षा भी बढ़ाई गई।

धमकी देने वाले नंबर की जानकारी देहरादून बीएसएनएल से मांगी गई।

फिलहाल धमकी देने वाला नंबर काम नहीं कर रहा है।

किसी ऐप के जरिए कॉल किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

Share:

दीनदयाल हॉस्पिटल के सीटी स्कैन वार्ड में लगी आग,भीषण आग

 अलीगढ़-।




दीनदयाल हॉस्पिटल के सीटी स्कैन वार्ड में लगी आग,भीषण आग लगने से अस्पताल में मचा हड़कम्प,अस्पताल स्टाफ आग बुझाने में जुटा,शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही आशंका,सूचना के आधा घंटे तक नहीं पहुंची फायर बिग्रेड,अस्पताल प्रशासन अपने संसाधनों से बुझाने में जूटा,पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय की घटना।


Share:

देश विदेश व राज्यों का टांप हेडलाइन मुख्य समाचार

 .          



*मंगलवार, 02 अप्रैल 2024 


🔸'मस्जिद और तहखाने के रास्ते अलग-अलग, दोनों की पूजा में कोई बाधा नहीं', ज्ञानवापी मामले में SC का बड़ा आदेश


🔸जयशंकर का दावा, भारत का राज्य है अरुणाचल, नाम बदलने से कुछ हासिल नहीं होगा


🔸 *'आपके घर का नाम बदल दूं तो..?', अरुणाचल पर चीन को सुना गए जयशंकर*


🔸 *पहले अपनी बीवियों की साड़ी जलाओ, भारत के बहिष्कार पर भड़कीं शेख हसीना*


🔸रूस को भारी पड़ रही चीन संग दोस्‍ती, भड़की रूसी जनता, जिनपिंग के 'धोखे' से पुतिन को बचाएगा भारत?


🔸अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव


🔸Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस 5 अप्रैल को जारी करेगी घोषणापत्र, जयपुर और हैदराबाद से होगा चुनावी आगाज


🔸Delhi CM के दो मंत्रियों को गिरफ्तार कर सकती है ED, अरविंद केजरीवाल ने पूछताछ में किया है खुलासा


🔸भारत में चुनाव के बाद सुधर जाएंगे संबंध, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा दावा


🔸रूस में फंसे भारतीय युवकों ने फिर मांगी मदद, बोले- फ्रंट लाइन पर हैं, तीन साथियों को लग चुकी है गोली


🔸“ इंडिया गठबंधन में भी दिखा आप-कांग्रेस में तालमेल का अभाव, दिल्ली की महारैली में थे सुर अलग-अलग


🔸पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना केस में बड़ी राहत, 14 साल की सजा को हाईकोर्ट ने किया सस्पेंड


🔸स्थापना दिवस पर सीबीआई को सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की बड़ी नसीहत, कहा-राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर फोकस करें केंद्रीय एजेंसियां


🔸Exclusive: कच्चाथीवू द्वीप मुद्दे पर श्रीलंका सरकार के अधिकारी ने कहा-मसला दशकों पहले सुलझ चुका है, यह मुद्दा उठाना नई दिल्ली का मामला


🔸सैकड़ों को मारने-पकड़ने के बाद इजरायली सेना ने खाली किया अल शिफा अस्पताल, मारे गए 200 से अधिक आतंकी


🔸चुनाव आयोग ने दिलीप घोष-सुप्रिया श्रीनेत को फटकार लगाई:कहा- बयानों में सावधानी रखें, महिलाओं को अपमानित करने के प्रयास स्वीकार नहीं


🔸Surat: ‘EU-G7 के रूस पर लगाए प्रतिबंधों से सूरत के हीरा उद्योग को नुकसान’, जयशंकर ने कहा- इसका निपटारा हमारी प्राथमिकता


🔸ATM में फ्रॉड का नया तरीका, अपना नंबर लिखकर छोड़ गए जालसाज... फिर लग गया हजारों का चूना


🔸 *Weather Forecast: अप्रैल से लेकर जून तक पूरे देश में पड़ेगी भयंकर गर्मी, IMD ने जारी की चेतावनी*


🔸IMD Alert: पूरे भारत में इस बार लंबे समय तक रहेगा लू का प्रकोप, अत्यधिक गर्मी की मौसम विभाग ने दी चेतावनी


🔹MI vs RR : वानखेड़े में मुंबई इंडियंस 6 विकेट से हारी, रियान पराग की फिफ्टी


🔹MI vs RR : आईपीएल इतिहास में 5वीं बार गोल्डन डक हुए रोहित शर्मा, ओवरऑल 17वीं बार।


            

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- ट्रैफिक उल्लंघन पर अब 3 धाराओं में कटेगा चालान,MV एक्ट की धारा 122, 126 व 86 में होगी कार्रवाई,परमिट, डीएल और आरसी भी रद्द की जाएगी,तीन बार उल्लंघन करने के बाद होगी कार्रवाई,ड्राइविंग सीट पर बैठे तो DL रखना होगा जरूरी।


➡लखनऊ- वित्त विहीन स्कूलों में आयोग की भर्ती परीक्षाएं नहीं होंगी,पेपर लीक मामलों के बाद आयोग ने लिया फैसला,सेक्टर मजिस्ट्रेट के सामने खुलेंगे प्रश्न पत्र,जिला मुख्यालय से 15 किमी के दायरे में बनेगा केंद्र,जांच में मिली वित्त विहीन स्कूलों की मिलीभगत।


➡लखनऊ- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान,BJP 80 में 80 सीट जीत रही है – ब्रजेश पाठक,पूरे देश में मोदी जी की लहर चल रही- ब्रजेश पाठक,‘विपक्ष के पास कोई नीति नहीं, विपक्ष गलत रास्ते पर’।


➡लखनऊ- प्रदेश में हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट,गर्मी से होने वाले रोगों के रोकथाम की तैयारियां,अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश।


➡कन्नौज- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम में संशोधन,अब अखिलेश यादव 11.40 पर पहुंचेंगे पार्टी कार्यालय,लखनऊ से सीधे 11 बजे जाएंगे रामशंकर लोधी के घर,अखिलेश यादव आधे घण्टे रुककर पहुंचेंगे पार्टी कार्यालय,पार्टी कार्यालय पर 4 घण्टे रुकने के बाद 3.30 बजे होंगे रवाना,पार्टी के बूथ, सेक्टर और जोन प्रभारियों के साथ करेंगे बैठक,सपा प्रत्याशी की घोषणा कर सकते हैं अखिलेश यादव,अखिलेश यादव के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह।


➡फर्रुखाबाद- फर्रूखाबाद में बीजेपी सांसद का वीडियो वायरल,युवक ने लगाई सांसद मुकेश राजपूत से गुहार,मां के इलाज के लिए सांसद से युवक ने लगाई गुहार,बीजेपी सांसद ने युवक से की संवेदनहीन टिप्पणी,बीजेपी को वोट देने न देने की बात पूछ रहे सांसद,अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो पोस्ट किया,अखिलेश यादव ने वोट की सौदेबाजी का लगाया आरोप,सांसद इलाज के समय वोट की सौदेबाजी कर रहे- अखिलेश ,तेजी से वायरल हो रहा बीजेपी सांसद का वीडियो ,कायमगंज विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो।


➡आगरा- बाहर चले जाने वाले प्रवासी मतदाताओं की तलाश,निर्वाचन आयोग खंगाला रहा मतदाताओं का ब्योरा,निर्वाचन आयोग की तरफ से घर लौटने की अपील,आगरा में हैं दो लोकसभा सीटें आगरा,फतेहपुर सीकरी,दोनों लोकसभा सीटों पर करीब 35.51 लाख हैं मतदाता,तीसरे चरण में 7 मई को जिले में होगा मतदान,जिला निर्वाचन कार्यालय से मांगा मतदाताओं का ब्योरा।


➡चित्रकूट- ट्रक और ऑटो रिक्शा में भीषण हादसे का मामला,दो गंभीर घायलों को प्रयागराज किया गया रेफर,एक घायल का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज,एसपी ने जिला अस्पताल पहुंच घायल की स्थिति देखी ,चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे सभी श्रद्धालु,हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौके पर हुई थी मौत,कर्वी के अमानपुर सम्राट ढाबा के पास की घटना।


➡रायबरेली- दारोगा सौरभ बालियान पर मारपीट,तोडफोड़ का आरोप,घर के अंदर घुसकर दारोगा ने मारपीट और की तोड़फोड़,पुलिस की छवि को धूमिल कर रहा दारोगा सौरभ बालियान,मारपीट का वीडियो बना रहे परिजनों पर बरपाया कहर,मोबाइक तोड़ने और धमकी देने का भी लगाया आरोप,पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,मिलएरिया थाना क्षेत्र के राही गांव का मामला।


➡आगरा- 196 मास्टर ट्रेनर देंगे मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण,18 हजार मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देंगे,जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक,6 से 8 अप्रैल तक 3 केंद्रों पर दो पालियों में होगा प्रशिक्षण,12 अप्रैल से शुरू होंगे लोकसभा सीट के लिए नामांकन,आगरा कॉलेज विधि संकाय, सेंट जोंस गर्ल्स इंटर कॉलेज,आरबीएस महाविद्यालय को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया,प्रशिक्षण से गैरहाजिर कर्मियों के विरुद्ध होगी एफआईआर।


➡हरदोई- चलती बस में  महिला ने बच्चे को दिया जन्म,महिला ने रूपापुर कस्बा के पास दिया बेटे को जन्म,महिला अजमेर से सीतापुर अपने घर लौट रही थी,एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा को पाली पीएचसी भेजा गया,डॉक्टर के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।


➡गाजियाबाद- AI से अश्लील वीडियो बनाकर GST अफसर से ठगी,साइबर अपराधी खुद को सीबीआई अधिकारी बता रहा,GST अफसर को फोनकर 2 लाख रुपए की ठगी की,2 लाख रुपए लेने के बाद अश्लील वीडियो अपलोड किया,गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके का मामला।


➡बरेली- सर्राफा को लूटने वाले 5 लुटेरों को उम्रकैद की सजा,16 अक्टूबर वर्ष 2012 को हुई थी लूट की घटना,150 ग्राम सोना 1 किलो 250 ग्राम चांदी लूटी थी,सर्राफा से 1.47 लाख कैश भी बदमाशों ने लूटा था,6 बदमाशो ने लूट की घटना को दिया था अंजाम,कोर्ट ने सभी पर लगाया 50-50 हजार का जुर्माना,बिथरी चैनपुर के परसौना रोड पर हुई थी लूटपाट।


➡बरेली- चौकीदार के हत्यारों को 25 साल बाद उम्रकैद की सजा,4 अगस्त 1999 की रात हुआ था हत्याकांड,3 लोगों ने मिलकर चौकीदार नन्हे की हत्या की थी,अपर सत्र न्यायाधीश तबरेज अहमद ने सुनाई सजा,बहेड़ी क्षेत्र के बकैनिया खजुरिया गांव में हुई थी हत्या।


➡बदायूं- संदिग्ध हालत में झोपड़ी नुमा घर में लगी आग,घर में सो रहे परिवार के लोग बाल बाल बचे,ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर परिवार को बाहर निकाला,ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू,आग से नगदी समेत हज़ारों का सामान जला,जरीफ नगर के रफतपुर मोरू जनूवी की घटना।


➡अलीगढ़- दीनदयाल हॉस्पिटल के सीटी स्कैन वार्ड में लगी आग,भीषण आग लगने से अस्पताल में मचा हड़कम्प,अस्पताल स्टाफ आग बुझाने में जुटा,शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही आशंका,सूचना के आधा घंटे तक नहीं पहुंची फायर बिग्रेड,अस्पताल प्रशासन अपने संसाधनों से बुझाने में जूटा,पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय की घटना।


➡कन्नौज- पुलिस इंस्पेक्टर बन BJP नेता से ठगी,70 हजार रुपए की ठगी, साइबर सेल अलर्ट,आरोपी ने BJP नेता अनिल सिंह को फोन किया,आरोपी ने कहा, आपका बेटा गैंगरेप का आरोपी,एनकाउंटर की धमकी देकर 70 हजार की ठगी,कन्नौज में तालग्राम इलाके का मामला।


➡गाजियाबाद- कारोबारी को बंधक बनाकर 1.25 लाख की लूट,आरोपियों ने कारोबारी को पीटा, गाड़ी में तोड़फोड़,पूर्व प्रधान समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ,मोदीनगर के भोजपुर इलाके का मामला।

Share:

आज का राशिफल


      


 *02 अप्रैल 2024 , मंगलवार


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई गलतफहमी हो सकती है वह दूर भी हो जाएगी। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती हैं। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। घर पर समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिये बेहतर रहेगा। आप किसी सामाजिक आयोजन में जा सकते हैं। वहां अच्छे लोगों से आपकी जान-पहचान होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

 आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को नए ड्रेस आदि खरीदवा सकते हैं। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही आपके कार्य जरूर सफल होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। धैर्य पूर्वक की गई बातचीत आपके पक्ष में होगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। लव पार्टनर आपका सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा । ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। आपका कोई काम कुछ समय के लिए अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड खराब न होने दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचार आपके मन में आयेंगे।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। आप किसी तरह की राजनीति में घर या कार्यालय पर उलझने से बचें। ऑफिस में काम की अधिकता से थकान हो सकती है।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। आपको अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।


 *कृपया ध्यान दें-

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


Share:

इतिहास की 02 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

 

                  ॐ श्रीगणेशाय नम:

                  🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक -

     * 02 अप्रैल 2024

                *मंगलवार

 *नई  दिल्ली अनुसार-


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080

*🇮🇳मास-* चैत्र 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अष्टमी - 20:11 तक

*🗒पश्चात्-* नवमी 

*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढा - 22:49 तक

*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा 

*💫करण-* बालव - 08:46 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* परिघ - 18:34 तक

*✨पश्चात्-* शिव

*🌅सूर्योदय-* 06:09

*🌄सूर्यास्त-* 18:39

*🌙चन्द्रोदय-* 26:21

*🌛चन्द्रराशि-* धनु - 28:37 तक

*🌛पश्चात्-* मकर

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 11:59 से 12:49

*🤖राहुकाल-* 15:32 से 17:06

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*विशेष-


*_आज मंगलवार को - चैत्र बदी अष्टमी 20:11 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री शीतलाष्टमी (आज के दिन बासी भोजन विहित है , बासौड़ा - स्थान भेद / पंचांगभेद ) , कालाष्टमी व्रत , जैन वर्षीतप प्रारम्भ ,  भगवान श्री शीतलनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण अष्टमी) , मुनि श्री क्षमासागर जी समाधि (जैन , चैत्र कृष्ण अष्टमी) , मेला केसरिया (मेवाड़) , अभिनेता श्री अजय देवगन जन्म दिवस , क्रिकेटर रणजी (कुमार रणजीत सिंह) स्मृति दिवस , आर्मी वॉर कॉलेज (एडब्ल्यूसी) महू जयन्ती (53वीं) व विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस।

*कल बुधवार को - चैत्र बदी नवमी 18:32 तक पश्चात् दशमी शुरु।


*आज की वाणी-



गोप्रदानात्   तारयते

   सप्त पूर्वांस्तथा परान् ।

सुवर्णं दक्षिणां कृत्वा

    तावद्द्विगुणमुच्यते॥८॥

        ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ७४

*अर्थात् -

         _मनुष्य गोदान करने  से अपनी सात पीढ़ी पहले के पितरों का और सात पीढ़ी आगे आने वाली संतानों का उद्धार करता है; किंतु यदि उसके साथ सोने की दक्षिणा भी दी जाय तो उस दान का फल दूना बताया गया है।



*2 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


1559 – इटली के जेनोआ क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया।

1679 – मुगल शासक अकबर ने जजिया कर समाप्त किया।

1745 -  ऑस्ट्रिया और बवेरिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किया।

1767 - यीशु की सोसायटी का स्पैनिश साम्राज्य और नेपल्स के साम्राज्य में दमन किया गया।

1787 - न्यायपालिका के एक चार्टर ने आपराधिक और नागरिक अधिकार क्षेत्र के पहले न्यू साउथ वेल्स न्यायालयों की स्थापना के लिए अधिकार प्रदान करने पर हस्ताक्षर किए।

1792 - सिक्का कानून पारित कर दिया गया , संयुक्त राज्य मिंट की स्थापना हुई।

1801 -  कोपेनहेगन (द्वितीय गठबंधन युद्ध) की पहली लड़ाई: एडमिरल सर हाइड पार्कर के तहत यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी शाही डैनो-नार्वे नेवी को एक युद्धविराम स्वीकार करने के लिए मजबूर किया गया। 

1849- ब्रिटिश पंजाब की स्थापना हुई। 

1860 - ट्यूरिन में पहली इटली की संसद की बैठक शुरू हुई।

1902 – लॉसएंजिल्स में पहला मोशन पिक्चर थियेटर खुला।

1905 – मिस्र की राजधानी काहिरा और दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर के बीच रेल यातायात शुरु हुआ।

1921 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने नये 'सापेक्षता के सिद्धांत' विषय पर न्यूयार्क शहर में व्याख्यान दिया।

1942 – कांग्रेस ने क्रिप्स मिशन के प्रस्ताव को खारिज किया।

1945 – सोवियत संघ और ब्राजील के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुये।

1970 – 'असम पुनर्गठन अधिनियम' के तहत भारत के उत्तर-पूर्व में मेघालय को स्वायत्तशासी राज्य का दर्जा हासिल हुआ।

1982 – अर्जेंटीना ने दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित फॉकलैंड द्वीप समूह पर हमला कर दिया।

1984 – स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा, मिशन सोयूज़ टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।

1997 – सुमिता सिन्हा ने अपने उपर से 3200 किलोग्राम भार के ट्रक को पार करने की अनुमति देकर रिकार्ड स्थापित किया।

1989 - फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात फिलिस्तीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1999 - मास्को में स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) की शिखर बैठक सम्पन्न।

2001 - नेपाल में माओवादी विद्रोहियों द्वारा 35 पुलिस अधिकारियों की हत्या।

2007 - सोलोमन द्वीप में शक्तिशाली सुनामी आयी।

2008 - कर्नाटक में तीन चरणों में विधान सभा चुनाव कराने की घोषणा। 

2008 - रामराव समिति ने रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में रक्षा तकनीकी आयोग गठित करने की सिफारिश की।

2008 - नेपाल में सत्तारूढ़ पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने चुनाव से पहले भड़की हिंसा की जांच के लिए 10 सूत्री समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

2008 - अमेरिका में हावर्ड विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हावर्ड बिजनेस स्कूल ने सुश्री अंजली रैना को मुंबई स्थित अपने भारत अनुसंधान केन्द्र का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया।

2011- भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर आईसीसी विश्व कप, 2011 की ट्रॉफी अपने नाम की।

2013 – पाकिस्तान के पेशावर में बिजली संयंत्र पर हुए हमले में सात लोग मारे गए।

2013 – बर्मा के यांगून में एक मस्जिद के भीतर लगी भीषण आग में 13 बच्चों की मौत हो गई।

2015 – केन्या के गारिसा यूनिवर्सिटी में बंदूकधारियों के हमले में 140 लोग मारे गए।

2017- अमरीकी गायक और गीतकार बॉब डिलन ने साहित्य के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार स्वीकार कर लिया ।

2017- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में देश की सबसे लम्बी, चेनानी-नाशरी सड़क सुरंग राष्ट्र को समर्पित किया। 

2019 - पाक में नाबालिग हिंदू बहनों के जबरन धर्मातरण की जांच के लिए आयोग गठित।

2020 - भारत सरकार ने कोविड-19 की स्थिति के बारे में जानने और लोगों को सतर्क करने के लिए आरोग्‍य सेतु ऐप शुरू किया।

2021 - भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट सभी मुद्दों को तेजी से सुलझाने पर सहमति बनी।

2021 - ताइवान में भीषण ट्रेन हादसा हुआ जिसमें 48 लोगों की मौत व लगभग 118 व्यक्ति घायल हुए।

2022 - भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक सहयोग तथा व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

2022 - भारत और तुर्कमेनिस्तान आपसी व्यापार और ऊर्जा सहयोग बढाने पर सहमत हुए।

2023 - भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत ऊर्जा स्रोतों में बदलाव पर जी20 कार्य समूह (ETWG) की दूसरी बैठक गांधीनगर में शुरू हुई।

2023 - रूस में सैन्य मामलों के ब्लागर की विस्फोट में मौत हुई व 19 लोग घायल हुए।

2023 - पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में द्वितीय जी-20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक का उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया।

2023 - ISRO ने दोबारा उपयोग में लाए जा सकने वाले प्रक्षेपण यान की स्वतः लैंडिंग मिशन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।


*2 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति-


1881 - वी. वी. सुब्रमण्य अय्यर - एक स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त थे।

1891 – गोवा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी टी. बी. कुन्हा का जन्म हुआ।

1902 - बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ शास्त्रीय गायक ।

1935 - ए. वी. रामा राव - भारतीय रसायनशास्त्री और आविष्कारक।

1942 - रोशन सेठ हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता । 

1952 - दीपक पाराशर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता । 

1969 - अजय देवगन - भारतीय बॉलीवुड फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं।

1981 - कपिल शर्मा एक भारतीय हास्य अभिनेता हैं।

1984 - दीप सिद्धू - हिन्दी फ़िल्मों के एक भारतीय अभिनेता हैं।


*2 अप्रॅल को हुए निधन-


1720 – पेशवा बालाजी विश्वनाथ का निधन हुआ।

1825 - बन्धुल, एक प्रसिद्ध बर्मी (बर्मा) सेनापति था।

1907 - राधाकृष्ण दास - हिंदी, बांग्ला, उर्दू, गुजराती आदि भाषाओं के अच्छे जानकार तथा साहित्यकार थे।

1933 - रणजी, भारतीय क्रिकेट का जादूगर कहा जाता है और उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी माना जाता है का गुजरात के जामनगर में निधन हुआ। 

2005 – पिछले 400 सालों में पोप बनने वाले पहले गैर इतालवी नागरिक पोप जॉन पॉल द्वितीय का निधन हुआ।

2020 - भाई निर्मल सिंह खालसा एक प्रख्यात गुरबाणी गायक थे।

2021 - वैलेन्टिन अफोनिन, रूसी फुटबॉल डिफेंडर का 81 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2022 - चिली के फुटबॉल स्ट्राइकर लियोनेल सांचेज़ का 85 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2023 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम अज़ीज़ दुर्रानी (88) का गुजरात के जामनगर में कैंसर से निधन हुआ। 

 

*2 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 भगवान श्री शीतलनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण अष्टमी)।

🔅  मुनि श्री क्षमासागर जी समाधि (जैन , चैत्र कृष्ण अष्टमी)।

🔅 मेला केसरिया (मेवाड़)।

🔅 अभिनेता श्री अजय देवगन जन्म दिवस।

🔅 क्रिकेटर रणजी (कुमार रणजीत सिंह) स्मृति दिवस।

🔅 आर्मी वॉर कॉलेज (एडब्ल्यूसी) महू जयन्ती (53वीं)।

🔅 विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻




Share:

सोमवार, 1 अप्रैल 2024

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का डीएम किया शुभारंभ

 



*आस-पास साफ सफाई रखने की डीएम ने दिलाई शपथ


देवरिया।


1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया। इस अवसर पर डीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने इस दौरान बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनबाडी और आशा कार्यकर्ताओं ने शपथ भी दिलायी। इस अभियान के तहत चलाए जा रहे दस्तक अभियान के तहत लोगों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया जैसे संचारी रोगों से जुड़े मामलों को लेकर जागरूक किया जाएगा और इससे बचने के उपाय भी बताए जाएंगे। जिससे कि जिले के लोग इससे संक्रमित न होने पाए। 

         जिलाधिकारी ने कहा कि 1 से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण व 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देना है। संचारी रोगों के प्रसार को प्रत्येक दशा में रोकना है। जिलाधिकारी ने अपील किया कि अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें। घरों में तथा आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। कूलर, टायर, फ्रिज, बोतल में लगे मनी प्लांट इत्यादि का विशेष ध्यान रखे। नगर पालिका परिषद देवरिया सहित सभी नगर निकाय नगरीय क्षेत्रों में तथा पंचायती राज विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टरवार एंटी लार्वा दवा का छिड़काव एवं फॉगिंग करेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नागरिक पूरी बाँह की कमीज पहने।  स्वच्छ पेयजल ही पिये। जल जमाव न होने दे। कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें और रोजाना स्नान करें। बुखार का लक्षण आते ही निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाएं। झोला छाप डॉक्टरों के चक्कर में बिल्कुल न पड़े। मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में प्लेटलेट्स उपलब्ध है। सोते समय अनिवार्य रूप से मच्छरदानी का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम विकास, पंचायत, पशुपालन, नगर विकास, सूचना विभाग आदि को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान का संचालन करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागों को जो दायित्व दिया गया है, उसका गंभीरता के क्रियान्वयन किया जए। जहां भी मच्छर पनपने की आशंका हो वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।

          कार्यक्रम में सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि बर्तनों, कूलर, पानी की टंकी, फ्रिज के पीछे की ट्रे, घरों के आसपास पड़े टायर आदि में पानी एकत्र न होने दें। सप्ताह में एक बार इन्हें अवश्य साफ करें।

          कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ संजय गुप्ता, ईओ अंकिता शुक्ला, डीएमओ सीपी मिश्रा, सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि, पाथ के जिला समन्यवक अभिषेक यूनिसेफ के डीएमसी डॉ अरशद सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।


*जिलाधिकारी ने किया अबुबकर नगर का निरीक्षण


       जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज अपराह्न अबु बकर नगर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत  एंटी लार्वा दवा छिड़काव एवं विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ किया। अबुबकर नगर डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसे संचारी रोगों की दृष्टि से संवेदनशील है। गत तीन वर्षों से यहां हर साल बड़ी तादाद में लोग वेक्टर जनित रोगों से बीमार होते हैं। डीएम ने स्थानीय लोगों से संवाद भी किया और उन्हें मच्छरों की रोकथाम एवं साफ-सफाई के संबन्ध में उन्हें प्रेरित किया।


Share:

डीएम ने किया तरणताल का निरीक्षण

 

                                                     

     देवरिया ।




रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित तरणताल पुनरोद्धार के बाद पुनः तैयार हो गया है। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज तरणताल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्विमिंग खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि तरणताल के पुनरोद्धार के बाद तैराकों को अभ्यास के लिए समुचित सुविधा उपलब्ध होगी।

       क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने कहा कि जल्द ही जीवन रक्षक उपकरण की उपलब्धता एवं प्रशिक्षक की नियुक्ति के पश्चात इसका संचालन आमजन के लिए शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, डीपीआरओ सर्वेश पांडेय, देवानन्द भारती, गोपाल कृष्ण रामू गन्गटेश्वर सिंह, अब्दुल अहद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Share:

स्कूल चलो अभियान की शुरुआत - बीएसए शालिनी श्रीवास्तव

   


     


देवरिया(। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने विकास खण्ड देवरिया सदर के प्राथमिक विद्यालय सरौरा नं0 01 पर पुस्तक वितरण कर शैक्षिक सत्र 2024-25 की शुरुआत की। बीएसए ने विद्यालय के सभी अध्यापकों से सत्र 2024-25 में अधिक से अधिक नामांकन बढ़ाने हेतु अपील की। बीएसए ने कहा कि सभी बच्चे निर्धारित ड्रेस में ही आयें। इसके लिए उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेन्द्र मोहन सिंह को निर्देशित किया। 

            खण्ड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर देवमुनि वर्मा ने सभी अध्यापकों को निर्देशित किया कि टोली बनाकर गांव में भ्रमण कर अभिभावकों से सम्पर्क करें व अधिकाधिक नामांकन में वृद्धि करें। 

          इस दौरान विद्यालय के अध्यापक भावना गौड़, सुमन सिंह, राकेश कुमार, अक्षिता गुप्ता, अनिता कुशवाहा, शोभा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Share:

पशुधन बीमा की तिथि बढ़ी लाभ लें पशुपालक

 



देवरिया। जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजनान्तर्गत पशुधन बीमा की अंतिम तिथि को 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। ग्राम पंचायत जंगल तरैनी में भ्रमण के दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के शत् प्रतिशत पूर्ति हेतु अंतिम तिथि को एक माह के लिए बढ़ाया गया है। उपरोक्त योजना का लाभ लेकर पशुपालक अपने पशुओं के आकस्मिक मृत्यु होने पर आसानी से क्षति पूर्ति पा सकते हैं। पशुओं के बीमा प्रीमियम पर 75 प्रतिशत सब्सिडी सामान्य व पिछड़े वर्ग को एवं 90 प्रतिशत सब्सिडी अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति व बीपीएल वर्ग को दिया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण शुल्क अतिरिक्त है। पशुधन बीमा हेतु नजदीक के पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी एवं पशु मैत्री से संपर्क करें।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- शहर में जाम की प्रमुख समस्या बने ई रिक्शा, चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर ई रिक्शों का संचालन, ई रिक्शा प्रतिबंधित मार्ग होने के बावजूद संचालन, पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में चालक सवारी भर रहे, शहर के प्रमुख मार्गों पर ई रिक्शा संचालन प्रतिबंधित, ई रिक्शा के लिए जोनवार व्यवस्था भी शुरू नहीं हो सकी, पुलिस की ओर से पूर्व में आदेश जारी किया गया था, मनमानी करने वाले चालकों के ई रिक्शा सीज किए गए, चालकों की अराजकता से अव्यवस्था देखने को मिली।


➡लखनऊ- किसान की 4 बीघा फसल आग में जलकर राख, हाईटेंशन लाइन की शार्ट सर्किट से खेत में लगी आग, लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू, लेखपाल ने निरीक्षण रिपोर्ट बनाकर SDM को सौंपी, बीकेटी तहसील के परसऊं गांव का मामला.।


➡लखनऊ- कांग्रेस कार्यालय में होली मिलन समारोह कार्यक्रम, फूलों के साथ गुलाल की होली से कार्यकर्ता सराबोर ,कांग्रेस यूपी प्रभारी अविनाश पांडे भी हैं मौजूद ,2024 में जीत की होली भी खेली जाएगी-अविनाश ,'सबको पता है ओवैसी की एंट्री  हुई नहीं,कराई गई' , ओवैसी की एंट्री से कोई फर्क नहीं पड़ेगा-अविनाश।


➡नोएडा- प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सीएम योगी का संबोधन, बीजेपी सरकार में तेजी से विकास कार्य- सीएम, सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ मिल रहा-CM, मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का दर्शन-CM, 2017 से पहले यहां मुख्यमंत्री नहीं आते थे-CM, मैंने यहां आने का फैसला लिया- सीएम योगी, मैंने यहां आकर समस्याओं को खुद देखा-सीएम, 2014 से पहले भारत अभिशाप से घिरा था-CM, यूपी में निवेश बढ़ा, व्यापारी सुरक्षित है- सीएम, 2014 से पहले भारत समस्याग्रस्त था- सीएम, पहले की सरकारें भ्रष्टाचार में डूबी थीं- सीएम, PM मोदी ने देश की तस्वीर,तकदीर बदली-CM, आज दुनिया को नेतृत्व देने वाला भारत- सीएम, जनता की आस्था का नए भारत में सम्मान-CM, 'पीएम मोदी ने विकसित भारत की संकल्पना दी है', '2017 से पहले यूपी बीमारू राज्यों में शामिल था', 2014 से पहले भारत अविश्वास से भरा था-सीएम, उत्तर प्रदेश को आज नई पहचान मिल रही है-CM, 2017 से पहले लोग जेवर नाम से कांपते थे-सीएम, '2014 से पहले किसान आत्महत्या करने को मजबूर था', आज देश में एक सकारात्मक माहौल है- सीएम।


➡गाजीपुर- सपा नेता धर्मेंद्र यादव पहुंचे गाजीपुर,मुख्तार अंसारी के घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना ,मुख्तार अंसारी की कब्र पर भी पहुंचकर दी श्रद्धांजलि ,अफजाल अंसारी, उमर अंसारी, शोएब अंसारी रहे मौजूद ,मुख्तार अंसारी की मौत पर  कई सवाल जुड़े है- धर्मेंद्र यादव,लगातार परिवार के लोग कोर्ट में अर्जी लगा रहे थे- धर्मेंद्र  ,मुख्तार जेल में असुरक्षित महसूस कर रहे थे- धर्मेंद्र यादव , ‘उच्च न्यायालय के सिटिंग न्यायाधीश से जांच करानी चाहिए’।


➡आगरा - केमिकल कारोबारी की लूट के बाद हत्या, 3 से 4 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, बेरहमी से पीट-पीटकर की कारोबारी की हत्या, पत्नी को पीटकर किया घायल,अस्पताल में भर्ती, बाइक से आए बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, बदमाशों में कारोबारी का नौकर भी शामिल, नौकर ने बदमाशों के साथ मिलकर की वारदात, 6 माह पहले चोरी के शक में नौकर को निकाला था, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश, हरीपर्वत थाना क्षेत्र के विजय नगर का मामला।


➡बदायूं - धमाके के साथ दो मंजिला मकान गिरने का मामला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे SDM,सीओ बिल्सी, पुलिस ने रेस्क्यू कर 2 बच्चों को सुरक्षित निकाला बाहर, पत्नी, 2 बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी, मकान गिरने से एक भैंस की दबकर हुई मौत, थाना इस्लामनगर कस्बे के मोहाली मोहल्ले का मामला।


➡कन्नौज- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कल कन्नौज दौरा, नसरापुर स्थित पार्टी कार्यालय पर करेंगे बैठक, सेक्टर सह, बूथ, जोन प्रभारी के साथ करेंगे बैठक, चुनाव को लेकर अखिलेश कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, सुबह 11 बजे से 3:30 बजे तक रहेंगे अखिलेश यादव।


➡फतेहपुर - अढावल में भूमिधरी से अवैध खनन कर रहे माफिया,पट्टाधारक आलोक मिश्रा की खदान में चल रहा अवैध खनन ,किसानों ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार ,ठेकेदार सरदार सिंह पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप , अपर जिलाधिकारी अविनाश ने मामले की जांच के दिए आदेश, ललौली थाना क्षेत्र की अढावल खदान का मामला।


➡प्रतापगढ़- फर्नीचर व्यवसायी नईम की हत्या का मामला, फरार 25 हजार का इनामिया हत्यारोपी आकाश अरेस्ट, ख़ून के धब्बे लगी जीन्स को पुलिस ने किया बरामद, बेटे समेत 5 हत्यारोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है, नाबालिग बेटे ने ही सुपारी देकर कराई थी पिता की हत्या, पुलिस व स्वाट टीम ने आमापुर मोड़ के पास से पकड़ा, पट्टी कोतवाली के स्थानीय बाजार में हुई थी हत्या।


➡बलरामपुर- अज्ञात कारणों से लगी आग, दर्जनों घर जलकर राख, आग की चपेट में आने से दर्जनों घर जलकर हुए राख,ग्रामीण और दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू ,प्रशासन नुकसान का कर रही आकलन ,आकलन करके पीड़ितों को  मदद देने का काम चालू, बलरामपुर के तुलसीपुर के अंतर्गत ग्राम लैबुड़वा का मामला।


➡बदायूं - इस्लामनगर में 2 मंजिला मकान गिरने का मामला, मकान में दबने से मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत,पुलिस ने रेस्क्यू कर 2 बच्चों को सुरक्षित निकाला ,कई घंटे रेस्क्यू कर निकाले गए परिवार के लोग ,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की  जांच शुरू की,पांच जेसीबी की मदद से किया जा रहा था रेस्क्यू ,एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में रेस्क्यू हुआ पूरा , इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मोहाली मोहल्ले का मामला।


➡मैनपुरी- मैनपुरी में डिंपल यादव का बयान, BJP ने बॉन्ड के नाम पर देश में वसूली की- डिंपल यादव,प्रदेश में अराजकता का माहौल चल रहा – डिंपल यादव ,आज प्रदेश में किसान बहुत परेशान है- डिंपल यादव ,किसानों को कोई सुविधा  नहीं मिल रही- डिंपल यादव,युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है – डिंपल यादव ,प्रदेश में भूमाफियों के गैंग चल रहे हैं – डिंपल यादव , मैंने हमेशा मैनपुरी के विकास के लिए काम किया- डिंपल।


➡चित्रकूट - महिलाओं के ऊपर तेज रफ्तार अल्टो कार चढ़ी,3 महिलाएं घायल,इलाज के दौरान 1 महिला की मौत ,एक महिला का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज ,तीसरी महिला को आई थी मामूली चोट, भेजा गया घर ,सीतापुर चौकी क्षेत्र के  खोही बाजार के पास की घटना।


➡बदायूं- संदिग्ध हालत में खून से लथपथ मिला युवक का शव, युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का लगा आरोप, भाई की ससुराल में आए युवक की मौत से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, मूसाझाग थाना क्षेत्र के किसरुआ गांव का मामला।


➡इटावा- पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, तलाशी लेने पर एक अवैध चाकू किया बरामद,पकड़ा गया शातिर ऋषभ बसरेहर का रहने वाला ,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शातिर को भेजा जेल , थाना बसरेहर क्षेत्र के नहर कोठी मोड़ पर पकड़ा।


➡फतेहपुर - मौरंग की गाड़ियों से अवैध एंट्री का खेल उजागर, ट्रैक्टर से मौरंग लेकर जा रहे चालक को TSI ने धुना, गाड़ी खड़ी करवाकर मांगे 20 हजार रुपए, एक होटल संचालक को हर महीने 5 हजार देने को कहा, चालक ने 5 हजार रुपए देते हुए बनाया वीडियो, 5 हजार देते ही मिल गई चालक को ट्रैक्टर की चाबी, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह का वीडियो वायरल, राधानगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर चौराहा का मामला।


➡रायबरेली- मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का बयान,‘तय समय पर बीजेपी प्रत्याशी की करेगी घोषणा’ ,जल्द ही रायबरेली में प्रत्याशी की होगी घोषणा- दिनेश ,इस बार रायबरेली में खिलेगा कमल- दिनेश , रायबरेली में 5 चरण में होना है लोकसभा चुनाव।


➡कन्नौज - गेहूं के खेत में लगी चिंगारी से आग, HT लाइन के तारों से निकली चिंगारी से लगी आग, आग से कई बीघा गेंहू की फसल जलकर राख, मौजूद लोगों ने आग बुझाने का किया प्रयास, लेखपाल ने शुरू किया नुकसान का आकलन, ठठिया थाना क्षेत्र के बरेवा गांव का मामला।


➡हरिद्वार - 5-6 दबंगों ने अस्पताल में घुसकर की मारपीट, अस्पताल के कर्मचारियों से जमकर की मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, बहादराबाद थाने के निजी अस्पताल का मामला, बहादराबाद थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश।


➡रूद्रपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुद्रपुर दौरा कल, सीएम पुष्कर धामी ने तैयारियों की समीक्षा की,रुद्रपुर में ऐतिहासिक रैली होगी-पुष्कर धामी ,रैली की सभी तैयारियां पूरी की गई है- धामी ,उत्तराखंड को कांग्रेस से मुक्ति दिलाएंगे-धामी , रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है-धामी,कांग्रेस ने उत्तराखंड की पीड़ा महसूस नहीं की-धामी ,बीजेपी ने इस दर्द को महसूस किया है- धामी ,पीएम मोदी के दिल में उत्तराखंड बसता है-धामी , 'उत्तराखंडवासी उन्हें स्वाभाविक अभिभावक मानते हैं'।


➡दिल्ली- सीएम केजरीवाल को तिहाड़ जेल लाया गया, 15 अप्रैल तक जेल में रहेंगे सीएम केजरीवाल, बैरक में अरविंद केजरीवाल अकेले रहेंगे, जेल की सेल नम्बर 2 में रहेंगे CM केजरीवाल, जेल में 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी होगी।

Share:

नौबस्ता हाईवे के पास बड़ा हादसा , तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पुल से नीचे गिरी

 कानपुर साउथ ।

नौबस्ता हाईवे के पास बड़ा हादसा , तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पुल से नीचे गिरी


। 

एक की मौत, एक अन्य घायल। @Uppolice

Share:

अरविंद केजरीवाल न्यायिक हिरासत में भेजे गए

 दिल्ली ।

15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए केजरीवाल

राउज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा.


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से बाहर लाया गया।



उन्हें तिहाड़ जेल ले जाया जा रहा है जहां उन्हें जेल नंबर 2 में रखा जाएगा। दिल्ली शराब नीति मामले में उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान,मुख्तार अंसारी नेक इंसान थे – स्वामी प्रसाद मौर्य,मुख्तार की लड़ाई सिर्फ बदमाशों से थी- स्वामी प्रसाद,गाजीपुर के आसपास के लोगों के मसीहा थे – स्वामी,किसी के जनाजे में भीड़ बुलाई नहीं जाती है – स्वामी,5 बार के MLA मुख्तार लोकप्रिय नेता थे – स्वामी,सरकार गुंडे बुलाकर किराए पर हत्या करवा रही- स्वामी,किसी की हत्या थाने में कर दी जाती है- स्वामी प्रसाद,तो किसी को जहर देकर मार दिया जाता है- स्वामी प्रसाद,आजम खान को लेकर भी स्वामी ने चिंता व्यक्त की,आजम को खाना जांच के बाद दिया जाए – स्वामी प्रसाद,‘मुझे नहीं पता ओवैसी-पल्लवी का गठबंधन कब हुआ’,मैं इंडिया गठबंधन के साथ खड़ा हूं – स्वामी प्रसाद मौर्य।


➡लखनऊ-राजधानी में निकला 21वीं रमजान का जुलूस, इमाम हजरत इमाम अली की शहादत की याद में जुलूस, दरगाहे नजफ से तालकटोरा कर्बला तक निकला जुलूस, लाखों की तादाद में अकीदतमंदों ने जुलूस में की शिरकत, नम आंखों से हजरत अली की शहादत पर पेश किया पुरसा, भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात, JCP उपेंद्र अग्रवाल, DCP दुर्गेश कुमार भी रहे मौजूद।


➡लखनऊ- विपक्ष पर एक साथ हमलावर होंगे बीजेपी नेता,आज और कल 75 जिलों में मंत्री, नेता खोलेंगे पोल,केशव मौर्य गाजियाबाद, ब्रजेश पाठक लखनऊ में करेंगे पीसी,भूपेंद्र चौधरी अमरोहा, धर्मपाल सिंह रामपुर में करेंगे पीसी,सूर्यप्रताप शाही आजमगढ़, संतोष सिंह की मथुरा में प्रेसवार्ता,लखनऊ में आज शाम 5 बजे बीजेपी की प्रेसवार्ता।


➡बुलंदशहर-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान, उत्तर प्रदेश में पहले गुंडे सुरक्षित थे- सीएम, यूपी में पहले आमजन असुरक्षित था-सीएम, 'अब जनता सुरक्षित है और गुंडे असुरक्षित हैं', आज जनता जनार्दन,व्यापारी सुरक्षित है-सीएम, आपका एक वोट तस्वीर बदल सकता है-सीएम।


➡गोरखपुर-ADG के एस प्रताप कुमार ने की गूगल मीट, लोकसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में की गूगल मीट, नेपाल, UP के संबंधित अधिकारियों से की गोष्ठी, महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।


➡सीतापुर-तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार , 2 बच्चों को साथ ले गई, 1 बच्चे को छोड़ गई , मजदूरी करने गया था महिला का पति , गांव के 2 लोगों पर महिला को भगा का आरोप, केस दर्ज कराने को 15 दिन से भटक रहा पति , पुलिस अधीक्षक से लगाई इंसाफ की गुहार , महोली कोतवाली के फखरपुर गांव का मामला।


➡दिल्ली-ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की मांग ठुकराई, व्यास जी के तहखाने में होती रहेगी पूजा-SC, SC का पूजा पर रोक लगाने से फिलहाल इनकार, सुप्रीम कोर्ट का यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश, अब जुलाई के तीसरे सप्ताह में SC में सुनवाई ।


➡रायबरेली-तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंद, युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हुआ ट्रैक्टर चालक, शहर कोतवाली के राजघाट का है मामला।


➡अमेठी-शॉर्ट सर्किट के चलते गेहूं की फसल में लगी आग, विद्युत पोल से तार लटकने के चलते लगी आग, लगभग 3 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक, शिकायत के बाद भी पोल से लटकता रहा जर्जर तार, ग्रामीणों की सूचना पर घंटों नहीं पहुंची फायर बिग्रेड, कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू, जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे नवाज तडिया का मामला।


➡बदायूं -परिषदीय विद्यालयों का आज से शुरू हुआ नया सत्र  , नए सत्र का आगाज होते ही स्कूल के समय में बदलाव, सुबह 8 से 2 बजे तक खुलेंगे परिषदीय विद्यालय, नए सत्र में स्कूलों में नौनिहालों को बांटी गई किताबें , अध्यापकों ने बच्चों को दिलाई स्वच्छता की शपथ, सहसवान ब्लॉक के संवलियन विद्यालय उघैती का मामला।


➡मिर्जापुर-छत से मासूम बच्ची के गिरने से हुई मौत, खेलते समय छत से गिरने पर हुआ हादसा, इलाज के दौरान डॉक्टर ने किया मृत घोषित, कछवां थाना क्षेत्र के डीह गांव का मामला।


➡अमेठी-5 दिन पूर्व गायब युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, युवक का शव मिलने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा , जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के सिधियावां का पूरा मामला।


➡मुजफ्फरनगर -पुलिस का अवैध शराब सप्लायरों पर शिकंजा, हरियाणा निवासी दो शराब सप्लायर गिरफ्तार, आरपियों के पास से कार, 65 पेटी शराब मिली, पंजाब से उत्तराखंड हो रही थी शराब सप्लाई, लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल होनी थी शराब, नगर कोतवाली पुलिस ने की शराब पर कार्रवाई।


➡मथुरा -पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, शातिर हथियार तस्कर योगेश उर्फ बोना को किया गिरफ्तार, 8 तमंचे, भारी मात्रा में अधबने हथियार, उपकरण किए बरामद , 2500 से लेकर 10 हजार रुपए में बेचे जा रहे थे अवैध तमंचे , शहर कोतवाली के रुकमणी बिहार के महान में चल रही थी फैक्ट्री।


➡गाजियाबाद-बीजेपी उम्मीदवार अतुल गर्ग 3 अप्रैल को करेंगे नामांकन, अतुल गर्ग के नामांकन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद, 6 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे गाजियाबाद में रोड शो।


➡अलीगढ़- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बयान,अलीगढ़ में एकतरफा BJP प्रत्याशी जीत रहे हैं- पाठक,सपा की गुंडई को लोग भूले नहीं है- ब्रजेश पाठक,सपा के कार्यकाल में बहुत गुंडई होती थी- पाठक,अराजकता चरम सीमा पर होती थी- ब्रजेश पाठक,विपक्षी पार्टियों की अलीगढ़ में जमानत जब्त होगी- पाठक,यूपी की 80 सीटें हम जीत रहे हैं- ब्रजेश पाठक,पूरे देश में 400 से अधिक सीटें भाजपा जीत रही- पाठक।


➡अयोध्या-गैंग रेप में फरार 15 हजार का इनामिया आरोपी अरेस्ट, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा, आरोपी रेलवे स्टेशन के गद्दोपुर के पास से फरार हुआ था।


➡बदायूं -बदायूं में अचानक मकान भरभराकर गिरा , 3 लोगों सहित कई अन्य लोगों के दवे होने की खबर , सूचना पर पहुंचा पुलिस प्रशासन रेस्क्यू करने में जुटा, आतिशबाजी की दुकान में आतिशबाजी फटने से हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन में एक बच्चे को निकाल लिया गया, इस्लामनगर क्षेत्र के नगर इस्लामनगर के मोहल्ले का मामला।


➡महराजगंज-भारत-नेपाल बॉर्डर पर जांच के दौरान मिला लाखों कैश, 4 लाख भारतीय करेंसी के साथ एक युवक पकड़ा गया, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बॉर्डर पर है कड़ी सुरक्षा, बरामद रुपए को कब्जे में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी, भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली थाना क्षेत्र का मामला।


➡बहराइच- बहराइच में ईंट से कुच कुच कर हत्या की वारदात,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच,पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध FIR दर्ज कर शुरू की जांच,रानीपुर के पंडितपुरवा गांव निवासी है मृतक युवक,रानीपुर के बलचनपुरवा नहर के किनारे मिला शव,साइकिल रिपेयरिंग का काम करता था मृतक युवक,बहराइच के थाना रानीपुर क्षेत्र की घटना।


➡दिल्ली- अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा,11 दिन उनकी पूछताछ हुई, पूछताछ पूरी हो गई है-सुनीता,अदालत ने दोषी नहीं कहा, उनको जेल में क्यों डाला?-सुनीता,इन लोगों का एक ही मकसद है- सुनीता केजरीवाल,ये चुनाव में उनको जेल में डालना चाहते हैं-सुनीता,देश की जनता तानाशाही का जवाब देगी-सुनीता।


➡दिल्ली- दिल्ली शराब घोटाला मामले में आए 2 और नाम,राउज एवेन्यू कोर्ट में आतिशी के नाम का जिक्र,मंत्री सौरभ भारद्वाज के नाम का भी कोर्ट में जिक्र,विजय नायर आतिशी, सौरभ को रिपोर्ट करता था- ED,इस बयान से आतिशी,सौरभ की बढ़ सकती हैं मुश्किलें।


➡देहरादून-मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला बीजेपी डेलीगेशन, बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने की मुलाकात, बीजेपी कार्यकर्ताओं की गाड़ी से झंडे उतारे जा रहे-कोठारी, घरों में लगे बीजेपी के झंडे उतरवाए जा रहे है-कोठारी, गाड़ियों में लगे झंडे स्टीकर भी फाड़े जा रहे हैं-कोठारी।


Share:

आज का राशिफल


      


 *01 अप्रैल 2024 , सोमवार 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। आपका कोई आपके लिए बहुत अच्छा करने वाला है। समय की महत्ता को समझे । जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाएँ। वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है। धन में वृद्धि होगी।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लवमेट एक-दूसरे के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ कोई गेम खेल सकते है। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आप बच्चों को कुछ अच्छा सिखा सकते है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। कुछ नयी सफलताएं आपकी डायरी में जुड़ेगी। साथ ही अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हील स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी तरह का निवेश करने से पहले आपको अच्छी तरह से सबकुछ चेक कर लेना चाहिए।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपसी समझ और प्यार आपके दाम्पत्य संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। किसी काम को सुलझाने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यो में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान भी हो सकता है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये दिन बढ़िया है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।


 *कृपया ध्यान दें-

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।



      

Share:

इतिहास की 01 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *आज दिनांक -

     * 01 अप्रैल 2024

                *सोमवार

 *नई  दिल्ली अनुसार-


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080

*🇮🇳मास-* चैत्र 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* सप्तमी - 21:12 तक

*🗒पश्चात्-* अष्टमी 

*🌠नक्षत्र-* मूल - 23:12 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा 

*💫करण-* विष्टि - 09:27 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* वरियान - 20:28 तक

*✨पश्चात्-* परिघ

*🌅सूर्योदय-* 06:10

*🌄सूर्यास्त-* 18:39

*🌙चन्द्रोदय-* 25:26

*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 12:00 से 12:50

*🤖राहुकाल-* 07:44 से 09:17

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*विशेष-


*आज सोमवार को - चैत्र बदी सप्तमी 21:12 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , अप्रैल माह प्रारम्भ , शीतला सप्तमी व्रत / पूजन (बास्योड़ा) , भानु सप्तमी , मूल संज्ञक नक्षत्र 23:12 तक , बुध वक्री 27:44 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 23:12 तक , विघ्नकारक भद्रा 09:24 तक , गुरु भरणी नक्षत्र में 24:59 पर , रांधा पुआ , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , मेला शीतलामाता (कुराली , पं. ) , श्री प्रेमभाया महोत्सव , मेला शील की डूंगरी (चाकसू) , शहादते हज़रत अली (मुस्लिम) , वित्तीय वर्ष प्रारम्भ , बैक वार्षिक लेखा बंदी (अवकाश) , पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी जन्म दिवस , श्री अजित लक्ष्मण वाडेकर जन्म दिवस , श्री प्राण कृष्ण पारिजा जयन्ती , उडिसा (उत्कल) स्थापना दिवस , भारतीय रिजर्व बैंक स्थापना दिवस , अप्रैल फूल (मूर्ख) दिवस (पाश्चात्य) व अंधापन रोकथाम सप्ताह’ (Prevention of Blindness Week , 01से  07 अप्रैल )।

*कल मंगलवार को - चैत्र बदी अष्टमी 20:11 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री शीतलाष्टमी / कालाष्टमी व्रत।


*आज की वाणी-

अधीत्यापि हि यो वेदान्

      न्यायविद्भ्यः प्रयच्छति। 

गुरुकर्म  -  प्रशंसी     तु

     सोऽपि  स्वर्गे  महीयते ॥

           ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ७५

*अर्थात् -

        जो वेदों का अध्ययन करके न्यायपरायण शिष्यों को विद्यादान करता है तथा गुरु के कर्मों की प्रशंसा करने वाला है, वह भी स्वर्गलोक में प्रतिष्ठित होता है।


*1 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


1582 – फूल्स डे की शुरूआत फ्रांस में 1582 में हुई।

1582 - पोप चार्ल्स IX ने पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरू किया।

1793 – जापान में उनसेन ज्वालामुखी में विस्फोट से 53000 लोगों की मौत हुई।

1839 – कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बीस बिस्तरों के साथ शुरू किया गया।

1867 – सिंगापुर, पेनांग और मलक्का क्षेत्र ब्रिटेन के उपनिवेश बने।

1878 – कलकत्ता (अब काेलकाता) संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए खोला गया।

1881 – यरुशलम में यहूदियों के खिलाफ दंगा भडका। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।

1891 – ब्रिटेन की राजधानी लंदन और फ्रांस की राजधानी पेरिस के बीच दूरभाष संपर्क शुरुआत हुई।

1912 – कलकत्ता की बजाए पुरानी दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया गया और दिल्ली को एक प्रांत घोषित किया गया (कन्फर्म नहीं)।

1930 – देश में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र 14 वर्ष और लड़कों की 18 वर्ष की गई


1931 – निकारागुआ के मानागुआ क्षेत्र में भूकंप से दो हजार लोगों की मौत हुई।

1933 – कराची (अब पाकिस्तान) में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गयी।

1935 – भारतीय रिर्जव बैंक की स्थापना की गई और नोट जारी करने का जिम्मा इस बैंक को सौंपा गया।

1936 – उडीसा (अब ओडिशा) को बिहार से अलग कर एक नया राज्य बनाया गया, जो पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था।

1956 – कंपनीज़ एक्ट 1913 में बदलाव लाकर कंपनीज़ एक्ट 1956 को लागू किया गया।

1969 – भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरु हुआ।

1973 - भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीतों को बचाने के लिए 'टाइगर बचाओं' अभियान चलाया गया।

1976 – दूरदर्शन को रेडियो से पृथक किया गया और दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई।

1976 – स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की। 2007 में इस कंपनी का नाम बदलकर एप्पल इंक कर दिया गया।

1979 - ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित।

1986 – कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 10 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चली गई।

1987 – भारतीय मानक ब्यूरो को भारतीय मानक संस्थान के रुप में बदला गया।

1992 – आठवीं पंचवर्षीय योजना प्रारंभ हुई।

1996 – बैंक ऑफ़ टोकियो और मित्सुबिशी बैंक के विलय से बना विश्व का सबसे बड़ा बैंक न्यू बैंक आफ़ टोकियो।

1997 – मार्टिन हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नम्बर एक महिला खिलाड़ी बनीं।

1999 - मध्य पूर्व के विशेषज्ञ, चिन्तक और आलोचक प्रो. एडवर्ड डब्ल्यू. सेड को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने न्यूयार्क में आयोजित एक समारोह में डि-लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

2001 - यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच का आत्मसमर्पण।

2001 – नीदरलैंड समलैंगिक विवाह को कानूनी तौर पर अपनाने वाला दुनिया का प्रथम देश बन गया।

2004 - मुल्तान में भारत ने पाक धरती पर क्रिकेट में पहली जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 52 रनों से हराया।

2005 - नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया।

2006 - रियो डी जिनेरियो में विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु।

2007 - नेपाल की अंतरिम सरकार में 5 माओवादी नेता शामिल।

2008 - मुम्बई की विशेष अदालत ने 47 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले के मामले में केतन पारेख व हितेन दलाल सहित पाँच को एक-एक साल की सज़ा सुनाई।

2008 - अमेरिका में भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने एक नया इमेजिंग सिस्टम तैयार किया।

2008 - दक्षिण अमेरिका के पेरु में 4000 साल पुराना सोने का हार मिला।

2010 - राष्ट्रपति भवन में भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया। इसके तहत आबादी का बायोमीट्रिक डाटाबेस तैयार किया जाएगा ये निश्चित हुआ।

2012 – पश्चिमी साइबेरिया में हुए विमान दुर्घटना में कम से कम 31 लोग मारे गए।

2019 - इसरो ने भारत के एमीसेट रक्षा उपग्रह तथा अन्‍य 28 विदेशी उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया।

2019 - एलओसी पर भारत की जोरदार कार्रवाई, पाक की आठ चौकियां तबाह, सात पाक सैनिक ढेर।

2019 - चीन के जंगल में लगी भयंकर आग, अब तक 30 लोगों की मौत; राहत एवं बचाव कार्य जारी।

2020 - अफगानिस्‍तान के दक्षिणी इलाके में सड़क के निकट बम विस्‍फोट में छह बच्‍चों सहित आठ आम नागरिक मारे गए।

2021 - यूक्रेन की तरफ बढ़ते रूसी सेना के टैंकों का वीडियो देख दुनिया सहमी , युद्ध का खतरा बढा।

2021 - वर्ष 2019 का दादासाहेब फाल्‍के पुरस्‍कार सुपरस्‍टार रजनीकांत को देने की घोषणा हुई।

2021 - डीआरडीओ प्रयोगशाला ने कम वजन की बुलटप्रूफ जैकेट बनाई।

2022 - श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने एक गजट जारी करके सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा की।

2022 - IFSCA ने IRDAI के साथ हैदराबाद में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2023 - अमेरिका में विनाशकारी तूफान व बवंडर से 21 लोगों की मौत हुई व दर्जनों घायल हुए।

2023 - वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने नौसेना संचालन के महानिदेशक (डीजीएनओ) का पदभार संभाला।

2023 - दूसरी जी-20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक सिलीगुड़ी में शुरू हुई।

2023 - पहली G20 आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह (DRR WG) की बैठक  गांधीनगर में सम्पन्न हुई।

2023- 'सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक माध्यम के रूप में साहसिक पर्यटन' पर आयोजित एक सह-कार्यक्रम के साथ पर्यटन कार्य समूह की दूसरी बैठक शुरू हुई।

2023 - भोपाल से नई दिल्‍ली के बीच देश की ग्‍यारहवीं वंदेभारत एक्‍सप्रेस रेलगाडी शुरू हुई।

 

*1 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति-


1889 – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक क्रांतिकारी डा. केशवराव बालीराम हेडगेवार का जन्म हुआ (8 अप्रैल का भी वर्णन)।

1891 - प्राण कृष्ण पारिजा - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।

1907 - डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु एक भारतीय मानवतावादी, आध्यात्मिक नेता, शिक्षक और सुपरसेंटेरियन थे।

1911 - केदारनाथ अग्रवाल- प्रगतिशील काव्य-धारा के एक प्रमुख कवि एवं लेखक ।

1911 – भारतीय एथलीट फ़ौजा सिंह का जन्म हुआ।

1927 - जोगेश दास असमिया भाषा के विख्यात साहित्यकार।

1936 - जबीन जलील - हिन्दी सिनेमा की 1950 और 60 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।

1937 - मोहम्मद हामिद अंसारी - भारत के 13वें उपराष्ट्रपति।

1941 - अजित वाडेकर - भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी थे।

1952 - जादूगर ओम प्रकाश शर्मा ( ओपी शर्मा ) एक भारतीय जादूगर थे (कन्फर्म नहीं)।

1986 - वीरेन्द्र सिंह - भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान।


*1 अप्रॅल को हुए निधन-


1907 - गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी - आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार।

1977 - सीरिल रैडक्लिफ़, एक ब्रिटिश वकील थे जिन्होंने भारत-पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार की थी।

2004 - गुरुचरण सिंह तोहड़ा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष और सिखों के लोकप्रिय नेता थे।

2010 - हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स, पर्सनल कम्प्यूटर (पीसी) के युग की शुरुआत करने वाले।

2015 - कैलाश वाजपेयी, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।

2020 - कोविड -19 के कारण एमी पुरस्कार विजेता गायक-गीतकार एडम स्लेसिंगर का निधन। 

2021 - इसामु अकासाकी - जापानी वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता।

2022 -  कैनेडियन हॉकी एचओएफ, लैक्रोस एचओएफ स्पोर्ट्सराइटर नील स्टीवंस (74) का कैंसर से निधन हुआ।

2023 - ऑस्ट्रियाई फुटबॉल मिडफील्डर हंस "बफी" एटमायर (76) का निधन हुआ।

2023 - स्कॉटिश मुक्केबाज केन बुकानन (77) का मनोभ्रंश से निधन हुआ।

 

*1 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 मेला शीतलामाता (कुराली , पं. )।

🔅 श्री प्रेमभाया महोत्सव।

🔅 मेला शील की डूंगरी (चाकसू)।

🔅 शहादते हज़रत अली (मुस्लिम)।

🔅 वित्तीय वर्ष प्रारम्भ ।

🔅 बैक वार्षिक लेखा बंदी (अवकाश) ।

🔅 पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी जन्म दिवस।

🔅 श्री अजित लक्ष्मण वाडेकर जन्म दिवस।

🔅 श्री प्राण कृष्ण पारिजा जयन्ती।

🔅 उडिसा (उत्कल) स्थापना दिवस।

🔅 भारतीय रिजर्व बैंक स्थापना दिवस।

🔅 अप्रैल फूल (मूर्ख) दिवस (पाश्चात्य)।

🔅 अंधापन रोकथाम सप्ताह’ (Prevention of Blindness Week , 01से  07 अप्रैल )।


*कृपया ध्यान दें जी-

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789