Good Daily News...


मंगलवार, 2 अप्रैल 2024

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण

 


*जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को सौंपी पाती, मतदान प्रतिशत बढ़ाने का किया अनुरोध


*पांच साल में एक बार आता है लोकतंत्र का महापर्व, जरूर करें मतदान:डीएम


देवरिया 2 अप्रैल।



 जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों को वोटर फ्रेंडली बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ग्राम प्रधानों को  भोजपुरी भाषा में लिखित *जिलाधिकारी की पाती* भी सौंपी और लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।

        जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय बैकुंठपुर पुरुषोत्तमपुर एवं प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर तिवारी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं, मतदान कार्मिकों एवं सुरक्षाकर्मियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। स्वच्छ शौचालय, पेयजल, चार्जिंग पॉइंट, प्रकाश व्यवस्था, रैंप, व्हीलचेयर, पंखा व फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत समुचित संकेतक भी लगाए जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम ने ग्राम प्रधान कामेश्वर चौहान से गत चुनाव में हुए मतदान के विषय में जानकारी प्राप्त की और उन्हें भोजपुरी भाषा में लिखित *जिलाधिकारी की पाती* सौंपी। डीएम ने कहा कि ग्राम सभा के सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। डीएम ने ग्राम प्रधान के माध्यम से रोजगार के सिलसिले में अन्यत्र प्रवास कर रहे मतदाताओं को एक जून 2024 को मतदान के दिन बुलाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सभी पर्व वर्ष में एकबार आते हैं, लेकिन लोकतंत्र का महापर्व पांच साल में एक ही बार आता है।

        उसके पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरा क्षेत्र रामपुर कारखाना का निरीक्षण किया। उक्त मतदान केंद्र संवेदनशील श्रेणी का है। डीएम एवं एसपी ने गत चुनाव के इतिहास के विषय में जानकारी प्राप्त की और मतदान केंद्र पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

         जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय हिरिन्दापुर का भी निरीक्षण किया। कुछ दिन पूर्व उक्त मतदान केंद्र के निरीक्षण में कई खामियां मिली थी, जिसे सुधारने के लिए डीएम ने सात दिन का वक्त दिया था। निरीक्षण के समय मौके पर काम अंतिम दौर में होता मिला जिसपर डीएम ने संतोष व्यक्त किया। डीएम ने प्रधान श्रीनिवास यादव को पाती सौंप मतदान प्रतिशत बढ़ाने का अनुरोध किया।

         जिलाधिकारी ने पचरुखिया प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रधान प्रह्लाद कुमार को, पकड़ी बाबू पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान प्रधान धर्मेंद्र राव को, कौला मुंडेरा स्थित मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान प्रधान विजय मौर्या को तथा गोरयाघाट प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रधान राजकुमार गुप्ता को जिलाधिकारी की पाती सौंपी और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।

         डीएम एवं एसपी ने मतदान केंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय, कोन्हवलिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुरा, किसान इंटर कॉलेज कंचनपुर, कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज बिशुनपुरकला एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय किशुनपाली का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एएसडीएम अंगद यादव, सीओ संजय रेड्डी सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789