Good Daily News...


मंगलवार, 2 अप्रैल 2024

आदमी पार्टी के ये 4 नेता भी होंगे गिरफ्तार, मंत्री आतिशी ने बताए नाम

  


नई दिल्ली।

 आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़ा दावा किया है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि आने वाले दिनों में आप के 4 नेता गिरफ्तार होंगे। आतिशी ने बताया सौरभ भारद्वाज, राघव चड्ढा, दुर्गेश पाठक और मुझे गिरफ्तार किया जाएगा।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा कि पहले हमारे बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया गया। अब इनका प्लान है कि आने वाले 2 महीने में आम आदमी पार्टी के 4 नेताओं को और गिरफ्तार करें। उन्होंने कहा, मुझे बताया गया कि गर एक महीने में बीजेपी ज्वाइन नहीं की तो ED गिरफ्तार कर लेगी। आतिशी ने कहा कि, कल शाम को मैंने ट्वीट करके बताया था कि आज बहुत ही सनसनीखेज खबर आपके सामने रखूंगी। मैं बताना चाहती हूं कि बीजेपी ने मेरे बहुत ही करीबी व्यक्ति के जरिए बीजेपी ज्वाइन करने के लिए कहा गया।


आतिशी ने कहा, जनप्रतिनिधि कानून कहता है कि जब तक सजा ना हो इस्तीफा नहीं देना होगा. उनके पास पूरा बहुमत है। अगर वो इस्तीफा देते तो बीजेपी के लिए एक SOP हो जाएगा। तो वो कहीं भी किसी भी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर कह सकते हैं कि संवैधानिक संकट हो गया इसलिए राष्ट्रपति शासन लगा दो। आतिशी ने आगे कहा कि ईडी को पूछताछ करनी थी तो 11 दिनों तक पूछताछ कर ली. फिर कल न्यायिक हिरासत में क्यों भेजा? क्योंकि अरविंद केजरीवाल को चुनावो से दूर रखना था।


*आप नेता आतिशी ने और क्या कहा:


मंत्री आतिशी ने कहा कि बीजेपी को लग रहा है कि पहले के चार नेताओं को गिरफ्तार करने से काम नहीं चलेगा और 4 नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि मेरे निजी आवास और रिश्तेदारों के घर पर रेड डाली जाएगी, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। इस देश को संविधान को बचाने के लिए हम आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी आगे कहती है कि कल ईडी ने कोर्ट में सौरभ भारद्वाज और मेरा नाम लिया, वो उस बयान पर आधारित है जोकि डेढ़ साल से एजेंसी के पास है। ईडी और सीबीआई की चार्जशीट में है। ये नाम इसलिए लिए गए क्योंकि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से काम नहीं बना।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

वंचित 141 छात्राओं का शुल्क जमा न होने के कारण परीक्षा 28 मार्च से---

  *हाई कोर्ट के आदेश से बीएससी की विशेष परीक्षा रुद्रपुर देवरिया पं श्री कृष्ण महिलामहाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की 141 छात्राओं का परीक...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789