Good Daily News...


सोमवार, 1 अप्रैल 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- शहर में जाम की प्रमुख समस्या बने ई रिक्शा, चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर ई रिक्शों का संचालन, ई रिक्शा प्रतिबंधित मार्ग होने के बावजूद संचालन, पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में चालक सवारी भर रहे, शहर के प्रमुख मार्गों पर ई रिक्शा संचालन प्रतिबंधित, ई रिक्शा के लिए जोनवार व्यवस्था भी शुरू नहीं हो सकी, पुलिस की ओर से पूर्व में आदेश जारी किया गया था, मनमानी करने वाले चालकों के ई रिक्शा सीज किए गए, चालकों की अराजकता से अव्यवस्था देखने को मिली।


➡लखनऊ- किसान की 4 बीघा फसल आग में जलकर राख, हाईटेंशन लाइन की शार्ट सर्किट से खेत में लगी आग, लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू, लेखपाल ने निरीक्षण रिपोर्ट बनाकर SDM को सौंपी, बीकेटी तहसील के परसऊं गांव का मामला.।


➡लखनऊ- कांग्रेस कार्यालय में होली मिलन समारोह कार्यक्रम, फूलों के साथ गुलाल की होली से कार्यकर्ता सराबोर ,कांग्रेस यूपी प्रभारी अविनाश पांडे भी हैं मौजूद ,2024 में जीत की होली भी खेली जाएगी-अविनाश ,'सबको पता है ओवैसी की एंट्री  हुई नहीं,कराई गई' , ओवैसी की एंट्री से कोई फर्क नहीं पड़ेगा-अविनाश।


➡नोएडा- प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सीएम योगी का संबोधन, बीजेपी सरकार में तेजी से विकास कार्य- सीएम, सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ मिल रहा-CM, मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का दर्शन-CM, 2017 से पहले यहां मुख्यमंत्री नहीं आते थे-CM, मैंने यहां आने का फैसला लिया- सीएम योगी, मैंने यहां आकर समस्याओं को खुद देखा-सीएम, 2014 से पहले भारत अभिशाप से घिरा था-CM, यूपी में निवेश बढ़ा, व्यापारी सुरक्षित है- सीएम, 2014 से पहले भारत समस्याग्रस्त था- सीएम, पहले की सरकारें भ्रष्टाचार में डूबी थीं- सीएम, PM मोदी ने देश की तस्वीर,तकदीर बदली-CM, आज दुनिया को नेतृत्व देने वाला भारत- सीएम, जनता की आस्था का नए भारत में सम्मान-CM, 'पीएम मोदी ने विकसित भारत की संकल्पना दी है', '2017 से पहले यूपी बीमारू राज्यों में शामिल था', 2014 से पहले भारत अविश्वास से भरा था-सीएम, उत्तर प्रदेश को आज नई पहचान मिल रही है-CM, 2017 से पहले लोग जेवर नाम से कांपते थे-सीएम, '2014 से पहले किसान आत्महत्या करने को मजबूर था', आज देश में एक सकारात्मक माहौल है- सीएम।


➡गाजीपुर- सपा नेता धर्मेंद्र यादव पहुंचे गाजीपुर,मुख्तार अंसारी के घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना ,मुख्तार अंसारी की कब्र पर भी पहुंचकर दी श्रद्धांजलि ,अफजाल अंसारी, उमर अंसारी, शोएब अंसारी रहे मौजूद ,मुख्तार अंसारी की मौत पर  कई सवाल जुड़े है- धर्मेंद्र यादव,लगातार परिवार के लोग कोर्ट में अर्जी लगा रहे थे- धर्मेंद्र  ,मुख्तार जेल में असुरक्षित महसूस कर रहे थे- धर्मेंद्र यादव , ‘उच्च न्यायालय के सिटिंग न्यायाधीश से जांच करानी चाहिए’।


➡आगरा - केमिकल कारोबारी की लूट के बाद हत्या, 3 से 4 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, बेरहमी से पीट-पीटकर की कारोबारी की हत्या, पत्नी को पीटकर किया घायल,अस्पताल में भर्ती, बाइक से आए बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, बदमाशों में कारोबारी का नौकर भी शामिल, नौकर ने बदमाशों के साथ मिलकर की वारदात, 6 माह पहले चोरी के शक में नौकर को निकाला था, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश, हरीपर्वत थाना क्षेत्र के विजय नगर का मामला।


➡बदायूं - धमाके के साथ दो मंजिला मकान गिरने का मामला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे SDM,सीओ बिल्सी, पुलिस ने रेस्क्यू कर 2 बच्चों को सुरक्षित निकाला बाहर, पत्नी, 2 बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी, मकान गिरने से एक भैंस की दबकर हुई मौत, थाना इस्लामनगर कस्बे के मोहाली मोहल्ले का मामला।


➡कन्नौज- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कल कन्नौज दौरा, नसरापुर स्थित पार्टी कार्यालय पर करेंगे बैठक, सेक्टर सह, बूथ, जोन प्रभारी के साथ करेंगे बैठक, चुनाव को लेकर अखिलेश कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, सुबह 11 बजे से 3:30 बजे तक रहेंगे अखिलेश यादव।


➡फतेहपुर - अढावल में भूमिधरी से अवैध खनन कर रहे माफिया,पट्टाधारक आलोक मिश्रा की खदान में चल रहा अवैध खनन ,किसानों ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार ,ठेकेदार सरदार सिंह पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप , अपर जिलाधिकारी अविनाश ने मामले की जांच के दिए आदेश, ललौली थाना क्षेत्र की अढावल खदान का मामला।


➡प्रतापगढ़- फर्नीचर व्यवसायी नईम की हत्या का मामला, फरार 25 हजार का इनामिया हत्यारोपी आकाश अरेस्ट, ख़ून के धब्बे लगी जीन्स को पुलिस ने किया बरामद, बेटे समेत 5 हत्यारोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है, नाबालिग बेटे ने ही सुपारी देकर कराई थी पिता की हत्या, पुलिस व स्वाट टीम ने आमापुर मोड़ के पास से पकड़ा, पट्टी कोतवाली के स्थानीय बाजार में हुई थी हत्या।


➡बलरामपुर- अज्ञात कारणों से लगी आग, दर्जनों घर जलकर राख, आग की चपेट में आने से दर्जनों घर जलकर हुए राख,ग्रामीण और दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू ,प्रशासन नुकसान का कर रही आकलन ,आकलन करके पीड़ितों को  मदद देने का काम चालू, बलरामपुर के तुलसीपुर के अंतर्गत ग्राम लैबुड़वा का मामला।


➡बदायूं - इस्लामनगर में 2 मंजिला मकान गिरने का मामला, मकान में दबने से मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत,पुलिस ने रेस्क्यू कर 2 बच्चों को सुरक्षित निकाला ,कई घंटे रेस्क्यू कर निकाले गए परिवार के लोग ,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की  जांच शुरू की,पांच जेसीबी की मदद से किया जा रहा था रेस्क्यू ,एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में रेस्क्यू हुआ पूरा , इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मोहाली मोहल्ले का मामला।


➡मैनपुरी- मैनपुरी में डिंपल यादव का बयान, BJP ने बॉन्ड के नाम पर देश में वसूली की- डिंपल यादव,प्रदेश में अराजकता का माहौल चल रहा – डिंपल यादव ,आज प्रदेश में किसान बहुत परेशान है- डिंपल यादव ,किसानों को कोई सुविधा  नहीं मिल रही- डिंपल यादव,युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है – डिंपल यादव ,प्रदेश में भूमाफियों के गैंग चल रहे हैं – डिंपल यादव , मैंने हमेशा मैनपुरी के विकास के लिए काम किया- डिंपल।


➡चित्रकूट - महिलाओं के ऊपर तेज रफ्तार अल्टो कार चढ़ी,3 महिलाएं घायल,इलाज के दौरान 1 महिला की मौत ,एक महिला का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज ,तीसरी महिला को आई थी मामूली चोट, भेजा गया घर ,सीतापुर चौकी क्षेत्र के  खोही बाजार के पास की घटना।


➡बदायूं- संदिग्ध हालत में खून से लथपथ मिला युवक का शव, युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का लगा आरोप, भाई की ससुराल में आए युवक की मौत से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, मूसाझाग थाना क्षेत्र के किसरुआ गांव का मामला।


➡इटावा- पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, तलाशी लेने पर एक अवैध चाकू किया बरामद,पकड़ा गया शातिर ऋषभ बसरेहर का रहने वाला ,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शातिर को भेजा जेल , थाना बसरेहर क्षेत्र के नहर कोठी मोड़ पर पकड़ा।


➡फतेहपुर - मौरंग की गाड़ियों से अवैध एंट्री का खेल उजागर, ट्रैक्टर से मौरंग लेकर जा रहे चालक को TSI ने धुना, गाड़ी खड़ी करवाकर मांगे 20 हजार रुपए, एक होटल संचालक को हर महीने 5 हजार देने को कहा, चालक ने 5 हजार रुपए देते हुए बनाया वीडियो, 5 हजार देते ही मिल गई चालक को ट्रैक्टर की चाबी, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह का वीडियो वायरल, राधानगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर चौराहा का मामला।


➡रायबरेली- मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का बयान,‘तय समय पर बीजेपी प्रत्याशी की करेगी घोषणा’ ,जल्द ही रायबरेली में प्रत्याशी की होगी घोषणा- दिनेश ,इस बार रायबरेली में खिलेगा कमल- दिनेश , रायबरेली में 5 चरण में होना है लोकसभा चुनाव।


➡कन्नौज - गेहूं के खेत में लगी चिंगारी से आग, HT लाइन के तारों से निकली चिंगारी से लगी आग, आग से कई बीघा गेंहू की फसल जलकर राख, मौजूद लोगों ने आग बुझाने का किया प्रयास, लेखपाल ने शुरू किया नुकसान का आकलन, ठठिया थाना क्षेत्र के बरेवा गांव का मामला।


➡हरिद्वार - 5-6 दबंगों ने अस्पताल में घुसकर की मारपीट, अस्पताल के कर्मचारियों से जमकर की मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, बहादराबाद थाने के निजी अस्पताल का मामला, बहादराबाद थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश।


➡रूद्रपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुद्रपुर दौरा कल, सीएम पुष्कर धामी ने तैयारियों की समीक्षा की,रुद्रपुर में ऐतिहासिक रैली होगी-पुष्कर धामी ,रैली की सभी तैयारियां पूरी की गई है- धामी ,उत्तराखंड को कांग्रेस से मुक्ति दिलाएंगे-धामी , रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है-धामी,कांग्रेस ने उत्तराखंड की पीड़ा महसूस नहीं की-धामी ,बीजेपी ने इस दर्द को महसूस किया है- धामी ,पीएम मोदी के दिल में उत्तराखंड बसता है-धामी , 'उत्तराखंडवासी उन्हें स्वाभाविक अभिभावक मानते हैं'।


➡दिल्ली- सीएम केजरीवाल को तिहाड़ जेल लाया गया, 15 अप्रैल तक जेल में रहेंगे सीएम केजरीवाल, बैरक में अरविंद केजरीवाल अकेले रहेंगे, जेल की सेल नम्बर 2 में रहेंगे CM केजरीवाल, जेल में 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी होगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789