*75 जोड़े पहलवानों ने आजमाई ताकत, पंकज सिंह बने रुद्रपुर टाइगर
लक्ष्मीपुर। रुद्रपुर खेल महोत्सव 2026 के आठवें दिन कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का उद्घाटन रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपनी कला, कौशल और शारीरिक शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल में कुल 75 जोड़े पहलवानों ने जोर आजमाइश की। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही।
65 किलोग्राम भार वर्ग में पंकज सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल किया। उन्हें रुद्रपुर टाइगर घोषित किया गया। वहीं अवधेश यादव तिवई ने अपने दमदार प्रदर्शन से रुद्रपुर केसरी का खिताब हासिल किया। विराज सिंह उपविजेता रहे। विशाल बाद और राज यादव करमेल सहित अन्य पहलवानों ने भी अखाड़े में अपनी ताकत और कुश्ती कला का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
दंगल के दौरान पहलवानों के शानदार दांव-पेच और मुकाबलों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। रुद्रपुर खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस कुश्ती प्रतियोगिता ने पारंपरिक खेलों के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाया।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें