Good Daily News...


शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

वाराणसी में नकली दवाओं के खुलासे के बाद हिमाचल प्रदेश तक पहुंची जांच





 नकली दवाइयों से भरा बाजार 

अवैध फैक्ट्री पर FSDA-STF छापे से खुलासा 


*नामी कंपनियों के ब्रांड से बनाई जा रही थीं महंगी और नकली दवाएं*


*एंटीबायोटिक से लेकर न्यूरो और गैस की दवाओं तक का हो रहा था अवैध निर्माण*


*17 प्रकार की नकली दवाओं के नेटवर्क का खुलासा---

✨लखनऊ,  उत्तर प्रदेश में नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (UPFSDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। वाराणसी, मुरादाबाद और लखनऊ में निरीक्षण के दौरान नकली दवाएं मिलने के बाद इनके निर्माण के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई थी। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशन में की गई जांच के आधार पर उत्तर प्रदेश FSDA की विशेष टीम और UPSTF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक अवैध दवा फैक्ट्री पर संयुक्त छापा मारा---


✨यह फैक्ट्री राजपुरा, खेड़ा बाईपास, नालागढ़ में चल रही थी।  जांच के दौरान यहां नामी कंपनियों के ब्रांड के नाम पर महंगी और अधिक बिक्री वाली दवाओं का अवैध निर्माण किया जा रहा था। इनमें एंटीबायोटिक, न्यूरो मेडिसिन और एसिडिटी से संबंधित दवाएं शामिल थीं।


*मशीनों से लेकर पैकेजिंग सामग्री तक बरामद---

✨कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में ब्लिस्टर और एल्युमिनियम-एल्युमिनियम पैकिंग मशीनें, कैप्सूल भरने की मशीनें, वजन मापने वाले उपकरण, प्रिंटेड फॉयल और स्टीरियो प्रिंटिंग उपकरण मिले। इन संसाधनों के जरिए दवाओं को नामी कंपनियों के ब्रांड की पैकेजिंग में तैयार किया जा रहा था---


*17 प्रकार की नकली दवाओं का मामला--

✨इससे पहले वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में पिछले सप्ताह छापेमारी के दौरान 17 प्रकार की नकली दवाएं बरामद की गई थीं। इनमें PAN-D, प्रेसिज-300, न्यूरो-300, Pregabalin C-AZ, Cefixime-Azithromycin और A-Cipex-625 (Amoxycillin एवं Potassium Clavulanate) जैसी दवाएं शामिल थीं।


*दूसरे राज्यों तक फैले नेटवर्क की जांच--

✨वाराणसी में बरामद नकली दवाओं के निर्माण स्रोत की जांच करते हुए हिमाचल प्रदेश तक पहुंचना इस अवैध कारोबार के अंतरराज्यीय नेटवर्क की गंभीरता को दर्शाता है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

वाराणसी में नकली दवाओं के खुलासे के बाद हिमाचल प्रदेश तक पहुंची जांच

 नकली दवाइयों से भरा बाजार  अवैध फैक्ट्री पर FSDA-STF छापे से खुलासा  *नामी कंपनियों के ब्रांड से बनाई जा रही थीं महंगी और नकली दवाएं* *एंटी...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789