Good Daily News...


मंगलवार, 17 नवंबर 2026

जिला संपर्क केंद्र एवं कंट्रोल रूम का डीएम ने किया उद्घाटन, टोल फ्री नंबर 1950 जारी

 



 *मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन एवं निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए मिलेगी सुविधा* 


 देवरिया, 17 नवंबर।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने फीता काटकर जिला संपर्क केंद्र (डीसीसी) एवं कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया।

         जिलाधिकारी ने बताया कि केंद्र के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन, विलोपन, मतदाता पहचान पत्र तथा निर्वाचन संबंधी अन्य जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समयबद्ध निस्तारण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को प्रत्येक कॉल एवं शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नागरिकों को सही जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

      उन्होंने बताया कि मतदाता निर्वाचन संबंधी जानकारी, सुझाव अथवा शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1950 एवं दूरभाष नंबर 05568-220071 पर संपर्क कर सकते हैं।

       इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, एएसडीएम अखिलेश कुमार यादव सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

वाराणसी में नकली दवाओं के खुलासे के बाद हिमाचल प्रदेश तक पहुंची जांच

 नकली दवाइयों से भरा बाजार  अवैध फैक्ट्री पर FSDA-STF छापे से खुलासा  *नामी कंपनियों के ब्रांड से बनाई जा रही थीं महंगी और नकली दवाएं* *एंटी...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789