Good Daily News...


सोमवार, 9 नवंबर 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


             ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏


  



     *आज दिनांक 👉*

     * 09 नवम्बर 2026*

                 *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अमावस्या - 12:33 तक

*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा 

*🌠नक्षत्र-* स्वाति - 07:24 तक

*🌠पश्चात्-* विशाखा

*💫करण-* नाग- 12:33  तक

*💫पश्चात्-* किन्स्तुघ्ना 

*✨योग-* सौभाग्य - 26:56 तक

*✨पश्चात्-* शोभन

*🌅सूर्योदय-* 06:38

*🌄सूर्यास्त-* 17:30

*🌙चन्द्रोदय-* नहीं 

*🌛चन्द्रराशि-* तुला - 26:48 तक

*🌛पश्चात्-* वृश्चिक 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*💡अभिजित-* 11:43 से 12:26

*🤖राहुकाल-* 08:00 से 09:21

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉 कार्तिक बदी अमावस्या 12:33 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान - दानादि की देवपितृकार्य सोमवती अमावस्या , यमघण्टयोग 07:24 से मंगलवार सूर्योदय तक , बलि पूजा / बलि प्रतिपदा (सायं प्रदोष वेला में) , गौरी केदार व्रत , अन्नकूट / गोवर्धन पूजा (देशाचार से , कल भी) , गौ क्रीड़ा / गौ सर्वर्धन सप्ताह प्रारंभ , मार्ग पाली बंगाल , बुध उदय पूर्व में 21:04 पर , "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन करें , अन्नकूट / गोवर्धन पूजा (देशाचार से , कल भी) , श्री के. आर. नारायणन स्मृति दिवस , श्री हरगोविन्द खुराना स्मृति दिवस , श्री पंचानन माहेश्वरी जयन्ती , राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस / साक्षरता / कानूनी सेवा दिवस , विश्व उर्दू दिवस (अल्लामा मोहम्मद इकबाल जयन्ती) व उत्तराखंड / उतरांचल राज्य गठन / स्थापना दिवस (26वाँ)।_*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 कार्तिक सुदी प्रतिपदा 14:01 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , गोवर्धन पूजा , गोक्रीड़ा / अन्नकूट / श्री विश्वकर्मा दिवस (देशाचार से , आज भी)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*दुर्जनस्य च सर्पस्य*

        *वरं सर्पो न दुर्जनः ।*

*सर्पो दशति काले तु*

        *दुर्जनस्तु पदे पदे ।।*

*अर्थात्👉*

          _एक दुर्जन और एक सर्प में यह अंतर है कि साँप तभी डसेगा जब उसकी जान को खतरा हो लेकिन दुर्जन अकारण ही पग - पग पर हानि पहुँचाएगा।_


*9 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1236 - मुग़ल शासक रुकनुद्दीन फिरोज शाह की हत्या की गई।

1580 - स्पेन की सेना ने आयरलैंड पर हमला किया और अन्दर घुसी।

1729 - ब्रिटेन, फ़्राँस और स्पेन ने सेवाइल की सन्धि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे आंग्ल-स्पेनी युद्ध को समाप्त किया। (स्पेन के सेविल नगर में इसी नाम से एक समझौता हुआ। इस समझौते में फ़्रांस वचनबद्ध हुआ है कि हर युद्ध में वह स्पेन का साथ देगा।)

1794 - तत्कालीन सोवियत संघ की रुसी सेनाओं ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर कब्जा किया।

1799 – सरकार के विरुद्ध तख्तापलट का नेतृत्व करने के बाद नेपोलियन बोर्नापार्ट ने स्वयं को फ्रांस का तानाशाह घोषित किया।

1857 - अटलांटिक मासिक पत्रिका की पहले प्रति प्रकाशित की गयी।

1887 - अमेरिका को पर्ल हार्बर हवाई के अधिकार मिले। "HR दैनिक सूचना"  व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।

1905 - अल्बर्टा, कनाडा के प्रांत में इसका पहला आम चुनाव हुआ।

1917 - बोल्शेविक रूस की अस्थायी सरकार में जोसेफ स्टेलिन का प्रवेश।

1918 - जर्मनी एवं बोल्शेविक रूस के बीच ब्रेस्ट-लितोस्क की संधि ; येरुशलम पर ब्रिटेन का अधिकार ;एकेटरिंगबर्ग में जार, जारीना एवं उनके बच्चों को फाँसी ; जर्मन क्रांति; सम्राट विलियम द्वितीय द्वारा देश-त्याग; जर्मन गणतंत्र की उद्घोषणा।

1937 - जापानी सेना ने चीन के शंघाई शहर पर कब्जा किया।

1949 - कोस्टारिका में संविधान को अंगीकार किया गया।

1953 - कंबोडिया को फ्रांस से आजादी मिली।

1963 – जापान की मीके कोयला खदानों में हुए विस्फोट से 458 लोग मारे गए।

1967 – अमेरिका ने केप कैनेडी, फ्लोरिडा से सैटर्न 5 रॉकेट के साथ मानवरहित अंतरिक्षयान अपोलो 4 का प्रक्षेपण किया।

1985 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना जब अमरीका पहुँचे तो उनका जबरदस्त स्वागत किया गया।

1985 - एंटोली कारपोव को हरा कर सोवियत रूस के 22 वर्षीय गैरी कास्पारोव दुनिया के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैम्पियन बने।

1989 – बर्लिन दीवार जिसने इस नगर को दो भागों में विभाजित कर रखा था 28 वर्षों बाद गिरा दी गई।

1991 – दक्षिण अफ्रीका ने रंगभेद पर वैश्विक बायकॉट के 21 साल बाद वापसी करते हुए पहली बार कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला। इसे भारत ने तीन विकेट से जीता।

1994 – रासायनिक तत्व डार्मस्टेडटियम का खोज की गई।

2000 - उत्तराखण्ड उत्तर प्रदेश से अलग होकर भारत गणराज्य के 27 वें राज्य के रूप में  अस्तित्व में आया ।

2001 - एलाएंस की सेना मजार-ए-शरीफ़ में घुसी।

2005 - फ़्रांस में आपातकाल घोषित। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने स्पष्ट किया कि ईराक में बहुराष्ट्रीय फ़ौजें 2006 तक बनी रहेंगी।

2005 - जॉर्डन के तीन होटलों पर हुए आत्मघाती हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए।

2008 - जम्मू-कश्मीर आवामी लीग नेशनल कांफ्रेंस ने विधान सभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

2014 – अफ्रीका के शीर्ष कारोबारी नेताओं ने इबोला से निपटने के लिए आपात कोष स्थापित किया।

2016 – देश में भारतीय मुद्रा 500 एवं 1000 के नोट बंद किए गए (घोषणा 8 नवम्बर 2016 को हुई थी)। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

2019 - उच्चतम न्यायालय ने सर्वसम्‍मत फैसले में मंदिर निर्माण के लिए विवादित भूमि केन्‍द्र द्वारा गठित किए जाने वाले एक ट्रस्‍ट को सौंपने का आदेश दिया।

2019 - मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ की पार्टी को आम चुनावों में पूर्ण बहुमत मिला।

2019 - बाल संगम उत्सव के 11वें संस्करण का आगाज़ नई दिल्ली में हुआ ( 9 से 12 नवम्बर, 2019)।

2020 - आर्मीनिया में मिसाइल हमले में रूस का हेलिकॉप्टर MI-24 क्रैश, दो लोगों की मौत, एक घायल।

2020 - नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी द्वारा महात्मा गांधी पर एक विशेष संकलन 'मैले बुझेको गांधी' (महात्मा गांधी के बारे में मेरी समझ) जारी किया गया।

2021 -  फ्रांस के सहयोग से भारत में ही प्रोजेक्ट-75 के तहत बनायी जा रही स्कोर्पिन सीरीज की चौथी पनडुब्बी ‘आईएनएस वेला’ नौसेना को सौंपी गयी।

2022 - दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूरे उत्‍तर भारत में 1.57 बजे भूकंप (तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 6.3 का) आया।

2022 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में शपथ दिलाई।

2023 - "जल के लिए महिलाएं, महिलाओं के लिए जल"- जल दिवाली अभियान शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ।

2024 - डाक विभाग ने वडतालधाम द्विशताब्दी महोत्सव पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।

2025 - मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में असम कैबिनेट ने  'असम बहुविवाह निषेध विधेयक, 2025' को अपनी मंजूरी दी।


*9 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1818 - इवान तुर्गेन्येव (ईवान टोरगीनोफ़) रूसी कवि और लेखक थे।

1877 - मुहम्मद इक़बाल मसऊदी अविभाजित भारत के प्रसिद्ध कवि, नेता और दार्शनिक थे।

1889 - इन्द्र विद्यावाचस्पति , कुशल पत्रकार, गंभीर विचारक, एवं इतिहासवेत्ता थे(08 नवम्बर का भी वर्णन)।

1904 - पंचानन माहेश्वरी - भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी।

1914 - हेडविग ईवा मारिया किसलर - एक ऑस्ट्रियाई मूल की अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री और आविष्कारक थीं।

1931 - लक्ष्मी मल्ल सिंघवी - जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद थे।

1934 – अमेरिका के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री और विज्ञान लेखक कार्ल सागान का जन्म हुआ।

1936 - सुदामा पांडेय 'धूमिल' - प्रसिद्ध हिन्दी कवि।

1951 - तारिक अली खान एक पूर्व भारतीय फिल्म अभिनेता।

1957 - उदय यू ललित भारत के मुख्य न्यायाधीश 2022।

1980 - पायल रोहतगी, फ़िल्म अभिनेत्री।

1985 - प्रज्ञा पांड्या शाह - एक भारतीय अभिनेत्री, आवाज-डबिंग अभिनेत्री और प्रशिक्षित शास्त्रीय गायक।


*9 नवंबर को हुए निधन👉*


1941 - गंगानाथ झा - संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।

1953 - मास्टर गुलाम हैदर, एक जाने-माने संगीतकार थे।

1960 - भारत के पहले वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का निधन हुआ।

1962 - धोंडो केशव कर्वे - भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक।

1970 - मौजुदा फ़्राँसीसी गणराज्य के जनक फ़्रैंच राजनेता चार्ल्स डि गॉल की मृत्यु।

1978 - के. पी. केशव मेनन - मालाबार के प्रमुख कांग्रेसी नेता तथा समाज सुधारक थे।

1980 - पूरन चन्द जोशी - स्वाधीनता सेनानी।

2003 - पुष्पलता दास - एक उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्य असम एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, गांधीवादी और विधायक थी।

2005 - के. आर. नारायणन - भारतीय गणराज्य के दसवें निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में जाने जाते हैं।

2009 - गुलाम हसन सोफ़ी - गायक।

2011 - हरगोविन्द खुराना - भारतीय जैव रसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के 'नोबेल पुरस्कार' से सम्मानित।

2020 - फादर वलिस के नाम से मशहूर कार्लोस गोंजालेज वलिस एस.जे. एक स्पेनिश-भारतीय जेसुइट पुजारी और लेखक थे।

2021 - कोनेरू रामकृष्ण राव -  प्रख्यात शिक्षाविद्, शिक्षक , भारतीय दार्शनिक व GITAM (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के चांसलर भी रहे।

2022 - ब्राज़ीलियाई बोसा नोवा और ट्रॉपिकेलिया गायिका गैल कोस्टा (77) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी लोक गायिका - गीतकार और यूकुलेले वादक एला जेनकिंस (100) का निधन हुआ।

2025 - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त असम के इस प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी प्रो. दिलीप कुमार चौधरी (78) का निधन हुआ।


*9 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 अन्नकूट / गोवर्धन पूजा (देशाचार से , कल भी)।

🌟 श्री के. आर. नारायणन स्मृति दिवस।

🌟 श्री हरगोविन्द खुराना स्मृति दिवस।

🌟 श्री पंचानन माहेश्वरी जयन्ती।

🌟 राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस / साक्षरता / कानूनी सेवा दिवस।

🌟 विश्व उर्दू दिवस (अल्लामा मोहम्मद इकबाल जयन्ती)।

🌟 उत्तराखंड / उतरांचल राज्य गठन / स्थापना दिवस (26वाँ)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भरतकुंड टोल प्लाजा पर गांजे से भरा ट्रक पकड़ा, एक गिरफ्तार

 बिग ब्रेकिंग अयोध्या। अयोध्या में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भरतकुंड टोल प्लाजा पर गांजे से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। कार्रवाई के...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789