*क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और दौड़ प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले होंगे आयोजित
देवरिया।लक्ष्मीपुर, रुद्रपुर खेल महोत्सव 2026 का समापन शुक्रवार, 20 नवंबर को लक्ष्मीपुर के खेल मैदान पर भव्य आयोजन के साथ होगा। महोत्सव के अंतिम दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें खिलाड़ियों के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
समापन दिवस पर क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल तथा दौड़ सहित विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले होंगे। कई दिनों से चल रहे इस खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, दमखम और खेल भावना का प्रदर्शन किया है। अब फाइनल मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खास उत्साह बना हुआ है।
रुद्रपुर खेल महोत्सव के आयोजक एवं गौरी बाजार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वविजय निषाद ने बताया कि शुक्रवार को सभी प्रतियोगिताओं के अंतिम मुकाबले संपन्न कराए जाएंगे। इसके साथ ही खेल महोत्सव का समापन होगा। उन्होंने क्षेत्र के खेल प्रेमियों और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।
खेल महोत्सव के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने का प्रयास है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें