Good Daily News...


शनिवार, 12 सितंबर 2026

सर्वराफसूली में फंसे सिपाही,सेवा समाप्त की तैयारी..

 

उत्तर प्रदेश में पहली बार शायद ऐसा होगा जब किसी करप्शन के मामले में सीधे नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा। यूपी के शाहजहांपुर में सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज,सेवा होगी समाप्त।दरअसल चार सिपाहियों ने सर्राफा व्यवयायी को स्मैक के मामले में फंसाने और धमकाने का मामला सही पाया गया है.फंसे चारों सिपाहियों ने दो लाख रूपये मांगें थे.मामले के खुलासे के बाद अब उनकी  मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने उनकी सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।मामले की विवेचना में सर्राफा की अपने पिता से हुई बातचीत की काल रिकॉर्डिंग को भी अहम साक्ष्य के रूप में शामिल किया जाएगा।एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।इधर एसओजी के पहुंचने से पहले नामजद मेरठ निवासी सिपाही अरुण चित्तौड़िया और तुपार गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली भाग गए। दोनों वहां अपने परिचितों के माध्यम से अधिवक्ताओं से संपर्क कर अग्रिम जमानत लेने की कोशिश में थे।लोकेशन के आधार पर एसओजी दिल्ली पहुंची,लेकिन दोनों सिपाही  वहां से निकल गए।पुलिस अब उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। क्या लगता है आने वाले समय में इस प्रकार से करप्शन के बाद सेवा समाप्ति की प्रक्रिया सही फैसला साबित होगा.


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *12 सितम्बर 2026 , शनिवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आप अपने आत्मविश्वास व कार्य क्षमता द्वारा स्थितियों को और अ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789