देवरिया 07 अगस्त। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में ओम मेडिकल एजेन्सी, निकट लार थाना लार, शर्मा मेडिकल हॉल, फफेलिया मोड़ छपिया भाटपार रानी, दानिश मेडिकल स्टोर, चनुकी मोड़ लार पर राघवेन्द्र सिंह, औषधि निरीक्षक द्वारा छापामार कर निरीक्षण किया गया।
उक्त ओम मेडिकल से 02 संदिग्ध औषधियों का नमूना एवं शर्मा मेडिकल स्टोर से 02 नमूना संग्रहित कर राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित की गयी है। ओम मेडिकल एजेन्सी पर कम तापमान पर भण्डरित की जाने वाली औषधि हेतु मौके पर फ्रिज उपलब्ध नही था एवं जानवरों के औषधियों को पृथक भण्डारण हेतु लेबल नही लगा था, ओम मेडिकल एजेन्सी के प्रोपराईटर से मेडिकल स्टोर में भण्डारित 08 औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। शर्मा मेडिकल हॉल पर विक्रय बिल निर्गत नही किया जा रहा था। दानिश मेडिकल स्टोर द्वारा विक्रय बिल निर्गत नही किया जा रहा था। शिड्यूल एच 1 की औषधियों के विक्रय हेतु कोई रजिस्टर रक्षित नही पायी गयी। उक्त संग्रहित औषधियों के जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के उपरान्त निरीक्षण आख्या को अग्रिम कार्यवाही हेतु सहायक आयुक्त (औषधि), गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर को प्रेषित किया गया है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें