*उत्पादन, स्वच्छता और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
देवरिया 12 अगस्त । जनपद में संचालित टेक होम राशन (टीएचआर) उत्पादन इकाइयों का जेडीसी गोरखपुर प्रेम प्रकाश त्रिपाठी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान विकासखंड देवरिया सदर स्थित नारी एकता महिला लघु उद्योग एवं गौरी बाजार स्थित स्वगत प्रेरणा महिला लघु उद्योग का भ्रमण कर उत्पादन, स्वच्छता तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को टीएचआर की आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान एओपी सदस्यों को निर्देशित किया गया कि टीएचआर इकाइयों में प्रतिदिन न्यूनतम पांच मीट्रिक टन उत्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उत्पादन इकाइयों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आईसीडीएस केंद्रों को टीएचआर की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जेडीसी गोरखपुर ने कहा कि टेक होम राशन इकाइयां पोषण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। साथ ही ये ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के अवसर भी उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने एओपी सदस्यों को इकाइयों के सुचारु संचालन, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और समयबद्ध आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं एओपी के सदस्य उपस्थित रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें