ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉
* 20 अगस्त 2026*
*बृहस्पतिवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी - 21:20 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* विशाखा - 09:09 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* विष्टि - 08:17 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* एन्द्र - 28:25 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*🌅सूर्योदय-* 05:52
*🌄सूर्यास्त-* 19:56
*🌙चन्द्रोदय-* 13:11
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 14:02 से 15:40
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 श्रावण सुदी अष्टमी 21:20 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्वाष्टमी व्रत / श्री दुर्गाष्टमी व्रत , श्री वर महालक्ष्मी व्रत (द.भा.) , कुमारी पूजन , विघ्नकारक भद्रा 08:19 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 09:09 से , जरा-जीवन्तिका पूजन , "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें , मेला श्री नयनादेवी - चामुण्डादेवी चिन्तपूर्णी समापन (हि.प्र.) , सद्भावना दिवस (श्री राजीव गाँधी का जन्म दिवस) , श्री डी. देवराज अर्स जयन्ती , श्री सिद्धारूढ़ स्वामी जी पुण्यतिथि , संत श्री हरचंद सिंह लोंगोवाल स्मृति दिवस , श्री एन. आर. नारायण मूर्ति जयन्ती , महान संत श्री नारायण गुरु जी जयन्ती , हरियाणा के गांधी के नाम से प्रसिद्ध बाबू मूल चंद जैन जयंती , शिक्षा जगत को नई दिशा देने वाले राम शरण शर्मा जी पुण्यतिथि , राष्ट्रीय रेडियो दिवस (National Radio Day) , विश्व मच्छर दिवस व ऊर्जा अक्षय दिवस (भारत)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 श्रावण सुदी नवमी 23:38 तक पश्चात् दशमी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 11:53 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 11:53 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 11:53 से।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*शैले शैले न माणिक्यं*
*मौक्तिकं न गजे गजे ।*
*साधवो न हि सर्वत्र*
*चन्दनं न वने वने ।।*
*भावार्थ👉*
_हर पर्वत पर माणिक नहीं होते, हर हाथी के गण्डस्थल पर मोती नहीं होते, साधु सर्वत्र नहीं होते तथा हर वन में चंदन नहीं होता । तात्पर्य यह है कि दुनिया में भली चीजें प्रचुर मात्रा में सभी जगह नहीं मिलतीं अपितु दुर्लभ होती हैं।_
*20 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1597 – पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज वापस आया।
1641 – इंग्लैंड और स्कॉटलैंड ने ‘पैसिफिकेशन संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
1781 - जॉर्ज वॉशिंगटन ने कॉर्नवॉलिस से लड़ने के लिए दक्षिणी सैनिकों को स्थानांतरित करना प्रारम्भ किया।
1794 - नॉर्थवेस्टर्न ओहियो में फॉलन टिम्बर की लड़ाई लड़ी गई। "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।
1828 - राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।
1847 - अमेरिकी सैनिकों ने चुरुबुस्को की लड़ाई में मैक्सिकन सैनिकों को हराया।
1856 – ओहियो में विल्बरफोर्स यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1897 - रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता(अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
1911 – अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स के दफ्तर से वो पहला टेलीग्राम भेजा गया था जो पूरी दुनिया में पहुंचा।
1914 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स पर कब्जा किया।
1921 - केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।
1949 - यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया।
1953 – फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के सुल्तान सीदी मोहम्मद बिन यूसुफ को गददी से हटाया।
1955 - मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।
1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1964 - अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार उपग्रह कंसोर्टियम (इंटेलसेट) ने काम करना शुरू किया।
1968 – चेकोस्लोवाकिया में एक बार फिर से कम्युनिस्ट तानाशाही स्थापित हुई।
1972 - तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1977 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वॉयेजर टू अंतरिक्ष यान भेजा।
1979 - तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिनाें के अंदर ही इस्तीफा दिया।
1988 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन होने पर सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।
1988 - भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
1991 - उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रुस संघ से अलग होने की / पूर्ण स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1994 - सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा।
1995 – पुरूषोत्तम एक्सप्रेस और कालिदी एक्सप्रेस के आमने सामने की टक्कर में 350 लोगों की मौत हुई।
1998 - लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता।
1998 – अमरीका ने दसियों मीज़ाइलों द्वारा अफ़ग़ानिस्तान व सूडान पर आक्रमण किया।
2001 - स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
2002 - फ़िलिस्तीन छापामार नेता अबू निदाल मरा पाया गया।
2004 - फ़ोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की ।अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर।
2008 - भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
2008 - रसायन व उर्वरक मंत्री राम विलास पासवान ने खाद उद्योग को चालू वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की।
2012 – म्यांमार में मीडिया सेंसरशिप खत्म हुई।
2012 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे।
2013 - उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।
2019 - भारत-केन्या संयुक्त व्यापार समिति का नौवां सत्र का आयोजन नई दिल्ली में समाप्त।
2019 - चन्द्रयान-2 ने चन्द्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया , यह प्रक्रिया 20 अगस्त, 2019 को नौ बजकर दो मिनट पर पूरी हुई।
2019 - रूस के साथ परमाणु हथियार संधि खत्म होने के बाद अमेरिका ने सतह से सतह पर मार करने वाली नई क्रूज मिसाइल टॉमहाक का परीक्षण किया।
2020 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि भारत के दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान -2 ने चंद्रमा की कक्षा में एक वर्ष पूरा कर लिया है।
2020 - तेलंगाना में श्रीसेलम परियोजना के पनबिजली संयंत्र की सुरंग में स्थित पावर हाउस में आग में फंसे 9 कर्मचारियों की मौत हो गयी।
2020 - भारत और इजराइल ने अपने लोगों के बीच संपर्क को और बढ़ाने के लिये एक सांस्कृतिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2021 - चीन की राष्ट्रीय विधायिका ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लायी गयी तीन बच्चों की नीति का औपचारिक रूप से समर्थन किया।
2021 - महाराष्ट्र के बुलढाणा में लोहे के सरिये से भरा ट्रक पलटने से 13 लोगों की मौत हुई व 3 घायल हुए।
2022 - सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आतंकी हमले से 20 लोगों की मौत हुई व 50 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2022 - लखनऊ में 5.2 मैग्नीट्यूड तीव्रता का भूकम्प आया।
2022 - भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी से 10 बांग्लादेशी मछुआरों सहित भारतीय नाव चालक दल के 18 सदस्यों को बचाया।
2022 - पंजाब व हरियाणा की सरकारें चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए सहमत हुई।
2023 - जर्मनी के DW न्यूज ने रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के हवाले से बताया कि रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
2023 - पाकिस्तान के फैसलाबाद में यात्री बस में आग लगने से 18 लोगों की मौत हुई व 15 घायल हुए।
2023 - उत्तराखंड में खाई में बस गिरने से 7 लोगों की मौत हुई व 26 घायल हुए।
2023 - युवा20 (वाई20) शिखर सम्मेलन उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
2024 - भारत-मलेशिया ने छह अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2024 - RBI गवर्नर शक्तिकांत दास लगातार दूसरे साल शीर्ष सेंट्रल बैंकर चुने गए।
2024 - समोआ के डेरियस विसर ने वनातु के खिलाफ एक ओवर में 39 रन बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया।
2025 - केंद्रीय कैबिनेट और लोकसभा ने पैसे वाले ऑनलाइन गेम्स की लत, सट्टेबाजी और धोखाधड़ी को रोकने के लिए 'ऑनलाइन गेमिंग विनियमन विधेयक 2025' को मंजूरी दी।
*20 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1685 - फ़र्रुख़सियर - मुग़ल वंश के अजीमुश्शान का पुत्र था।
1799 - जेम्स प्रिंसेप -ईस्ट इण्डिया कम्पनी में एक अधिकारी जिन्होंने 1838 ई. में सर्वप्रथम ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपियों को पढ़ने में सफलता प्राप्त की।
1915 - डी. देवराज अर्स - कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे।
1917 - त्रिलोचन शास्त्री - प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।
1919 - न्यायमूर्ति बिपिनचंद्र जीवनलाल दीवान गुजरात और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल थे ।
1940 - राजेन्द्र कुमार पचौरी - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद।
1944 - राजीव गाँधी - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ।
1944 - सलमा बेग जिन्हें कुमारी नाज़ या बेबी नाज़ के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेत्री।
1946 - एन. आर. नारायणमूर्ति, इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक।
1986 - तानिया सचदेव - भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी ।
*20 अगस्त को हुए निधन👉*
1929 - सिद्धारूढ़ स्वामी जी कर्नाटक के हुब्बल्लि महानगर मे एक भारतीय हिंदू गुरु और दार्शनिक थे।
1944 –रोमन रोलेन फ़्रांस के प्रख्यात लेखक व साहित्यकार।
1985 - संत हरचंद सिंह लोंगोवाल - 1980 के पंजाब विद्रोह के दौरान अकाली दल के अध्यक्ष थे।
1991 - गोपीनाथ मोहंती - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2011 - राम शरण शर्मा - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार।
2014 - बी. के. एस. आयंगर - प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।
2022 - झारखंड और असम के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी (83) का निधन हुआ।
2022 - भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान समर 'बद्रू' बनर्जी (92) का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी रेस कार ड्राइवर बिल वुकोविच ll (79) का निधन हुआ।
2023 - कनाडाई-ब्रिटिश मानवविज्ञानी इसाबेल क्रूक (107) का निधन हुआ।
2023 - पाकिस्तानी सेना अधिकारी और क्रिकेटर नौशाद अली रिज़वी (79) का निधन हुआ।
2024 - भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर रह चुके "पायलट बाबा" (कपिल सिंह , 86) का निधन हुआ।
2025 - पूर्व सांसद व भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कर्नल सोना राम चौधरी (80) का निधन हुआ।
*20 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 मेला श्री नयनादेवी - चामुण्डादेवी चिन्तपूर्णी समापन (हि.प्र.)।
🌟 सद्भावना दिवस (श्री राजीव गाँधी का जन्म दिवस)।
🌟 श्री डी. देवराज अर्स जयन्ती।
🌟 श्री सिद्धारूढ़ स्वामी जी पुण्यतिथि।
🌟 संत श्री हरचंद सिंह लोंगोवाल स्मृति दिवस।
🌟 श्री एन. आर. नारायण मूर्ति जयन्ती।
🌟 महान संत श्री नारायण गुरु जी जयन्ती।
🌟 हरियाणा के गांधी के नाम से प्रसिद्ध बाबू मूल चंद जैन जयंती।
🌟 शिक्षा जगत को नई दिशा देने वाले राम शरण शर्मा जी पुण्यतिथि।
🌟 विश्व मच्छर दिवस।
🌟 राष्ट्रीय रेडियो दिवस (National Radio Day)।
🌟 ऊर्जा अक्षय दिवस (भारत)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें