Good Daily News...


मंगलवार, 18 अगस्त 2026

मेगा एग्री क्रेडिट आउटरीच कैंप में 11 करोड़ रुपये के ऋण वितरित्

  


 देवरिया, 18 अगस्त 2026।सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, देवरिया क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से कृषि प्रशिक्षण केंद्र, बैतालपुर में मेगा एग्री क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं एवं बैंक ग्राहक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।

       कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपायुक्त एनआरएलएम वीरेंद्र यादव, डीडीएम नाबार्ड एसके शुक्ला, अपर जिला कृषि अधिकारी ए.के. मिश्र तथा पशु चिकित्सा अधिकारी दिग्विजय यादव ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कृषि, पशुपालन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों एवं अन्य प्रतिभागियों को दी।

        बैंक की ओर से अंचल प्रमुख डीके अर्जवानी, क्षेत्रीय प्रमुख जितेंद्र कुमार सिन्हा, देवरिया एवं बलिया जनपद के अग्रणी जिला प्रबंधक तथा क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक अमित कुमार सिंह उपस्थित रहे।

         डीडीएम नाबार्ड एसके शुक्ला ने बैंक के ग्राहकोन्मुखी दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपने उत्पादों एवं


सेवाओं के माध्यम से आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंच बना रहा है। अपर जिला कृषि अधिकारी ए.के. मिश्र एवं पशु चिकित्सा अधिकारी दिग्विजय यादव ने कहा कि समावेशी कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के माध्यम से ही वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देशभर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित यह अभियान किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में बैंक की महत्वपूर्ण पहल है।

          अंचल प्रमुख डीके अर्जवानी ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में कृषि ऋण की महत्वपूर्ण भूमिका है। कृषि आधारित ग्राहकों के सपनों को नई उड़ान देना बैंक का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने किसानों को समय से ऋण सुविधा उपलब्ध कराने, कृषि क्षेत्र के विकास एवं वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता दोहराई।

          क्षेत्रीय प्रमुख जितेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया देश का पहला स्वदेशी बैंक होने के नाते राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है। उन्होंने किसानों को बैंक की विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं, सरकारी योजनाओं, गोल्ड लोन एवं फसल बीमा सहित अन्य सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी।

        कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कृषि योजनाओं के तहत कुल 38 स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। वहीं, पूरे अभियान के दौरान देवरिया क्षेत्र की विभिन्न शाखाओं द्वारा कुल 11 करोड़ रुपये की ऋण राशि ग्राहकों के खातों में वितरित की गई। इससे किसानों को कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने और अपनी आय में वृद्धि करने में सहायता मिलेगी।

          कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न सूचना एवं सहायता डेस्क भी लगाए गए। इनमें केवाईसी, ऑनलाइन खाता एवं ऋण सुविधा केंद्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, इंश्योरेंस, यूआरसी (URC) तथा ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ सहित अन्य सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, किसानों, ग्राहकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सड़क हादसे में दरोगा की मौत, सिपाही गंभीर रूप से घायल

  बिग ब्रेकिंग। अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास देर रात गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की कार गिट्टी लदे...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789