Good Daily News...


सोमवार, 27 जुलाई 2026

पशुपालन विभाग का संचारी रोग जागरूकता अभियान, सुअर बाड़ों के आसपास एंटीलार्वा छिड़काव

 





बैतालपुर।विकास खंड बैतालपुर अंतर्गत संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत रविवार को पशुपालन विभाग ने बटुलहीं में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया। इसके पूर्व उसरा बाजार, तिवई, कोईलगड़हा, जंगल ईमिलिहां, रनिहवां, छितही बाजार ,उधोपुर, भगवानपुर चौबे,बलटिकरा, करंज, भूड़ीपाकड़ एवं करौंदी गांव में विशेष जागरूकता एवं उपचार कार्यक्रम चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकांत तिवारी ने किया। इस दौरान सुभाष चन्द्र, महेंद्र यादव, चेतन मणि, दुष्यंत तिवारी एवं आयुष श्रीवास्तव ने सहयोग किया।

टीम ने सभी गांवों में जाकर सुअर पालकों से मुलाकात की और बरसात में होने वाले संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए।

सुअर पालकों को कृमि जनित रोगों से बचाव के लिए कृमि नाशक दवा वितरित की गई। साथ ही पंपलेट देकर साफ-सफाई और समय पर टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई। सुअर बाड़ों के आसपास एंटीलार्वा दवा का छिड़काव किया गया।ग्रामीणों को बताया गया कि गंदगी और जलभराव वाले क्षेत्रों में रोग तेजी से फैलते हैं। इसलिए पशुओं के बाड़े की साफ-सफाई रखें और बीमार पशु दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सालय से संपर्क करें।पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकांत तिवारी ने बताया कि बरसात में लेप्टोस्पायरोसिस नामक बैक्टीरियल रोग का खतरा बढ़ जाता है। यह रोग चूहों, सुअरों एवं अन्य पशुओं के मूत्र से दूषित पानी या कीचड़ के संपर्क में आने से फैलता है।पशुओं में तेज बुखार, पेशाब का रंग पीला/लाल होना, आंखों में पीलापन, दूध उत्पादन में गिरावट और गर्भपात। यह रोग पशुओं से मनुष्य में भी आ सकता है।बचाव हेतु पशुओं के बाड़े में जलभराव न होने दें।सुअर और अन्य पशुओं को कीचड़ वाले स्थानों से दूर रखें।चूहों का नियंत्रण करें।पशुओं को समय पर टीकाकरण कराएं।टीम ने सुअर पालकों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जिले में 3 पराविधिक स्वयंसेवकों का होगा चयन, 10 अगस्त तक करें आवेदन

     देवरिया, 27 जुलाई। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (एस.डी.) अर्चना-II ने बताया है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्द...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789