Good Daily News...


सोमवार, 27 जुलाई 2026

जिले में 3 पराविधिक स्वयंसेवकों का होगा चयन, 10 अगस्त तक करें आवेदन

 


   देवरिया, 27 जुलाई। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (एस.डी.) अर्चना-II ने बताया है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, देवरिया के आदेश के अनुपालन में जिला स्तर पर 03 पराविधिक स्वयंसेवकों (अधिकार मित्र) का चयन किया जाना है, जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।

         पराविधिक स्वयंसेवक के रूप में नियुक्ति हेतु अध्यापक, सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, डॉक्टर, लॉ स्टूडेंट, गैर-राजनीतिक व्यक्ति, एनजीओ, क्लब/सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, महिला मैत्री संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों आदि से जुड़े व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं। नियुक्त पराविधिक स्वयंसेवकों को कोई वेतन देय नहीं होगा। समय-समय पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मानदेय देय होगा। चयन एक वर्ष के लिए किया जाएगा। उक्त चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। उक्त पद पर कार्य करने हेतु इच्छुक व्यक्तियों से निर्धारित प्रारूप पर फोटो सहित आवेदन-पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।

          भरे हुए आवेदन-पत्र 10 अगस्त 2026 को अपराह्न 05:00 बजे तक कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय परिसर, ए.डी.आर. बिल्डिंग, देवरिया में उपलब्ध कराना होगा। विलंब से प्राप्त आवेदन-पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जिले में 3 पराविधिक स्वयंसेवकों का होगा चयन, 10 अगस्त तक करें आवेदन

     देवरिया, 27 जुलाई। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (एस.डी.) अर्चना-II ने बताया है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्द...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789