देवरिया, 28 जुलाई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के समक्ष आज जनता दर्शन के दौरान ग्राम बनुआडीह निवासी रेनू देवी एवं मीरा अपनी फरियाद लेकर पहुंचीं। इनमें से एक फरियादी निराश्रित महिला तथा दूसरी दिव्यांग महिला थीं। दिव्यांग फरियादी ने दिव्यांग पेंशन एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने का अनुरोध किया, वहीं निराश्रित महिला ने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया।
जिलाधिकारी ने दोनों की परिस्थितियों को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर ही आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश पांडेय को बुलाकर दोनों फरियादियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कराई तथा दिव्यांग पेंशन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनता दर्शन के दौरान ही ग्राम बैरौना निवासी सुनील गौड़ पुत्र तीर्थराज गौड़ ने जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने संबंधी अपनी समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उपजिलाधिकारी को तत्काल जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने के निर्देश दिए।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें