*विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन*
देवरिया, 01 जून, 2026। सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में सोमवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सीएमओ डॉ अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों और पैरामेडिकल कर्मियों को तंबाकू सेवन से दूर रहने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सीएमओ ने कहा कि युवाओं को तंबाकू और निकोटीन की लत से बचाना वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती है और इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।
सीएमओ डाॅ. अनिल कुमार गुप्ता ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन से कैंसर, ह्रदय रोग, फेफड़ों की बीमारी, उच्च रक्तचाप और श्वास संबंधी कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होनें लोगों को तंबाकू सेवन से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तंबाकू के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। केवल एक दिन जागरूकता फैलाना नहीं है, बल्कि लोगों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है और उन्हें स्वस्थ नैतिकता के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर डॉ डिप्टी सीएम कार्तिक पाण्डेय, डिप्टी सीएमओ आरपी यादव, डिप्टी सीएमओ विपिन रंजन, डॉ आनंद, आदित्य मिश्रा, सहयोगी संस्था सीफार, जेएसआई, पीसीआई के जिला प्रतिनिधि व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें