Good Daily News...


शुक्रवार, 29 मई 2026

डीएम ने पीएचसी भाटपाररानी एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया औचक निरीक्षण







 *बारिश के बीच पहुंचे जिलाधिकारी, स्वास्थ्य सेवाओं व शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* 


 *अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब करने के दिए गए निर्देश* 


 *एसीएमओ व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रभावी रूप से करें अनुश्रवण* 


 *कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में पठन पाठन एवं स्वच्छता समुचित रूप में की जाए सुनिश्चित* 


 *विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक मीटिंग अनिवार्य रूप से की जाये आयोजित* 


 देवरिया, 29 मई।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को सुबह बारिश के बीच भाटपाररानी तहसील क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण, उपस्थिति एवं छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

     जिलाधिकारी ने  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण लगभग 08.03 बजे  किए। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, दवा वितरण पंजिका, वार्ड, ओपीडी एवं अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा मरीजों का उपचार सुचारु रूप से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

         निरीक्षण के समय अधिकांश स्वास्थ्य एवं संविदा कर्मी अनुपस्थित पाए गए तथा आरबीएसके टीम भी मौके पर उपस्थित नहीं मिली। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कठोर चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार निरीक्षण में सुधार स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए, अन्यथा कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

          निरीक्षण के दौरान एक गर्भवती महिला प्रसव हेतु अस्पताल आई हुई थी, जिसके साथ आशा कार्यकर्ता भी मौजूद थीं। आशा द्वारा प्रस्तुत मदर-चाइल्ड प्रोटेक्शन (एमसीपी) कार्ड अधूरा पाया गया। इस पर  जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि आशा कार्यकर्ताओं को एमसीपी कार्ड के संबंध में पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं दिया गया है अथवा नियमित मॉनिटरिंग नहीं हो रही है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को  निर्देशित किया कि अनुपस्थित कर्मियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए तथा संबंधित नोडल अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं।

        इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भाटपाररानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर पठन-पाठन एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने नामांकन के सापेक्ष छात्राओं की उपस्थिति बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

           उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखते हुए निर्देशित किया कि सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक नियमित रूप से आयोजित कराई जाए, ताकि अभिभावकों को शिक्षा के महत्व एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा सके। उन्होंने छात्राओं से पठन पाठन की वास्तविकता परखी और प्रश्न पूछे। 

          निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शौचालयों में लगी टाइल्स क्षतिग्रस्त एवं टूटी-फूटी पाई गईं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

  *अनुपस्थित 30 सीएचओ के जिलाधिकारी ने वेतन रोका*  *स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जन जागरूकता जरूरी*  *स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी अधिकारी एव...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789