देवरिया। रुद्रपुर ,एकौना थाना क्षेत्र के नगवा खास गांव निवासी एक किशोर की राप्ती नदी में डूबने से रविवार को दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार नगवा खास निवासी अल्ताफ पुत्र यूनुस (16 वर्ष) रविवार को गांव के पास राप्ती नदी किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना परिजन मौके पर पहुंचे कर पुलिस को जानकारी दी । सूचना पर एकौना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद पांडे ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें