Good Daily News...


शुक्रवार, 8 मई 2026

जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

 






 *इमरजेंसी, एमसीएच विंग व ओपीडी की व्यवस्थाएं परखी, अनावश्यक रेफर पर कार्रवाई की चेतावनी* 


  देवरिया 08 मई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, एमसीएच विंग, चिल्ड्रेन वार्ड एवं ओपीडी सहित विभिन्न कक्षों का गहन निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण तथा उपचार व्यवस्था का जायजा लिया।

          जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

           निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इमरजेंसी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाए रखने, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा वार्डों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

            एमसीएच विंग के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की छानबीन करते हुए गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मौजूद स्टाफ नर्स से मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन कार्ड के संबंध में जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं के कार्ड पर अंकित विवरणों का नियमित एवं सावधानीपूर्वक परीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी सूचनाएं दर्ज होने से गर्भवती महिलाओं की स्थिति पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी और किसी भी जटिल परिस्थिति से बचाव संभव होगा।

          जिलाधिकारी ने अस्पताल से रेफर किए गए मरीजों के मामलों की भी छानबीन की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना गंभीर कारण अथवा अनावश्यक रूप से किसी मरीज को रेफर किए जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को यथासंभव मेडिकल कॉलेज में ही बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए।

           निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहे और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

     निरीक्षण के दौरान डा0 आर के श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्साकर्मी आदि मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

   *इमरजेंसी, एमसीएच विंग व ओपीडी की व्यवस्थाएं परखी, अनावश्यक रेफर पर कार्रवाई की चेतावनी*    देवरिया 08 मई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने श...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789