देवरिया। रुद्रपुर-नारायणपुर मार्ग पर रविवार देर शाम सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना अवस्थी के समीप हुआ, जब नरायणपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही एक अनियंत्रित कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर निवासी बेचन पुत्र सदारी प्रसाद उम्र 28 वर्ष रविवार शाम को बाजार से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पहले ही अवस्थी के पास सामने से आ रही अनियंत्रित कार संख्या यूपी 47 यू 1151 ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के पश्चात आसपास के लोग उन्हें तत्काल रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि मृतक के घर दो दिन पूर्व ही पुत्र का जन्म हुआ था। जबकि युवक भी परिवार का एकलौता पुत्र था। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी खुशबू और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दर्दनाक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक ज्ञान प्रसाद शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें