Good Daily News...


मंगलवार, 5 मई 2026

आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

 



*दोपहर में बारिश के साथ गिरी बिजली, मौके पर ही गई जान*





गोरखपुर। ग्राम लालपुर टिकर मुस्तकिल में सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदलने के साथ आई तेज बारिश और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

मृतकों की पहचान शशिकांत पुत्र रामसूरत एवं विकास पुत्र राम आशीष के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार दोपहर क्षेत्र में अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान जोरदार गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम सदर दीपक गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की मौजूदगी में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

परिजनों को पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी गई है, जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अचानक हुए इस हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों पर न जाने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

  *दोपहर में बारिश के साथ गिरी बिजली, मौके पर ही गई जान* गोरखपुर। ग्राम लालपुर टिकर मुस्तकिल में सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदलने के साथ आई तेज...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789