सुल्तानपुर।
*मानवता और सहयोग की नयी मिशाल*
शिक्षक, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, शिक्षा अधिकारियों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों हितों के लिए समर्पित संस्था टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) ने कन्यादान योजना के माध्यम से सामाजिक/सहयोग और मानवता की एक और मिसाल पेश की है। संस्था से जुड़े जिले के छः सदस्यों समेत प्रदेश की के लगभग 300 अभिभावकों की बेटियों की शादी के लिए 51-51 हजार रुपये के 'शगुन चेक' के रूप में 1.5 करोड़ की धनराशि दी गई है।
मुख्य अतिथि TSCT सहसंस्थापक सुधेश पाण्डेय जी द्वारा बताया गया कि प्रदेश के 291 परिवारों को मात्र एक रुपये के सहयोग से यह धनराशि उपलब्ध कराई गयी। प्रान्तीय आईटी सेल प्रभारी पूनम झा ने बताया कि TSCT की कन्यादान विवाह योजना को मानवता और सहयोग की दिशा में TSCT की मूल योजना की तरह नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। TSCT देश के सभी राज्यों में अपना प्रसार करते हुए दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश में भी प्रारम्भ हो गयी है।
जिला प्रवक्ता एवं जिला कन्यादान योजना प्रभारी वैभव सिंह ने जानकारी दी कि कन्यादान विवाह योजना के प्रथम सहयोग में भी कुल 8 सदस्यों और इस बार 6 सदस्यों के साथ दो सहयोग में कुल 14 और प्रदेश के 550 सदस्यों को कुल 3 करोड की धनराशि शगुन एवं आशीर्वाद के रुप में प्रदान की गई।
*उत्तर प्रदेश में अब तक 406 परिवारों को लगभग 200 करोड़ से अधिक की धनराशि दिवंगत शिक्षकों के परिवार के नामिनी के सीधे खाते में पहुंचाई जा चुकी है। ये धनराशि मात्र 15 रुपये 50 पैसे की प्रति परिवार प्रति माह की सहायता से प्रदान की गई है।*
कामतागंज सुलतानपुर में रामायणा मैरिज लान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रतापगढ़ NSCT अध्यक्ष उत्कर्ष सिंह, राजेश राव जी ने, जिला NSCT अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, लम्भुआ ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह, बृजेश सिंह ने सम्बोधित कर चेक प्रदान किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, रजनीश गौतम के साथ सभी ब्लॉक कन्यादान प्रभारी संतोष यादव, अखिलेश वर्मा, रामनिरंजन, विनीत शुक्ल राष्ट्रवादी, सिकंदर वर्मा, पिंकल तिवारी, राजकुमार गुप्ता, सनत सिंह, सुशांत मिश्रा, अर्जुन यादव, रामजीत, वेद प्रकाश मिश्र के साथ ब्लॉक संयोजक सहसंयोजक अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें