Good Daily News...


शनिवार, 16 मई 2026

डीएम-एसपी ने ज्वेलर्स व्यापारियों के साथ की बैठक

 




*व्यापारियों की समस्याओं व सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर हुई चर्चा*


 देवरिया, 16 मई। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों एवं प्रधानमंत्री द्वारा नागरिकों से सोने की खपत कम किए जाने की अपील के दृष्टिगत शासन की पहल पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के स्वर्णकार एवं ज्वेलर्स व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

          बैठक में ज्वेलर्स व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शंकाओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि जो भी विषय शासन स्तर से संबंधित हैं, उन्हें शासन को अवगत कराया जाएगा। शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं निर्णयों की जानकारी समय-समय पर व्यापारियों को उपलब्ध कराई जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि ज्वेलर्स समाज किसी प्रकार के भ्रम या आशंका में न रहे। प्रशासन उनकी सुरक्षा एवं समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने व्यापारियों से भी प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की।

        पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्वर्ण व्यवसायियों एवं ज्वेलर्स की सुरक्षा प्रशासन और पुलिस विभाग की प्राथमिकता है। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस प्रशासन से संपर्क करें।

        बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी वी.के. सिंह, उपायुक्त राज्य कर अमित कुमार सिंह, राजेश प्रताप सिंह सहित स्वर्णकार एवं ज्वेलर्स समाज से प्रमुख रूप से हीरालाल वर्मा, राजकुमार सोनी, सागर सोनी, सुरेंद्र प्रताप वर्मा, दीपक वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा, रामबाबू वर्मा, बृजेश कुमार वर्मा, अविनाश कुमार सिंह, उमाशंकर वर्मा, अजय वर्मा, संदीप वर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

NEET पेपर का ‘पहरेदार’ ही निकला मास्टरमाइंड

    *प्रोफेसर PV कुलकर्णी पर बड़ा खुलासा* NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789