Good Daily News...


मंगलवार, 12 मई 2026

जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की

 




 *विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश* 


  देवरिया 12 मई । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यों, सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने एवं विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

           जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था के साथ-साथ आधारभूत संरचनाओं एवं आवश्यक सुविधाओं का प्रभावी ढंग से विकास कराया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

             उन्होंने अध्यापकों की नियमित उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करें तथा शिक्षकों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच एवं निरंतर प्रयास से शिक्षा व्यवस्था में निश्चित रूप से सुधार लाया जा सकता है।

            सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित उन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, जिनकी प्रगति ‘सी’ श्रेणी में है, उन्हें कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य कर जनपद की रैंकिंग एवं प्रदर्शन में सुधार लाया जाए।

          आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण से संबंधित तथ्यात्मक एवं गुणवत्तापूर्ण आख्या ही पोर्टल पर अपलोड की जाए, जिससे वास्तविक निस्तारण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसकी संतुष्टि/असंतुष्टि का भी अंकन अनिवार्य रूप से किया जाए।

              जिलाधिकारी ने शिक्षक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विद्यालयों में नियमित रूप से बैठक आयोजित की जाए। बैठक में बच्चों की उपस्थिति, स्कूल ड्रेस, शैक्षिक प्रगति एवं पठन-पाठन से संबंधित विषयों पर अभिभावकों से चर्चा की जाए। साथ ही अभिभावकों को यह भी बताया जाए कि बच्चों को विद्यालय में क्या पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को भी इन बैठकों में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए।

         उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं शिक्षक सकारात्मक भाव के साथ मेहनत करें, जिससे शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार परिलक्षित हो सके।

         बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

थाना रुद्रपुर के निरीक्षण के पश्चात , एसपी ने नगर में किया पैदल मार्च

  *प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश  देवरिया। रुद्रापुर पुलिस अधीक्षक  अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना रुद्रपुर पर व्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789