आज 15 मई 2026 की सुबह से पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हो गई है। पश्चिम एशिया (Middle East) में चल रहे तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद, दिल्ली में पेट्रोल लगभग ₹3.14 और डीजल ₹3.11 प्रति लीटर महंगा हो गया है, जिससे पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर हो गया है।
*पेट्रोल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद महानगरों और प्रमुख शहरों के नए दाम -*
नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में ₹3.00 की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद अब यहां एक लीटर पेट्रोल ₹97.77 में मिल रहा है
कोलकाता में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हुआ है. ₹3.29 की बढ़त के साथ अब नया रेट ₹108.74 प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल ₹3.10 महंगा होकर ₹106.64 प्रति लीटर पर पहुंच गया है.
चेन्नई में भी ₹3.10 का इजाफा हुआ है और अब कीमत ₹103.90 प्रति लीटर है.
बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम में ₹3.21 की वृद्धि हुई है, अब यहां रेट ₹106.17 है.
दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल ₹98.04 (₹3.30 बढ़त) और गुरुग्राम में ₹98.29 (₹2.99 बढ़त) प्रति लीटर मिल रहा है
.
भुवनेश्वर मे ₹3.60 की सबसे भारी बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल ₹104.57 प्रति लीटर हो गया है.







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें