Good Daily News...


मंगलवार, 5 मई 2026

विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई और की आतिशबाजी







 देवरिया । रुद्रपुर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर रुद्रपुर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार खुशी का इजहार किया। बस स्टेशन पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और विजय उत्सव मनाया।

वहीं पचलड़ी चौराहे पर भाजपा नेता डीके यादव ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर जीत की खुशी साझा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और “भारत माता की जय” व “भाजपा जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक जीत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन, विकास और जनकल्याण की नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा की जीत नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की जीत है जो भ्रष्टाचार, अलगाववाद और तुष्टिकरण के खिलाफ खड़ा है।

नेताओं ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की अराजकता और तुष्टिकरण की राजनीति से जनता त्रस्त हो चुकी थी, जिसका परिणाम इस प्रचंड जनादेश के रूप में सामने आया है। इस सफलता का श्रेय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और संगठन की मजबूती को जाता है।

इस दौरान रुद्रपुर नगर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, विश्व विजय निषाद मोहन उपाध्याय  मनोनीत सभासद दिलीप जायसवाल, तेज प्रताप गुप्ता, मनीष गुप्ता, मदन उपाध्याय सुधांशु मौलि ओझा शिवम श्रीवास्तव, शिव महिमा, कौशल किशोर सिंह, इंजीनियर सुशील चंद, अंशुल त्रिपाठी, सुनील श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पचलड़ी में गुड्डू सिंह, सुरेश प्रसाद, चंद्र भूषण सिंह, बृजेश गौड़, पंकज सिंह, सन्नी गिरी, बृजेश सिंह, प्रियांशु यादव, रमाकांत सिंह, आनंद ठठेरा, बेचन राजभर, रतन सिंह, अजय सिंह समेत अन्य लोगों ने भी उत्सव में भाग लिया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

  *दोपहर में बारिश के साथ गिरी बिजली, मौके पर ही गई जान* गोरखपुर। ग्राम लालपुर टिकर मुस्तकिल में सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदलने के साथ आई तेज...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789