Good Daily News...


शनिवार, 16 मई 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


                ॐ श्रीगणेशाय नम:

             🙏शुभप्रभातम् जी🙏


     



     *आज दिनांक 👉*

     * 16 मई 2026*

                 *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अमावस्या - 25:33 तक

*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा 

*🌠नक्षत्र-* भरणी - 17:31 तक

*🌠पश्चात्-* कृत्तिका

*💫करण-* चतुष्पाद - 15:25 तक

*💫पश्चात्-* नाग

*✨योग-* सौभाग्य - 10:25 तक

*✨पश्चात्-* शोभन

*🌅सूर्योदय-* 05:30

*🌄सूर्यास्त-* 19:05

*🌙चन्द्रोदय-* 29:25

*🌛चन्द्रराशि-* मेष - 22:47 तक

*🌛पश्चात्-* वृषभ 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44

*🤖राहुकाल-* 08:53  से 10:35

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी अमावस्या 25:33 तक पश्चात् प्रतिपदा  प्रारम्भ ,  मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , महापंचक जारी , स्नान-दान श्राद्धादि की देवपितृकार्य भावुका अमावस्या , बरगदाही , फलहारिणी कालिका पूजन (बं.) ,  पंचगौड़ों का वट सावित्री व्रत का अन्तिम संयम (बड़ पूजा मरुस्थले) , सोपपदा , वेदारम्भ में अनध्याय ,  "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री शनिदेव जयन्ती (ज्येूष्ठ मास की अमावस्या) , संत श्री ज्ञानेश्वर जयन्ती (ज्येूष्ठ मास की अमावस्या) , श्री अजीतनाथ जी गर्भ कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ मास की अमावस्या) , आचार्य श्री ज्ञानसागर जी समाधि (जैन , ज्येष्ठ मास की अमावस्या) , आर्यिका श्री वृषभमति जी समाधि (जैन ,ज्येष्ठ मास की अमावस्या) , श्री गोपाल चैतन्य महाराज पुण्यतिथि (धारेश्वर) , 1971 युद्ध के जांबाज हीरो लेफ्टिनेंट कर्नल श्री धर्मवीर सिंह स्मृति दिवस , जवान श्री सन्दीप शहादत दिवस , श्री चर्चिल अलेमाओ जन्म दिवस , सिक्किम स्थापना दिवस (51वां) , विश्व कृषि-पर्यटन दिवस , शांति से एक साथ रहने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस , राष्ट्रीय डेंगू दिवस व अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस (यूनेस्को)।_*

*_🔅कल रविवार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी प्रतिपदा 21:43 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष प्रारम्भ , शनि रेवती नक्षत्र में 14:35 पर , भावुका करिदिन , महापंचक जारी , श्रीगङ्गा स्नान प्रारम्भ।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*ये नास्तिका निष्क्रियाश्च* 

     *गुरुशास्त्राभिलङ्घिनः।* 

*अधर्मज्ञा   दुराचारा-* 

    *स्ते  भवन्ति   गतायुषः ॥* 

      ★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४

*अर्थात् 👉* 

        _जो नास्तिक, क्रियाहीन , गुरु और शास्त्र की आज्ञा का उल्लंघन करने वाले , धर्म को न जानने वाले और दुराचारी हैं , उन मनुष्यों की आयु क्षीण हो जाती है।_


*16 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1606 – रूस में दो हजार विदेशी नागरिकों की हत्या हुई।

1747 - प्रिंस विलियम V ने नीदरलैंड के एडमिरल-जनरल के रूप में शपथ ली।

1770 - मैरी एंटोनेट ने लुई-अगस्टे (जो बाद में फ्रांस के राजा लुई XVI का हो गया) से शादी की।

1795 - हेजेज संधि: बाताफ्स गणराज्य फ्रेंच फ्रांसीसी राज्य बन गया।

1812 - रूसी फील्ड मार्शल मिखाइल कुतुज़ोव, बुखारेस्ट की संधि पर हस्ताक्षर किये जिसके परिणामस्वरूप रूस-तुर्की युद्ध (1806-12) समाप्त हुआ और बेस्सारबिया को इंपीरियल रूस से जोड़ा गया।

1817 - मिसिसिपी नदी पर स्टीमबोट सेवा की शुरूआत हुई।

1862 - जीन जोसेफ एटिनी लेनोयर पहला ऑटोमोबाइल तैयार किया।

1869 - सिनसिनाटी रेड्स ने अपना पहला बेसबॉल गेम 41-7 से जीता।

1872 - मेट्रोपॉलिटन गैस कंपनी का लैंप पहली बार जलाया गया।

1875 – वेनेजुएला और कोलंबिया में भूकंप से 16 हजार लोगों की मौत हुई।

1877 – फ्रांस में राजनीतिक संकट शरू हो गया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1881 – बर्लिन के पास लिस्टरफेलडर में दुनिया की पहली बिजली से चलने वाली ट्राम सेवा की शुरूआत।

1920 - एक जनमत संग्रह स्विट्जरलैंड के लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।

1929 - दुनिया भर में आॅस्कर पुरस्कारों के नाम से प्रतिष्ठित एकेडमी अवॉर्ड की शुरुआत हॉलीवुड के रूजवेल्ट होटल में सिर्फ 270 लोगों की मौजूदगी में हुई।

1948 - चेम वीज़ामेन इजरायल के पहले राष्ट्रपति के रूप में चुने गए।

1960 – भारत और इंग्लैड़ के बीच टेलेक्स सेवा की शुरूआत की गयी।

1975 – सिक्किम देश का 22 वां राज्य बना।

1991 – महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अमेरिका कांग्रेस को संबोधित करने वाली पहली ब्रिटिश साम्राज्ञी बनीं।

1996 – अटल बिहारी वाजपेयी भारत के दसवें प्रधानमंत्री बने।

1997 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने नेग्रो पुरुष और उनके परिवारों में अनुपचारित सिफलिस के टस्केजी अध्ययन के जीवित पीड़ितों के लिए एक औपचारिक माफी जारी की।

1999 - दक्षेस का 2002 ई. में होने वाला शिखर सम्मेलन थिम्पू में कराये जाने की घोषणा।

2004 - रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स ख़िताब जीता।

2006 - हालीवुड की चर्चित अदाकारा आस्कर पुरस्कार के लिए नामित नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया।

2006 - न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गये, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया।

2007 – निकोलस सरकोजी फ्रांस के 23 वें राष्ट्रपति बने।

2008 - उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27% ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को ख़ारिज कर दिया।

2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर थिम्पु पहुँचे।

2010 - अजलन शाह कप हॉकी प्रतियोगिता में PTI पिछले विजेता भारत और दक्षिण कोरिया को बारिश के कारण मैच न हो सकने पर संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

2011 अंतरिक्ष शटल एंडेवर ने अंतरिक्ष से एक अंतिम आयोग आईसीटी की शुरूआत हुई।

2013 – वैज्ञानिकों ने मानव स्टेम सेल का क्लोन बनाने में सफलता हासिल की। इस पंचांग को सीधे प्राप्त करें एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।

2014 – 16 वें लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला।

2014 – नैरौबी में एक धमाका हुआ जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई।

2019 - सुरक्षाबलों ने जम्‍मू और कश्‍मीर के पुलवामा एनकांउटर में जैश - ए - मोहम्‍मद के टॉप कमांडर खालिद समेत तीन आतंकियों को मार गिराया।

2020 - वंदेभारत मिशन के दूसरे चरण में दुबई से 177 यात्रियों को लेकर विशेष विमान कोच्चि पहुंचा।

2020 - अमेरिकी नौसेना ने एक हाई - एनर्जी लेजर हथियार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया , जो विमान को हवा में ही नष्ट कर सकता है।

2021 - अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते से कर्नाटक में तेज बारिश , अब तक 6 लोगों की मौत व कुल 73 गांव इस तूफान से प्रभावित हुए। 

2021 - इजरायल ने हमास नेता का उड़ाया घर, 33 फलस्तीनी और मरे।

2021 - म्यामां में जातीय संघर्ष में विद्रोही करेन गुरिल्ला छापामारों ने एक सप्ताह के भीतर 250 से ज्यादा सैनिकों की हत्या कर दी।

2021 - शान्ति वार्ता के आह्वान के बीच अफगान संघर्ष विराम समाप्त हुआ।

2021 - पाकिस्तान में भिड़े दो कबायली समूह , नौ की मौत हुई।

2022 - पाकिस्तान के कराची में एक ब्लास्ट हुआ जिसमें एक महिला की मौत हुई व 8 लोग घायल हुए।

2022 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर लुम्बिनी में बुद्ध जयंती समारोह में सम्मिलित हुए व उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

2022 - राजस्थान में रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को भारत के 52वें बाघ अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया।

2022 - फ्रांस की राजनेता एलिजाबेथ बोर्न को फ्रांस का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया , एलिजाबेथ फ्रांस में यह पद संभालने वाली दूसरी महिला बनी।

2023 - पश्चिम बंगाल के एगरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 9 लोगों की मौत हुई व 6 घायल हुए।

2023 - उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भीषण सड़क हादसे से 9 लोगों की मौत व 2 घायल हुए।

2023 - केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने संचार साथी पोर्टल का शुभारंभ किया।

2023 - डॉ मनोज सोनी ने संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

2023 - भारतीय वायुसेना की राष्ट्रीय रसद प्रबंधन संगोष्ठी, लॉजिसेम-23 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।

2024 - ह्यूस्टन में बड़े तूफान ने लगभग दस लाख उपभोक्ताओं की बिजली काटी व सात लोगों की मौत हुई।

2024 - वैज्ञानिकों ने नील नदी की एक बहुत पहले से लुप्त शाखा की खोज की घोषणा की , जो अब सूख चुकी है, इसका नाम अहरामत (पिरामिड) रखा गया।

2024 - पश्चिम बंगाल के मालदा में आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हुई।

2025 - मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा स्टैंड का उद्घाटन उनके माता-पिता, पूर्णिमा और गुरुनाथ शर्मा द्वारा किया गया।

 

*16 मई को जन्मे व्यक्ति👉*


1805 - सर अलेक्ज़ेंडर बर्न्स, वर्तमान पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज़बेकिस्तान एवं ईरान में अभियानों के लिए प्रसिद्ध ब्रिटिश अन्वेषक एवं राजदूत थे।

1857 - आर.एन. माधोलकर - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने एक अवधि तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

1902 - महाराष्ट्र राज्य से करमशी जेठाभाई सोमैया को भारत सरकार द्वारा समाज सेवा क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

1933 - गुलशेर ख़ाँ शानी- प्रसिद्ध साहित्यकार।

1948 - मंगलेश डबराल -  समकालीन हिन्दी कवियों में सबसे चर्चित नाम।

1949 - चर्चिल अलेमाओ - गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री । "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1957 - ए नारायण स्वामी - भारत के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री।

1987 - सोनल चौहान भारतीय हिन्दी अभिनेत्री और गायिका हैं।


*16 मई को हुए निधन👉*


1945 - गोपाल चंद्र प्रहराज - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद।

2014 –  रुस्तमजी मोदी टाटा समूह के सदस्य और टाटा इस्पात के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक थे का निधन हुआ।

2019 - पूर्व केंद्रीय मंत्री विमला वर्मा का निधन। 

2019 - जम्‍मू कश्‍मीर में श्रीनगर (पुलवामा) में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए रोहतक जिले के गांव बहलबा के जवान संदीप।

2020 - ईरान के ओपेक गवर्नर होसैन कज़म्पोर अर्देबिली का निधन।

2021 - प्रतिष्ठित गणितज्ञ प्रो. एम एस नरसिम्हन (88) का निधन हुआ। 

2021 - सौराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के रेफरी राजेंद्रसिंह जडेजा का (66) कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हुआ।

2022 - भिवानी के बडेसरा गांव में जन्मे 1971 युद्ध के जांबाज हीरो लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मवीर सिंह का निधन हुआ।उन्होंने 23वीं पंजाब बटालियन का नेतृत्व भी किया।

2023 - उवे किट्ज़िंगर, जर्मन-ब्रिटिश राजनीतिक वैज्ञानिक, शिक्षक और प्रशासक (95) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी मीर्लीने हैग (89) का निधन हुआ।

2023 - ब्राज़ीली फ़ुटबॉल टीम मैनेजर नेल्सन रोज़ा मार्टिंस (85) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी अभिनेता डबनेय कोलमैन (92) का निधन हुआ।

2025 - जानी-मानी असमिया सिंगर गायत्री हजारिका (44) का कैंसर से निधन हुआ।


*16 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री शनिदेव जयन्ती (ज्येूष्ठ मास की अमावस्या)।

🌟 संत श्री ज्ञानेश्वर जयन्ती (ज्येूष्ठ मास की अमावस्या)।

🌟 श्री अजीतनाथ जी गर्भ कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ मास की अमावस्या)।

🌟 आचार्य श्री ज्ञानसागर जी समाधि (जैन , ज्येष्ठ मास की अमावस्या)।

🌟 आर्यिका श्री वृषभमति जी समाधि (जैन ,ज्येष्ठ मास की अमावस्या)।

🌟 श्री गोपाल चैतन्य महाराज पुण्यतिथि (धारेश्वर)।

🌟 1971 युद्ध के जांबाज हीरो लेफ्टिनेंट कर्नल श्री धर्मवीर सिंह स्मृति दिवस।

🌟 जवान श्री सन्दीप शहादत दिवस।

🌟 श्री चर्चिल अलेमाओ जन्म दिवस।

🌟 सिक्किम स्थापना दिवस (51वां)।

🌟 विश्व कृषि-पर्यटन दिवस।

🌟 शांति से एक साथ रहने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

🌟 राष्ट्रीय डेंगू दिवस।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस (यूनेस्को)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

 *16 मई 2026 , शनिवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। आप भी व्यस्त रहने से थकान महसूस कर सकते हैं। ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789