Good Daily News...


शुक्रवार, 15 मई 2026

विद्युत विभाग का मेगा कैंप आयोजित, उपभोक्ता की समस्याओं का होगा समाधान

 



   

 * मई से 22 मई तक निर्धारित स्थान पर लगेगा कैम्प

 देवरिया ।  रुद्रपुर, विद्युत वितरण खंड गौरी बाजार के अंतर्गत उपकेंद्र रुद्रपुर क्षेत्र में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली विभाग द्वारा मेगा कैंप का आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर किया जाएगा।कैंप में नए विद्युत कनेक्शन के आवेदन, बिजली बिल भुगतान तथा बकाया से संबंधित समस्याएं, लोड वृद्धि, मीटर जांच एवं खराबी संबंधी आवेदन, नाम परिवर्तन तथा अन्य शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।

     रुद्रपुर उपखंड अधिकारी चंदन जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मेगा कैंप का आयोजन अलग-अलग तिथियों पर विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में उपभोक्ताओं से पहुंचकर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की है।

      कैंप का आयोजन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 मई को मदनपुर के मठिया में, 16 मई को नकईल में, 18 मई को रुद्रपुर पुराना चौक, 19 मई को जोगम पंचायत भवन, 20 मई को जमुनी चौराहा, 21 मई को मदनपुर यूनियन बैंक के पास तथा 22 मई को तिवई में मेगा कैंप लगाया जाएगा।

      बिजली विभाग ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान कराएं और विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जिलाधिकारी ने की अभियोजन एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा

    देवरिया 15 मई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता एवं  पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन एव...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789