Good Daily News...


शनिवार, 16 मई 2026

[16/5, 3:58 pm] सुचना विभाग देवरिया प्रिंस: *सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने वृद्धा पेंशन शिकायत का कराया त्वरित निस्तारण* *देवरिया 16 मई* रुद्रपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के समक्ष ग्राम पचलडी निवासी रमापति पुत्र काशी ने वृद्धा पेंशन न मिलने की शिकायत प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी से प्रकरण की जांच कराई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फरियादी रमापति की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत है तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जा चुका है। चौथी किस्त का भुगतान बजट प्राप्त होते ही किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। [16/5, 6:40 pm] सुचना विभाग देवरिया प्रिंस: *अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन* *देवरिया, 16 मई।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि 17 मई 2026 को सायं 4 बजे से 5 बजे के मध्य मा. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश स्तर पर किया जाएगा, जिसका जनपद स्तर पर भी सजीव प्रसारण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मा0 जनप्रतिनिधि गण प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में जनसामान्य एवं अंशकालिक अनुदेशकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय से संबंधित प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कार्यक्रम स्थल पर दिखाया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला पंचायत सभागार, देवरिया को कार्यक्रम स्थल निर्धारित किया गया है। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।






सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने वृद्धा पेंशन शिकायत का कराया त्वरित निस्तारण


 *देवरिया 16 मई* 


 रुद्रपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के समक्ष ग्राम पचलडी निवासी रमापति पुत्र काशी ने वृद्धा पेंशन न मिलने की शिकायत प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी से प्रकरण की जांच कराई।

          जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फरियादी रमापति की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत है तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जा चुका है। चौथी किस्त का भुगतान बजट प्राप्त होते ही किया जाएगा।

         जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।




 *अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन* 


 *देवरिया, 16 मई।* 


जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि  17 मई 2026 को सायं 4 बजे से 5 बजे के मध्य मा. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश स्तर पर किया जाएगा, जिसका जनपद स्तर पर भी सजीव प्रसारण किया जाएगा।

     जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मा0 जनप्रतिनिधि गण प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में जनसामान्य एवं अंशकालिक अनुदेशकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

        उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय से संबंधित प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कार्यक्रम स्थल पर दिखाया जाएगा।

      जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला पंचायत सभागार, देवरिया को कार्यक्रम स्थल निर्धारित किया गया है। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

NEET पेपर का ‘पहरेदार’ ही निकला मास्टरमाइंड

    *प्रोफेसर PV कुलकर्णी पर बड़ा खुलासा* NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789