Good Daily News...


सोमवार, 20 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन शुरू

 



 देवरिया 20 अप्रैल 2026। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया एवं महाराजा अग्रसेन कॉमर्स कॉलेज, देवरिया में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत यू.पी.एस.सी./यू.पी.पी.एस.सी., जे.ई.ई., नीट एवं एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क कराई जाती है।

          उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अभ्युदय प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 05 जून निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा जून माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम, काउंसिलिंग एवं मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया जून माह के तृतीय सप्ताह में पूर्ण की जाएगी। कोचिंग कक्षाओं का संचालन 01 जुलाई 2026 से प्रारंभ किया जाएगा।

आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन पत्र जनपद स्तर पर महाराजा अग्रसेन कॉमर्स कॉलेज, देवरिया (मुख्यमंत्री अभ्युदय पुस्तकालय, कक्ष संख्या-4) से प्राप्त किए जा सकते हैं।

        योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9140893676 (कोर्स को-ऑर्डिनेटर), 7258826133 एवं 9695925434 पर कार्यालय अवधि (प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक) संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी एक से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एवं कक्षाएं पूर्णतः निःशुल्क हैं।

         नीट/जेईई के लिए कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र पात्र होंगे। यूपीएससी/यूपीपीएससी परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अथवा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कक्षा 12 उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन शुरू

   देवरिया 20 अप्रैल 2026। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789