बिहार । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्म कर आवास पहुंच गए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में कैबिनेट की आखिरी बैठक में उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी मंत्रियों को दी. इसके बाद कैबिनेट भंग करने की सिफारिश भी कर दी है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की आहट के बीच पटना के राजभवन क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. नीतीश कुमार के पहुंचने से पहले ही सुरक्षा कारणों से राजभवन की ओर जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया है. नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा और शाम 4 बजे तक नए सीएम का ऐलान हो जाएगा







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें