* यू पी बड़ौदा बैंक पर हुआ घटना
देवरिया रुद्रपुर कोतवाली अंतर्गत राम लक्षन चौराहे पर स्थित यू पी बड़ौदा बैंक पर शुक्रवार को समूह विवाद को लेकर महिलाओं में मारपीट हो गई जिसमें एक महिला गीता बुरी तरह घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार लक्ष्य प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ (समुह)) क्लस्टर राम लक्षन का खाता यूपी बडौदा बैंक राम लक्षन में संचालित है ।जिसमें पद को लेकर विवाद चल रहा था, जहां बैंक में कुछ समय से खाता संचालन बंद था। कुछ दिन बाद अधिकारियों के निर्देश पर खाता संचालन बहाल हुआ इसी को लेकर समूह की महिलाओं में विवाद चल रहा था ।
पिड़ित गीता देवी ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मंगलवार को दोपहर राम लक्षन बैंक पर गई थी, ज़हां एक गोल होकर मीरा देवी दुलारी माधुरी संगीता सुगंधा ने उन्हे घेरकर मार पीट शुरू कर दी , किसी तरह मौके से भाग कर उन्होंने अपनी जान बचाई ।
राम लक्षन चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है, घायल महिला का उपचार कराया गया है। जांच के वाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें