* विश्व मलेरिया दिवस पर हुई गोष्ठी
देवरिया, 25 अप्रैल, 2026। जनपद में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों व शैक्षणिक संस्थानों आदि पर विविध कार्यक्रम हुए। जैसे गोष्ठी, रैली, शिविर, परिचर्चा इत्यादि गतिविधियों के जरिए जनपदवासियों को मलेरिया के बारे में जागरूक किया गया। इस क्रम में औरीचौरा स्थित नवोदय विद्यालय में बच्चों के बीच सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। सीएमओ ने जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए बच्चों को शपथ दिलाया।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि मलेरिया से बचने के लिए अपने आस पास साफ सफाई रखने के साथ साथ मच्छरों से बचाव करें। मच्छरों का प्रकोप पहले सिर्फ बारिश के दौरान और बारिश के बाद दिखता था, जबकि अब 2-3 महीने छोड़ दीजिए तो पूरे साल ही दिखते हैं। इसलिए आवश्यकता पड़ने पर मलेरिया रोकने के लिए अब फॉगिंग का कार्य पूरे साल चलता रहता है । इसके साथ ही हमारी स्वास्थ्य टीमें सर्वाधिक मच्छर वाले इलाकों को चिन्हित कर वहां प्रभावी रोकथाक व नियंत्रण के लिए उचित कार्यवाई का रही हैं। उन्होंने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है। सहभागिता से ही मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया आदि संचारी रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान “मलेरिया मुक्त जिला हो हमारा”, “मच्छरदानी अपनाओ, मलेरिया भगाओ” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया ।
इस दौरान डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार, डिप्टी सीएम डॉ. अश्वनी पाण्डेय , जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा , सहायक मलेरिया अधिकारी नवीन कुमार, मलेरिया इस्पेक्टर विवेक सिंह, स्मिता सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें