Good Daily News...


बुधवार, 1 अप्रैल 2026

संचारी रोगों से बचाव पूरी तरह संभव:सीडीओ

 






*विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारम्भ 


देवरिया, 1 अप्रैल, 2026।मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 11 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान की जागरूकता रैली को झंडा दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर संचारी रोगों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट, नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं, आशा, आंगनबाडी और सहायिका ने लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया । 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव पूरी तरह संभव है। इसके लिए जागरूकता जरूरी है कि व्यापक साफ सफाई रहे जिससे कि मच्छर न फैलें। संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया,  चिकनगुनिया, मच्छरों के काटने से ही होते हैं। इसलिए सभी लोग साफ सफाई रखें और लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा,लगन के साथ जनपद को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। संचारी रोग अभियान के तहत साफ सफाई, स्वच्छता, एंटी लारवा छिड़काव, फॉगिंग, नाला नालियों की सफाई, तालाबों/पोखरों के पास की झाड़ियों की सफाई तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव का कार्य शत प्रतिशत संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों व राजस्व ग्रामों तथा नगर पालिका सहित नगर पंचायतों के वार्डो में संचारी रोगों की रोकथाम संबंधी गतिविधियां साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सहयोगी विभागों द्वारा व्यवहार परिवर्तन व प्रचार प्रसार कराएं जाएं।  अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल है तथा स्वास्थ्य विभाग सहित कुल 13 विभाग सहयोग कर रहे हैं। 

इस मौके पर एसीएम डॉ एसके सिन्हा, नोडल अधिकारी डॉ हरेंद्र, डीटीओ डॉ राजेश कुमार, डिप्टी सीएम डॉ विपिन रंजन, जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी लालबचन चौधरी, सहयोगी संस्था सीफार के जिला प्रतिनिधि नीरज ओझा व समस्त मलेरिया, फाइलेरिया निरीक्षक, सहयोगी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब तक का मुख्य समाचार

➡लखनऊ- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान, हिमंता बिस्वा सरमा पर राहुल गांधी की टिप्पणी, टिप्पणी कर राहुल गांधी ने साबित किया- केशव, राहु...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789