सिद्धार्थ नगर।
मेरे घर में चूल्हा ठंडा,आखिर गैस जा कहां रही है ! भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश चौधरी का बड़ा आरोप।
आज समाधान तहसील दिवस मे सिकायत लेकर पहुंचे।
डुमरियागंज क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश चौधरी ने जयसवाल एचपी गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 11 तारीख को गैस बुक कराने के बावजूद 14 तारीख को डिलीवरी दिखा दी गई।
लेकिन आज तक सिलेंडर नहीं मिला !
अवधेश चौधरी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, मैं खुद गैस के लिए दर, दर भटक रहा हूं, !
लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहा। जबकि रिकॉर्ड में डिलीवरी हो चुकी है।
मामले को और गंभीर बनाते हुए उन्होंने बताया कि पहले जहां एक गाड़ी गैस सप्लाई के लिए आती थी,
अब दो,दो गाड़ियां आ रही हैं, लेकिन गैस आखिर जा कहां रही है
यह बड़ा सवाल बना हुआ है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें