Good Daily News...


गुरुवार, 12 मार्च 2026

बेटियों के साथ न करें भेदभाव: सीएमओ

 


* गौरीबाजार सीएचसी पर कन्या जन्मोत्सव पर बेटियों को दिया गया उपहार 


देवरिया, 12 मार्च, 2026।




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौरीबाजार में मुख्यचिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केक काटकर 20 शिशुओं का जन्मोत्सव मनाते हुए परिजनों को उपहार व प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। 

कार्यक्रम को सम्बोधित सीएमओ डॉ अनिल गुप्ता ने कहा कि बेटियों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। लिंगानुपात में सुधार लाने और बच्चियों को समाज में समान अधिकार दिलाने एवं सम्मान पूर्वक जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से कन्या जन्मोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने विभिन्न प्रकार के अभियानों के बारे में बताया और सभी को प्रेरित किया कि वह सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं एवं अन्य लोगो से भी इन योजनाओं की चर्चा करें। उन्होंने सभी माताओं से बेटियों के बेहतर पालन-पोषण की अपील की।

जिला प्रवेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग की तरफ से संचालित योजनाएं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पांसरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्प लाइन (1098), वन स्टाप सेंटर (181), वीमेन हेल्पलाइन नंबर (1090), 112, 108, 102 आदि की जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर की मीनू ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में जन्मी बेटियों के मां नीतू , रेशमा, गुंजन , सुमन, प्रिया शशि , प्रमिला, सुधा, गीता को मिष्ठान, अंगवस्त्र, बेबी किट, हल्दी पैकेट आदि उपहार दिए गए।

कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ बीएन गिरी, डीएमएचसी विश्वनाथ मल्ल, सहयोगी संस्था सीफार के जिला प्रतिनिधि नीरज, वर्षा सिंह, स्टाफ नर्स मीनू, एएनएम व आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

गोरखपुर आशीष गैस सर्विस के मालिक पवन वर्मा को पुलिस ने जेल भेजा

गोरखपुर आशीष गैस सर्विस के मालिक पवन वर्मा को पुलिस ने जेल भेज दिया है। ईरान युद्ध के चलते उन्होने आपदा में अवसर देखा, आरोप है कि ऐजेंसी के ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789