आज दिनांक 12.03.2026 मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं मा0 अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, देवरिया श्री धनेन्द्र प्रताप के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (एस0डी0)श्रीमती शैलजा मिश्रा द्वारा पूरवा मेहड़ा स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों के हितो के संरक्षण हेतु विधिक जागरूकता/साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (एस0डी0) द्वारा बुजुर्गों को उनके विधिक अधिकार के बारे मे विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि वृद्ध व्यक्ति के अनुभव से आप अपने प्रगति के मार्ग को प्रशस्त कर सकते हैं वृद्धा आश्रम में न्यायाधीश के द्वारा संवासियों से मुलाकात कर उनके खाने-पीने और रहन-सहन के बारें में विस्तार से जानकारी ली गयी। न्यायाधीश के द्वारा कहा गया कि वृद्धों के हितों के लिए सर्वोत्तम दृष्टिकोण अपनाते हुये समुचित देखरेख, संरक्षा, विकास, उपचार तथा समाज से मिलाने हेतु उनको प्रोत्साहित किया जायें। जिसमें वे समाज में अपना अहम योगदान प्रदान कर सके।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें