Good Daily News...


मंगलवार, 24 मार्च 2026

इतिहास की 24 मार्च 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...


           ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 24 मार्च 2026*

                 *मंगलवार*

 *नई दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* चैत्र 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* षष्ठी - 16:10 तक

*🗒पश्चात्-* सप्तमी 

*🌠नक्षत्र-* रोहिणी - 19:05 तक

*🌠पश्चात्-* मृगशिरा 

*💫करण-* तैतिल - 16:10 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* प्रीति - 09:06 तक

*✨पश्चात्-* आयुष्मान 

*🌅सूर्योदय-* 06:21

*🌄सूर्यास्त-* 18:34

*🌙चन्द्रोदय-* 09:48

*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - 06:18 तक

*🌛पश्चात्-* मिथुन 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:03 से 12:52

*🤖राहुकाल-* 15:31 से 17:02

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 चैत्र सुदी षष्ठी 16:10 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , नवरात्रि का छठा दिन - मां कात्यायनी व्रत - पूजा , श्री सूर्य षष्ठी व्रत , स्कन्द षष्ठी व्रत (गया में प्रसिद्ध) , श्री अशोक षष्ठी (बंगाल) , पंचरात्र व्रत (नक्त) , कुमारव्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 19:05 तक , द्विपुष्कर योग 19:05 से सूर्योदय तक , कुमारयोग 16:08 तक , राजयोग , सौभाग्य सूचक रोहिणी व्रत (जैन) , श्री नायकबा पालकी समारोह (बनपुरी) , श्री कराड महाकाली यात्रा प्रारंभ (चंद्रपुर) , मेला माईसरखाना (बठिंडा, पं.) , श्री यमुना छठ / जयन्ती (चैत्र शुक्ल षष्ठी) , भगवान सम्भवनाथ जी मोक्ष कल्याणक (चैत्र शुक्ल षष्ठी) , अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि दिवस (World Achievers Day) , राष्ट्रीय ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस (22 मार्च का भी वर्णन , कन्फर्म कर लें) , विश्व टीबी ( क्षयरोग ,  तपेदिक ) दिवस (WHO) , असम राइफल्स स्थापना दिवस (191वाँ , भारत का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल) व सकल मानव अधिकार उल्लंघन और पीड़ितों की गरिमा के विषय में सत्य के अधिकार के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Right to the Truth Concerning Gross Human Rights Violations and for the Dignity of Victims)।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 चैत्र सुदी सप्तमी 13:52 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , नवरात्रि का सातवां दिन - मां कालरात्रि व्रत - पूजा , अशोक कलिका प्राशन , वासन्ती दुर्गा पूजारम्भ , श्री अन्नपूर्णा परिक्रमा 13:51 से , शुक्र अश्विनी नक्षत्र एवं मेष राशि में 29:08 पर , विघ्नकारक भद्रा 13:51 से 24:50 तक , ओली प्रारम्भ (जैन)।_*


*🎯आज की भक्ति 👉*


*चंद्रहासोज्ज्वलकरा*

           *शार्दूलवरवाहना  ।*

*कात्यायनी शुभं दद्याद्*

          *देवी दानवघातिनी।।*

*भावार्थ👉*

         _चमचमाते हुए चंद्रहास खड्ग को करकमल में धारण किए हुए और श्रेष्ठ सिंह की सवारी वाली एवं दानवों का वध करने वाली माता कात्यायनी देवी शुभ फलदात्री हों।_


*24 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1837 – कनाडा में अश्वेत नागरिकों को वोट डालने का अधिकार दिया गया।

1855 – कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी का संदेश भेजा गया।

1878 – ब्रिटिश जहाज यूरीडाइस डूबा, 300 लोगों की मौत।

1883 – न्यूयार्क और शिकागो के बीच पहली बार फोन से बातचीत हुई।

1882 – टीबी की पहचान। वैज्ञानिक बैसिलस रॉबर्ट कॉख को बाद में नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1932 – अमेरिका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण किया गया।

1959 – इराक ने बगदाद संधि से खुद को अलग कर लिया।

1977 – मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने केन्द्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनायी।

1990 – भारतीय सेना ने श्रीलंका छोड़कर स्वदेश वापसी की।

1993 – एज़र वीज़मैन इजरायल के राष्ट्रपति चुने गये।

1998 - भारत में दान्तान के माध्यम में तेज़ तूफ़ान के कारण 250 लोग मारे गए और 3000 घायल हो गए।

1999 - पी.एन. भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित।

2003 - तपेदिक की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके नियंत्रण के प्रयासों को जारी रखने के लिए दुनिया भर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया।

2007 - आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्वकप का सबसे तेज शतक बनाया।

2008 - छठे वेतन आयोग ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए औसतन 40% वेतन बढ़ोत्तरी की सिफारिश की।

2008 - एक्सएल टेलीकॉम एण्ड एनर्जी लिमिटेड को यूरोप में एक अरब 53 करोड़ 90 लाख रुपये के सोलर पैनल निर्यात करने का आर्डर मिला।

2008 - नेपाल में निचले सदन के लिए मतदान सम्पन्न। 

2008 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता युसुफ़ रजा गिलानी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया।

2013 – पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में एक सैन्य चौकी पर हुये आत्मघाती हमले में 17 सैनिक मारे गये।

2019 - भारतीय नौसेना ने चक्रवात प्रभावित मोजाम्बिक में 192 लोगों की जान बचाई , चक्रवात में 417 लोगों की हो चुकी हैं मौत।

2019 - सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में दो हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले पर रिपोर्ट मांगी। 

2019 - फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019 में फिल्म 'राजी' ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड ।आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस तो रणबीर कपूर को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड।

2020 - देश के नाम अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज रात बारह बजे से 21 दिन के लिए पूरे देश में अनिवार्य लॉकडाउन कर दिया जाएगा।

2020 - विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने कोविड-19 महामारी तेजी से फैलने की चेतावनी जारी की वहीं कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलिंपिक को 1 साल ( 2021 तक ) के लिए टाल दिया गया।

2021 - राजस्थान के जालोर जिले में एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने 6 बच्चों को कुचला , 5 बच्चों की मौत व एक छात्रा घायल हुई।

2021 - नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो और यमुना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ने सिविल एविएशन सिक्योरिटी के समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये।

2022 - भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल एम. एम. नरवणे ने डोगरा रेजीमेंट की टुकड़ियों को प्रतिष्ठित 'राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त ध्वज' भेंट किए।

2022 - नागरिक उड्डयन पर एशिया का सबसे बड़ा आयोजन विंग्स इंडिया (एक द्विवार्षिक शो, 24 से 27 मार्च तक) 2022 हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर शुरू हुआ।

2023 - पेंसिल्वेनिया की चॉकलेट फैक्ट्री में विस्फोट होने से 7 लोगों की मौत व 10 घायल हुए।

2023 - उत्तर कोरिया ने पानी के भीतर परमाणु सक्षम हमला करने वाले ड्रोन का परीक्षण किया।

2023 - अमरीका - कनाडा के बीच अनधिकृत सीमा से शरणार्थियों को हटाने पर समझौता हुआ‌।

2023 - आयुष मंत्रालय व पूर्व सैनिक कल्याण विभाग, रक्षा मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

2023 - फ्रांस ने चीनी सोशल मीडिया वीडियो-शेयरिंग ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया।

2023 - अमेरिका के मिसिसिपी और अलबामा में शक्तिशाली तूफान की चपेट में आने से कम से कम 26 लोगों की मौत व कई अन्य घायल हुए।

2023 - जापान के इजू आइलैंड्स में रिक्टर पैमाना 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। 

2024 - सेनेगल राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी नेता बासिरू दिओमाये फेय ने जीत हासिल की, जेल से रिहा होने के केवल 10 दिन बाद।

2024 - भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने ह्यूमन सोर्स से बने टीबी के पहले टीके MTBVAC का ऐलान किया।

2025 - मुंबई के धारावी में गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक में भीषण आग लगी।


*24 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*


1776 - कर्नाटक संगीत के महान संगीतज्ञ मुत्थुस्वामी दीक्षितर का जन्म तमिलनाडु के तंजावुर ज़िले के तिरुवरूर शहर में हुआ था।

1863 - सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा - प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता।

1892 - हरिभाऊ उपाध्याय - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी।

1966 - जयदेव गाल्ला भारत की सोलहवीं लोकसभा में आंध्र प्रदेश की गुंटूर सीट से सांसद बने।

1979 - इमरान हाशमी, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।

1984 - एड्रियन डिसूजा, भारतीय हॉकी खिलाड़ी।


*24 मार्च को हुए निधन👉*


809 - हारुन अल रशीद - पांचवें अब्बासी खलीफा थे।

1455 - पोप निकोलस वी  - कैथोलिक चर्च के प्रमुख और पापल राज्यों के शासक थे ।

1603 - महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम, इंग्लैण्ड की महारानी थीं।

1882 - हेनरी वाड्सवर्थ लांगफेलो अमरीका के प्रथम राष्ट्रीय कवि थे।

1905 - जूल्स वर्न - सुप्रसिद्ध अंग्रेज विज्ञान कथाकार थे।

1946 - अलेक्जेंडर अलेक्जेंड्रोविच अलेखिन एक रूसी और फ्रांसीसी शतरंज खिलाड़ी व चौथे विश्व शतरंज चैंपियन थे।

1953 - मैरी ऑफ टेक - किंग जॉर्ज पंचम की पत्नी , यूनाइटेड किंगडम और ब्रिटिश डोमिनियन की रानी थीं।

1971 - राधिकारमण प्रसाद सिंह - हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक थे।

2014 - कुलदीप पवार - भारतीय सिनेमा के मराठी भाषा के अभिनेता थे। 

2020 - "एस्टेरिक्स और ओबेलिक्स" के निर्माता अल्बर्ट उडेरो का निधन।

2023 - अमेरिकी संगीतकार , पियानोवादक और शिक्षक डोलोरेस व्हाइट (90) का निधन हुआ।

2023 - हिंदी-बंगाली फिल्मों के फेमस डायरेक्टर प्रदीप सरकार (67) का निधन हुआ।

2023 - इंटेल के सह-संस्थापक और मूर्स लॉ लेखक गॉर्डन मूर (94) का निधन हुआ।

2024 - हंगेरियाई संगीत रचयिता पीटर योत्वोस (80) का निधन हुआ।


*24 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री नायकबा पालकी समारोह (बनपुरी)।

🌟 श्री कराड महाकाली यात्रा प्रारंभ (चंद्रपुर)।

🌟 मेला माईसरखाना (बठिंडा, पं.)।

🌟 श्री यमुना छठ / जयन्ती (चैत्र शुक्ल षष्ठी)।

🌟 भगवान सम्भवनाथ जी मोक्ष कल्याणक (चैत्र शुक्ल षष्ठी)।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि दिवस (World Achievers Day)।

🌟 राष्ट्रीय ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस (22 मार्च का भी वर्णन , कन्फर्म कर लें)।

🌟 विश्व टीबी ( क्षयरोग ,  तपेदिक ) दिवस (WHO)।

🌟 असम राइफल्स स्थापना दिवस (191वाँ , भारत का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल)।

🌟 सकल मानव अधिकार उल्लंघन और पीड़ितों की गरिमा के विषय में सत्य के अधिकार के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Right to the Truth Concerning Gross Human Rights Violations and for the Dignity of Victims)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

राष्ट्र के प्रति समर्पण ही सच्ची श्रद्धांजलि — मुकुल

  *शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने दिया देशभक्ति का संदेश* रुद्रपुर (देवरिया)। भगत सिंह के शहीद दिवस पर 23 मार्च, सोमवार को ग्राम र...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789