Good Daily News...


बुधवार, 18 मार्च 2026

वृहद रोजगार मेले में 1711 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

 








  देवरिया 18 मार्च। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह के निर्देश एवं समन्वय में जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया द्वारा उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत बुधवार को राजकीय आईटीआई, सलेमपुर रोड (सोन्दा) में एक दिवसीय निःशुल्क वृहद रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया गया।

        मेले में कुल 4441 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 30 कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों द्वारा 1711 अभ्यर्थियों का अपराह्न 3 बजे तक प्रारंभिक चयन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर/नियुक्ति पत्र एवं श्रम हितलाभ योजनाओं के चेक वितरित किए।

      इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा, एनएसआईसी के प्रबंधक कुमार रोहित, सेवायोजन अधिकारी गोरखपुर पवन कुमार पटेल, आईटीआई के प्रधानाचार्य के.के. राम, उप श्रमायुक्त शक्ति मौर्य तथा उद्यमी विजय कुशवाहा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

        मेले के संयोजक सहायक निदेशक सेवायोजन रास बिहारी चतुर्वेदी एवं जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी, वहीं असफल अभ्यर्थियों को पुनः प्रयास कर सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।

आयोजन की सफलता में सेवायोजन कार्यालय के सफीक हुसैन सिद्दीकी, गौरव कुमार, चन्द्रभूषण सिंह, शहनवाज एवं अमित रावत का विशेष योगदान रहा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बापना सीड ने फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया

  *खोरमा, कन्हौली, हरैया, सिंहपुर से जुटे किसान। *फसल के उत्पादन में बीज का महत्वपूर्ण योगदान- हरिशंकर  रुद्रपुर देवरिया। क्षेत्र के कन्हौली...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789