उत्तर प्रदेश के बागपत में कूटू के आटे से बनी पकौड़ी खाने के बाद अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण, उनके रसोइया समेत करीब 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मरीजों को उल्टी, चक्कर और कमजोरी की शिकायत है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर विजय प्रकाश के मुताबिक, एडीएम समेत 10 मरीजों को उल्टी और डिहाइड्रेशन की समस्या के चलते भर्ती किया गया है। सभी की हालत सामान्य है। उपचार दिया जा रहा है। स्वस्थ होने तक निगरानी में रखा जाएगा।डॉक्टर विजय प्रकाश ने बताया कि बागपत एडीएम ने नवरात्रि का व्रत रखा था, जिससे कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाई थी। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी फिलहाल स्थिति सामान्य है। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने बागपत में कई जगह छापेमारी कर कूटू के आटे के नमूने जांच के लिए एकत्र किए हैं। खाद्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री ही खरीदें और सेवन करें। संदिग्ध खाद्य पदार्थों से दूर रहें।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें